RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

Rajasthan Board RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Physics in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Physics Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Physics Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Physics Chapter 1 Important Questions भौतिक जगत

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम किसने दिए थे?
(अ) जगदीश चन्द्र बोस
(ब) माइकल फैराडे
(स) आर्कमिडीज
(द) जे. जे. टॉमसन
उत्तर:
(ब) माइकल फैराडे

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 2.
प्रकाश विद्युत नियम किसने दिया?
(अ) अल्बर्ट आइंस्टाइन
(ब) गैलिलियो गैलिनी
(स) जैम्स क्लार्क मैक्सवेल
(द) आइजक न्यूटन
उत्तर:
(अ) अल्बर्ट आइंस्टाइन

प्रश्न 3.
जगदीश चन्द्र बोस का मूल देश कौनसा था?
(अ) यूनान
(ब) भारत
(स) जर्मनी
(द) पोलैण्ड
उत्तर:
(ब) भारत

प्रश्न 4.
इलेक्ट्रॉन आवेश की भाप में प्रमुख योगदान किस वैज्ञानिक का था?
(अ) मेघनाथ साहा
(ब) आर. ए. मिलिकन
(स) जेम्स चाडविक
(द) सत्येन्द्र नाथ बोस
उत्तर:
(ब) आर. ए. मिलिकन

प्रश्न 5. 
सबसे क्षीण मूल बल है-
(अ) गुरुत्वीय बल
(ब) विद्युत चुम्बकीय बल
(द) क्षीण नाभिकीय बल
(स) प्रबल नाभिकीय बल
उत्तर:
(अ) गुरुत्वीय बल

प्रश्न 6.
गुरुत्वाकर्षण बल की आपेक्षिक प्रबलता का मान कितना होता है?
(अ) 10-9
(ब) 10-19
(स) 10-39
(द) 10-49
उत्तर:
(स) 10-39

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 7.
दुर्बल नाभिकीय बल का परिसर किस कोटि का होता है?
(अ) 10-10 m
(ब) 10-13 m
(स) 10-16 m
(द) 10-19 m
उत्तर:
(स) 10-16 m

प्रश्न 8.
किसी निश्चित दूरी के लिए दो प्रोटॉनों के बीच का वैद्युत बल उनके बीच लगे गुरुत्वाकर्षण बल का कितना गुना होता है?
(अ) 1026
(ब) 1030
(स) 1032
(द) 1036
उत्तर:
(द) 1036

प्रश्न 9.
आइंस्टाइन के सिद्धान्त के अनुसार द्रव्यमान m ऊर्जा E के तुल्य होता है, जिसे कौनसे सम्बन्ध द्वारा व्यक्त करते हैं?
(अ) E = \frac{m}{c^2}
(ब) E = \frac{c^2}{m}
(स) E = mc2
(द) E = m2c2
उत्तर:
(स) E = mc2

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 10.
वैज्ञानिक सिद्धान्त प्रकाश-विद्युत प्रभाव का कौनसी प्रौद्योगिकी से सम्बन्ध है-
(अ) प्रकाश-विद्युत सेल
(ब) सोनार
(स) कम्प्यूटर
(द) रेडियो तथा टेलीविजन
उत्तर:
(अ) प्रकाश-विद्युत सेल

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न (i)
आपेक्षिकता का सिद्धान्त .......................... प्रतिपादित किया था।
उत्तर:
अल्बर्ट आइंस्टीन ने

प्रश्न (ii)
प्रकाश का तरंग सिद्धान्त .......................... प्रतिपादित किया था।
उत्तर:
हाइगेन्स ने

प्रश्न (iii)
.......................... विज्ञान को विज्ञानों की जननी कहा जाता है।
उत्तर:
भौतिकी

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न (iv)
ß क्षय की घटना .......................... बल के आधार पर समझी जा सकती है।
उत्तर:
दुर्बल बल के आधार पर

प्रश्न (v)
सूर्य के परितः ग्रहों की गति में .......................... भौतिक राशि संरक्षित रहती है।
उत्तर:
कोणीय संवेग

प्रश्न (vi)
भौतिकी के कार्यक्षेत्र को .......................... भागों में बाँटा गया है।
उत्तर:
दो भागों में

प्रश्न (vii)
मेटा फिजिक्स .......................... सम्बन्धित है।
उत्तर:
अलौकिक घटनाओं से

प्रश्न (viii)
नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रथम भारतीय वैज्ञानिक का नाम .......................... है।
उत्तर:
सर सी. वी.

प्रश्न (ix)
रेडियम की खोज .......................... की थी।
उत्तर:
पियरे क्यूरी तथा मैरी क्यूरी ने

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न (x)
संख्या उत्क्रमण द्वारा प्रकाश आवर्धन पर आधारित युक्ति का नाम .......................... है।
उत्तर:
लेजर।

2. नीचे दिये गये वाक्यों में सत्य / असत्य कथन का चयन कीजिए-

प्रश्न (i)
द्रव्यमान को ऊर्जा में तथा ऊर्जा को द्रव्यमान में रूपान्तरित किया जा सकता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न (ii)
यदि किसी गतिशील वस्तु का द्रव्यमान m व उसका वेग v हो तो रेखीय संवेग p = mv2 होगा। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न (iii)
ग्रहों की गति में कोणीय संवेग संरक्षित रहता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न (iv)
किसी विलगित निकाय का कुल आवेश संरक्षित रहता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न (v)
"बाह्य बल की अनुपस्थिति में किसी निकाय का कुल रेखीय संवेग संरक्षित नहीं रहता है।" (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न (vi)
एक्स-किरणों को डब्ल्यू. के. रोंजन (W.K. Roentgen) ने खोजा था। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न (vii)
सूर्य के परितः ग्रहों की गति में कोणीय संवेग संरक्षित नहीं रहता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न (viii)
भौतिकी के कार्यक्षेत्र को दो भागों में बाँटा गया है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न (ix)
लेजर में न्यूटन के गति नियम और राकेट नोदन में प्रकाश प्रवर्धन के सिद्धान्तों का उपयोग होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न (x)
प्रकृति के मूल बलों में अल्प परास का सबसे प्रबल बल नाभिकीय बल होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

3. कॉलम - A तथा कॉलम - B में तकनीकी यंत्र और उनके सिद्धान्तों की सूची दी गई है। उनका सही मिलान कीजिए-

कॉलम - A

कॉलम B

1. जलीय विद्युत शक्ति

(A) यूरे नियम का नियंत्रित नाभिकीय विखण्डन

2 अतिचालकता

(B) ऊष्मागतिकी का सिद्धान्त

3. वायुयान

(C) प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

4. फोटो सेल

(D) प्रकाश विद्युत प्रभाव

5. भाप इंजन

(E) डिजीटल तार्किक इलेक्ट्रॉनिक परिपथ

6. परमाणु भट्टी

(F) बहुत अधिक चुम्बकीय क्षेत्र का उत्पादन

7. कम्प्यूटर

(G) चुम्बकीय तथा विद्युत क्षेत्र में आवेशित कण की गति

8. साइक्लोट्रॉन

(H) विद्युत चुम्बकीय तरंगों का संचरण

9. रेडियो एवं टेलीविजन

(I) गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरण

10. प्रकाशिक तन्तु

(J) बरनौली का सिद्धान्त


उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम B

1. जलीय विद्युत शक्ति

(I) गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरण

2 अतिचालकता

(F) बहुत अधिक चुम्बकीय क्षेत्र का उत्पादन

3. वायुयान

(J) बरनौली का सिद्धान्त

4. फोटो सेल

(D) प्रकाश विद्युत प्रभाव

5. भाप इंजन

(B) ऊष्मागतिकी का सिद्धान्त

6. परमाणु भट्टी

(A) यूरे नियम का नियंत्रित नाभिकीय विखण्डन

7. कम्प्यूटर

(E) डिजीटल तार्किक इलेक्ट्रॉनिक परिपथ

8. साइक्लोट्रॉन

(G) चुम्बकीय तथा विद्युत क्षेत्र में आवेशित कण की गति

9. रेडियो एवं टेलीविजन

(H) विद्युत चुम्बकीय तरंगों का संचरण

10. प्रकाशिक तन्तु

(C) प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्रकृति के अध्ययन के लिये कितने मूल बल माने जाते हैं?
उत्तर:
चार

  • गुरुत्वीय बल
  • विद्युत चुम्बकीय बल
  • नाभिकीय बल
  • दुर्बल बल या क्षीण बल।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 2.
तारों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा में किया जाता हैं?
उत्तर:
अंतरिक्ष विज्ञान (एस्ट्रॉनामी)।

प्रश्न 3.
विज्ञान अथवा 'साइन्स' शब्द लातिनी क्रिया से लिया गया है, उस क्रिया का नाम लिखिये।
उत्तर:
लातिनी क्रिया का नाम सिन्टिया (Scientia)।

प्रश्न 4.
प्रकृति के मूल बलों में अल्प परास का सबसे प्रबल बल कौनसा है?
उत्तर:
नाभिकीय बल।

प्रश्न 5.
पृथ्वी से अध्ययन से संबंधित विज्ञान की शाखा का नाम लिखिए।
उत्तर:
भू-विज्ञान (Geology)।

प्रश्न 6.
अणु स्पेक्ट्रा के लिये नोबल इनाम पाने वाले वैज्ञानिक का नाम व उसके देश का नाम लिखिये।
उत्तर:
सी. वी. रमण, भारत।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 7.
उस वैज्ञानिक का नाम तथा उसके उद्गम के देश का नाम लिखिये जिसका कार्यक्षेत्र विद्युत था।
उत्तर:
रॉबर्ट हुक, इंग्लैण्ड।

प्रश्न 8.
3 क्षय की घटना किस बल के आधार पर समझी जा सकती है?
उत्तर:
दुर्बल बल के आधार पर।

प्रश्न 9.
फिजिक्स (भौतिकी) शब्द ग्रीक भाषा से आया है उस शब्द को लिखिए।
उत्तर:
वह शब्द 'फ्यूसिस है जिसका अर्थ प्रकृति है।

प्रश्न 10.
भारत में जन्मे उस वैज्ञानिक का नाम लिखिये जिसने खगोल विज्ञान में खोज के लिये नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था।
उत्तर:
एस. चन्द्रशेखर।

प्रश्न 11.
'सिन्टिया' क्रिया का क्या अर्थ है?
उत्तर:
जानना (टु नौ)।

प्रश्न 12.
आयुर्विज्ञान में रोग निरूपण के लिये व्यापक रूप से उपयुक्त भौतिकी की चार युक्तियों के नाम लिखिये।
उत्तर:

  • अल्ट्रासाउण्ड
  • एक्स-किरणें
  • परिश्रावक (स्टेथोस्कोप) तथा
  • ई.पी. आर.।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 13.
प्रकाश का तरंग सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर:
हाइगेन।

प्रश्न 14.
इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर:
जे. जे. टॉमसन।

प्रश्न 15.
न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर:
जेम्स चैडविक।

प्रश्न 16.
मेटाफिजिक्स किससे संबंधित है?
उत्तर:
अलौकिक घटनाओं से।

प्रश्न 17.
किस विज्ञान को विज्ञानों की जननी कहा जाता है?
उत्तर:
भौतिकी।

प्रश्न 18.
किस प्रसिद्ध दार्शनिक ने विज्ञान पर यह टिप्पणी दी-"यद्यपि हमें बहुत कम ज्ञात है परन्तु यह आश्चर्यजनक है कि हमें इतना कुछ ज्ञात है, और इससे भी अधिक आश्चर्यजनक यह है कि विज्ञान के इतने कम ज्ञान से भी हमें इतनी अधिक शक्ति प्राप्त है।"
उत्तर:
बट्रेंड रसल।

प्रश्न 19.
नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रथम भारतीय वैज्ञानिक का नाम बताइये।
उत्तर:
सर सी. वी. रमन।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 20.
"विज्ञान केवल कुछ नियमों या असम्बद्ध तथ्यों की सूची नहीं है। यह मनुष्य के मस्तिष्क का सर्जन है, इसके स्वतंत्र विचार तथा संकल्पनाओं की स्वतंत्र खोज के साथ।" लेखक का नाम बताइए।
उत्तर:
एल्बर्ट आइन्स्टीन।

प्रश्न 21.
रेडियम की खोज किसने की थी?
उत्तर:
पियरे क्यूरी तथा मैरी क्यूरी ने।

प्रश्न 22.
न्यूक्लीय या नाभिकीय बलों की खोज किसने की थी?
उत्तर:
एच. युकावा।

प्रश्न 23.
एच. युकावा किस देश का वासी है?
उत्तर:
जापान।

प्रश्न 24.
भौतिकी के उस क्षेत्र का नाम लिखिये जिसमें साठ के दशक में भारत अग्रणी था।
उत्तर:
कॉस्मिक किरणें।

प्रश्न 25.
एक्स-किरणों को किसने खोजा था?
उत्तर:
डब्ल्यू. के. रोंजन (W.K. Roentgen )।

प्रश्न 26.
सूर्य के परितः ग्रहों की गति में कौनसी भौतिक राशि संरक्षित रहती है?
उत्तर:
कोणीय संवेग।

प्रश्न 27.
कॉस्मिक किरणों के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिक का नाम लिखिये और वह किस देश का रहने वाला था?
उत्तर:
ड्रेस, ऑस्ट्रिया।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 28.
उस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का नाम लिखिये जिसके द्वारा निरक्षरता को दूर किया जाता है।
उत्तर:
टेलीविजन।

प्रश्न 29.
संख्या उत्क्रमण द्वारा प्रकाश आवर्धन पर आधारित युक्ति का नाम लिखिये।
उत्तर:
लेजर।

प्रश्न 30.
भौतिकी के कार्यक्षेत्र को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर:
दो भागों में बांटा गया है-

  • चिरसम्मत भौतिकी ( Classical Physics)
  • आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)।

प्रश्न 31.
चिरसम्मत भौतिकी में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर:

  • यांत्रिकी
  • ऊष्मागतिकी
  • तंत्र व गति
  • प्रकाशिकी
  • विद्युत चुम्बकत्व।

प्रश्न 32.
भौतिकी में आइन्सटाइन के तीन योगदान कौनसे हैं?
उत्तर:

  • प्रकाश विद्युत प्रभाव का स्पष्टीकरण
  • आपेक्षिता का सिद्धान्त
  • द्रव्यमान-ऊर्जा की तुलना।

प्रश्न 33.
विशिष्ट सापेक्षिकता क्या है?
उत्तर:
इसमें समय की सापेक्षिकता के आधार पर आइन्सटीन द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 34.
प्लाज्मा भौतिकी क्या है?
उत्तर:
प्लाज्मा पदार्थ की चतुर्थ अवस्था है। प्लाज्मा भौतिकी एक अत्याधुनिक महत्वपूर्ण शाखा है।

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भौतिकी की अवधारणा क्या है?
उत्तर:
'भौतिकी ' जिसे अंग्रेजी में 'फिजिक्स' (Physics) के नाम से जाना जाता है। 'फिजिक्स' मूलतः ग्रीक भाषा के फुसिस (Phusis) शब्द से बना है जिसका अर्थ निसर्ग/नैसर्गिक या प्रकृति (Nature) होता है। यूनानियों के अनुसार, 'भौतिकी' एक प्राकृतिक दर्शनशास्त्र था जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक प्रक्रियाओं को समझने का प्रयास किया जाता था। उस समय विज्ञान और गणित दोनों एक ही दर्शन के अंग माने जाते थे तथा 'भौतिकी' विज्ञान के एक अलग भाग के रूप में नहीं था परन्तु विज्ञान की ऐतिहासिक विकास यात्रा के कारण आपके वैज्ञानिक युग में भौतिकी (Physics) को विज्ञान के एक भिन्न हिस्से/क्षेत्र के रूप में जाना जाने लगा। ‘भौतिकी’/‘भौतिक विज्ञान' विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिसके अन्तर्गत द्रव्य/पदार्थ के गुण एवं अवस्थाओं का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 2.
विज्ञान क्या है?
उत्तर:
विज्ञान को निम्न प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-
(i) प्रेक्षण पर आधारित तथ्यों, सिद्धान्तों और नियमों का सुव्यवस्थित ज्ञान 'विज्ञान' कहलाता है।
(ii) मनुष्य द्वारा प्राकृतिक प्रक्रमों और प्रयोगों के निरीक्षण (Observation) द्वारा प्राप्त किया हुआ ज्ञान 'विज्ञान' कहलाता है।
आधुनिक समय में अधिकाधिक व्यावहारिक परिभाषा इस प्रकार की जा सकती है - "प्रकृति के अन्वेषण और उससे प्राप्त सुव्यवस्थित ज्ञान को 'विज्ञान' कहते हैं।” दूसरे शब्दों में “प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोग से पुष्ट वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।"

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 3.
जीव विज्ञान को परिभाषित कीजिये।
उत्तर:
जीवित वस्तुओं से संबंधित विज्ञान को जीव विज्ञान कहते हैं। उदाहरण- जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा पक्षी विज्ञान।

प्रश्न 4.
वैज्ञानिक पद्धति पद से क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्रेक्षण पर आधारित तथ्यों, सिद्धान्तों तार्किक कारणों तथा सैद्धान्तिक भविष्यवाणी मिलकर वैज्ञानिक पद्धति बनाते हैं।

प्रश्न 5.
नीचे कुछ वैज्ञानिकों के नाम दिये गये हैं, उनके सामने उनकी खोजें दी गयी हैं। सही मिलान कीजिए।

वैज्ञानिक

खोज

1. मैक्सवेल

A गुरुत्व का नियम

2. डिरैक

B परमाणु सिद्धान्त

3. रमन

C न्यूट्रॉन की खोज

4. न्यूटन

D परमाणु का नाभिकीय मॉडल

5. बोर

E विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम

6. फैराडे

F हाइड्रोजन परमाणु का क्वांटम सिद्धान्त

7. रदरफोर्ड

G प्रकाश एवं विद्युत चुम्बकत्व का समीकरण

8. आइन्सटीन

H विश्व प्रसार

9. यूबल

I आपेक्षिता सिद्धान्त

10. चैडविक

J अणुओं द्वारा प्रकाश का अप्रत्यास्थ प्रकीर्णन


उत्तर:

वैज्ञानिक

खोज

1. मैक्सवेल

G प्रकाश एवं विद्युत चुम्बकत्व का समीकरण

2. डिरैक

B परमाणु सिद्धान्त

3. रमन

J अणुओं द्वारा प्रकाश का अप्रत्यास्थ प्रकीर्णन

4. न्यूटन

H विश्व प्रसार

5. बोर

F हाइड्रोजन परमाणु का क्वांटम सिद्धान्त

6. फैराडे

E विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम

7. रदरफोर्ड

D परमाणु का नाभिकीय मॉडल

8. आइन्सटीन

I आपेक्षिता सिद्धान्त

9. यूबल

A गुरुत्व का नियम

10. चैडविक

C न्यूट्रॉन की खोज


प्रश्न 6.
भौतिकी और समाज में क्या सम्बन्ध है? लिखिये।
उत्तर:
भौतिकी का जब भी विकास हुआ है, समाज पर उसका सीधा प्रभाव पड़ता है। इसको निम्न उदाहरणों द्वारा समझ सकते हैं-

  1. टी.वी., रेडियो, टेलीफोन, सेटेलाइट, टेलीग्राफ के विकास से संचार माध्यम में क्रान्ति आ गयी है। इससे सीधा समाज पर प्रभाव पड़ता है।
  2. ऊर्जा के नये स्रोतों की खोज से समाज में जीने की नयी क्रान्ति आ गयी है।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स लेजर तथा कम्प्यूटर में प्रगति से समाज के लोग धनी हो गये हैं।
  4. आवागमन के तीव्र साधनों का प्रभाव भी समाज के लोगों पर पड़ता है जो कि कुछ कम नहीं है।

प्रश्न 7.
भौतिकी और प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
भौतिकी और प्रौद्योगिकी के बीच पारस्परिक संबंधों को बहुत से उदाहरणों द्वारा देखा जा सकता है। विस्तार रूप में यदि हम देखें तो पायेंगे कि भौतिकी एवं प्रौद्योगिकी मिलकर ही विज्ञान बनाते हैं, टेक्नोलोजी साइंस का शरीर एवं भौतिकी उसकी आत्मा है। भौतिकी के नियमों का व्यावहारिक कारणों के लिये अनुप्रयोग टेक्नोलॉजी बनाता है। जैसे-

  1. राकेट का परिचालन न्यूटन के गति के द्वितीय तथा तृतीय नियम पर आधारित होता है।
  2. लेजर इलेक्ट्रॉन की संख्या के व्युत्क्रमण पर आधारित है। अतः हम कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी एक प्रकार से अनुपयुक्त भौतिकी है।
  3. हवाई जहाज बरनौली के सिद्धान्त पर उड़ते हैं।
  4. नाभिकीय रियेक्टर द्वारा विद्युत उत्पादन नियन्त्रित नाभिकीय विखण्डन प्रक्रिया पर आधारित है।

प्रश्न 8.
कॉलम A तथा B में तकनीकी और वैज्ञानिक सिद्धान्त दिये गये हैं। उनका सही मिलान कीजिए-

1. नाभिकीय रियेक्टर

(A) फैराडे के प्रेरण का नियम

2. वायुयान

(B) बरनौली का नियम

3. रेडियो तथा टी.वी.

(C) न्यूटन के गति का नियम

4. विद्युत जनित्र

(D) अतिचालकता

5. लेजर

(E) इलेक्ट्रॉनिक सर्किट का आंगुलिक तर्क

6. अति उच्च चुम्बकीय क्षेत्र

(F) विद्युत चुम्बकीय तरंगों का प्रसार

7. भाप का इंजन

(G) गुरुत्व स्थितिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में

8. कम्प्यूटर

(H) यूरेनियम का विखण्डन

9. जल विद्युत शक्ति

(I) संख्या विद्युतक्रमण द्वारा प्रवर्द्धन

10. रॉकेट नोदन

(J) विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कणों की गति

 

(K) ऊष्मागतिकी


उत्तर:

1. नाभिकीय रियेक्टर

(H) यूरेनियम का विखण्डन

2. वायुयान

(B) बरनौली का नियम

3. रेडियो तथा टी.वी.

(C) न्यूटन के गति का नियम

4. विद्युत जनित्र

(A) फैराडे के प्रेरण का नियम

5. लेजर

(I) संख्या विद्युतक्रमण द्वारा प्रवर्द्धन

6. अति उच्च चुम्बकीय क्षेत्र

(D) अतिचालकता

7. भाप का इंजन

(K) ऊष्मागतिकी

8. कम्प्यूटर

(E) इलेक्ट्रॉनिक सर्किट का आंगुलिक तर्क

9. जल विद्युत शक्ति

(G) गुरुत्व स्थितिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में

10. रॉकेट नोदन

(F) विद्युत चुम्बकीय तरंगों का प्रसार


प्रश्न 9.
निम्न में से सही और गलत कथनों को अलग कीजिये-
(i) वैज्ञानिक आइन्सटीन को E = mc2 के लिये नोबेलपुरस्कार प्राप्त हुआ था और रमन साहब को हाइड्रोजन स्पेक्ट्रा के लिये।
(ii) नाभिकीय प्रक्रिया नाभिकीय रियेक्टर तथा ऊष्मागतिकी के नियम ताप विद्युत गृह के आधार हैं।
(iii) लेजर में न्यूटन के गति नियम और राकेट नोदन में प्रकाश प्रवर्धन के सिद्धान्तों का उपयोग होता है।
(iv) अंशुलतर्क कम्प्यूटर तथा गति का तीसरा नियम रॉकेट प्रक्षेपण के आधार पर होता है।
(v) T.V. ऊष्मागतिकी तथा ऊष्मा इंजन विद्युत चुम्बकीय तरंगों के सिद्धान्त पर निर्भर है।
उत्तर:
(i) गलत
(ii) सही
(iii) गलत
(iv) सही
(v) गलत।

प्रश्न 10.
आप अपने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे पक्षों के नाम लिखिये जो कि प्रकृति की सादगी पर निर्भर करते हैं।
उत्तर:
भौतिकी के नियम प्रकृति को उसके सबसे सरल रूप में दर्शाते हैं। दैनिक जीवन में हम प्रकृति का कई प्रकार से सामना करते हैं जैसे कार्य का करना, चलना, बात करना, अपने पैरों पर खड़े होना आदि। नहाने, खाना चबाने आदि के प्राकृतिक तरीकों को विज्ञान के सरल नियमों द्वारा समझा जा सकता है। यद्यपि तैरना, दौड़ना तथा खेलना आदि प्रक्रियायें जटिल हो सकती हैं लेकिन प्रकृति के नियमों को समझना बहुत सरल होता है। जैसे न्यूटन का नियम, घर्षण आदि।

RBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 1 भौतिक जगत

प्रश्न 11.
निम्न द्वारा दत्त सिद्धान्तों के नाम लिखिये-
(i) मिलीकन
(ii) अब्दुल सलाम
(iii) हेनरी बिक्वेरेल
(iv) गैलीलियो
(v) ब्रैग
(vi) नील बोर
(vii) लारेन्स।
उत्तर:
(i) एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश
(ii) एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत
(iii) प्राकृतिक रेडियोएक्टिवता
(iv) जड़त्व का सिद्धान्त
(v) एक्स-किरणों द्वारा मणिय संरचना
(vi) परमाणु का सिद्धांत
(vii) साइक्लोट्रॉन|

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भौतिकी में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान पर टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान-
(1) भास्कराचार्य ( 1114 1179)- इन्होंने अपने 'लीलावती' ग्रंथ में गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था। उन्होंने अपने ग्रंथ में बताया कि “आकर्षण के कारण वस्तुयें जमीन पर गिरती हैं।” इनके सम्मान में भारत सरकार ने अपने द्वितीय प्रक्षेपित उपग्रह का नाम 'भास्कर' रखा है। इनके द्वारा लिखित प्रमुख ग्रंथ - लीलावती, सिद्धान्त शिरोमणि तथा सूर्य सिद्धान्त हैं।

(2) चन्द्रशेखर वेंकटरमन (1888 -1970)- 1930 में नोबल पुरस्कार विजेता भारत रत्न (1954) से सम्मानित भौतिकी के प्रोफेसर सी. वी. रमन ने 'रमन किरणों की खोज का कार्य 28 फरवरी, 1928 पूर्ण किया था। इस कार्य पर उनको सोवियत सरकार ने 1957 में लेनिन पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनके नाम से रमन इन्स्टीट्यूट की स्थापना की गयी।

(3) मेघनाद साहा (1893-1956 )- इन्होंने 24 वर्ष की उम्र में ही 'मेक्सवेल स्ट्रेसेज' विषय पर लेख लिखा था जिसका प्रकाशन एक अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फिलॉसोफिकल मैग्जीन में प्रकाशित हुआ। इनको विकिरण दाब के विद्युत चुम्बकीय सिद्धान्त पर लिखे शोध प्रबन्ध पर डी. एससी उपाधि से अलंकृत किया गया। सन् 1920 में तारकीय वर्णक्रम पर की गई खोज में तारों के रश्मि चित्रों के भौतिक सिद्धान्त से उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।

(4) होमी जहाँगीर भाभा (1909–1966)- भाभा द्वारा प्रतिपादित 'थ्योरी ऑफ एलीमेण्ट्री पार्टीकल्स एवं क्वाण्टम थ्योरी' तथा 'भाभा हैटलर कास्केड थ्योरी' के आधार पर ही कॉस्मिक किरणों में इलेक्ट्रोन की प्रामाणिकता से इन्हें विश्व ख्याति अर्जित हुई। भाभा द्वारा 1954 में स्थापित अणुशक्ति प्रतिष्ठान ने भारत को अणुशक्ति राष्ट्र का सम्मान दिलाया। भारत सरकार ने इनके सम्मान में इस प्रतिष्ठान का नाम * भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर' रखा।

(5) विक्रम साराभाई ( 1919-1971)- पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन, थुम्बा के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम साराभाई को भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का जनक कहा जाता है।
साराभाई का अंतर्राष्ट्रीय शोध कार्य नोबल पुरस्कार विजेता सर सी. वी. रमन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ था। इन्होंने न्यूक्लियर कार्यों में अपना महत्त्वपूर्ण सहयोग किया जिससे डिफेंस क्षेत्र में क्रांति आ गयी।

(6) राजा रामन्ना (1925-2004)- नाभिकीय भौतिकी में शोध उपाधि से अलंकृत भारतीय परमाणु बम के जनक डॉ. राजा रामन्ना ने 1983 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष तथा भारत सरकार के अणु ऊर्जा विभाग के सचिव पदों को सुशोभित किया।

(7) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1931)- भारत रत्न से अलंकृत भारतीय प्रक्षेपणास्त्र तकनीकी के जनक मिसाइल मैन के नाम से विख्यात प्रथम राष्ट्र पुरुष महामहिम भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं गरीबी में पले और बड़े हुये. डॉ. कलाम ने अपने देश को देश में ही विकसित तकनीक से प्रक्षेपण कार्यक्रम स्थापित करने का गौरव दिलाया।

Prasanna
Last Updated on March 14, 2023, 3:05 p.m.
Published March 10, 2023