RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

Rajasthan Board RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11अंतर्राष्ट्रीय व्यापार Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

बहुविकल्पीय प्रश्न: 

प्रश्न 1. 
भारत के आयात संघटन में सर्वाधिक योगदान रहता है:
(क) ईंधन, पेट्रोलियम व अपरिष्कृत उत्पाद
(ख) खाद्य तेल 
(ग) मोती व रत्न
(घ) स्वर्ण व चाँदी। 
उत्तर:
(क) ईंधन, पेट्रोलियम व अपरिष्कृत उत्पाद

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार 

प्रश्न 2. 
भारत के निर्यात संघटन में सर्वाधिक योगदान रहता है:
(क) मणि - रत्न व आभूषण
(ख) विनिर्मित वस्तुएँ 
(ग) रसायन व सम्बन्धित उत्पाद
(घ) वस्त्रादि। 
उत्तर:
(ख) विनिर्मित वस्तुएँ 

प्रश्न 3. 
भारत का सर्वाधिक आयात निम्न में से किस क्षेत्र से होता है? 
(क) पश्चिमी यूरोप 
(ख) एशिया एवं ओशेनिया 
(ग) उत्तरी अमेरिका 
(घ) पश्चिमी यूरोप। 
उत्तर:
(ख) एशिया एवं ओशेनिया 

प्रश्न 4. 
भारत में वृहद् स्तरीय पत्तनों की संख्या है:
(क) 8 
(ख) 10 
(ग) 12
(घ) 14. 
उत्तर:
(ग) 12

प्रश्न 5. 
भारत का सबसे बड़ा पत्तन है:
(क) कोलकाता 
(ख) चेन्नई
(ग) हल्दिया 
(घ) मुम्बई। 
उत्तर:
(घ) मुम्बई। 

प्रश्न 6. 
निम्न में कौन - सा पत्तन वृहद् स्तर पर लौह अयस्क का निर्यात करता है? 
(क) पारादीप
(ख) विशाखापट्टनम् 
(ग) न्यू मंगलौर 
(घ) तूतीकोरिन। 
उत्तर:
(क) पारादीप

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित में से कौन - सा पत्तन कृत्रिम है? 
(क) चेन्नई 
(ख) मुम्बई
(ग) मार्मागाओ 
(घ) पारादीप। 
उत्तर:
(क) चेन्नई

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 8. 
निम्न में से कौन - से पत्तन का पोताश्रय सबसे गहरा है:
(क) चेन्नई 
(ख) कोचीन
(ग) विशाखापट्टनम् 
(घ) पारादीप। 
उत्तर:
(ग) विशाखापट्टनम् 

प्रश्न 9. 
एन्नोर पत्तन निम्न में से किसका अनुषंगी पत्तन है? 
(क) चेन्नई
(ख) तूतीकोरिन 
(ग) विशाखापट्टनम् 
(घ) कोलकाता। 
उत्तर:
(क) चेन्नई

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है? 
(क) चेन्नई - भारत का सबसे गहरा पत्तन
(ख) कोच्चि - प्राकृतिक पत्तन 
(ग) जवाहरलाल नेहरू पत्तन - भारत का एकमात्र मशीनीकृत पत्तन
(घ) कान्डला - ज्वारीय पत्तन। 
उत्तर:
(क) चेन्नई - भारत का सबसे गहरा पत्तन

प्रश्न 11. 
भारत में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डों की संख्या है:
(क) 8 
(ख) 10 
(ग) 25
(घ) 14
उत्तर:
(ग) 25

सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में स्तम्भ अ को स्तम्भ ब से सुमेलित कीजिए:

प्रश्न 1.

स्तम्भ अ (दशा) स्तम्भ 

स्तम्भ ब (सम्बन्ध) 

(i) सर्वाधिक निर्यात मूल्य वाला संघटक 

(अ) पत्तन 

(ii) चेन्नई 

(ब) प्राकृतिक पत्तन 

(iii) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार

(स) बेंवानद कयाल 

(iv) मुंबई 

(द) विनिर्माण क्षेत्र 

(v) अरब सागर की रानी 

(य) कृत्रिम पत्तन

उत्तर:

स्तम्भ अ (दशा) स्तम्भ 

स्तम्भ ब (सम्बन्ध) 

(i) सर्वाधिक निर्यात मूल्य वाला संघटक 

(द) विनिर्माण क्षेत्र 

(ii) चेन्नई 

(य) कृत्रिम पत्तन

(iii) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार

(अ) पत्तन 

(iv) मुंबई 

(स) बेंवानद कयाल 

(v) अरब सागर की रानी 

(ब) प्राकृतिक पत्तन 


रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न  1.
अन्तर्राष्ट्रीय ............. सभी देशों के लिए परस्पर लाभदायक है। 
उत्तर:
व्यापार 

प्रश्न  2.
भारत के विदेश ............. में मणि - रत्नों तथा ............. की एक व्यापक हिस्सेदारी है।
उत्तर: 
व्यापार, आभूषणों 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न  3.
न्यू मंगलौर पत्तन ............. में स्थित है। 
उत्तर:
कर्नाटक

प्रश्न  4.
कोलकाता पत्तन ............. नदी पर अवस्थित है। 
उत्तर:
हुगली 

प्रश्न  5.
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में ............. परिवहन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उत्तर:
वायु। 

सत्य - असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में से सत्य - असत्य कथनों की पहचान कीजिए:

प्रश्न  1.
विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी कुल मात्रा का केवल 1 प्रतिशत है।
उत्तर:
सत्य 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न  2.
भारत दो ओर से समुद्र से घिरा है।
उत्तर: 
असत्य

प्रश्न  3.
पृष्ठ प्रदेश की सीमाओं का चि किन मुश्किल होता है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न  4.
चेन्नई पूर्वी तट पर स्थित सबसे पुराना पत्तन है।
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न  5.
देश में 25 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कार्य कर रहे हैं।
उत्तर:
सत्य।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से क्या आशय है?
उत्तर:
एक देश का दूसरे देश के साथ किया जाने वाला व्यापार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। इसमें वस्तुओं और सेवाओं का आयात - निर्यात दोनों सम्मिलित हैं।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 2. 
विश्व व्यापार की कुल मात्रा में भारत की भागीदारी कितने प्रतिशत है?
उत्तर:
1 प्रतिशत। 

प्रश्न 3. 
भारत के विदेशी व्यापार में होने वाली तीव्र वृद्धि के प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
विनिर्माण के क्षेत्र में संवेगी (गतिशील) उठान, सरकार की उदार नीतियाँ तथा बाजारों की विविधरूपता भारत के विदेशी व्यापार में होने वाली तीव्र वृद्धि के कारण हैं। 

प्रश्न 4. 
भारत के विदेशी व्यापार घाटे में होने वाली वृद्धि का प्रमुख कारण क्या है? 
उत्तर:
भारत के विदेशी व्यापार के घाटे में होने वाली वृद्धि का प्रमुख कारण अशोधित पेट्रोलियम का बढ़ता आयात है। 

प्रश्न 5. 
भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पेट्रोलियम उत्पादों के हिस्से में वृद्धि का प्रमुख कारक क्या है?
उत्तर:

  1. पेट्रोलियम के मूल्यों में वृद्धि 
  2. देश की तेल - शोधन क्षमता में वृद्धि 
  3. तीव्र बढ़ती माँग।

प्रश्न 6. 
भारत के कुल निर्यात मूल्य में परम्परागत वस्तुओं में आने वाली गिरावट का प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
कड़ी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के कारण भारत से निर्यातित कॉफी, मसाले, चाय तथा दालों जैसी परम्परागत वस्तुओं के निर्यात में गिरावट अनुभव की जा रही है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 7. 
भारत से निर्यात की जाने वाली तीन सर्वप्रमुख वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. विनिर्मित वस्तुएँ 
  2. कृषि व समवर्गी उत्पाद 
  3. पेट्रोलियम व अपरिष्कृत उत्पाद वस्तुओं के तीन सर्वप्रमुख वर्ग हैं।

प्रश्न 8. 
भारत द्वारा आयात की जाने वाली किन्हीं दो प्रमुख वस्तुओं के नाम बताइए। 
उत्तर:

  1. ईंधन, पेट्रोलियम पदार्थ 
  2. पूँजीगत सामान। 

प्रश्न 9. 
भारत में पेट्रोलियम व पेट्रोलियम उत्पादों का अधिक आयात होने के कारण लिखिए।
उत्तर:

  1. भारत में पेट्रोल की कमी 
  2. भारत की विशाल जनसंख्या की माँग 
  3. तीव्र औद्योगीकरण 
  4. बेहतर जीवन स्तर आदि।

प्रश्न 10. 
भारत द्वारा विश्व व्यापार में अपनी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में क्या उपाय किये जा रहे हैं?
उत्तर:
आयात उदारीकरण, आयात करों में कमी, डि - लाइसेंसिंग तथा प्रक्रिया से उत्पाद के पेटेंट में बदलाव इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रमुख उपाय हैं।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 11. 
भारत के विदेशी व्यापार का छोटा - सा भाग सड़क मार्ग द्वारा किन देशों के साथ किया जाता है?
उत्तर:
विदेशी व्यापार का एक छोटा - सा भाग सड़क मार्ग द्वारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान आदि देशों के साथ किया जाता है।

प्रश्न 12. 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार किसे कहते हैं? 
उत्तर:
समुद्री पत्तन को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार कहते हैं।

प्रश्न 13. 
भारत के समुद्री पत्तनों से जुड़े एक रोचक तथ्य को बताइए। 
उत्तर:
भारत में पूर्वी तट की अपेक्षा पश्चिमी तट पर अधिक पत्तन स्थित हैं। 

प्रश्न 14. 
वर्तमान में भारत के पास कितने पत्तन हैं? 
उत्तर:
वर्तमान में भारत के पास 12 प्रमुख तथा 200 छोटे व मझोले पत्तन हैं।

प्रश्न 15. 
भारत के प्रमुख 12 पत्तनों द्वारा देश के कुल महासागरीय यातायात का कितने प्रतिशत भाग सम्पन्न किया जाता है?
उत्तर:
लगभग 75 प्रतिशत। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 16. 
ब्रिटिश शासकों द्वारा भारत के पत्तनों का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया? 
उत्तर:
ब्रिटिश शासकों द्वारा भारत के पत्तनों का उपयोग उनके पृष्ठ प्रदेशों के संसाधनों के विदोहन केन्द्र के रूप में किया गया। 

प्रश्न 17. 
देश के विभाजन से भारत के कौन-से दो अति महत्वपूर्ण पत्तन अलग हो गये?
उत्तर:
देश के विभाजन से भारत के दो महत्वपूर्ण पत्तन कराची तथा चटगाँव क्रमशः पाकिस्तान तथा पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में चले गये। 

प्रश्न 18. 
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात पश्चिमी तट पर निर्मित किए गए प्रमुख पत्तन का नाम बताइए।
उत्तर:
कांडला पत्तन। 

प्रश्न 19. 
कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर कौन - सा पत्तन स्थित है? 
उत्तर:
कांडला पत्तन।

प्रश्न 20. 
कांडला पत्तन का विकास क्यों किया गया?
उत्तर:
देश के पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी भाग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तथा मुम्बई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए कांडला पत्तन का विकास किया गया। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 21. 
'पृष्ठ प्रदेश' शब्द का अर्थ बताइए।
उत्तर:
सामुद्रिक पत्तन के पीछे स्थित वह भाग जो समुद्री पत्तन के परिवहन एवं माल के मुक्त प्रवाह की सेवा प्रदान करता है। 

प्रश्न 22. 
पृष्ठ प्रदेश की सीमाओं का निर्धारण कठिन क्यों होता है?
उत्तर:
क्योंकि पृष्ठ प्रदेश का क्षेत्र सुस्थिर नहीं होता। अधिकांश मामलों में एक पत्तन का पृष्ठ प्रदेश दूसरे पत्तन के पृष्ठ प्रदेश का अतिव्यापन कर सकता है।

प्रश्न 23. 
भारत का सबसे बड़ा समुद्री पत्तन कौन - सा है? 
उत्तर:
मुम्बई पत्तन। 

प्रश्न 24. 
किन्हीं दो प्राकृतिक पत्तनों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. मुम्बई पत्तन 
  2. मार्मागाओ पत्तन। 

प्रश्न 25. 
भारत के विदेश व्यापार का अधिकांश भाग किस समुद्री पत्तन द्वारा संचालित किया जाता है? 
उत्तर:
मुम्बई पत्तन। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 26. 
मुम्बई पत्तन के विकास के उत्तरदायी कारक लिखिए।
उत्तर:

  1. मुम्बई की समुद्र तटीय स्थिति 
  2. मुम्बई का महानगरीय स्वरूप 
  3. मुम्बई का प्राचीनकालीन महत्त्व 
  4. विशाल जनसांख्यिकीय आकार।

प्रश्न 27. 
मुम्बई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए एक अनुषंगी पत्तन के रूप में विकसित किए गए पत्तन का नाम बताइए।
उत्तर:
जवाहरलाल नेहरू पत्तन। 

प्रश्न 28. 
भारत का विशालतम कंटेनर पत्तन कौन - सा है? 
उत्तर:
जवाहर लाल नेहरू पत्तन (न्हावाशेवा)। 

प्रश्न 29. 
जुआरी नदी के मुहाने पर कौन - सा बंदरगाह (पत्तन) स्थित है? 
उत्तर:
मार्मागाओ बंदरगाह। 

प्रश्न 30. 
कोंकण रेलवे ने किस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में सर्वाधिक विस्तार किया है। 
उत्तर:
मार्मागाओ पत्तन। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 31. 
कौन - कौन सा क्षेत्र मार्मागाओ पत्तन की पृष्ठभूमि की रचना करते हैं? 
उत्तर:

  1. कर्नाटक 
  2. गोआ 
  3. दक्षिणी महाराष्ट्र। 

प्रश्न 32. 
न्यूमंगलौर पत्तन किस राज्य में स्थित है? 
उत्तर:
कर्नाटक राज्य में। 

प्रश्न 33. 
अरब सागर की रानी' किसे कहा जाता है? 
अथवा 
'क्वीन ऑफ अरेबियन सी' के नाम से किसे माना जाता है? 
उत्तर:
बेवानद कायाल को। 

प्रश्न 34. 
कौन से पत्तन को स्वेज - कोलम्बो मार्ग के पास अवस्थित होने का लाभ प्राप्त है? 
उत्तर:
कोच्चि पत्तन को। 

प्रश्न 35. 
भारत के किन - किन पत्तनों का विकास अंग्रेजों द्वारा किया गया? 
उत्तर:

  1. मुम्बई पत्तन 
  2. कोलकाता पत्तन। 

प्रश्न 36. 
हुगली नदी पर स्थित पत्तन का नाम बताइए।
उत्तर:
कोलकाता पत्तन। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 37. 
कौन - सा पत्तन नेपाल व भूटान जैसे स्थलरुद्ध देशों को भी सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है? 
उत्तर:
कोलकाता पत्तन।

प्रश्न 38.
किस पत्तन का निर्माण समुद्र तट पर नहीं बल्कि समुद्र तट से दूर एक नदी के किनारे पर किया गया है?
उत्तर:
कोलकाता पत्तन।

प्रश्न 39. 
हल्दिया पत्तन कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
हल्दिया पत्तन कोलकाता से 105 किमी अंदर अनुप्रवाह पर स्थित है। 

प्रश्न 40. 
हल्दिया पत्तन का निर्माण क्यों किया गया?
उत्तर:
हल्दिया पत्तन का निर्माण कोलकाता पत्तन की संकुलता को घटाने के लिए किया गया। 

प्रश्न 41. 
पारादीप पत्तन कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
पारादीप पत्तन कटक से 100 किमी दूर महानदी डेल्टा पर स्थित है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 42. 
पारादीप पत्तन का विकास क्यों किया गया?
उत्तर:
बड़े पैमाने पर लौह अयस्क के निर्यात के निपटान के लिए पारादीप पत्तन का विकास किया गया। 

प्रश्न 43. 
भारत के एक स्थलबद्ध पत्तन का नाम लिखिए।
उत्तर:
विशाखापट्टनम् पत्तन। 

प्रश्न 44. 
विशाखापट्टनम् पत्तन की एक प्रमुख विशेषता बताइए।
उत्तर:
विशाखापट्टनम् पत्तन आन्ध्रप्रदेश का एक स्थलरुद्ध पत्तन है। जिसे ठोस चट्टान एवं बालू को काटकर एक नहर के माध्यम से समुद्र से जोड़ा गया है।

प्रश्न 45. 
विशाखापट्टनम् पत्तन का पृष्ठ प्रदेश कौन-सा राज्य है? 
उत्तर:
आन्ध्र प्रदेश राज्य।

प्रश्न 46. 
तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र के एक-एक पोताश्रय का नाम बताइए, जिसका निर्माण पहले से स्थापित पोताश्रयों का दबाव कम करने के लिए किया गया है?
अथवा 
तमिलनाडु तथा महाराष्ट्र राज्य के एक-एक बंदरगाह का नाम लिखो जो मुख्य बंदरगाहों पर बोझ कम करने के लिए बनाए गए हैं?
उत्तर:

  1. एन्नोर पत्तन (तमिलनाडु) 
  2. जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्हावाशेवा (महाराष्ट्र)। 

प्रश्न 47. 
चेन्नई पत्तन विशाल पोतों के लिए क्यों अनुकूल नहीं है? 
उत्तर:
समुद्रतट के समीप उथले जल के कारण चेन्नई पत्तन विशाल पोतों के लिए अनुकूल नहीं है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 48. 
चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए कौन-कौन से पत्तन का विकास किया गया है?
उत्तर:
एन्नोर पत्तन एवं तूतीकोरिन पत्तन का।

प्रश्न 49. 
भारत के दक्षिणतम पत्तन का नाम बताइए। 
उत्तर:
तूतीकोरिन। 

प्रश्न 50. 
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित किन्हीं चार पत्तनों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. मुम्बई पत्तन 
  2. कांडला पत्तन 
  3. मार्मागाओ पत्तन 
  4. न्यूमंगलौर पत्तन। 

प्रश्न 51. 
भारत के किन्हीं चार अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. नई दिल्ली 
  2. कोलकाता 
  3. मुम्बई 
  4. चेन्नई। 

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1):

प्रश्न 1. 
भारत के विदेशी व्यापार में निरन्तर वृद्धि हो रही है।' कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-:
समय के साथ-साथ भारत के विदेशी व्यापार में बहुत बड़े परिवर्तन हुए हैं। वर्ष 1950-51 में भारत का कुल विदेशी व्यापार 1214 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2016-17 में बढ़कर 44, 29,762 करोड़ रुपये हो गया। 1950-51 की तुलना में 2016-17 में भारत के विदेशी व्यापार में 3648.89 गुना वृद्धि हुई है। इस तरह भारत का विदेशी व्यापार निरन्तर वृद्धि की ओर अग्रसर है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 2. 
समय के साथ भारत के विदेशी व्यापार की प्रकृति में क्या बदलाव आया है?
उत्तर:
समय के साथ भारत के विदेशी व्यापार की प्रकृति में बदलाव आया है। भारत के आयात मूल्य एवं निर्यात मूल्य दोनों में वृद्धि हुई है। परन्तु निर्यात की अपेक्षा आयात का मूल्य अधिक है। समय के साथ-साथ भारत के व्यापार घाटे में भी वृद्धि हो रही है। इसके लिए भारत द्वारा आयातित अपरिष्कृत पेट्रोलियम के मूल्यों में होने वाली सतत वृद्धि मुख्य रूप से जिम्मेदार है।

प्रश्न 3. 
भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में निर्यात की मदों के बदलते स्वरूप को संक्षेप में बताइए। 
उत्तर:

  1. भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में तीव्र गति से वृद्धि हुई है। 
  2. कृषि एवं समवर्गी उत्पाद के निर्यात में हिस्सा बढ़ा है। 
  3. पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात घटा है। 
  4. विनिर्मित वस्तुओं की भागीदारी बढ़ी है। 
  5. अयस्क व खनिजों के निर्यात में कमी आयी है।

प्रश्न 4. 
भारत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए गए हैं ? संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
भारत का उद्देश्य आगामी पाँच वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अपनी हिस्सेदारी को दुगना करना है। इस दिशा में भारत ने निम्नलिखित तीन उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं।

  1. आयात उदारीकरण 
  2. आयात करों में कमी 
  3. विअनुज्ञाकरण (डि-लाइसेंसिंग) 
  4. प्रक्रिया से उत्पाद के एकस्व (पेटेंट) में परिवर्तन।

प्रश्न 5. 
भारत के प्रमुख व्यापारिक साझीदार देश कौन - कौन से हैं? 
उत्तर:
भारत के प्रमुख व्यापारिक साझीदार देश- संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा (10.3 प्रतिशत) . व्यापारिक साझेदारी करने वाला देश है। इसके बाद महत्त्व के आधार क्रमशः चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, सिंगापुर, स्विट्जरलैण्ड, हांगकांग, जापान तथा मलेशिया नामक देश रहे।

प्रश्न 6. 
समुद्री पत्तन अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रवेश द्वार के रूप में क्यों जाने जाते हैं?
उत्तर:
समुद्री पत्तन किसी जलमार्ग पर अवस्थित वह स्थान होता है जहाँ व्यापारिक माल को लादने एवं उतारने के लिए जलयान ठहर सकते हैं। अंग्रेजी भाषा का पोर्ट (Port) शब्द लैटिन भाषा के पोर्टा (Porta) शब्द से बना है जिसका अर्थ 'प्रवेश द्वार' होता है। इसके द्वारा विभिन्न वस्तुओं के आयात व निर्यात का संचालन होता है। अतः समुद्री पत्तन को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार कहते हैं।

प्रश्न 7. 
भारत के विदेशी व्यापार में समुद्री पत्तनों की भूमिका को संक्षेप में बताइए। 
उत्तर:
भारत के विदेशी व्यापार में समुद्री पत्तनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। पत्तन भारत के विदेशी व्यापार के केन्द्र बिंदु के रूप में संलग्न रहे हैं। एक ओर तो ये अपने पृष्ठ प्रदेश से विदेशों को भेजी जाने वाली वस्तुओं के संकलन केन्द्र हैं तथा दूसरी ओर भारत आने वाली वस्तुओं को प्राप्त करके देश के आंतरिक भागों में उनका वितरण करने वाले केन्द्रों के रूप में भी कार्य करते हैं।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 8. 
"भारत का विदेशी व्यापार मुख्यतः समुद्री मार्गों से संचालित होता है।" कारण सहित कथन को स्पष्ट कीजिए?
उत्तर:
भारत के विदेशी व्यापार के समुद्री मार्ग से सम्पन्न होने के मुख्यतः निम्न कारण हैं 

  1. भारत की समुद्र तट रेखा विस्तृत (7517 किमी) होने से व्यापार को बढ़ावा देती है। 
  2. तट रेखा कटी-फटी होने के कारण पत्तनों के विकास हेतु अनुकूल है। 
  3. भारत की स्थिति उत्तम है। 
  4. यह परिवहन का सस्ता साधन है। 
  5. स्थानीय जलवायु वर्षभर आयात-निर्यात हेतु अनुकूल रहती है। 

प्रश्न 9. 
जवाहरलाल नेहरू पत्तन कहाँ स्थित है? इसकी प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
जवाहरलाल नेहरू पत्तन मुम्बई के समीप 'न्हावाशेवा' नामक स्थान पर स्थित है। इस पत्तन का विकास मुम्बई पत्तन पर बढ़ते परिवहन दबाव को कम करने के उद्देश्य से किया गया था। इसका विकास एक अनुषंगी (जुड़वाँ) पत्तन के रूप में किया गया था। यह भारत का विशालतम कंटेनर पत्तन है। 

प्रश्न 10. 
मार्मागाओ पत्तन के बारे में आप क्या जानते हैं? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
मुम्बई से लगभग 400 किमी. दक्षिण में स्थित मार्मागाओ गोआ राज्य में जुआरी नदमुख पर अवस्थित एक प्राकृतिक पत्तन है। इस बन्दरगाह से जापान को लौह अयस्क के निर्यात का निपटान किये जाने से (सन् 1961 में हुए पुनर्प्रतिरूपण के बाद) इस पत्तन का महत्व बढ़ गया। इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी-पश्चिमी भाग तथा पश्चिमी कर्नाटक राज्य पर विस्तृत है। कोंकण रेलवे के निर्माण के बाद इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में पर्याप्त विस्तार हुआ है।

प्रश्न 11. 
न्यूमंगलौर पत्तन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
न्यू मंगलौर पत्तन-कर्नाटक राज्य के दक्षिणी तटीय भाग पर स्थित न्यूमंगलौर पत्तन लौह अयस्क तथा लौह-सांद्र के निर्यात की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसके अलावा यह पत्तन उर्वरकों, पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य तेलों, कॉफी, चाय, लुगदी, ग्रेनाइट पत्थर तथा शीरा जैसे उत्पादों का भी निपटान करता है। इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश कर्नाटक राज्य में विस्तृत है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 12. 
कोच्चि पत्तन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
केरल राज्य में बेंवानद कायाल (जिसे अरब सागर की रानी के नाम से भी जाना जाता है।) के मुहाने पर स्थित कोच्चि एक प्राकृतिक पत्तन है। इस पत्तन को स्वेज-कोलंबो मार्ग के निकट अवस्थित होने का लाभ प्राप्त है। इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में केरल, दक्षिणी कर्नाटक तथा दक्षिणी-पश्चिमी तमिलनाडु सम्मिलित हैं।

प्रश्न 13. 
हल्दिया पत्तन की प्रमुख विशेषताओं को बताइए।
उत्तर:
हल्दिया पत्तन की स्थापना कोलकाता से 105 किमी. दक्षिण में हुगली नदी पर की गई है। इस पत्तन का विकास कोलकाता पत्तन के परिवहन भार को कम करने के उद्देश्य से किया गया था। वस्तुतः हल्दिया पत्तन, कोलकाता पत्तन का अनुपूरक पत्तन है। इस पत्तन द्वारा लौह अयस्क, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, जूट व जूट उत्पाद, कपास व सूती धागो का निपटान (Handle) प्रमुख रूप से किया जाता है। 

प्रश्न 14. 
पारादीप पत्तन कहाँ अवस्थित है? इसका विकास क्यों किया गया?
अथवा 
ओडिशा राज्य के एक प्रमुख पत्तन का नाम बताइए तथा उसके प्रमुख लक्षण लिखिए।
उत्तर:
ओडिशा राज्य में कटक से 100 किमी. पूर्व में महानदी के डेल्टाई भाग पर पारादीप पत्तन अवस्थित है। इसका पोताश्रय सबसे गहरा होने के कारण भारी जलपोतों के आवागमन के लिए उपयुक्त है। इस पत्तन का विकास प्रमुख रूप से लौह अयस्क के निर्यात के उद्देश्य से किया गया है। ओडिशा, झारखण्ड तथा छत्तीसगढ़ इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में सम्मिलित राज्य हैं।

प्रश्न 15. 
भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट पर हाल में ही विकसित किए गए एक-एक पत्तन का नाम बताइए तथा इन्हें विकसित करने के लिए उद्देश्य बताइए। 
उत्तर:
भारत के पूर्वी तट पर न्हावाशेवा (महाराष्ट्र) में जवाहरलाल नेहरू पत्तन एवं पूर्वी तट पर तमिलनाडु में एन्नोर पत्तन का विकास किया गया है। जवाहरलाल नेहरू पत्तन का विकास मुम्बई पत्तन तथा एन्नोर पत्तन का विकास चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के लिए किया गया।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 16. 
वायु परिवहन के महत्व की विवेचना करते हुए भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के नाम लिखिए।
उत्तर:
वायु परिवहन का महत्व-अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में वायु परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कम से कम समय में लम्बी दूरियों तक उच्च मूल्य वाले या नाशवान सामानों के परिवहन में वायु परिवहन का सर्वाधिक महत्व है। भारी व स्थूल सामान के परिवहन के लिए यह एक महँगा व अनुपयुक्त साधन है।

भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे: वर्तमान में भारत में निम्नलिखित 25 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। जिनमें से प्रमुख निम्न है।

  1. अमृतसर 
  2. दिल्ली 
  3. गुवाहाटी 
  4. कोलकाता 
  5. अहमदाबाद 
  6. मुम्बई 
  7. गोवा 
  8. हैदराबाद 
  9. बैंगलुरू 
  10. चेन्नई 
  11. कोच्चि 
  12. तिरुवनंतपुरम् 
  13. जयपुर।

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA2):

प्रश्न 1. 
भारत के आयात व्यापार की दिशा, निर्यात व्यापार की दिशा तथा प्रमुख व्यापारिक साझेदारी देशों का विवरण दीजिए।
उत्तर:
भारत के आयात व्यापार की दिशा-सन् 2016-17 के आँकड़ों के अनुसार भारत के कुल आयात मूल्य 22,78,918 करोड़ रुपया रहा इसमें से अधिकांश एशिया तथा ओशेनिया महाद्वीपों के देशों, पश्चिमी वूरोप के देशों तथा उत्तरी अमेरिका के देशों से प्राप्त होता था। भारत के निर्यात व्यापार की दिशा-सन् 2016-17 के आँकड़ों के अनुसार भारत के कुल निर्यात मूल्य (18,43,640 हजार करोड़ रुपया) में एशिया तथा ओशेनिया, पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका मुख्य हैं।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 2. 
भारत का आयात भार कम करने के लिए आप निम्नांकित सूची में से ऐसी कौन - कौन सी वस्तुओं का चुनाव करेंगे जिनके विकल्प देश में ही विकसित किये जा सकते हैं? किन्हीं दो वस्तुओं के विकल्प भी समझाइए।

वस्तुएँ

2016 - 17

उर्वरक एवं उर्वरक विनिर्मितियाँ

33,726

खाद्य तेल

73,048

लुगदी तथा अपशिष्ट पेपर (कागज़)

6,537

अलौह धातुएँ

2,62,961

लोहा व इस्पात

55,278

पेट्रोलियम एवं उत्पाद

5,82,762

मोती, बहुमूल्य व अल्प मूल्य रत्न

1,59,464

चिकित्सकीय एवं फार्मा उत्पाद

33,504

रासायनिक उत्पाद

1,47,350

उत्तर:
भारत का आयात भार कम करने के लिए सूची में दी गयी वस्तुओं में से निम्नलिखित वस्तुओं के विकल्प देश में ही विकसित किये जा सकते हैं।

  1. उर्वरक 
  2. खाद्य तेल 
  3. लुगदी तथा अपशिष्ट पेपर 
  4. दालें 
  5. अन्य वस्त्र, धागे कपड़े इत्यादि 
  6. लोहा व स्टील 
  7. चिकित्सकीय एवं फार्मा उत्पाद 
  8. स्वर्ण व चाँदी।

विकल्प:

  1. कृषि संबंधी आयातों के विकल्प भारत में विकसित किए जा सकते हैं। 
  2. स्टील का आयात न करके भारत में ही उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। 
  3. वस्त्र, धागे, कपड़ा आदि का आयात कम करके उत्पादन भारत में ही बढ़ाया जा सकता है। 

प्रश्न 3. 
भारत में आयात संघटन में आये परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत का आयात संघटन निरन्तर परिवर्तित होता जा रहा है तथा आयातित वस्तुओं के प्रतिशत में अन्तर आ रहा है। सन् 2009 से 2016-17 तक के आयात सम्बन्धी आँकड़ों से स्पष्ट होता है कि खाद्य वस्तुएँ पेपर बोर्ड विनिर्मित व न्यूज प्रिन्ट के प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिली जिनका प्रतिशत 2009 में क्रमशः 3.7% व 0.5% था जो बढ़कर 2016-17 में क्रमशः 5-6 व 0.9 पर पहुँच गया। इसी प्रकार ईंधन (कोयला, पेट्रोल) उर्वरक, पूँजीगत वस्तुओं व अन्य वस्तुओं के प्रतिशत में 2009 की तुलना में कमी आयी जो 2009 में क्रमशः 33-2%, 2:3%, 15-0% व 42.6% से घटकर क्रमशः 26.7%, 1.3%, 13.6% व 37:0% पर पहुँच गया।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 4. 
कांडला पत्तन कहाँ अवस्थित है? इसकी प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
कांडला पत्तन कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर अवस्थित है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं। 

  1. इस पत्तन का विकास देश के पश्चिमी एवं उत्तरी-पश्चिमी भाग की जरूरतों को पूरा करने तथा मुम्बई पत्तन पर दबाव को घटाने के लिए किया गया। 
  2. इस पत्तन को विशेष रूप से भारी मात्रा में पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों एवं उर्वरकों के आयात-निर्यात के लिए बनाया गया।
  3. इस पत्तन पर व्यापार के दबाव को कम करने के लिए बाडीनार में एक अपतटीय टर्मिनल का विकास किया गया है। 

प्रश्न 5. 
कोलकाता पत्तन के बारे में आप क्या जानते हैं? संक्षेप में बताइए।
अथवा 
कोलकात्ता पत्तन की समस्याओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1.  कोलकाता पत्तन पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी पर अवस्थित है। 
  2. यह पत्तन बंगाल की खाड़ी से 128 किमी. उत्तर में स्थल के अन्दर स्थित है। इसी कारण इस पत्तन को नदीय पत्तन भी कहा जाता है। 
  3. इस पत्तन को हुगली नदी द्वारा लाई गई गाद की समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  4. हुगली नदी ही इस बन्दरगाह को बंगाल की खाड़ी से जोड़ने के लिए जलीय मार्ग प्रदान करती है। 
  5. वर्तमान में विशाखापट्टनम्, पारादीप तथा हल्दिया पत्तन के बढ़ते महत्व ने कोलकाता पत्तन के महत्व को कम कर दिया है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा उत्तरी-पूर्वी राज्य इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश के अन्तर्गत सम्मिलित हैं। इसके अलावा यह पत्तन भूटान तथा नेपाल जैसे स्थलबद्ध पड़ोसी देशों के लिए भी आयात-निर्यात की सुविधा प्रदान करता है।

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित बन्दरगाहों (पत्तनों) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
(i) विशाखापट्टनम् 
(ii) चेन्नई 
(iii) तूतीकोरिन।
उत्तर:
(i) विशाखापट्टनम् पत्तन-आन्ध्र प्रदेश राज्य में अवस्थित विशाखापट्टनम् एक भू-आबद्ध पत्तन है जिसका बंगाल की खाड़ी से सम्पर्क एक नहर निर्माण द्वारा कर दिया गया है। यह नहर ठोस चट्टान व बालू को काटकर निर्मित की गई है। इस पत्तन के पूर्व में समुद्र तट के सहारे लौह अयस्क, पेट्रोलियम तथा सामान्य नौभार के निपटान के उद्देश्य से एक बाह्य पत्तन विकसित किया गया है। विशाखापट्टनम् पत्तन का पृष्ठ प्रदेश प्रमुख रूप से आन्ध्र प्रदेश राज्य में विस्तृत मिलता है।

(ii) चेन्नई-भारत के पूर्वी तटीय भाग पर तमिलनाडु के राजधानी नगर चेन्नई के समीप अवस्थित यह पत्तन भारत के सबसे प्राचीन पत्तनों में से एक है। यह एक कृत्रिम पत्तन है जिसका निर्माण सन् 1859 में किया गया था। पत्तन के सागरीय जल के उथला होने के कारण यह पत्तन विशाल पोतों के आवागमन के लिए अनुकूल नहीं है। इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में तमिलनाडु तथा पुदुच्चेरी सम्मिलित हैं। चेन्नई के उत्तर में 25 किमी. की दूरी पर चेन्नई पत्तन पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए एन्नोर नामक पत्तन का विकास किया गया है।

(iii) तूतीकोरिन पत्तन-चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के उद्देश्य से तमिलनाडु तट पर तूतीकोरिन पत्तन का विकास किया गया था। इस पत्तन से कोयला, नमक, खाद्यान्न, खाद्य तेल, चीनी, रसायन तथा पेट्रोलियम उत्पादों का निपटान किया जाता है।

प्रश्न 6. 
"विभाजन के कारण बड़ी हानि के बावजूद स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से भारतीय पत्तन निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।" कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. विभाजन की प्रक्रिया से भारत के पत्तनों का अलगाव हुआ जिसकी कमी को पूरा करने के लिए नवीन पत्तन विकसित किए गए।
  2. करांची के अलग होने से पश्चिम तट पर स्थित मुम्बई पत्तन पर अत्यधिक दबाव बढ़ जाने से कांडला पत्तन का विकास किया गया।
  3. कोलकाता पत्तन के दबाव को कम करने के लिए हल्दिया पत्तन का निर्माण किया गया। 
  4. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को मजबूत करने के लिए पारादीप, एन्नोर, तूतीकोरिन पत्तनों को विकसित किया गया।
  5. सघन जनंसख्या बसाव के कारण वस्तुओं की माँग ने भी पत्तनों के निर्माण में अहम् भूमिका निभाई।

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
भारत के प्रमुख पत्तनों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में 12 प्रमुख एवं 200 छोटे या मझौले पत्तन हैं। 12 प्रमुख पत्तनों में से छः पूर्वी तट पर एवं छः पश्चिमी तट पर स्थित हैं। जिनका वर्णन निम्न प्रकार से हैं। 

पश्चिमी तट पर स्थित ‘पत्तन' - भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित ‘पत्तनों' में कांडला, मुम्बई, मार्मागाओ, न्यूमंगलौर एवं कोच्चि आदि महत्वपूर्ण है। 
(1) कांडला पत्तन: गुजरात राज्य में कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर स्थित यह एक प्राकृतिक एवं सुरक्षित पत्तन है, जिसका विकास देश के पश्चिमी एवं उत्तरी-पश्चिमी भाग की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा मुम्बई पत्तन पर सागरीय परिवहन का दबाव कम करने के उद्देश्य से किया गया। भारी मात्रा में पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों एवं उर्वरकों का आयात करने के लिए इस पत्तन का उपयोग प्रमुख रूप से किया जाता है। इस पत्तन पर यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से बाडीनार नामक स्थान पर एक अपतटीय टर्मिनल विकसित किया गया है।
RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार 1

पत्तन का पृष्ठ प्रदेश गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों तक विस्तृत है।

(2) मुम्बई पत्तन: मुम्बई देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक पत्तन है। यह पत्तन 20 किमी. लम्बा तथा 6-10 किमी. चौड़ा है जिसमें 54 गोदियाँ तथा देश का विशालतम टर्मिनल है। यह पत्तन मध्य-पूर्व, भूमध्य सागरीय देशों, उत्तरी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका तथा यूरोपियन देशों के सामान्य महासागरीय मार्ग के समीप स्थित है। इस पत्तन से देश का सर्वाधिक सागरीय विदेशी व्यापार सम्पन्न किया जाता है साथ ही यह देश का व्यस्ततम पत्तन भी है। पृष्ठ प्रदेश - इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश व राजस्थान राज्यों में विस्तृत है।

(3) जवाहरलाल नेहरू पत्तन (न्हावाशेवा पत्तन) को मुम्बई के समीप न्हावाशेवा नामक स्थान पर मुम्बई के अनुषंगी या जुड़वाँ पत्तन के रूप में विकसित किया गया है। यह भारत का विशालतम कंटेनर पत्तन है जिसे मुम्बई पत्तन पर बढ़ते परिवहन दबाव को कम करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

(4) मार्मागाओ पत्तन-मुम्बई से लगभग 400 किमी. दक्षिण में स्थित मार्मागाओ गोआ राज्य में जुआरी नदमुख पर अवस्थित (न्हावाशेवा पत्तन) एक प्राकृतिक पत्तन है। इस बन्दरगाह से जापान को लौह अयस्क के निर्यात का निपटान किये जाने से (सन् 1961 में हुए पुनर्प्रतिरूपण के बाद) इस पत्तन का महत्व बढ़ गया। पृष्ठ प्रदेश-इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी-पश्चिमी भाग तथा पश्चिमी कर्नाटक राज्य पर विस्तृत है। कोंकण रेलवे के निर्माण के बाद इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में पर्याप्त विस्तार हुआ है।

(5) न्यू मंगलौर पत्तन: कर्नाटक राज्य के दक्षिणी तटीय भाग पर स्थित यह पत्तन लौह अयस्क तथा लौह-सांद्र के निर्यात की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसके अलावा यह पत्तन उर्वरकों, पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य तेलों, कॉफी, चाय, लुगदी, ग्रेनाइट पत्थर तथा शीरा जैसे उत्पादों का भी निपटान करता है। इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश कर्नाटक राज्य में विस्तृत है। 

(6) कोच्चि पत्तन: केरल राज्य में बेवानद कायाल (जिसे अरब सागर की रानी के नाम से भी जाना जाता है।) के मुहाने पर स्थित कोच्चि एक प्राकृतिक पत्तन है। इस पत्तन को स्वेज-कोलंबो मार्ग के निकट अवस्थित होने का लाभ प्राप्त है। इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में केरल, दक्षिणी कर्नाटक तथा दक्षिणी-पश्चिमी तमिलनाडु सम्मिलित हैं।

पूर्वी तट पर स्थित पत्तन - भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख पत्तनों में कोलकाता पत्तन, हल्दिया पत्तन, पाराद्वीप पत्तन, विशाखापट्टनम् पत्तन, चेन्नई पत्तन, एन्नोर पत्तन एवं तूतीकोरिन पत्तन आदि हैं। 

(1) कोलकाता पत्तन: कोलकाता पत्तन पश्चिम बंगाल राज्य में हुगली नदी पर अवस्थित है। यह पत्तन बंगाल की खाड़ी से 128 किमी. उत्तर में स्थल के अन्दर स्थित है। इसी कारण इस पत्तन को नदीय पत्तन भी कहा जाता है। इस पत्तन को हुगली नदी द्वारा लाई गई गाद की समस्या का सामना करना पड़ता है। हुगली नदी ही इस पत्तन को बंगाल की खाड़ी से जोड़ने के लिए जलीय मार्ग प्रदान करती है।

वर्तमान में विशाखापट्टनम्, पारादीप तथा हल्दिया बन्दरगाहों के बढ़ते महत्व ने कोलकाता पत्तन के महत्व को कम कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा उत्तरी-पूर्वी राज्य इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश के अन्तर्गत सम्मिलित हैं। इसके अलावा यह पसन भूटान तथा नेपाल जैसे स्थलबद्ध पड़ौसी देशों के लिए भी आयात-निर्यात की सुविधा प्रदान करता है।

(2) हल्दिया पत्तन: हल्दिया पत्तन की स्थापना कोलकाता से 105 किमी. दक्षिण में हुगली नदी पर की गई है। इस पत्तन का विकास कोलकाता पत्तन के परिवहन भार को कम करने के उद्देश्य से किया गया है। वस्तुतः हल्दिया पत्तन कोलकाता पत्तन का अनुपूरक पत्तन है। इस पत्तन द्वारा लौह अयस्क, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, जूट व जूट उत्पाद, कपास व सूती धागों का निपटान (Handle) प्रमुख रूप से किया जाता है।

(3) पारादीप पत्तन: उड़ीसा राज्य में कटक से 100 किमी. पूर्व में स्थित महानदी के डेल्टाई भाग पर पारादीप पत्तन अवस्थित है। इसका पोताश्रय सबसे गहरा होने के कारण भारी जलपोतों के आवागमन के लिए उपयुक्त है। इस बन्दरगाह का विकास प्रमुख रूप से लौह अयस्क के निर्यात के उद्देश्य से किया गया है। ओडिशा, झारखण्ड तथा छत्तीसगढ़ इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में सम्मिलित राज्य हैं।

(4) विशाखापट्टनम् पत्तन: आन्ध्र प्रदेश राज्य में अवस्थित विशाखापट्टनम् एक भू-आबद्ध पत्तन है जिसका बंगाल की खाड़ी से सम्पर्क एक नहर निर्माण द्वारा कर दिया गया है। यह नहर ठोस चट्टान व बालू को काटकर निर्मित की गई है। इस पत्तन के पूर्व में समुद्र तट के सहारे लौह अयस्क, पेट्रोलियम तथा सामान्य नौभार के निपटान के उद्देश्य से एक बाह्य बन्दरगाह विकसित किया गया है। विशाखापट्टनम् बन्दरगाह का पृष्ठ प्रदेश प्रमुख रूप से आन्ध्र प्रदेश राज्य में विस्तृत मिलता है।

(5) चेन्नई: भारत के पूर्वी तटीय भाग पर तमिलनाडु के राजधानी नगर चेन्नई के समीप अवस्थित यह पत्तन भारत के सबसे प्राचीन बन्दगाहों में से एक है। यह एक कृत्रिम बन्दरगाह है जिसका निर्माण सन् 1859 में किया गया था। बन्दरगाह के सागरीय जल का उथला होने के कारण यह पत्तन विशाल पोतों के आवागमन के लिए अनुकूल नहीं है। इस पत्तन के पृष्ठ प्रदेश में तमिलनाडु तथा पुदुच्चेरी सम्मिलित हैं।

(6) एन्नोर पत्तन: चेन्नई के उत्तर में 25 किमी. की दूरी पर चेन्नई पत्तन पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए एन्नोर नामक पत्तन का विकास किया गया है।

(7) तूतीकोरिन पत्तन: चेन्नई पत्तन के दबाव को कम करने के उद्देश्य से तमिलनाडु तट पर तूतीकोरिन पत्तन का विकास किया गया था। इस पत्तन से कोयला, नमक, खाद्यान्न, खाद्य तेल, चीनी, रसायन तथा पेट्रोलियम उत्पादों का निपटान किया जाता है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से पूछे गये प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए। अभिकथन (A) भारत अपने व्यापार घाटे को पाटने में सफल नहीं रहा है। तर्क (R) मूल्य के मद में भारत का निर्यात घटता रहा है।
(अ) A व R दोनों सही हैं तथा R,A की सही व्याख्या है। 
(ब) A व R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है। 
(स) A सही है किन्तु R गलत है। 
(द) A गलत है किन्तु R सही है।
उत्तर:
(स) A सही है किन्तु R गलत है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 2. 
भारत में निम्न में से कौन से बन्दरगाह का प्राकृतिक पोताश्रय नहीं है? 
(अ) मुम्बई 
(ब) कोचीन
(स) मार्मागाओ 
(द) पारादीप। 
उत्तर:
(स) मार्मागाओ। 

प्रश्न 3. 
भारत में सबसे बड़ी मात्रा में आयात की जाने वाली वस्तुएँ कौन-सी हैं? 
(अ) कच्चा माल
(ब) लौहा व स्टील 
(स) पेट्रोलियम व चिकने पदार्थ
(द) मोती व बहुमूल्य पत्थर।. 
उत्तर:
(स) पेट्रोलियम व चिकने पदार्थ। 

प्रश्न 4. 
फुटकर व्यापार किस वर्ग की आर्थिक क्रिया है?
(अ) तृतीयक 
(ब) प्राथमिक 
(स) द्वितीयक 
(द) चतुर्थक। 
उत्तर:
(अ) तृतीयक। 

प्रश्न 5. 
निम्न में से कौन भारत के प्राकृतिक बन्दरगाह हैं?
1. चेन्नई
2. कोच्चि
3. तूतीकोरिन 
4. विशाखापट्टनम 
कूट 
(अ) 1 एवं 2 
(ब) 1 एवं 3
(स) 2 एवं 3 
(द) 2 एवं 4. 
उत्तर:
(द) 2 एवं 4. 

प्रश्न 6. 
भारत के निम्न बन्दरगाहों में कौन-सा एक खुला सागरीय बन्दरगाह है?
(अ) हल्दिया 
(ब) मुम्बई
(स) चेन्नई
(द) विशाखापट्टनम। 
उत्तर:
(स) चेन्नई

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 7. 
कोच्चि व कारवाड़ है?
(अ) पुनर्निर्यात पत्तन 
(ब) नौसैनिक पत्तन
(स) चेन्नई। 
(द) तेल पत्तन। 
उत्तर:
(ब) नौसैनिक पत्तन। 

प्रश्न 8. 
निम्नलिखित में से कौन एक समुद्री बन्दरगाह नहीं है?
(अ) त्रिचूर 
(ब) ओखला 
(स) क्विलोन 
(द) नगर कोइल।
उत्तर:
(ब) ओखला। 

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित को भारत में अम्बारीय जहाजरानी व्यापार (2001) के संदर्भ में घटते क्रम में श्रेणीबद्ध कीजिए?
(अ) कांडला, चेन्नई, मुम्बई, विशाखापट्टनम् 
(ब) मुम्बई, कांडला, चेन्नई, विशाखापट्टनम् 
(स) विशाखापट्टनम्, चेन्नई, कांडला, मुम्बई 
(द) मुम्बई, चेन्नई, विशाखापट्टनम, कांडला। 
उत्तर:
(द) मुम्बई, चेन्नई, विशाखापट्टनम, कांडला।

प्रश्न 10. 
निम्न में से कौन-सा बन्दरगाह भारत के पश्चिम तट पर स्थित है?
(अ) तूतीकोरिन 
(ब) चांदबाली 
(स) जवाहरलाल नेहरू 
(द) कराईकल।
उत्तर:
(स) जवाहरलाल नेहरू। 

प्रश्न 11. 
भारत का कौन सा पत्तन लैगून पर विकसित किया गया है?
(अ) कोच्चि 
(ब) विशाखापट्टनम 
(स) चेन्नई 
(द) मुम्बई।
उत्तर:
(अ) कोच्चि। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 12. 
भारत में निर्यात (2007 - 08) में निम्न में से कौन-सा मद प्रथम स्थान रखता है?
(अ) कृषि एवं सहायक उत्पाद
(ब) अयस्क एवं खनिज 
(स) निर्मित औद्योगिक वस्तुएँ
(द) खनिज ईंधन एवं स्नेहक रसायन। 
उत्तर:
(स) निर्मित औद्योगिक वस्तुएँ।

Prasanna
Last Updated on Jan. 2, 2024, 9:23 a.m.
Published Jan. 1, 2024