RBSE Class 12 Geography Notes Chapter 3 जनसंख्या संघटन

These comprehensive RBSE Class 12 Geography Notes Chapter 3 जनसंख्या संघटन will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Chapter 3 Notes जनसंख्या संघटन

→ परिचय

  • किसी भौगोलिक प्रदेश में निवासित लोगों को आयु, लिंग, व्यवसाय, शिक्षा आदि के समावेशित स्वरूप में विश्लेषित करना जनसंख्या संघटन कहलाता है।
  • जनसंख्या संघटन के अंतर्गत लिंग संघटन, आयु-वर्ग संघटन, ग्रामीण-नगरीय संघटन, साक्षरता तथा व्यावसायिक संघटन जैसी विशेषताओं को शामिल किया जाता है। 
  • जनसंख्या संघटन को जनांकिकी संरचना के नाम से भी जाना जाता है। 

→ लिंग संघटन

  • जनसंख्या में स्त्रियों तथा पुरुषों की संख्या के मध्य के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है।
  • भारत में लिंग अनुपात को प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में ज्ञात किया जाता है।
  • विश्व की जनसंख्या का औसत लिंग अनुपात (प्रति हजार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या) 1020 है।
  • विश्व में उच्चतम लिंग अनुपात लैटविया नामक देश में पाया जाता है। जहाँ पर प्रति 100 स्त्रियों की तुलना में 85 पुरुष मिलते हैं।
  • विश्व में न्यूनतम लिंग अनुपात 'संयुक्त अरब अमीरात' नामक देश में पाया जाता है, जहाँ प्रति 100 स्त्रियों की तुलना में 311 पुरुष मिलते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध 139 राष्ट्रों में लिंगानुपात स्त्रियों के लिए अनुकूल जबकि 72 देशों में यह प्रतिकूल पाया जाता है।

RBSE Class 12 Geography Notes Chapter 3 जनसंख्या संघटन 

→ आयु संरचना

  • आयु संरचना विभिन्न आयु वर्ग में व्यक्तियों की संख्या को प्रदर्शित करती है। 15 से 59 आयु वर्ग की जनसंख्या कार्यशील जनसंख्या के रूप में जानी जाती है जबकि 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग वृद्ध आयु वर्ग का द्योतक है। 
  • किसी भी राष्ट्र में 0-14 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या को आश्रित जनसंख्या कहा जाता है। 

→ आयु-लिंग पिरामिड

  • जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना का आशय विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों एवं पुरुषों की संख्या से है।
  • जनसंख्या पिरामिड का उपयोग जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
  • जनसंख्या के विभिन्न पिरामिडों की आकृति से जनसंख्या की विशेषता परिलक्षित होती है।
  • जनसंख्या के आयु-लिंग पिरामिड में बायाँ भाग पुरुषों के प्रतिशत का जबकि दायाँ भाग स्त्रियों के प्रतिशत का द्योतक होता है। विस्तृत आधार वाला त्रिभुजाकार आयु-लिंग पिरामिड निम्न आयु वर्ग में विशाल जनसंख्या की स्थिति, उच्च जन्म दर तथा तेजी से बढ़ती जनसंख्या का द्योतक है। उदाहरण—बांग्लादेश एवं मैक्सिको का आयु-लिंग पिरामिड।
  • घण्टी के आकार का आयु-लिंग पिरामिड जो शीर्ष की ओर शुंडाकार होता है, समान जन्म एवं मृत्यु दर के कारण स्थिर जनसंख्या को प्रदर्शित करता है। उदाहरण—ऑस्ट्रेलिया का आयु-लिंग पिरामिड। 
  • संकीर्ण आधार तथा शुंडाकार शीर्ष वाला आयु-लिंग पिरामिड ह्रासमान जनसंख्या का द्योतक है। ऐसे पिरामिड में कार्यशील जनसंख्या अधिक मिलती है। उदाहरण-जापान का आयु-लिंग पिरामिड।

→ ग्रामीण-नगरीय संघटन

  • किसी भी देश की जनसंख्या का ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या में विभाजन निवास के आधार पर होता है।
  • नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयु-लिंग संघटन, व्यावसायिक संरचना, जनसंख्या का घनत्व एवं विकास के स्तर अलग-अलग होते हैं। 
  • ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या का विभाजन मानवीय क्रियाओं और सुविधाओं के स्तर से किया जाता है।
  • ग्रामीण जनसंख्या प्राथमिक क्रियाओं में जबकि नगरीय जनसंख्या गैर-प्राथमिक कार्यों में संलग्न पायी जाती है।
  • पश्चिमी देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक मिलती है जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्थिति इसके विपरीत है।
  • दूसरी ओर एशिया के नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक मिलती है। इसका प्रमुख कारण ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्रों की ओर होने वाला पुरुष प्रधान प्रवास है। 

→ साक्षरता 

  • किसी भी देश में साक्षर जनसंख्या का अनुपात उसके सामाजिक एवं आर्थिक विकास का सूचक होता है। 
  • साक्षरता से किसी देश की जनसंख्या के रहन-सहन के स्तर, स्त्रियों की सामाजिक स्थिति, शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं राजकीय नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
  • भारत में साक्षरता दर 7 वर्ष से अधिक आयु वाली उस जनसंख्या के प्रतिशत को सूचित करती है जो पढ़ व लिख सकती है तथा उसमें अंकगणितीय गणना करने की योग्यता होती है। 

→ व्यावसायिक संरचना 

  • 15-59 वर्ष की आयु वर्ग के स्त्री-पुरुष कार्यशील जनसंख्या की श्रेणी में आते हैं। इस वर्ग की जनसंख्या विभिन्न प्रकार के व्यवसायों में कार्यरत मिलती है। 
  • प्राथमिक क्रियाओं में कार्यशील जनसंख्या का उच्च अनुपात अर्थव्यवस्था की आदिम अवस्था का द्योतक होता है। जबकि द्वितीयक, तृतीयक, चतुर्थक एवं पंचमक सैक्टरों में कार्यशील जनसंख्या का मिलने वाला उच्च प्रतिशत एक विकसित अर्थव्यवस्था का सूचक होता है। 
  • किसी भी देश की कार्यशील जनसंख्या का अनुपात उस देश के आर्थिक विकास के स्तरों का एक अच्छा संकेतक होता है।

RBSE Class 12 Geography Notes Chapter 3 जनसंख्या संघटन

→ लिंग अनुपात (Sex Ratio):
किसी जनसंख्या समूह में स्त्रियों तथा पुरुषों की जनसंख्या के मध्य मिलने वाले अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है।

→ आयु संरचना (Age Structure):
विभिन्न आयु वर्गों में व्यक्तियों की जनसंख्या का मिलने वाला अनुपात आयु संरचना कहलाता है।

→ आयु-लिंग संरचना (Age-Sex Structure):
विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों तथा पुरुषों की जनसंख्या के अनुपात को जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना कहा जाता है।

→ आयु-लिंग पिरामिड या जनसंख्या पिरामिड (Age-Sex Pyramid or Population Pyramid):
एक विशेष प्रकार का रेखाचित्र, जिसकी सहायता से जनसंख्या की आयु एवं लिंग संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसकी आकृति पिरामिड से मिलती-जुलती होती है, इसलिए इसे आयु-लिंग पिरामिड अथवा जनसंख्या पिरामिड कहा जाता है।

→ विस्तारित होती जनसंख्या (Expanding Population):
वह जनसंख्या जिसमें दी गयी अवधि में उच्च जन्म दर एवं उच्च मृत्यु दर होती है, विस्तारित होती जनसंख्या या विकासशील जनसंख्या कहलाती है।

→ स्थिर जनसंख्या (Constant Population):
वह जनसंख्या जिसमें दी गयी अवधि में जन्म दर तथा मृत्यु दर लगभग समान होती है स्थिर जनसंख्या कहलाती है। 

→ ह्रासमान जनसंख्या (Declining Population):
वह जनसंख्या जिसमें दी गयी अवधि में जनसंख्या वृद्धि ऋणात्मक होती है, ह्रासमान जनसंख्या कहलाती है।

→ ग्रामीण क्षेत्र (Rural Areas):
सामान्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र वे होते हैं जिनमें अधिकांश कार्यशील जनसंख्या प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न मिलती है।

→ नगरीय क्षेत्र (Urban Areas):
नगरीय क्षेत्र वे होते हैं जिनमें अधिकांश कार्यशील जनसंख्या गैर-प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न होती है।

→ ग्रामीण जनसंख्या (Rural Population):
गाँवों में निवास करने वाले लोगों की संख्या को ग्रामीण जनसंख्या कहते हैं।

→ नगरीय जनसंख्या (Urban Population):
नगरों में निवास करने वाले लोगों की संख्या को नगरीय जनसंख्या कहते हैं।

→ साक्षरता (Literacy):
भारत में 7 वर्ष से अधिक आयु वाली कुल जनसंख्या में ऐसी जनसंख्या का प्रतिशत साक्षर कहलाता है जो पढ़ व लिख सकता है तथा जिसमें समझ के साथ अंकगणितीय गणना करने की योग्यता होती है।

RBSE Class 12 Geography Notes Chapter 3 जनसंख्या संघटन

→ कार्यशील जनसंख्या (Working Population):
15 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के स्त्री व पुरुष कार्यशील जनसंख्या कहलाते हैं।

→ विनिर्माण (Manufacturing):
विनिर्माण से आशय किसी भी वस्तु के उत्पादन से है।

→ व्यावसायिक संरचना (Occupational Structure):
कुल कार्यशील जनसंख्या में विभिन्न व्यवसायों में संलग्न जनसंख्या का अनुपात व्यावसायिक संरचना कहलाता है।

Prasanna
Last Updated on Jan. 3, 2024, 9:23 a.m.
Published Jan. 2, 2024