RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions

I. बहुचयनात्मक प्रश्न

1. वैश्विक समाज में निम्न शामिल हैं
(अ) व्यक्ति
(ब) परिवार 
(स) समुदाय
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

2. व्यक्ति के विकास और व्यवहार को समझने हेतु किसे समझना अनिवार्य होता है? 
(अ) उसके परिवार को
(ब) सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को 
(स) उसके वस्त्रों एवं पहनावे को
(द) दोनों (अ) व (ब)
उत्तर:
(द) दोनों (अ) व (ब)

3. व्यक्ति के लिए निम्न में से क्या प्रारंभिक और अति निकटतम परिवेश है? 
(अ) स्वयं
(ब) परिवार 
(स) समुदाय
(द) विश्व
उत्तर:
(ब) परिवार 

4. व्यक्ति दूसरों के साथ संबंधों का विकासशील नेटवर्क कब बनाता है? 
(अ) जैसे-जैसे वह बढ़ता और विकसित होता है। 
(ब) बाल्यावस्था में
(स) वृद्धावस्था में 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) जैसे-जैसे वह बढ़ता और विकसित होता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions

5. व्यक्ति की गतिविधियाँ, भूमिकाएँ और परस्पर आपसी संबंध सामान्यतः परिवार के अनुसार कब निर्मित होते हैं? 
(अ) शैशवावस्था के दौरान
(ब) बाल्यावस्था के दौरान 
(स) युवावस्था के दौरान
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) बाल्यावस्था के दौरान 

6. जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है उसका किस परिवेश के साथ परस्पर संबंध बढ़ता है? 
(अ) विद्यालय
(ब) साथियों के साथ 
(स) आस-पड़ोस
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

II. रिक्त स्थान वाले प्रश्न

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. प्रत्येक समाज विश्व के दूसरे समाजों में होने वाली ........... और .......... से अधिक से अधिक प्रभावित होता है।
2. हमने अपने ........... में बढ़-चढ़कर अंतर्राष्ट्रीय फैशन को अपनाया है। 
3. ............ की शैली ने विश्वभर के शहरी युवकों को लुभाया है। 
4. अपने जीवनकाल में व्यक्ति विकास और स्थिति की विभिन्न ............ से गुजरता है। 
5. ........... अपने संदर्भ/परिवेश से जुड़े होते हैं और दोनों एक-दूसरे को बनाते हैं। 
6. किसी के जीवन की गुणवत्ता विभिन्न ........... परिवेशों से प्रभावित होती है।

उत्तर:
1. घटनाओं, घटनाक्रमों, 
2. परिधान, 
3. कपड़ों (पहनावे), 
4. अवस्थाओं, 
5. व्यक्ति, 
6. पारिस्थितिकीय। 

III. सत्य/असत्य वाले प्रश्न

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य को पहचानिए

1. दूसरों को समझने के लिए अपने आप को समझना पहला कदम है।
2. व्यक्ति के विकास और व्यवहार को समझने के लिए उसके तात्कालिक संदर्भो को समझना जरूरी नहीं। होता है। 
3. सुदूर परिवेश में कोई परिवर्तन, सकारात्मक विकास या द्वन्द्व व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता है।
4. विश्व के तमाम देश एक-दूसरे के साथ जुड़ रहे हैं।
5. प्रत्येक व्यक्ति उन पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्यों या व्यक्तियों को प्रभावित करता है जिनके साथ वह सम्पर्क में आता है।
6. प्रभाव दो दिशाओं वाला या दोतरफा होता है।
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य, 
3. असत्य, 
4. सत्य, 
5. सत्य, 
6. सत्य।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions

IV. मिलान करने वाले प्रश्न

दिए गए शब्द समूहों का मिलान कीजिए

समूह 'क'

समूह 'ख' 

1. सामाजिक

(i) पोता-पोती

2. टी-शर्ट

(ii) दूरसंचार 

3. नई प्रौद्योगिकी

(iii) माता-पिता

4. कपड़ा

(iv) जींस 

5. भाई-बहन

(v) सांस्कृतिक 

6. दादा-दादी

(vi) पहनावा 

उत्तर:

समूह 'क'

समूह 'ख' 

1. सामाजिक

(v) सांस्कृतिक 

2. टी-शर्ट

(iv) जींस

3. नई प्रौद्योगिकी

(ii) दूरसंचार 

4. कपड़ा

(vi) पहनावा

5. भाई-बहन

(iii) माता-पिता

6. दादा-दादी

(i) पोता-पोती

V. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
दूसरों को समझने हेतु सर्वप्रथम क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
दूसरों को समझने के लिए अपने आप को समझना पहला कदम है। 

प्रश्न 2. 
व्यक्ति को समझने हेतु तात्कालिक संदर्भ कौन से हैं?
उत्तर:
व्यक्ति को समझने हेतु उसके तात्कालिक संदर्भो, जैसे-उसके परिवार और सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को समझना अनिवार्य होता है।

प्रश्न 3. 
वैश्वीकरण में गति किसके कारण बढ़ गई है? 
उत्तर:
नई प्रौद्योगिकी, विशेषतया दूरसंचार के आगमन से वैश्वीकरण में गति बढ़ गई है। 

प्रश्न 4. 
सामाजिक अनुकूलन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
टी-शर्ट के साथ जींस पहनना पश्चिमी शैली है, जबकि टी-शर्ट के स्थान पर कुरता पहनना सामाजिक अनुकूलन को दर्शाता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions

प्रश्न 5. 
पीढ़ी का अंतर किनके मध्य होता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यह केवल दो पीढ़ियों के बीच में ही नहीं होता अर्थात् माता-पिता और बच्चों के बीच या दादा-दादी और पोता-पोती के बीच ही नहीं होता बल्कि यह बड़े और छोटे भाई-बहनों (संतानों) के बीच में भी पाया जा

प्रश्न 6. 
पारिस्थितिकीय परिवेश में किन्हें शामिल किया जाता है?
उत्तर:
पारिस्थितिकीय परिवेश में परिवार, आस-पड़ोस, समुदाय और समाज स्थानीय तथा वैश्विक दोनों शामिल होते हैं। के सभी देश एक-दूसरे से आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से अंतर्संबद्ध होते हैं। इस प्रक्रिया में सभी संभव स्तरों पर वैश्विक संचार बढ़ता है और विश्व में एकरूपता और क्षेत्रीयता दोनों की प्रवृत्ति बढ़ती है। वैश्वीकरण समूचे विश्व को एक वैश्विक ग्राम में तब्दील करके धीरे-धीरे विश्व-नागरिक की विमा तक पहुंचा रहा है। 

VII. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
सामाजिक प्रभाव का वर्णन करें। प्रभाव किस प्रकार दोतरफा होता है? स्पष्ट करें।
उत्तर:
सामाजिक प्रभाव-प्रत्येक समाज विश्व के दूसरे समाजों में होने वाली घटनाओं और घटनाक्रमों से अधिक से अधिक प्रभावित होता है। उदाहरण के लिए यू.एस.ए. के 2008 के सब-प्राइम संकट ने विश्वभर की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और इसके कुछ प्रभाव भारतीय बाजारों, परिवारों और व्यक्तियों की वित्तीय स्थिति पर भी देखे गये। फैशन का चलन इसका दूसरा उदाहरण है। पहनावे की शैली ने विश्व भर के शहरी युवकों को लुभाया है। भारत के ग्रामीण और शहरी युवक भी इससे अछूते नहीं हैं। सभी ने अपने परिधान में बढ़-चढ़कर अंतर्राष्ट्रीय फैशन को अपनाया है।

इस प्रकार, हमारा दैनिक जीवन न केवल हमारे परिवारों, स्कूलों और आस-पड़ोस के अनुभवों से प्रभावित होता है अपितु वैश्विक स्तर पर होने वाली घटनाओं से भी प्रभावित होता है। दोतरफा प्रभाव-हम मनुष्य निष्क्रिय इकाइयाँ नहीं हैं कि राह में आने वाले किसी भी प्रभाव को सरलता से अपना लेते हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक सक्रिय प्राणी है जो अपने विशिष्ट व्यक्तित्व और सांस्कृतिक संवेदनाओं के अनुसार बाह्य प्रभावों या आगमों को समझता है। साथ ही, बदले में प्रत्येक व्यक्ति भी उन पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्यों या व्यक्तियों को प्रभावित करता है जिनके साथ वह संपर्क में आता है। उदाहरण के लिए सामान्यत: यह देखा जाता है कि किशोर या छोटे बच्चे अपने माता-पिता को नए वाहन के ब्रांड या रंग के संबंध में या छुट्टी के दिनों में घूमने जाने के लिए स्थानों के बारे में बताते हैं। इस प्रकार प्रभाव दो-दिशाओं वाला या दोतरफा होता है। यहाँ तक कि अपने ही परिवार में आप पाएंगे कि न केवल आप अपने माता-पिता से प्रभावित हो रहे हैं अपितु कुछ क्षेत्रों में वे भी आपसे प्रभावित हो रहे हैं।

प्रश्न 2. 
पीढ़ी अंतर से आप क्या समझते हैं? यह कैसे स्पष्ट होता है? विवरण दीजिए।
उत्तर:
पीढ़ी अंतर-वर्तमान समय में, परिवर्तन की गति काफी तेज है। अतः जब दो पीढ़ियों में अंतर हो जाता है तो हम इसे पीढ़ी अंतर कहते हैं। बदले समय के साथ लोगों के जीने के तौर-तरीके, विचारधारा, विश्वास और सम्पूर्ण व्यवहार में ही बदलाव आता है जिससे वे दूसरे लोगों से बिल्कुल भिन्न होते हैं। पीढ़ी में अंतर तब होता है जब दो लोगों के बीच उम्र का काफी फर्क होता है जिससे उन दोनों के विचार मेल नहीं खाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि माता-पिता और दादा-दादी के विचार काफी अलग होते हैं। इसके अलावा माता-पिता और बच्चों के विचारों में भी अक्सर अंतर देखा जाता है।

हालांकि पीढ़ी अंतर माता-पिता और बच्चों के बीच टकराव का मुख्य कारण होता है, लेकिन पीढ़ी अंतर का इस दुनिया में होना जरूरी भी है। इसी की वजह से हर नई पीढ़ी कुछ नया करती है और यदि पीढ़ी अंतर नहीं होता तो इस दुनिया में बदलाव की गति बहुत धीमी होती। आजकल की बदलती दुनिया में हर नई पीढ़ी नया फैशन, नए आविष्कार कर रही है क्योंकि उनके विचार, तरीके और जरूरतें बदल रही हैं और इसी वजह से हमारी दुनिया में तकनीकें तीव्र गति से विकसित हो रही हैं।
दूसरी ओर, पीढ़ी अंतर की वजह से दुनिया में काफी बदलाव आये हैं, जैसे भारत में पहले बड़े परिवार होते थे जिसमें एक से अधिक परिवार मिलकर रहते थे, लेकिन अब लोगों की धारणाएँ बदल गई हैं और वे निजता चाहने लगे हैं जिसके कारण ज्यादातर लोग छोटे परिवारों में रहते हैं और यहाँ तक कि वे अपने माता-पिता के साथ भी रहना पसंद नहीं करते हैं।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 8 वैश्विक समाज में जीवन-यापन और कार्य Important Questions

VI. लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
व्यक्ति के संबंधों का विकास कैसे होता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैसे-जैसे व्यक्ति बढ़ता और विकसित होता है, वह दूसरों के साथ संबंधों का विकासशील नेटवर्क बनाता है। व्यक्ति के लिए परिवार प्रारंभिक और अति निकटतम परिवेश है। बाल्यावस्था के दौरान व्यक्ति की गतिविधियाँ, भूमिकाएँ और परस्पर आपसी संबंध सामान्यतः परिवार के अनुसार निर्मित होते हैं। वह जैसे-जैसे बढ़ता है, उसका दूसरे परिवेशों, जैसे कि विद्यालय, साथियों और आस-पड़ोस के साथ परस्पर संबंध बढ़ता है।

प्रश्न 2. 
व्यक्ति का रोजमर्रा का जीवन कैसे प्रभावित होता है?
उत्तर:
व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन के सभी पहलू जैसे कि भोजन, पोषण, वेशभूषा, संसाधन, संचार तरीके और कार्य नीतियाँ एवं परस्पर आपसी संबंध व्यक्ति के अपने समाज की प्रणालियों द्वारा और दूसरे समाज द्वारा भी प्रभावित होते हैं। यहाँ तक कि सुदूर परिवेश में भी कोई परिवर्तन, सकारात्मक विकास या द्वन्द्व हो तो वह दूसरी व्यवस्थाओं तक फैलता है और व्यक्ति को भी प्रभावित करता है।

प्रश्न 3. 
वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? टिप्पणी करें।
उत्तर:
वैश्वीकरण-'वैश्वीकरण' शब्द का अर्थ है विश्व के लोगों के बीच परस्पर अधिक जुड़ाव और वस्तुओं, सेवाओं, धन और सूचना के रूप में अधिकाधिक आदान-प्रदान। अर्थात् वैश्वीकरण एक सतत् प्रक्रिया है जिसमें दुनिया

प्रश्न 4. 
पीढ़ी अंतर कैसे स्पष्ट होता है?
उत्तर:
निम्नलिखित बिंदु पीढ़ी अंतर को स्पष्ट करते हैं

1. संयुक्त परिवार और छोटा परिवार:
पुरानी पीढ़ी के लोग अक्सर संयुक्त परिवार के रूप में रहा करते थे यानी एक से अधिक परिवार एक ही घर में साथ रहा करते थे। लेकिन बदलते समय के साथ युवाओं की सोच बदल रही है और वे सभी निजता को तरजीह देने लगे हैं जिससे छोटे परिवार उभर रहे हैं। सभी निजता बनाए रखना चाहते हैं जिसके कारण एक संयुक्त परिवार से दूर ही रहना पसंद करते हैं और यहाँ तक वे अपने मातापिता को भी अपने साथ रखना ठीक नहीं समझते हैं।

2. भाषा में बदलाव:
पीढ़ी अंतर की वजह से प्रयोग में ली जा रही भाषा में भी बदलाव देखने को मिले हैं। जैसे जो हिंदीभाषी लोग स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व जैसी भाषा प्रयुक्त करते थे, वैसी अब नहीं करते हैं, उसमें काफी बदलाव आ चुके हैं। इसके साथ ही भाषा में कई नए शब्द भी जुड़े हैं। ऐसे में यदि कोई पुरानी पीढ़ी का व्यक्ति आज के युवाओं से वाद-विवाद करता है तो कुछ शब्द उनकी समझ से बाहर होते हैं और उनकी वार्ता बाधित होती है।

3. कार्यशैली में फर्क:
पुरानी पीढ़ियों के लोग अपने अधिकारियों के प्रति वफादार थे और उनसे दिशा-निर्देश लेकर कार्य करने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं होती थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी उससे बिल्कुल भिन्न है। आज कोई किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं करना चाहता है अपितु सभी स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय खोलना चाहते हैं। इस कारण पुरानी पीढ़ी की तुलना में वर्तमान पीढ़ी में बहुत बदलाव देखने को मिला है। परिणामत: बहुत से नए उद्यमी बने हैं।

4. महिलाओं हेतु व्यवहार परिवर्तन:
प्राचीन समय में महिलाएँ मुख्यतः घर के अन्दर रहा करती थीं और उन पर घर के कामकाज का पूरा बोझ हुआ करता था। जबकि पुरुषों को ही बाहर जाकर कार्य करने की अनुमति हुआ करती थी और महिलाएं केवल घर का कार्य सँभालती थी। लेकिन वर्तमान समाज का महिलाओं के लिए रवैया बदल गया है और अब वे भी बाहर जा सकती हैं एवं अपनी इच्छानुसार कोई भी कार्य कर सकती हैं। इस प्रकार नए दौर में महिलाओं को घर की बेड़ियों से आजादी मिली है। निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि दुनिया काफी तेज गति से बदल रही है और इसी के साथ मनुष्य भी स्वयं को बदल रहा है जो कि विकास का प्रतीक है। अतः हमें बदलती दुनिया के साथ बदलते रहना चाहिए। लेकिन यदि एक पीढ़ी के लोग अन्य पीढ़ी के लोगों पर अपने विचार थोपते हैं तो इससे पीढ़ियों के मध्य तनाव पैदा होता है और अक्सर टकराव होते हैं। इसलिए हमें ऐसा करने से बचना चाहिए।

Raju
Last Updated on Aug. 19, 2022, 10:57 a.m.
Published Aug. 17, 2022