RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

Rajasthan Board RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Geography Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 नोट्स and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

बहुविकल्पीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्न में से किस शासक ने शाही राजमार्ग का निर्माण करवाया? 
(क) शेरशाह सूरी 
(ख) अकबर 
(ग) जहाँगीर 
(घ) राणा सांगा। 
उत्तर:
(क) शेरशाह सूरी 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार 

प्रश्न 2. 
वे प्रमुख सड़कें, जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित किया जाता है, कहलाती हैं।
(क) राज्य राजमार्ग 
(ख) केन्द्रीय सड़कें 
(ग) राष्ट्रीय राजमार्ग
(घ) सीमावर्ती सड़कें।
उत्तर:
(ग) राष्ट्रीय राजमार्ग

प्रश्न 3. 
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण का स्थापना वर्ष है।
(क) सन् 1990 
(ख) सन् 1995 
(ग) सन् 2005 
(घ) सन् 2012 
उत्तर:
(ख) सन् 1995 

प्रश्न 4. 
निम्न में से किस वर्ष भारत में रेल परिवहन की शुरुआत हुई?
(क) सन् 1853 में 
(ख) सन् 1874 में 
(ग) सन् 1958 में 
(घ) सन् 2005 में। 
उत्तर:
(क) सन् 1853 में 

प्रश्न 5. 
भारत की प्रथम रेलवे लाइन निम्न में से किन नगरों के मध्य निर्मित की गई थी?
(क) मुम्बई - गोवा 
(ख) मुम्बई - पुणे
(ग) मुम्बई - थाणे 
(घ) मुम्बई - अहमदाबाद।
उत्तर:
(ग) मुम्बई - थाणे 

प्रश्न 6. 
दक्षिणी - पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है।
(क) बिलासपुर 
(ख) नागपुर
(ग) कोलकाता 
(घ) भुवनेश्वर।
उत्तर:
(ग) कोलकाता 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 7. 
कोंकण रेलवे के भागीदार राज्य है।
(क) महाराष्ट्र, गोवा तथा कर्नाटक 
(ख) महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा केरल 
(ग) महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा आन्ध्र प्रदेश
(घ) कर्नाटक, गोवा तथा केरला 
उत्तर:
(क) महाराष्ट्र, गोवा तथा कर्नाटक 

प्रश्न 8. 
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 2 का विस्तार मिलता है।
(क) इलाहाबाद से पटना 
(ख) पटना - हल्दिया 
(ग) सदिया से धुबरी 
(घ) कोट्टापुरम से कोलम। 
उत्तर:
(ग) सदिया से धुबरी 

प्रश्न 9. 
परिवहन का तीव्रतम साधन है।
(क) जल परिवहन 
(ख) वायु परिवहन 
(ग) सड़क परिवहन 
(घ) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर:
(ख) वायु परिवहन 

प्रश्न 10. 
भारत में टेलीविजन का प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
(क) सन् 1957 में 
(ख) सन् 1959 में
(ग) सन् 1961 में 
(घ) सन् 1972 में।
उत्तर:
(ख) सन् 1959 में

सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में स्तम्भ अ को स्तम्भ बसे सुमेलित कीजिए:

स्तम्भ अ (दशा)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)  

(i) NH-1

(अ) 1960 

(ii) NH-2

(ब) 1995  

(iii) भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्रधिकरण

(स) दिल्ली - कोलकाता 

(iv) सीमा सड़क संगठन

(द) जयपुर 

(v) उत्तरी - पश्चिमी रेलवे मुख्यालय

(य) दिल्ली - अमृतसर

उत्तर:

स्तम्भ अ (दशा)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)  

(i) NH - 1

(य) दिल्ली - अमृतसर

(ii) NH - 2

(स) दिल्ली - कोलकाता 

(iii) भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्रधिकरण

(द) जयपुर 

(iv) सीमा सड़क संगठन

(अ) 1960 

(v) उत्तरी - पश्चिमी रेलवे मुख्यालय

(ब) 1995


रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1.
भारत का सड़क जाल विश्व का ............... सबसे बड़ा जाल है। 
उत्तर:
दूसरा

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 2.
ग्रामीण सड़कों के घनत्व में ................. विषमता पाई जाती है। 
उत्तर:
प्रादेशिक

प्रश्न 3.
देश में भारतीय रेल सरकार का ................ उद्यम है। 
उत्तर:
विशालतम

प्रश्न 4.
मेट्रो रेल ने .............. और ............ में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रांति ला दी है।
उत्तर:
कोलकाता, दिल्ली 

सत्य - असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न:

निम्न में से सत्य - असत्य कथनों की पहचान कीजिए:

प्रश्न 1.
छोटी दूरियों की यात्रा के लिए सड़क परिवहन अनुकूल होता है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2.
NHAI भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय है।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3.
भारतीय रेल 15 मंडलों में विभक्त है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4.
जल परिवहन सबसे महँगा साधन है।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 5.
भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 में हुई। 
उत्तर:
सत्य

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
परिवहन क्या है?
उत्तर:
एक स्थान से माल या सवारियों के विभिन्न माध्यमों से परिवहित होने की प्रक्रिया परिवहन कहलाती है। 

प्रश्न 2. 
ग्रांड ट्रंक रोड (जी. टी. रोड) कहाँ से कहाँ तक जाता है? 
उत्तर:
ग्रांड ट्रंक रोड वर्तमान में अमृतसर से कोलकाता तक जाता है। इसे दो खण्डों में विभक्त किया गया है।
(क) राष्ट्रीय महामार्ग संख्या - 1 अमृतसर से दिल्ली तक 
(ख) राष्ट्रीय महामार्ग संख्या - 2 दिल्ली से कोलकाता तक। 

प्रश्न 3. 
भारत में सड़कों के विकास के लिए बनाई गई दो योजनाओं के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना 
  2. कोरिडोर योजना। 

प्रश्न 4. 
भारत में सड़कों के विकास के लिए बीस वर्षीय सड़क योजना का भारम्भ की गई? 
उत्तर:
भारत में सड़कों के विकास के लिए बीस वर्षीय सड़क योजना सन् 1961 में प्रारम्भ की गई। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 5. 
भारतीय सड़कों को किसने वर्गों में बांटा गया है? 
उत्तर:

  1. राष्ट्रीय महामार्ग 
  2. राज्य राजमार्ग 
  3. जिला सड़कें 
  4. ग्रामीण सड़कें। 

प्रश्न 6. 
भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों का घनत्व बहुत कम है, क्यों? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पर्वतीय भागों में स्थलाकृति उत्खात स्वरूप को प्रदर्शित करती है जिसके कारण सड़कें बनाना कठिन होता है साथ ही इन भागों में आर्थिक विकास स्तर निम्न होता है अतः पूंजी के अभाव में सड़कें कम पायी जाती हैं।

प्रश्न 7. 
राष्ट्रीय महामार्ग का प्रमुख उपयोग-बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग का प्रमुख उपयोग अन्तर्राज्यीय परिवहन एवं सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री व सेना के परिवहन के लिए होता है।

प्रश्न 8. 
राष्ट्रीय महामार्ग किन - किन स्थानों को जोड़ते हैं? 
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पत्तनों एवं रेलवे जंक्शनों को जोड़ते हैं। 

प्रश्न 9. 
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण क्या है? इसका प्रमुख कार्य बताओ। 
उत्तर:
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय है, जो राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रखरखाव तथा परिचालन की जिम्मेदारी रखता है। 

प्रश्न 10. 
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजनाका सम्बन्ध किन - किन शहरों से है? 
उत्तर:

  1. दिल्ली 
  2. मुम्बई 
  3. चेन्नई 
  4. कोलकाता। 

प्रश्न 11. 
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के निर्माण का मुख्य लाभ क्या होगा? 
उत्तर:
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के निर्माण से भारत के दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई व कोलकाता महानगरों के मध्य समय, दूरी तथा परिवहन लागत कम होगी। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 12. 
उत्तर - दक्षिण गलियारे के निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्या है? 
उत्तर:
श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) को कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से जोड़ना। 

प्रश्न 13. 
पूर्व - पश्चिम गलियारे के निर्माण का क्या उद्देश्य है? 
उत्तर:
सिलचर (असम) से पोरबंदर (गुजरात) को जोड़ना। 

प्रश्न 14. 
पूर्वी - पश्चिमी गलियारे का अंतिम पूर्वी नगर कौन-सा है?
उत्तर:
सिलचर। 

प्रश्न 15. 
भारत के सबसे ऊँचे सड़क मार्ग का नाम बताइए। 
उत्तर:
चण्डीगढ़ - मनाली - लेह भारत का सबसे अधिक ऊंचाई वाला सड़क मार्ग है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 16. 
अन्तर्राष्ट्रीय महामागों के निर्माण का क्या उद्देश्य है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गों के निर्माण का प्रमुख उद्देश्य पड़ोसी देशों के मध्य भारत के सम्पर्कों को उपलब्ध कराते हुए परस्पर सद्भावपूर्ण सम्बन्धों को सुदृढ़ बनाना है।

प्रश्न 17. 
भारतीय रेलवे के सन्दर्भ में महात्मा गाँधी के कथन को लिखिए।
उत्तर:
भारतीय रेलवे के सन्दर्भ में महात्मा गांधी ने कहा था "भारतीय रेलवे ने विविध संस्कृति के लोगों को एक साथ लाकर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान दिया है।"

प्रश्न 18. 
भारत को कितने रेल मंडलों में विभाजित किया गया है? 
उत्तर:
भारत को 16 रेल मंडलों में विभाजित किया गया है। 

प्रश्न 19. 
उत्तरी - पश्चिमी रेल मंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
जयपुर में। 

प्रश्न 20. 
उत्तरी रेल मंडल के मुख्यालय का नाम बताइए। 
उत्तर:
नई दिल्ली। 

प्रश्न 21. 
दक्षिणी - मध्य रेलवे का मुख्यालय कहा है? 
उत्तर:
सिकन्दराबाद। 

प्रश्न 22. 
भारत में ब्रॉड गेज रेलवे पटरियों के मध्य की दूरी कितनी होती है? 
उत्तर:
भारत में ब्रॉड गेज रेलवे पटरियों के मध्य की दूरी 1.616 मीटर होती है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 23. 
महानगरीय क्षेत्रों में मेट्रो रेल संचालन का प्रमुख लाभ क्या है?
उत्तर:
मेट्रो रेल के संचालन से महानगरीय क्षेत्रों की सड़कों पर वाहनों का दबाव व यातायात अवरुद्धता की समस्या कम होती है साथ ही वायु प्रदूषण नियन्त्रण करने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है।

प्रश्न 24. 
भारत के महानगरीय क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को नियन्त्रित करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
उत्तर:
भारत के महानगरीय क्षेत्रों में डीजल चालित बसों के स्थान पर सी. एन. जी. चालित बसों का संचालन तथा मेट्रो रेलों का प्रचालन इस सन्दर्भ में उठाए गए प्रमुख कदम है। 

प्रश्न 25. 
कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ? 
उत्तर:
सन् 1998 में कोंकण रेलवे का निर्माण हुआ।

प्रश्न 26. 
महाराष्ट्र के रोहा और कर्नाटक के मंगलौर के मध्य बनाए गए रेलमार्ग का नाम बताइए।
उत्तर:
कोंकण रेलमार्ग। 

प्रश्न 27. 
किस रेलमार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी सुरंग स्थित है? 
उत्तर:
कोंकण रेलमार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी सुरंग स्थित है जिसकी लम्बाई 6.5 किमी. है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 28. 
परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौन-सा है?
उत्तर:
जल परिवहन। 

प्रश्न 29. 
जल परिवहन किस प्रकार की सामग्री के लिए उपयुक्त है? 
उत्तर:
जल परिवहन भारी एवं स्थूल सामग्री के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। 

प्रश्न 30. 
जल परिवहन कितने प्रकार का होता है? 
उत्तर:
जल परिवहन के प्रकार:

  1. अन्तःस्थलीय जलमार्ग 
  2. महासागरीय जल मार्ग। 

प्रश्न 31. 
भारत में अन्तःस्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब तथा किस उद्देश्य से की गयी?
उत्तर:
भारत में अन्तःस्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना सन् 1986 में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास, अनुरक्षण एवं नियमन हेतु की गयी।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 32. 
भारत का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जलमार्ग कौन-सा है? 
उत्तर:
राष्ट्रीय जलमार्ग-इलाहाबाद से हल्दिया तक (1620 किमी.)। 

प्रश्न 33. 
कडल क्या है?
उत्तर:
केरल राज्य के पश्च जल प्रबंधन को कडल कहा जाता है। अंतःस्थलीय जलमार्गों में कडल का अपना एक - विशिष्ट महत्व है। यह सस्ता जल परिवहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारी संख्या में पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 34. 
भारत के समुद्री तट की लम्बाई कितनी है? 
उत्तर:
लगभग 7517 किमी.। 

प्रश्न 35. 
भारत में प्रथम वायु परिवहन सेवा कब प्रारम्भ की गई? 
उत्तर:
भारत में प्रथम वायु परिवहन सेवा सन् 1911 में इलाहाबाद से नैनी के मध्य प्रारम्भ की गई। 

प्रश्न 36. 
वायु यातायात की दृष्टि से अग्रणी भारत के दो विमान पत्तनों के नाम बताइए। 
उत्तर:
मुम्बई तथा दिल्ली वायु यातायात की दृष्टि से भारत के दो अग्रणी विमान पत्तन हैं जिनके द्वारा देश के कुल वायु यातायात का लगभग 52 प्रतिशत भाग सम्पन्न होता है।

प्रश्न 37. 
इण्डियन एयरलाइन्स को 'इण्डियन' नाम में कब परिवर्तित किया गया? 
उत्तर:
इण्डियन एयरलाइन्स को 'इण्डियन' नाम से 8 दिसम्बर, 2005 को परिवर्तित किया गया। 

प्रश्न 38. 
'इण्डियन' का लोगो कैसा है?
उत्तर:
'इण्डियन' का लोगो (Logo) अंशतः नीले चक्र की भाँति दिखाई देता है जो उड़ीसा राज्य के कोणार्क सूर्य मन्दिर से अनुप्रेरित है।

प्रश्न 39. 
भारत की उस वायु सेवा का नाम बताइए जो समस्त महाद्वीपों को जोड़ती है? 
उत्तर:
'एयर इंडिया। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 40. 
भारत में वायु परिवहन की उपयोगिता क्यों है?
उत्तर:

  1. भारत की विशाल जनसंख्या की स्थिति के कारण। 
  2. परिवहन का तीव्रतम साधन होने के कारण 
  3. भारत की विकासशील से विकसित होती स्थिति के कारण 
  4. भारतीय उच्चावचीय दशाओं के कारण। 

प्रश्न 41. 
नाहरकटिया से बरौनी तक निर्मित पाइप लाइन की महत्त्वपूर्ण विशेषता बताइए।
उत्तर:
यह एशिया की प्रथम 1157 किमी. लम्बी देशपारीय पाइप लाइन है, जिसका निर्माण नाहरकटिया से बरौनी तक कच्चा तेल पहुंचाने के लिए किया गया है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 42. 
भारत में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस उत्पादन का कार्य किन प्रशासनिक संस्थानों द्वारा किया जाता है? 
उत्तर:
देश में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में निम्नलिखित प्रशासनिक संस्थान कार्यरत हैं।

  1. आयल इण्डिया लिमिटेड (O.I.L.) 
  2. प्राकृतिक तेल व गैस आयोग (O. N. G. C.)।

प्रश्न 43. 
संचार के साधनों को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है? 
उत्तर:

  1. वैयक्तिक संचार तंत्र 
  2. जनसंचार तंत्र। 

प्रश्न 44. 
उपग्रह संचार किसे कहते हैं?
उत्तर:
उपग्रह स्वयं अपने आप संचार की एक तकनीक है जो संचार के अन्य साधनों का भी नियमन करता है। 

प्रश्न 45. 
वैयक्तिक संचार में किन्हीं दो साधनों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. दूरभाष 
  2. इंटरनेट। 

प्रश्न 46. 
जनसंचार तंत्र अथवा सार्वजनिक संचार प्रणाली के किन्हीं दो साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. रेडियो 
  2. टेलीविजन। 

प्रश्न 47. 
भारत में रेडियो का प्रसारण सर्वप्रथम किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया? 
उत्तर:
भारत में रेडियो का प्रसारण सन् 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा प्रारम्भ किया गया था। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 48. 
ऑल इंडिया रेडियो का प्रमुख कार्य क्या है? 
उत्तर:
ऑल इंडिया रेडियो सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रसारित करता है। 

प्रश्न 49. 
टेलीविजन को दूरदर्शन के रूप में एक अलग पहचान कब प्राप्त हुई? 
उत्तर:
सन् 1976 में।

प्रश्न 50. 
उपग्रह से प्राप्त चित्रों का क्या उपयोग किया जाता है? 
उत्तर:
उपग्रह से प्राप्त चित्रों का उपयोग मौसम के पूर्वानुमान, प्राकृतिक आपदाओं तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी में किया जाता है।

प्रश्न 51. 
भारत की उपग्रह प्रणाली को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:

  1. इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT) 
  2. इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS) 

प्रश्न 52. 
इनसैट क्या है?
उत्तर:
इनसैट एक बहुउद्देश्यीय उपग्रह प्रणाली है। जिसकी स्थापना सन् 1983 में की गयी। यह दूरसंचार, मौसम विज्ञान सम्बन्धी अवलोकनों एवं विभिन्न आंकड़ों व कार्यक्रमों के लिए उपयोगी है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 53. 
आई. आर. एस. प्रणाली कब प्रारम्भ हुई? 
उत्तर:
आई. आर. एस. प्रणाली मार्च 1988 में रूस के वैकानूर से आई. आर. एस. वन ए के प्रक्षेपण के साथ आरम्भ हुई। 

प्रश्न 54. 
भारत में नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश) में। 

प्रश्न 55. 
नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर का मुख्य कार्य क्या है? 
उत्तर:
नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर आंकड़ों के अधिग्रहण एवं प्रक्रमण की सुविधा उपलब्ध कराती है। 

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1):

प्रश्न 1. 
भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका को संक्षेप में बताइए। 
उत्तर:
भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका निम्नलिखित क्षेत्रों में उल्लेखनीय है।

  1. सड़कों के विकास ने गहन व विस्तृत कृषि, को सम्भव बनाया है। साथ ही कृषि उपजों की गंतव्य स्थलों तक सुलभ पहुँच ने भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
  2. सड़कों के विकास से देश में औद्योगिक विकास को पर्याप्त प्रोत्साहन मिला है। 
  3. सड़कों के विकास ने सम्पूर्ण देश में विभिन्न वस्तुओं के मूल्यों में मिलने वाले अन्तर को कम किया है। 
  4. समय व धन की बचत को बढ़ावा मिला है। 
  5. प्राकृतिक संसाधनों के विदोहन को बल मिला है। 
  6. सड़कों के विकास ने श्रम को गतिशील बनाकर बेरोजगारी की समस्या को कम किया है।

प्रश्न 2. 
ग्रांड ट्रंक रोड के बारे में आप क्या जानते हैं?
अथवा 
शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित शाही राजमार्ग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
शेरशाह सूरी ने अपने साम्राज्य को सिंधुघाटी (पाकिस्तान) से लेकर बंगाल की सोनार घाटी तक सदढ़ एवं संघटित करने के लिए एक शाही राजमार्ग का निर्माण करवाया। ब्रिटिश शासन में कोलकाता को पेशावर से जोड़ने वाले इस मार्ग का पुनः नामकरण ग्रांड ट्रंक (जी.टी.) रोड किया गया।

वर्तमान में यह मार्ग अमृतसर से कोलकाता के मध्य विस्तृत है। इसे दो खंडों में विभाजित किया गया है।

  1. राष्ट्रीय महामार्ग - 1 (NH - 1): दिल्ली से अमृतसर तक
  2. राष्ट्रीय महामार्ग - 2 (NH - 2): दिल्ली से कोलकाता तक। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3. 
राष्ट्रीय महामार्ग के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग वे सड़कें होती हैं जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित किया जाता है। इन सड़कों का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय परिवहन एवं सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री व सेना के आवागमन के लिए होता है। ये महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, प्रमुख पत्तनों तक रेलवे जंक्शनों को आपस में जोड़ते हैं। इन महामार्गों की लम्बाई सम्पूर्ण देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 2 प्रतिशत है तथा ये मार्ग सड़क यातायात के 40 प्रतिशत भाग का वहन करते हैं।' 

प्रश्न 4. 
भारत में राष्ट्रीय महमार्गों के उपयोगों की व्याख्या कीजिए।
अथवा 
भारत में राष्ट्रीय महामार्गों की विशेषता बताइए।
उत्तर:

  1. ये महामार्ग दूर स्थित स्थानों को जोड़ने में सहायक हैं जिन पर अबाधित यातायात संचालित होता है। 
  2. इन महामार्गों के द्वारा प्रमुख नगरों, राज्यों की राजधानियों, बन्दरगाहों एवं रेलवे जंक्शनों को जोड़ा जाता है। 
  3. ये महामार्ग सामरिक क्षेत्रों में सामग्री पहुंचाने में सर्वाधिक सहायक हैं। 

प्रश्न 5. 
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (एन. एच. ए. आई.) की स्थापना सन् 1995 में हुई। यह भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के अन्तर्गत एक स्वायत्तशासी निकाय है। इसे राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रखरखाव एवं संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अतिरिक्त यह राष्ट्रीय महामार्गों के रूप में निर्दिष्ट सड़कों की गुणवत्ता सुधार के लिए एक शीर्ष संस्था भी है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 6. 
राष्ट्रीय महामार्ग एवं राज्य महामार्ग में अंतर स्पष्ट कीजिए। 
अथवा 
राष्ट्रीय एवं राज्य मागों में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर:

राष्ट्रीय महामार्ग

राज्य महामार्ग

1. ग्रे राष्ट्र की प्रमुख सड़कें होती हैं।

1. ये राज्य की प्रमुख सड़कें होती हैं।

2. इनका निर्माण केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है।

2. इनका निर्माण एवं रख-रखाव राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

3. ये महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्वपूर्ण पत्तनों एवं रेलवे जंक्शनों को आपस में जोड़ते हैं।

3. ये महामार्ग राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ते हैं।

4. इन महामार्गों की लम्बाई सम्पूर्ण देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 2 प्रतिशत है।

4. इन महामार्गों की लम्बाई देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 4 प्रतिशत है।

5. ये महामार्ग आर्थिक व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

5. ये महामार्ग प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।


प्रश्न 7. 
राज्य महामार्गों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राज्य महामार्गों का निर्माण एवं रखरखाव सम्बन्धित राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। ये महामार्ग राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ते हैं। ये महामार्ग राष्ट्रीय महामार्गों से भी जुड़े होते हैं। इनके अन्तर्गत देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 4 प्रतिशत भाग आता है। 

प्रश्न 8. 
सीमा सड़क संगठन के दायित्वों का विवरण दीजिए।
अथवा 
सीमा सड़क संगठन का महत्त्व बताईये।
उत्तर:
मई, 1960 में भारत सरकार द्वारा सीमा सड़क संगठन का गठन उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी सीमा से सटे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने के उद्देश्य से किया गया। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सड़कें निर्मित करने व अनुरक्षित करने के साथ - साथ इस संगठन पर अति ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बर्फ हटाने का उत्तरदायित्व भी है। इसके अलावा इस संगठन को स्थापित करने के पीछे देश की रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करना भी प्रमुख कारण रहा है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 9. 
भारत में मिलने वाले सड़कों के असमान वितरण एवं घनत्व की कारण सहित विवेचना कीजिए।
उत्तर:
भारत में मिलने वाली सड़कों का वितरण एवं घनत्व प्रादेशिक आधार पर भिन्नताओं को दर्शाता है। एक ओर विकसित राज्यों में यह अधिक पाया जाता है। यथा केरल (387:24 किमी./100 वर्ग किमी.) जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में यह कम मिलता है। यथा जम्मू कश्मीर (10 - 48 किमी/100 किमी वर्ग किमी.)। सामान्यतः दक्षिणी राज्यों के साथ-साथ उत्तरी मैदानी भागों में सड़कों की अधिकता मिलती है, जबकि पर्वतीय एवं शुष्क भागों में सड़कों का न्यून स्वरूप दृष्टिगत होता है। जिसके लिए निम्न कारक उत्तरदायी हैं।

  1. स्थलाकृति में मिलने वाली प्रादेशिक भिन्नता 
  2. राज्यों के आर्थिक स्वरूप का भिन्न-भिन्न होना 
  3. पर्यावरणीय दशाओं का असमान होना 
  4. राज्यों की विकास की स्थिति। 

प्रश्न 10. 
रेल पटरी की चौड़ाई के अनुसार भारतीय रेल के तीन वर्गों का विवरण लिखिए। 
उत्तर:
रेल पटरी की चौड़ाई के अनुसार भारतीय रेल के निम्नलिखित तीन वर्ग हैं।

  1. बड़ी लाइन (Broad Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 1.616 मीटर होती है। 2016 में देश में 60510 किमी. लम्बाई की बड़ी लाइनें थीं। 
  2. मीटर लाइन (Meter Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 1 मीटर होती है। 2016 में 3880 किमी. लम्बाई की मीटर रेलवे लाइनें थीं।
  3. छोटी लाइन (Narrow Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 0 - 762 मीटर या 0-610 मीटर होती है। इन रेल लाइनों की कुल लम्बाई 2297 किमी. थी। 

प्रश्न 11. 
कोंकण रेलवे के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
देश की आजादी के बाद जिन रेलमार्गों का विकास भारत में किया गया, उनमें से कोंकण रेलवे का निर्माण सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। इस मार्ग का निर्माण सन् 1998 में पूरा हुआ। यह रेलमार्ग 760 किमी. लम्बा है जो पश्चिमी समुद्री। तट के साथ-साथ महाराष्ट्र में रोहा से लेकर कर्नाटक राज्य में मंगलौर तक जाता है। यह रेलमार्ग 146 नदियों व जलधाराओं, 2000 पुलों तथा 91 सुरंगों को पार करता है। इस रेलमार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी रेल सुरंग (6.5 किमी.) भी है। इस रेलमार्ग के निर्माण से मुम्बई का मंगलौर से सीधा रेल सम्पर्क स्थापित हो गया है।

प्रश्न 12. 
भारत में रेल परिवहन विकास के प्रयासों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:

  1. रेल परिवहन का प्रतिकूल क्षेत्रों में भी जाल बिछाना 
  2. नियंत्रण हेतु रेल मण्डलों की व्यवस्था करना 
  3. रेलवे का दोहरीकरण करना 
  4. रेलवे का विद्युतीकरण करना 
  5. मेट्रो रेलवे का संचालन करना 
  6. कोंकण रेलमार्ग का विकास

प्रश्न 13. 
भारत के महासागरीय मार्गों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
भारत के पास द्वीपों सहित लगभग 7517 किमी. लम्बाई में फैला सागरीय तट है जिस पर 12 प्रमुख तथा 185 गौण बन्दरगाह स्थित हैं। ये बन्दरगाह भारत के महासायरीय मार्गों को संरचनात्मक आधार प्रदान करते हैं। भारत में भार के अनुसार लगभग 95 प्रतिशत तथा मूल्य के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत विदेशी व्यापार महासागरीय मार्गों द्वारा सम्पन्न होता है। इन महासागरीय मार्गों का उपयोग विदेशी व्यापार के साथ-साथ देश की मुख्य भूमि तथा द्वीपों के बीच परिवहन हेतु भी किया जाता है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 14. 
भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में एयर इण्डिया तथा इंडियन एयरलाइंसके योगदान को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
एयर इण्डिया: यह यात्रियों एवं नौभार यातायात दोनों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह अपनी सेवाओं द्वारा विश्व के सभी महाद्वीपों को जोड़ती है। इंडियन एयरलाइंस यह निगम घरेलू विमान सेवाओं के लिए उत्तरदायी था। यह निगम देश के भीतरी भागों, पड़ोसी दक्षिण - पूर्वी एवं पश्चिमी एशियाई देशों के साथ आवागमन की व्यवस्था करता था। नोट-वर्तमान में इंडियन एयर लाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया है। 

प्रश्न 15. 
भारत की तेल व गैस पाइप लाइनों का विवरण दीजिए।
उत्तर:
गैसों तथा तरल पदार्थों के परिवहन के.लिए पाइप लाइनें अत्यधिक सुविधाजनक, सस्ती तथा सक्षम परिवहन प्रणाली हैं। वर्तमान में देश में निम्नलिखित पाइप लाइनें उल्लेखनीय हैं।

  1. असम के नाहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी. तेलशोधक कारखाने तक लम्बाई 1157 किमी।
  2. बरौनी से कानपुर 
  3. अंकलेश्वर - कोयली 
  4. मुम्बई हाई - कोयली 
  5. हजीरा - विजयपुर - जगदीशपुर (HBJ) लम्बाई 1256 किमी. 
  6. सलाया (गुजरात) से मथुरा 
  7. नुमालीगढ़ से सिलीगुड़ी 660 किमी.।

प्रश्न 16. 
संचार से क्या तात्पर्य है? संचार साधनों की श्रेणियों बताइए।
उत्तर:
संचार वह साधन है जिसके द्वारा व्यक्तियों के विचार, दर्शन और संदेशों का आदान - प्रदान एक स्थान से दूसरे स्थान तक अथवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक होता है। अतः किसी भी माध्यम से सूचना के उद्गम से लक्ष्य की ओर पहुँचने की क्रिया संचार कहलाती है।

मापदण्ड एवं गुणवत्ता के आधार पर संचार साधनों की निम्नलिखित दो श्रेणियाँ हैं।

  1. वैयक्तिक संचार तन्त्र 
  2. जन - संचार तन्त्र। वैयक्तिक संचार तन्त्र में इन्टरनेट सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं नवीन साधन है। जनसंचार तन्त्र में रेडियो, टेलीविजन तथा उपग्रह संचार महत्त्वपूर्ण साधन हैं। 

प्रश्न 17. 
वैयक्तिक संचार तंत्र को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संचार के वैयक्तिक साधनों में पत्रादि, दूरभाष (टेलीफोन), फैक्स, ई मेल तथा इन्टरनेट सम्मिलित हैं। जिनमें इन्टरनेट सर्वाधिक प्रभावी एवं नवीनतम संचार तन्त्र है। भारत के नगरीय क्षेत्रों में इन्टरनेट का व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि नगरीय क्षेत्रों में साइबर कैफे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इन्टरनेट उपयोगकर्ता ई-मेल के माध्यम से ज्ञान एवं सूचना की दुनिया से सीधा सम्पर्क कर लेता है। इन्टरनेट विभिन्न मदों पर व्यापक सूचनाओं सहित आंकड़ों का विशाल केन्द्रीय भण्डार - घर होता है। इन्टरनेट तथा ई-मेल के द्वारा अपेक्षाकृत कम मूल्य पर सूचनाओं का आदान - प्रदान किया जा सकता है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 18. 
जनसंचार तंत्र के साधनों का वर्णन कीजिए।
अथवा 
सार्वजनिक संचार तंत्र के साधनों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
जनसंचार तंत्र के साधनों में रेडियो, टेलीफोन व उपग्रह संचार शामिल है।

  1. रेडियो - यह जनसंचार का प्राचीनतम साधन है। भारत में रेडियो का प्रसारण 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बाम्बे के द्वारा किया गया। यह सर्वाधिक लोकप्रिय संचार माध्यम है। 1936 में इसे आल इंडिया रेडियों व 1957 में इसे आकाशवाणी में बदल दिया गया।
  2. टेलीविजन - यह भी जनसंचार का एक अहम साधन है जो दृश्य - श्रव्य माध्यम के रूप में जाना जाता है। भारत में इसे 1959 में प्रारंभ किया गया था। 1976 में इसका नाम दूरदर्शन कर दिया गया।

प्रश्न 19. 
वैयक्तिक संचार एवं जन-संचार में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

वैयक्तिक संचार

जनसंचार

1. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक सूचना भेजने के साधन को वैयक्तिक संचार कहते हैं।

1. समस्त जनता तक सूचनाएँ या संदेश भेजने के साधन को जनसंचार कहते हैं।

2. इसके अन्तर्मत पत्र, दूरभाष, तार, फैक्स, ई-मेल व इंटरनेटआदि आते हैं।

2. इसके अन्तर्गत रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, उपग्रह, समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, जनसभाएं व सम्मेलन आदि शामिल किये जाते है।


लघु उत्तरीय प्रश्न (SA2):

प्रश्न 1. 
परिवहन के साधनों के विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
परिवहन के साधनों के विकास को प्रभावित करने वाले कारक भारत में परिवहन के साधनों के विकास को प्रभावित करने वाले कारकों में निम्नलिखित उल्लेखनीय हैं।
(i) भौतिक कारक: उच्चावचन स्थलीय परिवहन मार्गों के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत के समतल भूभागों में सड़क व रेलमार्गों का अधिक विकास हुआ है, जबकि पर्वतीय भागों में स्थलीय परिवहन मार्गों का निर्माण कठिन व चुनौतीपूर्ण होता है जिसके कारण यहाँ इनका विकास कम मिलता है। दलदली भागों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा भूमि अपस्दन से प्रभावित क्षेत्रों में भी स्थलीय परिवहन मार्गों का सीमित स्तर पर विकास सम्भव है।

(ii) जलवायु: अधिक वर्षा वाले पूर्वोत्तर क्षेत्रों तथा पश्चिमी घाट के असमतल व पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित स्तर पर ही स्थलीय परिवहन मार्गों का विकास हो पाया है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान के शुष्क रेगिस्तानी भागों में भी स्थलीय परिवहन मार्गों का विकास बहुत कम देखने को मिलता है।

(iii) आर्थिक कारक देश में आर्थिक रूप से सम्पन्न क्षेत्रों में सड़क व रेलमार्गों का उच्च घनत्व मिलता है, जबकि आर्थिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में स्थलीय परिवहन म का घनत्व न्यून मिलता है।  इसके अलावा जनसंख्या घनत्व, सामाजिक व सांस्कृतिक कारक तथा राजनैतिक कारकों का योगदान भी स्थलीय परिवहन मागों के विकास पर देखने को मिलता है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 2. 
भारत में विकसित की जा रही राष्ट्रीय महामार्ग विकास परियोजनाओं के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्गों का निर्माण केन्द्र सरकार द्वारा कराया जाता है। ये सड़कें राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों एवं रेलवे स्टेशनों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ सामरिक क्षेत्रों में रक्षा सामग्री एवं सेवा के आवागमन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देश-भर में विभिन्न चरणों में कई प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी ले रखी है। प्रमुख राष्ट्रीय महामार्ग विकास परियोजनाएं निम्नलिखित हैं। 

(i) स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना: यह परियोजना देश के चार विशाल महानगरों-दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता को 4/6 लेन बाले महामार्ग से जोड़ती है। 5846 किमी. लम्बाई की इस परियोजना से उक्त महानगरों के मध्य समय - दूरी तथा परिवहन लागत में कमी आयी है।

(ii) उत्तर - दक्षिण तथा पूर्व: पश्चिम गलियारा इस परियोजना द्वारा उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक 4016 लम्बा महामार्ग निर्मित किया जा रहा है, जबकि पूर्व-पश्चिम गलियारे के अन्तर्गतः असम राज्य के सिलचर नगर से गुजरात के पोरबन्दर तक 3640 किमी. लम्बा महामार्ग बनाया जा रहा है।

प्रश्न 3. 
भारतीय रेल मंडल एवं उनके मुख्यालयों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। 
उत्तर:
भारतीय रेल को 16 रेल मंडलों में विभाजित किया गया है, जो निम्नलिखित हैं।

रेल मंडल

मुख्यालय

1. सेंट्रल (मध्य रेलवे)

मुम्बई (सी. एस. टी.)

2. ईस्टर्न (पूर्वी रेलवे)

कोलकाता

3. ईस्ट-सेंट्रल (मध्य-पूर्वी रेलवे)

हाजीपुर

4. ईस्ट कोस्ट (पूर्वी-तटीय रेलवे)

भुवनेश्वर

5. नार्दन (उत्सरी रेलवे)

नई दिल्ली

6. नार्थ-ईस्टर्न (उत्तरी-पूर्वी रेलवे)

गोरखपुर

7. नार्थ-वेस्टर्न (उत्तरी-पश्चिमी रेलवे)

जयपुर

8. सदर्न (दक्षिण रेलवे)

चेन्नई

9. साउथ-सेन्ट्रल (दक्षिण-मध्य रेलवे)

सिकन्दराबाद

10. साउथ-ईस्टर्न (दक्षिण-पूर्वी रेलवे)

कोलकाता

11. साउथ-ईस्ट सेन्ट्रल (दक्षिण-पूर्वी-मध्य रेलवे)

बिलासपुर

12. साउथ-वेस्टर्न (दक्षिण-पश्चिम रेलवे)

हुबली

13. नार्थ-सेन्ट्रल (उत्तर-मध्य रेलवे)

इलाहाबाद

14. नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर (उत्तर-पूर्वी सीमान्त रेलवे)

मालीगाँव (गुवाहाटी)

15. वेस्टर्न (पश्चिमी रेलवे)

मुम्बई (चर्च गेट)

16. वेस्ट सेन्ट्रल (पश्चिमी मध्य रेलवे)

जबलपुर


प्रश्न 4.
भारत में पाइप लाइनों के परिवहन के साधन के रूप में लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. ऊर्जा का कम खर्च होना। 
  2. पर्यावरण के अनुकूल होना। 
  3. यह सस्ता परिवहन का साधन है। 
  4. इसके माध्यम से निर्बाध आपूर्ति होती है। 
  5. अन्य परिवहन के साधनों का दबाव कम करती है। 
  6. कठोर उच्चावच एवं जल के भीतर भी डाली जा सकती है। 

प्रश्न 5. 
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग कौन - कौन से हैं? संक्षिप्त विवरण दीजिए। 
उत्तर:
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग निम्नलिखित हैं।

  1. राष्ट्रीय जलमार्ग - 1 
  2. राष्ट्रीय जलमार्ग - 2 
  3. राष्ट्रीय जलमार्ग - 3 
  4. राष्ट्रीय जलमार्ग - 4 
  5. राष्ट्रीय जलमार्ग - 5

(i) राष्ट्रीय जलमार्ग - 1 यह जलमार्ग भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण जलमागों में से एक है। यह 1620 किमी. की लम्बाई में इलाहाबाद से हल्दिया तक विस्तारित है। यह विकासात्मक उद्देश्यों के लिए तीन भागों में विभाजित है। 
(क) हल्दिया: फरक्का (560 किमी.) 
(ख) फरक्का - पटना (460 किमी.) 
(ग) पटना - इलाहाबाद (600 किमी.)।

(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग - 2: इस जलमार्ग का विस्तार सदिया से धुबरी तक 891 किमी. की लम्बाई में विस्तारित है। इस जलमार्ग में ब्रह्मपुत्र नदी स्टीमर द्वारा डिब्रूगढ़ (1384 किमी.) तक नौकायन योग्य है, जिसका भारत व बांग्लादेश साझेदारी में प्रयोग करते हैं।

(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग - 3: इस जलमार्ग का विस्तार कोट्टापुरम से कोलम तक 168 किमी. लम्बाई में विस्तारित है। इसके अन्तर्गत पश्चिमी तट नहर (168 किमी.) के साथ चंपाकारा (14 किमी.) व उद्योग मण्डल (23 किमी.) नहरें सम्मिलित हैं।

(iv) राष्ट्रीय जलमार्ग - 4: यह काकीनाड़ा तथा पुड्डुचेरी नहर के साथ-साथ गोदावरी व कृष्ण नदी का विस्तार है (1078 किमी.)।

(v) राष्ट्रीय जलमार्ग - 5: मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी व पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्राह्मणी नदी का विस्तारित क्षेत्र है (588 किमी.)।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 6. 
भारत में वायु परिवहन के विकास को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
वायु परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन का एक तीव्रतम साधन है। भारत में वायु परिवहन की शुरुआत सन् 1911 ई. में हुई। जब इलाहाबाद से नैनी तक 10 किमी. की दूरी हेतु वायु डाक प्रचलन किया गया। वायु परिवहन का वास्तविक विकास स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् हुआ। सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया। राष्ट्रीयकरण के पश्चात् भारत में वायु परिवहन का प्रबन्धन दो निगमों - एयर इण्डिया व इंडियन एयर लाइन्स द्वारा किया जाता है। अब अनेक निजी कम्पनियों ने भी परिवहन सेवा प्रारम्भ कर दी है।

भारतीय विमानन प्राधिकरण भारतीय वायु परिवहन क्षेत्र में सुरक्षित, सक्षम वायु यातायात एवं वैमानिकी संचार सेवाएँ प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। यह प्राधिकरण विमान पत्तनों का प्रबन्धन करता है, जिसके अन्तर्गत 25 अन्तर्राष्ट्रीय, 87 घरेलू व रक्षा क्षेत्रों पर स्थित 29 नागरिक परिवहन अन्त:क्षेत्र पत्तन सम्मिलित हैं।

प्रश्न 7. 
भारत में जनसंचार तन्त्र के रूप में रेडियो की भूमिका को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
भारत में रेडियो का प्रसारण सन् 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बाम्बे द्वारा प्रारम्भ किया गया था। रेडियो ने अल्पकाल में ही देशभर के प्रत्येक घर में अपनी जगह बना ली थी। इसने लोगों के सामाजिक - सांस्कृतिक जीवन में परिवर्तन ला दिया था सन् 1930 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार ने इसे अपने नियन्त्रण में ले लिया। सन् 1938 में इसका नाम बदलकर ऑल इण्डिया रेडियो और सन् 1957 में आकाशवाणी कर दिया गया।

यह रेडियो, सूचना, शिक्षा व मनोरंजन से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रसारित करता है। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अवसरों पर यह संसद व राज्य विधानसभाओं के सत्रों के दौरान विशेष समाचार बुलेटिनों को भी प्रसारित करता है।

प्रश्न 8. 
उपग्रह संचार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
उपग्रह संचार के अन्य साधनों का नियमन करने के साथ-साथ स्वयं में संचार का एक माध्यम भी है। उपग्रह से प्राप्त चित्रों का मौसम के पूर्वानुमान, प्राकृतिक आपदाओं की देखरेख तथा सीमा क्षेत्रों की निगरानी के लिये उपयोग किया जाता है।
समाकृति तथा उद्देश्यों के आधार पर भारत की उपग्रह प्रणाली के दो वर्ग हैं। 

  1. इण्डियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT) या इनसैट 
  2. इण्डियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS) या आई. आर. एस. 

इनसैट एक बहुउद्देशीय उपग्रह प्रणाली है जो दूर-संचार, मौसमीय घटनाओं के अवलोकन तथा अन्य आँकड़ों व कार्यक्रमों के लिए उपयोगी है। आई. आर. एस. उपग्रह प्रणाली आई. आर. एस. वन ए. (IRS - IA) के प्रक्षेपण के साथ मार्च 1988 में प्रारम्भ की गई। भारत ने अपना स्वयं का प्रक्षेपण वाहन PSLV (पोलर सेटेलाइट लांच वेहकिल) विकसित किया है। यह उपग्रह अनेक स्पेक्ट्रल बैंड को एकत्रित कर उन्हें विविध उपयोगों हेतु भूस्टेशनों पर सम्प्रेषण करता है। 

प्रश्न 9. 
भारत में उपग्रह संचार के लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. उपग्रह संचार शीघ्रता से संचार सुविधा प्रदान करता है। 
  2. प्राकृतिक आपदाओं का अनुमान लगाने में सहायक है। 
  3. मौसम संबंधी दशाओं के पूर्वानुमान हेतु सर्वाधिक उपयोगी है। 
  4. सामरिक दृष्टि से सीमाओं की निगरानी में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
  5. अन्य संचार साधनों को गतिशीलता प्रदान करता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
भारत में सड़कों के प्रमुख प्रकारों का विवरण दीजिए।
उत्तर:
भारत में सड़क परिवहन का विकास भारत का सड़क जाल विश्व के विशालतम सड़क जालों में से एक है। सन् 2017 - 18 में भारत में सड़कों की कुल लम्बाई 56 लाख किमी. थी। देश में प्रतिवर्ष सड़कों द्वारा लगभग 85 प्रतिशत यात्री एवं 70 प्रतिशत भार यातायात का परिवहन किया जाता है। भारत में आधुनिक प्रकार के सड़क परिवहन के विकास का प्रथम गम्भीर प्रयास सन् 1943 में 'नागपुर योजना' बनाकर किया गया परन्तु रजवाड़ों एवं ब्रिटिश भारत सरकार के मध्य समन्वय के अभाव के कारण यह योजना क्रियान्वित न हो सकी। इसके पश्चात् भारत में सड़कों की दशा सुधारने के लिए एक 'बीस वर्षीय सड़क योजना' सन् 1961 में प्रारम्भ की गयी। 1995 ई. में भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण खाव के उद्देश्य से देश की सड़कों को निम्नलिखित 5 वर्गों में रखा गया।

सड़कों के प्रकार:
निर्माण व रखरखाव के उद्देश्य से देश की सड़कों को निम्नलिखित 5 वर्गों में रखा गया है।

  1. राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) 
  2. राज्य महामार्ग (State Highways) 
  3. जिला सड़कें (District Roads) 
  4. ग्रामीण सड़कें (Rural Roads) 
  5. अन्य सड़कें (Other Roads)

1. राष्ट्रीय महामार्ग: केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग कहा जाता है। राष्ट्रीय महामार्गों के निर्माण, रखरखाव तथा प्रचालन का उत्तरदायित्व भारतीय.राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (N. H. A. I.) का है। ये महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को जोड़ते हैं। इन सड़कों का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय परिवहन एवं सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री एवं सेना के आवागमन के लिए होता है।

सन् 2016 में भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 101011 किमी. थी जो देश के कुल सड़क मार्गों का केवल 2 प्रतिशत भाग है लेकिन यह महामार्ग देश के कुल सड़क यातायात के 40 प्रतिशत भाग का वहन करते हैं।  स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व - पश्चिम गलियारा भारत की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महामार्ग विकास परियोजनाएँ हैं।

2. राज्य महामार्ग इस वर्ग की सड़कों का निर्माण व अनुरक्षण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। ये महामार्ग राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हैं साथ ही इनका सम्पर्क राष्ट्रीय महामार्गों से भी होता है। इस वर्ग की सड़कों के अन्तर्गत देश की कुल सड़क लम्बाई का केवल 4 प्रतिशत भाग सम्मिलित है।

3. जिला सड़कें भारत में जिला सड़कों की कुल लम्बाई 5-6 लाख किमी. थी जो देश की कुल सड़क लम्बाई का 14 प्रतिशत भाग था यह सड़कें जिला मुख्यालयों का जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से सम्पर्क स्थापित करती हैं।

4. ग्रामीण सड़कें-इन सड़कों में देश की कुल सड़क लम्बाई का 80 प्रतिशत भाग है। ये सड़कें ग्रामीण बस्तियों को जोड़ने के लिये अति महत्त्वपूर्ण होती हैं। ये सड़कें सामान्यतया स्थानीय भूभाग की प्रकृति से प्रभावित होती हैं। अतः इन सड़कों के घनत्व में प्रादेशिक विषमताएँ मिलती हैं। 

5. अन्य सड़कें इसके अन्तर्गत सीमान्त सड़कें एवं अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गों को सम्मिलित किया जाता है। सीमांत सड़कों का निर्माण मुख्यतः मई 1960 में गठित सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जाता है। सीमा सड़क संगठन देश की उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी सीमा से सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण का कार्य करता है। सीमांत सड़कें सामरिक एवं आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती हैं जबकि अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गों का उद्देश्य पड़ोसी देशों के साथ भारत के प्रभावी संपर्कों को बनाये रखते हुए सद्भावना सम्बन्धों को बढ़ावा देना है। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 2. 
भारत में रेल परिवहन के विकास एवं वितरण प्रतिरूप का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर: 
भारत में रेल परिवहन: भारत के आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय एकीकरण में रेल परिवहन का महत्त्वपूर्ण योगदान है। भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वाधिक लंबे रेल जालों में से एक है। भारतीय रेल ने माल तथा यात्री परिवहन को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी योगदान दिया है। इसी कारण राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था "भारतीय रेलवे ने विभिन्न संस्कृति के लोगों को एक साथ लाकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया है।"

विकास एवं वितरण प्रतिरूप भारत में रेल परिवहन की शुरुआत सन् 1853 में हुई थी। जब मुम्बई (बंबई) से थाणे के मध्य 34 किमी. की लम्बाई में रेल लाइन निर्मित की गई। भारत में रेल परिवहन केन्द्र सरकार का एक विशालतम उपक्रम है। भारतीय रेल जाल की कुल लम्बाई 63030 किमी. है।

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान ही शहरी क्षेत्र, कच्ची सामग्री, उत्पादन क्षेत्र, बागान एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्र, पहाड़ी स्थल तथा छावनी क्षेत्र मुख्यालय रेलमार्गों से अच्छी प्रकार से जुड़े हुए थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् रेल मार्गों का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया गया। इसका एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण कोंकण रेलवे का विकास है जो भारत के पश्चिमी समुद्र तट के साथ मुम्बई व मैंगलोर के मध्य सीधा सम्पर्क स्थापित कराती है।

भारतीय रेल मागों के प्रकार रेल पटरी की चौड़ाई के अनुसार भारतीय रेल मार्गों के निम्नलिखित तीन वर्ग हैं।

  1. बड़ी लाइन (Broad Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 1.616 मीटर होती है। 2016 में देश में 60510 किमी. लम्बाई की बड़ी लाइनें थीं।
  2. मीटर लाइन (Meter Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 1 मीटर होती है। 2016 में 3880 किमी लम्बाई की मीटर गेज रेलवे लाइनें थीं।
  3. छोटी लाइन (Narrow Gauge): इसमें रेल पटरियों के मध्य की दूरी 0-762 मीटर या 0-610 मीटर होती है। 2016 में इन रेल लाइनों की कुल लम्बाई 2297 किमी. थी।

रेल मंडल:
भारतीय रेल एशिया में प्रथम एवं विश्व में चौथा स्थान रखती है। भारतीय रेल का विशाल स्वरूप केन्द्रीकृत रेल प्रबंधन पर अत्यधिक दबाव डालता है। फलस्वरूप भारतीय रेल को 16 मंडलों में विभाजित किया गया है।

रेल-मण्डल

मुख्यालय

1. उत्तर रेलवे

मुम्बई (सी. एस. टी.)

2. उत्तर - पूर्वी रेलवे

कोलकाता

3. उत्तर - पूर्वी सीमान्त रेलवे

हाजीपुर

4. मध्य रेलवे

भुवनेश्वर

5. दक्षिण रेलवे

नई दिल्ली

6. दक्षिण-मध्य रेलवे

गोरखपुर

7. दक्षिण-पूर्वी रेलवे

जयपुर

8. पश्चिमी रेलवे

चेन्नई

9. पूर्वी रेलवे

सिकन्दराबाद

10. पूर्वी-मध्य रेलवे

कोलकाता

11. पूर्व तटीय रेलवे

बिलासपुर

12. उत्तर-मध्य रेलवे

हुबली

13. उत्तर-पश्चिमी रेलवे

इलाहाबाद

14. दक्षिण-पूर्वी मध्य रेलवे

मालीगाँव (गुवाहाटी)

15. दक्षिण-पश्चिम रेलवे

मुम्बई (चर्च गेट)

16. पश्चिम-मध्य रेलवे

जबलपुर


वर्तमान में भारतीय रेल ने मीटर एवं नैरो गेज रेलमार्गों को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के लिए व्यापक कार्यक्रम प्रारम्भ किया है। इसके अतिरिक्त वाष्पचलित इंजनों के स्थान पर डीजल एवं विद्युत इंजनों को प्रयुक्त किया जा रहा है। इस परिवर्तन से रेलों की गति बढ़ने के साथ-साथ उनकी ढुलाई क्षमता भी बढ़ गई है। 

कोयले द्वारा चलित वाष्प इंजनों के स्थान पर डीजल एवं विद्युत चालित इंजनों के प्रतिस्थापन से रेलवे स्टेशनों के पर्यावरण में भी सुधार हुआ है। मेट्रो रेल ने दिल्ली एवं कोलकाता में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रान्ति ला दी है। इस तरह भारत में रेल परिवहन का विकास तीव्र गति से हो रहा है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3. 
भारत में जल परिवहन की विवेचना कीजिए।
अथवा 
भारत के अन्तः स्थलीय जलमार्ग अथवा महासागरीय जलमार्ग का वर्णन कीजिए।
उत्तर: 
यात्री तथा माल परिवहन के लिए जल परिवहन एक महत्त्वपूर्ण साधन है। यह परिवहन का सबसे सस्ता माध्यम है तथा भारी एवं स्थूल सामग्री के परिवहन के लिए यह सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है। जल परिवहन पारिस्थितिकी के अनुकूल तथा ईंधन दक्ष परिवहन प्रणाली है।
जल परिवहन के निम्नलिखित 2 वर्ग हैं।
(क) अन्तःस्थलीय जलमार्ग 
(ख) महासागरीय जलमार्ग। 

(क) अन्तःस्थलीय जलमार्ग वर्तमान में भारत में 14500 किमी. लम्बाई के जलमार्ग नौकायन हेतु उपलब्ध हैं जो देश के परिवहन में लगभग एक प्रतिशत का योगदान देते हैं। अन्तःस्थलीय जलमागों के अन्तर्गत नदियाँ, नहरें, पश्च जल तथा सँकरी खाड़ियाँ सम्मिलित हैं। वर्तमान चपटे तल वाले व्यापारिक जलपोतों द्वारा नौकायन योग्य प्रमुख नदी जल मार्गों की लम्बाई 5685 किमी. है। सन् 1986 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास, अनुरक्षण व नियमन हेतु अन्तःस्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया गया। वर्तमान में देश में निम्न अन्तःस्थलीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है, जिनका विवरण निम्न प्रकार है।

(i) राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 1: 1986 में घोषित यह जलमार्ग भारत के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है। यह जलमार्ग इलाहाबाद से हल्दिया तक 1620 किमी. लम्बाई में फैला हुआ है। यह जलमार्ग यंत्रीकृत नौकाओं द्वारा पटना तक तथा साधारण नौकाओं द्वारा हरिद्वार तक नौकायन योग्य है। विकास की दृष्टि से इस जलमार्ग को तीन भागों में विभाजित किया जाता है। 
(अ) हल्दिया से फरक्का तक 560 किमी. लम्बा मार्ग 
(ब) फरक्का से पटना तक 460 किमी. लम्बा मार्ग 
(स) पटना से इलाहाबाद तक 600 किमी. की लम्बाई वाला मार्ग।

(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 2-सन् 1988 में घोषित यह जलमार्ग सदिया से धुबरी तक 891 किमी. में विस्तारित है। यह ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली का एक भाग है जो स्टीमर द्वारा डिब्रूगढ़ तक 1384 किमी. में नौकायन योग्य है। इस जलमार्ग का उपयोग भारत व बांग्लादेश साझेदारी में करते हैं।

(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 3-सन् 1991 में घोषित यह जलमार्ग कोटटापुरम से कोलम तक 168 किमी. लम्बाई में विस्तारित है। इस जलमार्ग में तीन नहरें सम्मिलित हैं।
(क) 168 किमी. लम्बी पश्चिमी तट नहर 
(ख) 14 किमी. की लम्बाई में विस्तृत चंपाकारा नहर 
(ग) उद्योग मंडल नहर (23 किमी.)।

(iv) राष्ट्रीय जलमार्ग सं. 4 काकीनाडा तथा पुड्डुचेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी व कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.)

(v) राष्ट्रीय जलमार्ग सं. मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, बाह्मणी नदी, पूर्वी तटीय नहर व बाह्मणी नदी का विशेष विस्तार (588 किमी.)। उपरोक्त राष्ट्रीय जलमार्गों के अतिरिक्त अंत:स्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण ने दस अन्य जलमार्गों की भी पहचान की है। 'जलमार्गों के अतिरिक्त केरल राज्य के पश्च जले (कडल) का अन्तःस्थलीय जलमार्गों में अपना एक विशिष्ट महत्व है। यह परिवहन का सस्ता आधार उपलब्ध कराने के साथ - साथ केरल में बहुत बड़ी संख्या में पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यहाँ प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ का भी आयोजन होता है।

(ख) महासागरीय जलमार्ग भारत का सागरीय तट (द्वीपों सहित) लगभग 7517 किमी. लम्बा है। जिस पर 12 प्रमुख तथा 185 गौण पत्तन अवस्थित हैं जो महासागरीय जलमार्गों को संरचनात्मक आधार प्रदान करते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के परिवहन सेक्टर में महासागरीय मार्गों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। भारत में भार के अनुसार लगभग 95 प्रतिशत तथा मूल्य के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत विदेशी व्यापार महासागरीय जलमार्गों के माध्यम से सम्पन्न होता है। विदेशी व्यापार के साथ-साथ इन महासागरीय जलमार्गों का उपयोग देश के विभिन्न द्वीपों तथा मुख्य भूमि के मध्य परिवहन के लिए भी किया जाता है।

प्रश्न 4. 
भारत में वायु परिवहन का विवरण दीजिए।
उत्तर:
आवागमन के साधनों में वायु परिवहन सर्वाधिक तीव्र एवं महँगा साधन है। भारत जैसे विशाल आकार व विविध जलवायु दशायें रखने वाले देश के लिए वायु परिवहन एक महत्त्वपूर्ण साधन है। इसने यात्रा समय को घटाकर दूरियों को लभ्य कर दिया है। भारत में सबसे पहली वायु परिवहन सेवा सन् 1911 में इलाहाबाद व नैनी (दूरी 10 किमी.) के मध्य डाक सेवाओं के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई। भारत में वायु परिवहन का वास्तविक विकास देश को आजादी मिलने के बाद प्रारम्भ हुआ।

भारतीय वायु क्षेत्र में सुरक्षित, सक्षम वायु यातायात एवं वैज्ञानिकी संचार सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण या एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया का गठन किया है। यह प्राधिकरण देश के विमान पत्तनों का प्रबन्धन करता है, जिसमें 25 अन्तर्राष्ट्रीय, 87 घरेलू तथा 25 रक्षा वायु क्षेत्रों पर स्थित नागरिक अन्तः क्षेत्र (एंक्लेव) सम्मिलित हैं। 

भारत सरकार द्वारा वायु सेवाओं का राष्ट्रीयकरणं (सन् 1953) करने के बाद वायु परिवहन सेवाओं का प्रबन्धन निम्नलिखित दो निगमों द्वारा किया जाता है। 

  1. एयर इण्डिया 
  2. इण्डियन एयरलाइन्स।

1. एयर इण्डिया: यात्रियों तथा नौभार यातायात के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य एयर इण्डिया द्वारा किया जाता है। एयर इण्डिया अपनी वायु सेवाओं द्वारा भारत को विश्व के प्रमुख देशों के महत्त्वपूर्ण नगरों से जोड़ती है। एयर इण्डिया के वायु यातायात का लगभग 52 प्रतिशत भाग मुम्बई एवं दिल्ली विमान पत्तनों द्वारा सम्पन्न किया जाता है। 2. इण्डियन एयरलाइन्स इसे वर्तमान में 'इण्डियन' नाम से जाना जाता है। 8 दिसम्बर, 2005 को इण्डियन एयरलाइन्स से 'एयरलाइन्स' शब्द हटा लिया गया। यह निगम घरेलू वायुसेवाओं का परिचालन करता है। 

नोट इंडियन एयर लाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया गया है। वर्तमान में केवल एयर इंडिया ही अस्तित्व में है। पवन हंस भारत की एक हेलीकॉप्टर सेवा है जो देश के उत्तरी-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रमुख रूप से पर्यटकों को . लाने-ले जाने का कार्य करती है। साथ ही पेट्रोलियम सेक्टर को भी वायु सेवाएं प्रदान करती है।

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 5. 
मापदण्ड एवं गुणवत्ता के आधार पर संचार साधनों को वर्गीकृत कीजिए तथा संक्षेप में उनकी विवेचना कीजिए।
उत्तर:
मापदण्ड एवं गुणवत्ता के आधार पर संचार साधनों के निम्नलिखित दो वर्ग हैं।

  1. वैयक्तिक संचार साधन
  2. सार्वजनिक संचार साधन 

(i) बैयक्तिक संचार साधन: संसार के वैयक्तिक साधनों में पत्रादि, दूरभाष (टेलीफोन), फैक्स, ई.मेल तथा इन्टरनेट सम्मिलित हैं। जिनमें इन्टरनेट सर्वाधिक प्रभावी एवं नवीनतम संचार तन्त्र है। भारत के नगरीय क्षेत्रों में इन्टरनेट का व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि नगरीय क्षेत्रों में साइबर कैफे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इन्टरनेट उपयोगकर्ता ई-मेल के माध्यम से ज्ञान एवं सूचना की दुनिया से सीधा सम्पर्क कर लेता है। इन्टरनेट विभिन्न मदों पर व्यापक सूचनाओं सहित आँकड़ों का विशाल केन्द्रीय भण्डार-घर होता है। इन्टरनेट तथा ई-मेल के द्वारा अपेक्षाकृत कम मूल्य पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

(ii) सार्वजनिक संचार साधन: संचार के इन साधनों में रेडियो, टेलीविजन तथा उपग्रह संचार प्रमुख हैं, जबकि समाचार पत्र, पत्रिकाएँ व पुस्तक, जनसभाएँ, गोष्ठियाँ एवं सम्मेलन इसके अन्य संचार साधन हैं। रेडियो रेडियो भारत का एक लोकप्रिय संचार साधन था सन् 1930 में भारत सरकार ने इण्डियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के अन्तर्गत रेडियो संचार माध्यम को अपने नियन्त्रण में ले लिया। सन् 1936 में इसे ऑल इण्डिया रेडियो तथा सन् 1952 में आकाशवाणी में बदल दिया गया। रेडियो द्वारा सूचना, समाचार, शिक्षा तथा मनोरंजन के कार्यक्रमों को प्रसारित किया जाता है।

टेलीविजन:
सूचना के प्रसार में टेलीविजन प्रसारण एक अत्यधिक प्रभावी दृश्य-श्रव्य माध्यम के रूप में उभरा है। सन् 1976 में इसे आकाशवाणी से अलग कर दिया गया तथा इसे दूरदर्शन (डी. डी.) के रूप में अलग पहचान प्रदान की गई। इनसैट 1 ए के प्रारम्भ होने के बाद समस्त नेटवर्क के लिए साझा राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन किया गया, जिसे देश में पिछड़े व दूरवर्ती इलाकों तक विस्तारित कर दिया गया है। 

उपग्रह संचार:
उपग्रह संचार के अन्य साधनों का नियमन करने के साथ-साथ स्वयं में संचार का एक माध्यम भी है। उपग्रह से प्राप्त चित्रों का मौसम के पूर्वानुमान, प्राकृतिक आपदाओं की देखरेख तथा सीमा क्षेत्रों की निगरानी के लिये उपयोग किया जाता है।

समाकृति तथा उद्देश्यों के आधार पर भारत की उपग्रह प्रणाली के दो वर्ग हैं:

  1. इण्डियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT) या इनसैट 
  2. इण्डियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS) या आई. आर. एस.

इनसैट एक बहुउद्देशीय उपग्रह प्रणाली है जो दूर-संचार, मौसमीय घटनाओं के अवलोकन तथा अन्य ऑकड़ों व कार्यक्रमों के लिए उपयोगी है। आई. आर. एस. उपग्रह प्रणाली आई. आर. एस. वन ए. (IRS - IA) के प्रक्षेपण के साथ मार्च 1988 में प्रारम्भ की गई। भारत ने अपना स्वयं का प्रक्षेपण वाहन PSLV (पोलर सेटेलाइट लॉन्च वेहकिल) विकसित किया है। ये उपग्रह अनेक स्पेक्ट्रल बैंड को एकत्रित कर उनका विविध उपयोगों हेतु भूस्टेशनों पर सम्प्रेषण करते हैं। 

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से पूछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
किन राज्यों से होकर भारत का राष्ट्रीय राज्यमार्ग न. 48 गुजरता है? 
(अ) पुणे - बेंगलुरू - मुम्बई
(ब) पुणे - गोवा - कोयम्बटूर 
(स) आगरा - भोपाल - मुम्बई 
(द) पुणे - सूरत - अहमदाबाद 
उत्तर:
(द) पुणे - सूरत - अहमदाबाद। 

प्रश्न 2. 
निम्न में कौन सा कारक सरकार के लिए परिवहन नीतियों पर ध्यान देने का कारण नहीं है?
(अ) सामाजिक 
(ब) आर्थिक 
(स) सांस्कृतिक 
(द) राजनीतिक।
उत्तर:
(स) सांस्कृतिक। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3. 
निम्न में से किस वर्ष भारत विश्व में सबसे अधिक वाहन निर्माण वाला देश बन गया?
(अ) 2007 
(ब) 2008 
(स) 2009
(द) 2010 
उत्तर:
(स) 2009

प्रश्न 4. 
परिवहन लाइनों या सिंचाई वाहिकाओं के साथ-साथ विकसित क्षेत्रों को कहा जाता है।
(अ) परिवहन क्षेत्र 
(ब) अक्षीय क्षेत्र 
(स) नदी - घाटी क्षेत्र
(द) संक्रमण क्षेत्र
उत्तर:
(ब) अक्षीय क्षेत्र। 

प्रश्न 5. 
निम्न में से कौन-सी भारतीय दूर संदी सैटेलाइट (IRS-P4) इस नाम से भी जानी जाती है। 
(अ) रिसोर्स - सेट. 
(ब) एजुसेट 
(स) रिमोट - सेट 
(द) ओशन - सेट।
उत्तर:
(द) ओशन - सेट। 

प्रश्न 6. 
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के उत्तर - दक्षिण तथा पूर्व पश्चिम गलियारे मिलते हैं? 
(अ) कानपुर में 
(ब) झाँसी में 
(स) लखनऊ में 
(द) वाराणसी में। 
उत्तर:
(ब) झाँसी में।

प्रश्न 7. 
वायुमंडल में कौन - सी परत दूरसंचार प्रणाली के लिए प्रयुक्त होती है?
(अ) क्षोभमंडल 
(ब) तापमंडल 
(स) समतापमंडल 
(द) आयनमंडल।
उत्तर:
(द) आयनमंडल 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 8. 
भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय मार्ग सबसे लम्बा है।
(अ) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 2 दिल्ली से कोलकाता 
(ब) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 6 हजीरा से कोलकाता 
(स) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 7 वाराणसी से कन्याकुमारी 
(द) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 8 दिल्ली से मुम्बई।
उत्तर:
(स) राष्ट्रीय मार्ग संख्या 7 वाराणसी से कन्याकुमारी। 

प्रश्न 9. 
उत्तरी - पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 
(अ) जयपुर 
(ब) जोधपुर 
(स) उदयपुर 
(द) अजमेर।
उत्तर:
(अ) जयपुर। 

प्रश्न 10. 
निम्न में से कौन सा रेलमार्ग भारत में सबसे लम्बा है?
(अ) दादर - गुवाहाटी
(ब) जम्मूतवी - गुवाहाटी 
(स) हावड़ा - श्री गंगानगर
(द) जम्मूतवी - कन्याकुमारी। 
उत्तर:
(द) जम्मूतवी - कन्याकुमारी। 

प्रश्न 11. 
निम्न में से कौन भू-तुल्य कालिक उपग्रह है?
(अ) लेण्टुसेट
(ब) मीटिओसेट 
(स) आई.आर.एस. 
(द) किकसेट। 
उत्तर:
(ब) मीटिओसेट। 

RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 12. 
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है।
(अ) रेल मार्ग 
(ब) सड़क मार्ग 
(स) वायु मार्ग 
(द) पाइप लाइन। 
उत्तर:
(ब) सड़क मार्ग। 

प्रश्न 13. 
राष्ट्रीय दूरस्थ संवेदन एजेन्सी (एन. आर. एस. ए.) कहाँ स्थित है? 
(अ) देहरादून में 
(ब) हैदराबाद में 
(स) बंगलौर में। 
(द) थुम्बा में।
उत्तर:
(ब) हैदराबाद में। 

Prasanna
Last Updated on Jan. 2, 2024, 9:23 a.m.
Published Jan. 1, 2024