RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना

बहुचयनात्मक प्रश्न

1. बिना धन व्यय किए प्राप्त आय को कहते हैं
(अ) प्रत्यक्ष वास्तविक आय
(ब) अप्रत्यक्ष वास्तविक आय 
(स) ज्ञान व कार्यकुशलता के कारण प्राप्त आय 
(द) मानसिक आय
उत्तर:
(अ) प्रत्यक्ष वास्तविक आय

2. मौद्रिक एवं वास्तविक आय द्वारा प्राप्त अनुभवों से जो संतुष्टि मिलती है, उसे कहते हैं
(अ) मौद्रिक आय
(ब) वास्तविक आय 
(स) मानसिक आय
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं 
उत्तर:
(स) मानसिक आय

3. एक स्थगित भुगतान की प्रक्रिया है
(अ) बचत
(ब) निवेश 
(स) म्युचुअल फंड
(द) साख
उत्तर:
(द) साख

4. वित्तीय प्रबंधन का घटक है
(अ) वित्तीय नियोजन
(ब) वित्तीय नियंत्रण 
(स) मूल्यांकन
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

5. निम्न में अप्रत्यक्ष वास्तविक आय है
(अ) महिलाओं द्वारा भोजन पकाना 
(ब) घरेलू बागवानी
(स) सामुदायिक सेवाएँ, जैसे उद्यान 
(द) व्यक्ति की योग्यता व कौशल से प्राप्त वस्तुएँ व सेवाएँ 
उत्तर:
(द) व्यक्ति की योग्यता व कौशल से प्राप्त वस्तुएँ व सेवाएँ 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

6. धन के उपयोग के लिए बजट है
(अ) नियोजन का एक आम तरीका
(ब) प्रबंधकीय प्रक्रिया का प्रथम चरण 
(स) भावी व्यय की एक योजना
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

7. बजट बनाने का पांचवां (अन्तिम) चरण है
(अ) आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की सूची तैयार करना 
(ब) योजनाओं की जाँच करना
(स) मदों की लागत का अनुमान लगाना 
(द) कुल संभावित आय का अनुमान लगाना 
उत्तर:
(ब) योजनाओं की जाँच करना

8. वित्तीय प्रबंधन का अन्तिम घटक है
(अ) बजट बनाना
(ब) मूल्यांकन 
(स) समायोजन
(द) नियंत्रण 
उत्तर:
(ब) मूल्यांकन

9. निवेश का तात्पर्य है
(अ) बचत करना
(ब) ऋण लेना 
(स) अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना 
(द) दान देना
उत्तर:
(स) अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. एक निश्चित समय में परिवार को उपलब्ध सभी प्रकार की आय का उपयोग करने की योजना बनाना, नियंत्रण एवं मूल्यांकन ............... कहलाता है। 
2. बजट शब्द का इस्तेमाल प्रायः वित्तीय प्रबंधन के ............. चरण के लिए किया जाता है। 
3. प्रबंधन से अभिप्राय है जो आप पाना चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए जो आपके संसाधन हैं, उनका
4. ............आय का तात्पर्य सभी प्रकार की आय तथा एक निश्चित अवधि में सभी पारिवारिक सदस्यों की सभी स्रोतों से प्राप्त आय के कुल योग से है। 
5. ............ऐसी चीज है जो सामान्यतया वस्तुओं के बदले में स्वीकार्य होती है तथा जिसके संदर्भ में अन्य वस्तुओं का मूल्य निर्धारित किया जाता है। 
6. ............. आय एक निश्चित अवधि के भीतर मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रवाह है। 
7. .............. आय वह संतोष है जो सेवाओं तथा वस्तुओं के स्वामित्व एवं उपयोग के फलस्वरूप प्राप्त होता
8. ...............का तात्पर्य है-अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना। 
9. ...............का तात्पर्य है-भविष्य में इस्तेमाल अथवा अधिक उत्पादन के लिए अपने धन के एक भाग को अलग रखना। 
10. ............... का आशय वर्तमान में धन तथा माल अथवा सेवा प्राप्त करना और भविष्य में उनके लिए भुगतान करना है। 
उत्तर:
(1) वित्त प्रबंधन 
(2) नियोजन 
(3) उपयोग 
(4) पारिवारिक 
(5) मुद्रा/धन 
(6) वास्तविक 
(7) मानसिक
(8) निवेश 
(9) बचत 
(10) साख। 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

निम्नलिखित में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए

1. सभी प्रकार की आय का उपयोग करने की योजना बनाना, नियंत्रण तथा मूल्यांकन बजट कहलाता है। 
2. 'बजट शब्द का इस्तेमाल प्रायः वित्तीय प्रबंधन के नियोजन चरण के लिए किया जाता है। 
3. मौद्रिक आय एक निश्चित अवधि के भीतर मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रवाह है। 
4. प्रत्यक्ष मौद्रिक आय में धन का उपयोग किए बिना परिवार के सदस्यों को उपलब्ध वस्तुएँ व सेवाएँ शामिल हैं। 
5. मानसिक आय को वास्तविक आय से प्राप्त संतोष के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। 
6. नियंत्रण धन प्रबंधन का प्रथम चरण है। 
7. धन प्रबंधन में मूल्यांकन अंतिम कदम है। 
8. बचत के लिए बचत करना निरर्थक है।
9. निवेश एक स्थगित भुगतान की प्रक्रिया है। 
उत्तर:
(1) असत्य 
(2) सत्य 
(3) असत्य 
(4) सत्य 
(5) सत्य 
(6) असत्य 
(7) सत्य 
(8) सत्य 
(9) असत्य। 

निम्नलिखित स्तंभों का सही मिलान कीजिए

1. साख

(अ) अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना

2. निवेश

(ब) भविष्य के लिए अपने धन के एक भाग को अलग रखना

3. बचत

(स) धन प्रबंधन में नियंत्रण के प्रकार 

4. जाँच करना तथा समायोजन

(द) सेवाओं व वस्तुओं के स्वामित्व व उपयोग से प्राप्त संतोष

5. मानसिक आय

(य) एक स्थगित भुगतान की प्रक्रिया

उत्तर:

1. साख

(य) एक स्थगित भुगतान की प्रक्रिया

2. निवेश

(अ) अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना

3. बचत

(ब) भविष्य के लिए अपने धन के एक भाग को अलग रखना

4. जाँच करना तथा समायोजन

(स) धन प्रबंधन में नियंत्रण के प्रकार

5. मानसिक आय

(द) सेवाओं व वस्तुओं के स्वामित्व व उपयोग से प्राप्त संतोष

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
परिवार के संदर्भ में वित्तीय प्रबन्धन का क्या आशय है?
उत्तर:
परिवार की सभी प्रकार की आय का उपयोग करने की योजना बनाना, नियंत्रण एवं मूल्यांकन वित्तीय प्रबन्धन कहलाता है।

प्रश्न 2. 
परिवार के संदर्भ में वित्तीय प्रबन्धन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर:
परिवार के संदर्भ में वित्तीय प्रबन्धन का उद्देश्य परिवार को उपलब्ध स्रोतों से अधिकतम संतोष प्रदान करना है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

प्रश्न 3. 
परिवार में वित्तीय नियोजन की सफलता के लिए क्या महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
वित्तीय नियोजन की सफलता के लिए पारिवारिक सदस्यों की प्रतिबद्धता बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के फलस्वरूप परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

प्रश्न 4. 
पारिवारिक आय से क्या आशय है? 
उत्तर:
पारिवारिक आय का तात्पर्य सभी प्रकार की आय तथा एक निश्चित अवधि में सभी पारिवारिक सदस्यों की सभी स्रोतों से प्राप्त आय के कुल योग से है।

प्रश्न 5. 
पारिवारिक आय कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:
पारिवारिक आय तीन प्रकार की होती है-

  1. वास्तविक आय 
  2. मौद्रिक आय और 
  3. मानसिक आय। 

प्रश्न 6. 
धन क्या है?
उत्तर:
धन ऐसी चीज है जो सामान्यतया वस्तुओं के बदले में स्वीकार्य होती है तथा जिसके संदर्भ में वस्तुओं का मूल्य निर्धारित किया जाता है।

प्रश्न 7. 
धन के दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए। 
उत्तर:
धन के दो महत्वपूर्ण कार्य ये हैं

  1. विनिमय के माध्यम के रूप में कार्य करना। 
  2. मूल्य माप। 

प्रश्न 8. 
मौद्रिक आय क्या है?
उत्तर:
मौद्रिक आय रुपयों तथा पैसे के रूप में क्रय शक्ति है जो एक निश्चित अवधि में पारिवारिक कोष में जाती है।

प्रश्न 9. 
वास्तविक आय से क्या आशय है?
उत्तर:
वास्तविक आय एक निश्चित अवधि के भीतर मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपलब्ध वस्तुओं व सेवाओं का प्रवाह है।

प्रश्न 10. 
वास्तविक आय कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:
वास्तविक आय दो प्रकार की होती है

  1. प्रत्यक्ष आय और 
  2. अप्रत्यक्ष आय। 

प्रश्न 11. 
मानसिक आय से क्या आशय है? 
उत्तर:
मानसिक आय वह संतोष है जो सेवाओं तथा माल के स्वामित्व एवं उपयोग के फलस्वरूप प्राप्त होता है। 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

प्रश्न 12. 
आय प्रबंधन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
आय प्रबंधन को सभी प्रकार की आय के इस्तेमाल के नियोजन, नियंत्रण एवं मूल्यांकन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। .

प्रश्न 13. 
पारिवारिक बजट क्या है? 
उत्तर:
पारिवारिक बजट एक निश्चित अवधि के लिए परिवार की आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करता है। 

प्रश्न 14. 
पारिवारिक बजट की योजना बनाने के कोई दो लाभ लिखिए। 
उत्तर:

  1. इससे परिवार अपनी आय के इस्तेमाल की समीक्षा कर सकता है। 
  2. विभिन्न श्रेणियों के लिए आवंटित राशि का कुल आय के संदर्भ में अध्ययन संभव है।

प्रश्न 15. 
वित्त प्रबंधन में नियंत्रण कितने प्रकार का होता है? 
उत्तर:
वित्त प्रबंधन में नियंत्रण दो प्रकार का होता है

  1. योजना की जाँच करना तथा 
  2. उसका समायोजन करना। 

प्रश्न 16. 
जाँच करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
जाँच करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसमें यह पता चलता है कि योजना कैसे आगे बढ़ रही है तथा समायोजन की कहाँ आवश्यकता है।

प्रश्न 17. 
जाँच कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:
जाँच दो प्रकार की हो सकती है-

  1. मानसिक एवं यांत्रिकीय जाँच तथा 
  2. अभिलेख एवं खाते। 

प्रश्न 18. 
समायोजन की कब आवश्यकता होती है?
उत्तर:
जब परिवार के बाहरी कारकों, जैसे आपातकाल आदि, के कारण यदि मूल योजना खराब हो तो समायोजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 19. 
बचत से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
बचत का तात्पर्य है-भविष्य में इस्तेमाल या अधिक उत्पादन के लिए धन अथवा अन्य संसाधन के एक भाग को अलग रखना।

प्रश्न 20. 
परिवार की बचत किस पर निर्भर करती है? 
उत्तर:
बचत, परिवार की बचत करने की क्षमता (योग्यता) तथा बचत करने की इच्छा पर निर्भर करती

प्रश्न 21. 
धन बचाने के लिए परिवार के सदस्यों की ओर से क्या करने की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
धन बचाने अर्थात् बचत करने में परिवार के सदस्यों की ओर से अनुशासन, नियोजन, सहयोग और परिश्रम की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 22. 
बचत कब सार्थक है?
उत्तर:
बचत तभी सार्थक है, जब इसका लक्ष्य परिवार के सभी सदस्यों द्वारा सुनियोजित किया जाए तथा उसको बुद्धिमता पूर्ण ढंग से निवेश किया जाए।

प्रश्न 23. 
निवेश से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
निवेश का तात्पर्य है-अधिक उत्पादन के लिए धन का उपयोग करना। 

प्रश्न 24. 
निवेश कितने प्रकार की परिसम्पत्तियों के रूप में हो सकता है?
उत्तर:
निवेश दो प्रकार की परिसम्पत्तियों के रूप में हो सकता है-

  1. भौतिक परिसम्पत्ति और 
  2. वित्तीय परिसम्पत्ति।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions 

प्रश्न 25. 
वित्तीय परिसम्पत्ति से क्या आशय है?
उत्तर:
वित्तीय परिसम्पत्ति से आशय है, बचत को बैंक खातों, डाक-घरों, वित्तीय साख समिति, संस्थाओं, शेयरों व बीमा पॉलिसियों में निवेश करना।

प्रश्न 26. 
वित्तीय परिसम्पत्ति के दो लाभ बताइए।
उत्तर:
वित्तीय परिसम्पत्तियाँ 

  1. परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं, 
  2. आर्थिक संदर्भ में उत्पादक होती है।

प्रश्न 27. 
भौतिक परिसम्पत्तियों से क्या आशय है?
उत्तर:
भौतिक परिसम्पत्तियों से आशय है-बचत का इस्तेमाल भूमि, सम्पत्ति, घर, सोना आदि के क्रय के लिए करना।

प्रश्न 28. 
साख (क्रेडिट) का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
साख (क्रेडिट) का आशय है-वर्तमान में धन तथा माल अथवा सेवा प्राप्त करना और भविष्य में उनके _लिए भुगतान करना।

प्रश्न 29. 
कोई वित्तीय संस्था ऋण कब देती है?
उत्तर:
कोई वित्तीय संस्था ऋण तभी देती है जब उसे विश्वास हो जाता है कि उधार लेने वाला उधार लिए हुए ऋण को वापस कर देगा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पारिवारिक बजट अर्थात् पारिवारिक वित्तीय नियोजन का क्या महत्व है? 
उत्तर:
पारिवारिक वित्तीय नियोजन का महत्व

  1. जब परिवारों द्वारा बजट बनाया जाता है तो इससे वे यह सुनिश्चित करते हैं कि पारिवारिक आय का उपयोग उस तरीके से किया जाए जिससे परिवार के सदस्यों की वर्तमान सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके तथा परिवार के दीर्घकालिक लक्ष्यों का भी ध्यान रखा जा सके। इस प्रकार परिवार अपने संसाधनों का इष्टतम उपयोग करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेता है
  2. पारिवारिक वित्तीय नियोजन परिवार की गैर जरूरी मदों पर किये जाने वाले खर्च को कम करता है। ऐसा करके परिवार अपनी आय का एक भाग भावी उपयोग के लिए बचा लेता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questionsq

प्रश्न 2. 
पारिवारिक संसाधन से क्या आशय है?
उत्तर:
पारिवारिक संसाधन ऐसे संसाधन हैं जो एक समय विशेष में परिवार को उपलब्ध होते हैं और जो पारिवारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं। पारिवारिक संसाधनों में 

  1. मानव संसाधन, जैसे-ज्ञान, कौशल, स्वास्थ्य 
  2. समय और ऊर्जा सामग्री संसाधन, जैसे-आवास, धन तथा निवेश 
  3. सामुदायिक संसाधन, जैसेपुस्तकालय, पार्क, सामुदायिक केन्द्र, अस्पताल आदि शामिल हैं। संसाधनों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उनका उचित प्रबंधन जरूरी है। 

प्रश्न 3. 
पारिवारिक आय से क्या तात्पर्य है? यह किन-किन रूपों में हो सकती है? 
उत्तर:
पारिवारिक आय: पारिवारिक आय का तात्पर्य एक निश्चित अवधि में सभी पारिवारिक सदस्यों की सभी स्रोतों से प्राप्त सभी प्रकार की आय के कुल योग से है। यह आय निम्नलिखित रूपों में हो सकती है

  1. मजदूरी, 
  2. वेतन, 
  3. कारोबार से लाभ, 
  4. कमीशन, 
  5. सम्पत्तियों से आने वाला किराया, 
  6. नकद ऋणों पर ब्याज, 
  7. लाभांश, 
  8. पेंशन, 
  9. उपहार, 
  10. रायल्टी (स्वामित्व), 
  11. बख्शीश एवं दान, 
  12. बोनस, 
  13. सब्सिडी (आर्थिक सहायता), चैरिटी आदि।

प्रश्न 4. 
धन क्या है और इसके क्या कार्य हैं?
उत्तर:
धन-धन एक ऐसी चीज है जो सामान्यतया वस्तुओं के बदले में स्वीकार्य होती है तथा जिसके संदर्भ में अन्य वस्तुओं का मूल्य निर्धारित किया जाता है। धन के दो महत्वपूर्ण कार्य हैं

  1. यह विनिमय के माध्यम के रूप में कार्य करता है। 
  2. यह वस्तुओं के मूल्य के मापक के रूप में कार्य करता है। 

प्रश्न 5. 
धन के महत्व को स्पष्ट कीजिए। उत्तर-धन का महत्व

  1. धन विनिमय के माध्यम के रूप में कार्य करता है तथा विनिमय में होने वाले खर्च को समाप्त करता
  2. धन मूल्य का मानक है अर्थात् सामान्य मूल्य वर्ग के रूप में कार्य करता है अर्थात् इसके संदर्भ में अन्य वस्तुओं का मूल्य अभिव्यक्त किया जाता है।
  3. यह आस्थगित अदायगियों के मानक के रूप में कार्य करता है जिससे बचत और निवेश को बढ़ावा मिलता है जो पूँजी निर्माण का आधार है तथा इसलिए यह बेहतर जीवन स्तर के लिए जरूरी है।
  4. धन का संग्रह लम्बे समय के लिए होता है जिससे उत्पादन में निवेश के लिए संचयन तथा परिवार के लिए बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 6. 
बजट क्या है? इसकी सफलता किन बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर:
बजट-धन के उपयोग के लिए बजट, नियोजन का एक आम तरीका है। यह भावी व्यय की एक योजना है तथा प्रबंधकीय प्रक्रिया का प्रथम चरण है। 

बजट की सफलता की शर्ते-बजट की सफलता निम्नलिखित बातों पर निर्भर करती है

  1. इसके यथार्थवादी एवं लचीले होने पर। 
  2. जिस समूह के लिए यह तैयार किया जाता है, उसके लिए उपयुक्त होने पर। 
  3. नियंत्रण एवं मूल्यांकन के चरण की गुणवत्ता पर। 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

प्रश्न 7. 
पारिवारिक बजट की योजना बनाने के क्या लाभ होते हैं? 
उत्तर:
पारिवारिक बजट की योजना बनाने के लाभ

  1. बजट अर्थात् भावी व्यय के नियोजन से परिवार अपनी आय के इस्तेमाल की समीक्षा कर सकता है। 
  2. इसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए आवंटित राशि का कुल आय के संदर्भ में अध्ययन किया जा सकता
  3. बजट से परिवार उन लक्ष्यों को पहले प्राप्त करने के लिए अपनी आय का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें वे अत्यन्त महत्वपूर्ण मानते हैं। बार-बार बिना योजना के खर्च करने से धन की बर्बादी होती है।
  4. बजट से परिवार के सदस्यों के विचलित होने की संभावना कम होती है, क्योंकि वे तर्कसंगत निर्णय ले सकते हैं जो परिवार के दीर्घकालिक लक्ष्यों को दर्शाते हैं।

प्रश्न 8. 
परिवार के लिए अभिलेख रखने के क्या उद्देश्य हैं? 
उत्तर:
परिवार के लिए अभिलेख रखने के उद्देश्य

  1. परिवार के लिए अभिलेख रखने का उद्देश्य धन के वितरण को दर्शाना है जिसे व्यय किया गया है तथा . विशेष समूह के लिए आवंटित मदों की राशि के साथ खर्च की गई राशि की तुलना करना है।
  2. मासिक व्यय की तुलना खर्च-योजना से की जा सकती है। इससे ज्ञात होता है कि अतिरिक्त व्यय से बचने के लिए समायोजन कहाँ किए जाने चाहिए।
  3. इससे उन श्रेणियों तथा उप श्रेणियों की पहचान की जा सकती है जहाँ व्यय बहुत ज्यादा है या बहुत कम है। इससे हम बेहतर भावी बजट बना सकते हैं।
  4. अभिलेख रखने में भुगतान के प्रमाण हमारे पास होते हैं। उत्पाद या सेवा खराब होने पर उसके विषय में शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

प्रश्न 9. 
बचत से क्या तात्पर्य है? बचत करना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
बचत से आशय-बचत का तात्पर्य है-भविष्य में इस्तेमाल अथवा अधिक उत्पादन के लिए अपने धन अथवा अन्य संसाधन के एक भाग को अलग रखना।

बचत का महत्व

  1. परिवार की भावी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बचत महत्वपूर्ण है।
  2. किसी अर्थव्यवस्था के अस्तित्व एवं विकास के लिए भी बचत महत्वपूर्ण है क्योंकि बचत में पूंजी निर्माण एवं संचयन होता है।

ऐसा तब होता है जब कारोबार शुरू करके अथवा बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में धन जमा करके बचत का उपयोग उत्पादक रूप में किया जाता है, जिसे सार्वजनिक बचत के लिए एकत्रित किया जाता है तथा उत्पादन के प्रयोजनार्थ उसका इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 10. 
पारिवारिक बचत किस बात पर निर्भर करती है?
उत्तर:
पारिवारिक बचत, परिवार की बचत करने की क्षमता तथा बचत करने की इच्छा पर निर्भर करती है। यथा

  1. बचत करने की क्षमता-बचत करने की क्षमता प्रति व्यक्ति आय पर निर्भर करती है। उच्च आय वाले परिवारों में अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद बचत की ज्यादा संभावना होती है, जबकि कम आय वाले परिवार अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के उपरांत कम बचत कर पाते हैं।
  2. बचत करने की इच्छा-कम आय वाले परिवार की बचत करने की इच्छा, परिवार के दीर्घकालीन लक्ष्यों पर तथा भविष्य का ध्यान रखते हुए वर्तमान में कुछ विलासिताओं का त्याग कैसे कर सकते हैं, इस बात पर निर्भर करती है।

प्रश्न 11. 
भारतीय ग्राहक को उपलब्ध बचत एवं निवेश विकल्पों की सूची दीजिए। 
उत्तर:
भारतीय ग्राहक को उपलब्ध बचत एवं निवेश विकल्पों की सूची निम्नलिखित हैं

  1. डाक घर 
  2. बैंक 
  3. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इण्डिया 
  4. राष्ट्रीय बचत योजना 
  5. राष्ट्रीय बचत पत्र 
  6. शेयर एवं प्राण पत्र 
  7. बंध पत्र 
  8. म्यूचुअल निधि 
  9. भविष्य निधि 
  10. लोक भविष्य निधि 
  11. चिटफंड 
  12. जीवन बीमा एवं चिकित्सा बीमा 
  13. पेंशन योजना 
  14. स्वर्ण, घर और जमीन।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 16 वित्तीय प्रबन्धन एवं योजना Important Questions

प्रश्न 12. 
क्रेडिट से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
क्रेडिट का आशय वर्तमान में धन तथा माल अथवा सेवा प्राप्त करना और भविष्य में उनके लिए भुगतान करना है। वास्तव में यह एक स्थगित भुगतान की प्रक्रिया है। इसका एक विशेषाधिकार यह है कि इसके लिए हमें कभी-कभी काफी उच्च दर पर भुगतान करना पड़ता है। किसी निश्चित समय पर क्रेडिट का इस्तेमाल क्रय शक्ति में वृद्धि करता है तथा इस प्रकार उपलब्ध नकदी की अपेक्षा अधिक माल और सेवाओं के प्रावधान को संभव बनाता है। उधार ली गई राशि तथा इसके इस्तेमाल के लिए ब्याज का पुनर्भुगतान अन्ततः करना ही होता है।

प्रश्न 13. 
परिवारों को क्रेडिट की आवश्यकता क्यों पड़ती है? 
उत्तर:
क्रेडिट की आवश्यकता परिवार अपनी आवश्यकताओं अथवा दायित्वों के निर्वहन के लिए क्रेडिट का उपयोग करते हैं। उधार लेने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हो सकते हैं

  1. यदि क्रय करने के पहले वस्तु की आरंभिक लागत इतनी अधिक हो कि बचत न की जा सके, तो परिवार वस्तु को तत्काल लेने के लिए रुपये उधार लेता है, जैसे-जमीन के लिए, घर के लिए। माल की लागत लम्बे समय के लिए होती है तथा परिवार को भुगतान की अवधि के दौरान माल का उपयोग करने का लाभ मिल सकता है।
  2. उधार लेने का अन्य कारण परिवार के किसी सदस्य की बीमारी या आपात संकट से परिवार को निपटना होता है।
  3. परिवार बच्चों के विवाह अथवा सदस्य के निधन के दौरान धार्मिक रस्मों-रिवाजों का निष्पादन करने जैसी बाध्यताओं को पूरा करने के लिए भी ऋण लेते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
क्रेडिट देने के मुख्य स्रोत कौनसे हैं? व्यक्तियों तथा परिवारों को क्रेडिट देने का निर्णय किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
उत्तर:
क्रेडिट के 4C-व्यक्तियों तथा परिवारों को क्रेडिट देने का निर्णय उधार देने वाले बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा 4 C द्वारा नियंत्रित होता है, जिनका उल्लेख नीचे किया गया है

1. चरित्र:
चरित्र का आशय सहमति के अनुसार ऋण अदा करने की इच्छा तथा निर्धारण से है, भले ही इसकी कीमत ज्यादा हो तथा उधार लेने वाले के पूर्वानुमान की अपेक्षा असुविधाजनक हो।

2. क्षमता:
क्षमता का आशय उन दायित्वों को पूरा करने की योग्यता है, जब इनका समय आ गया हो। सामान्यतया क्षमता आय पर निर्भर करती है। लेकिन ऋण को अदा करने के लिए परिवार की क्षमता कुल आय पर उतना निर्भर नहीं करती जितना कि आवश्यक व्यय के अतिरिक्त उपलब्ध गुंजाइश पर। ऋण को अदा करने के लिए क्षमता का निर्धारण परिवार द्वारा प्राप्त आय तथा व्यय के बीच अन्तर द्वारा किया जाता है। 

3. पूँजी:
पूँजी का आशय निवल सम्पत्ति से है। परिवार की पूँजी का निर्धारण आपकी सम्पत्तियों और जो देनदारी है, इन दोनों के बीच के अन्तर द्वारा किया जाता है। इस पूँजी का अस्तित्व उधार देने वाले के लिए सुरक्षा की गुंजाइश प्रदान करता है क्योंकि यदि परिवार की आय ऋण देने के लिए पर्याप्त नहीं है, तब वह अपनी निवेश की गई पूँजी ले सकता है।

4. संपाश्विक (Collateral):
संपार्श्विक में पूँजी की विशिष्ट इकाइयाँ शामिल हैं जो दिए गए ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी रखी जाती हैं। सामान्यतया ये यूनिटें इस शर्त पर उधार देने वाले के पास रखी जाती हैं कि यदि कर्जदार शर्त के अनुरूप ऋण की अदायगी नहीं कर पाता है तो साहूकार गिरवी रखे गए संपार्श्विक पूँजी की बिक्री से स्वयं प्रतिपूर्ति कर सकता है।

क्रेडिट देने के मुख्य स्रोत-वाणिज्यिक बैंक, सहकारी बैंक तथा कृषि बैंक, क्रेडिट संघ आदि ऋण देने के मुख्य स्रोत हैं। कोई भी व्यक्ति स्व-सहायता समूहों, जिसका वह सदस्य है, से भी क्रेडिट ले सकता है। इस स्वसहायता समूह के सदस्य प्रतिमाह कुछ धन देते हैं तथा एक संग्रह निधि का निर्माण करते हैं। इससे जरूरतमंद सदस्य को उसकी जरूरत तथा पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर क्रेडिट (ऋण) दिया जाता है। इन समूहों के सदस्य एकदूसरे को जानते हैं तथा इसलिए किसी समर्थक (संपार्श्विक) की जरूरत नहीं पड़ती तथा व्याज दर भी मामूली होती है।

Raju
Last Updated on Aug. 25, 2022, 9:21 a.m.
Published Aug. 16, 2022