RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 English Julius Translation in Hindi Part 2 Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 11 English are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 11 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Our team has come up with Tenses Class 11 to ensure that students have basic grammatical knowledge.

RBSE Class 11 English Solutions Julius Translation in Hindi Part 2

Act III

Secne I. Rome. Before the Capitol ...... Will he be satisfied. (Pages 56-59) 

कठिन शब्दार्थ-leisure (लेशर) = खाली समय। instantly (इन्सटेन्टली) = तुरन्त। fellow (फैलो) = साथी। petitions (पिटिशन्स) = अर्जी, याचिका। thrive (थ्राइव) = फलना-फूलना। rear (रियर) = पिछला भाग । decree (डिक्री) = शाही आदेश | rebel (रिबेल) = विद्रोही। spaniel (स्पेनियल) = झबरा कुत्ता। fawn (फान) = चापलूसी करना। banish (बेनिस) = निर्वासित करना, देश निकाला। spurn (स्पन्) = ठुकराना। 

हिन्दी अनुवाद : अंक 3 

दृश्य 1 : रोम। संसद के सामने; ऊपर सीनेट बैठी है।
(भीड़, भीड़ में हैं : आर्तेमिडोरस और त्रिकालज्ञ, तूर्यनाद। सीजर, ब्रूटस, कैसियस, कास्का, डीसियस ब्रूटस, मेटेलस सिंबर, ट्रेबोनियस, सिन्ना, एंटनी, लेपीडस, पोपिलियस, पब्लियस तथा अन्य आते हैं।)

सीजर-(त्रिकालज्ञ से) आ गयी 15 मार्च। 
त्रिकालज्ञ-हाँ, सीजर अभी गयी नहीं। 
आर्तेमिडोरस-सीजर की जय हो। आवेदन पढ़ लें। 
डीसियस बूटस-यह विनम्र आवेदन ट्रेबोनियस की ओर से है। सुविधा से पढ़ लें। 
आर्तेमिडोरस-पहले मेरा आवेदन लें, इसका सम्बन्ध आपसे है। अभी पढ़ लें। 
सीजर-हमारी बात है, तो सबके बाद में। 
आर्तेमिडोरस-देर न करें। अभी पढ़ लें इसे। 
सीजर-पागल है क्या यह? 
पब्लियस-चल दूर हट।
कैसियस-यूँ राह में मत थमाइये अपने आवेदन, भीतर संसद में चलें। 
(सीजर के साथ सब संसद में जाते हैं) 
पोपीलियस-(कैसियस से) आपका कार्य सफल हो।
कैसियस-कौन-कौन सा कार्य? 
पोपीलियस-अच्छा! तो भला हो। 
(सीजर के पास जाता है) 
ब्रटस-क्या कह रहा था पोपोलियस? 
कैसियस-आपका कार्य सफल हो। भेद खुल गया क्या हमारा? 
ब्रूटस-सीधा जा रहा है। सीजर के पास, नजर रखो उस पर।
कैसियस-कास्का, जल्दी करो। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

डर है हमें धर न लिया जाये। ब्रूटस अब क्या करें। भेद खुल गया तो न सीजर हटेगा पीछे, न मैं। मार डालूंगा मैं अपने आपको।
ब्रूटस-धीरज रखो। कैसियस देख.....पोपीलियस नहीं कह रहा है। हमारी बातें। दोनों हँस रहे हैं तथा सीजर निश्चिंत है।
कैसियस-वाह ट्रेबोनियस! ब्रूटस देखो, ठीक समय पर ले जा रहा है एंटनी को संसद के बाहर। (एंटनी और ट्रेबोनियस जाते हैं) 
डीसियस बूटस-कहाँ है मेटेलस? आगे. बढ़ें, सीजर से विनती करें। 
बूटस-तैयार हैं। तुम भी बढ़ो, समर्थन करो। 
सिन्ना-कास्का, पहले वार के लिए तैयार हो जाओ। 
सीजर-सब तैयार हैं? क्या किसी को कोई कष्ट है? सीजर तथा संसद इसे दूर कर देंगे।
मेटेलस सिंबर-सर्वोच्च ! महाबली! महागुनी! महाकुलपति! सीजर महाराज। मैं मेटेलस, आपके चरणों में हूँ। यूँ झुकता हूँ। पड़ता हूँ। (झुकता है)

सीजर-क्या बकवास है। यह नहीं चलेगा। यह झुकना, यह चरण छूना। इससे खुश होते होंगे साधारण जन; परम्परा, व्यवहार, न्याय, इससे बन जाते हैं बच्चों के खेल । मत समझो यूँ पिघल जायेगा सीजर मीठी बातों से, कुछ नहीं होगा झुकने से, पिल्लों की तरह पिनपिनाने से। तुम्हारे भाई को देश निकाला दिया गया था। न्याय की पूर्ण कसौटी पर। उसके लिए बेकार है यह झुकना, गिड़गिड़ाना। सीजर किसी के साथ अन्याय नहीं करता है तथा अकारण अपने निर्णय नहीं बदलता है। 

Metellus Cimber-Is there no voice more ........... But we the doers. (Pages 59-60) 

कठिन शब्दार्थ-repeal (रिपील्) = खंडन, रद्द करना। flattery (फ्लैटरी) = चापलूसी। enfranchisement (एनफ्रन्चाइजमेन्ट) = मताधिकार। firmament (फमामेन्ट्) = अवकाश । furnish (फर्निश) = सुसज्जित। flesh (फ्लेश) = माँस, फल का गूदा। apprehensive (एप्रिहेन्सिव) = चिंतित, आशंकावान। unassilable (अनअसेइलेबल) = अनाक्रमणीय, अपराजेय। bootless (बूटलैस) = व्यर्थ । tyranny (टिरैनी) = अत्याचार, जुल्म। proclaim (प्रोक्लेम) = घोषणा करना। pulpit (पलपिट) = प्रवचन मंच, पादरी वर्ग। ambition (एम्बीशन) = लक्ष्य। debt (डेट) = ऋण। mutiny (म्युटिनी) = बगावत करना, गदर । mischief (मिसचीफ) = शरारत । deed (डीड) = कार्य। 

हिन्दी अनुवाद
मेटेलस सिंबर-है कोई माई का लाल, जो आगे आये और सीजर को समझाइए, मेरे भाई को क्षमा दिलवाये?
ब्रूटस-मैं चूमता हूँ सीजर का हाथ, चापलूसी से नहीं। सीजर, दे दो क्षमा का दान। 
सीजर-क्या ब्रूटस? कैसियस-दया करो। सीजर-सीजर दया करो। मैं भी आपके चरणों में गिरता हूँ।
सीजर-मैं भी यदि तुम्हारे जैसा होता तो पसीज जाता। मैं ना तो किसी की खुशामद करता हूँ और ना ही करवाता हूँ। मैं ध्रुव तारे की तरह अटल हूँ। बिल्कुल विजड़ित, अविचल, निर्विकार, आकाश में अनगिनत खद्योत उसके चारों तरफ घूमते हैं। वह ध्रुवतारा ही तो है। अडिग, अटल, अकेला, परिवर्तनहीन। धरती पर लोग हँसते हैं, गाते हैं, रोते हैं, उनमें से बस मैं एक हूँ। न्याय पर अडिग, अटल व परिवर्तनहीन। तुम जानते हो सिम्बर को देश निकाला देने का निर्णय सही था। मैं आज भी उसी न्याय पर अटल हूँ।
सिन्ना-सीजर।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

सीजर-क्या तुम ओलिंपस पहाड़ को डिगाना चाहते हो?
डीसियस बूटस-सीजर महान्। 
सीजर-डीसियस, झुकना व्यर्थ है। 
कास्का-तो बोल, मेरी तलवार। 
(पहले कास्का, फिर अन्य षड्यंत्रकारी और ब्रूटस सीजर को तलवारें घोंपते हैं) 
सीजर-यह तू बूट। गिर जा, सीजर। (सीजर मर जाता है) 
सिन्ना-मुक्ति! स्वराज्य! मर गया आतंक! दौड़ो, घोषणा कर दो सभी मार्गों पर। 
कैसियस-मंचों पर चढ़ो, नारे लगाओ, 'मुक्ति, स्वराज्य, और नागरिक अधिकार!' 
बूटस-भाइयों, सांसदों, आप बिल्कुल मत डरो। भागो मत सम्राट के सब सपने चकनाचूर हो चुके हैं। कास्का-ब्रूटस जल्दी करो। जनमंच संभालो। डीसियस बूटस-कैसियस भी। ब्रूटस-पब्लियस कहाँ है? सिन्ना-यह रहे यहाँ, बलवे से बदहाल । मेटेलिस सिंबर-सब एक साथ रहो। कहीं कोई सीजर का साथी न हो।
ब्रूटस-खड़े रहने का समय नहीं है अपने होश संभालो, पब्लियस, अब निरापद हो आप तथा निरापद हैं रोम के लोग। अब कोई किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जाइये यह समाचार सबको सुना दीजिये।
कैसियस-हमसे दूर ही रहें। आप बूढ़े हैं। हमारे साथ में कहीं आप भी बलवे की चपेट में न आ जाएँ।
ब्रटस-आप यही करें। यही हमारा कार्य है। हम ही भरेंगे, इसका परिणाम। 

(Re enter Trebonius) 

Cassius-Where is Antony.................. PII fetch him presently. (Exit) (Pages 61-62)

कठिन शब्दार्थ-fled (फ्लेड) = भाग गया। stare (स्टेअर) = घूरना । doomsday (डूम्सडे) = अन्तिम न्याय का दिन, कयामत, प्रलय का दिन। abridged (एब्रिज्ड) = संक्षिप्त करना। lofty (लोफ्टी) = अहंकारी। accent (ऐकसन्ट) = लहजा, जोर देना, भाषा। prostrate (प्रोसट्रेट) = गिरा देना। vouchsafe (वाउचसेफ) = कृपापूर्वक प्रदान करना। resolve (रिजोल्व) = ठान लेना, संकल्प करना। fortunate (फोर्युनेट) = भाग्यशाली। hazard (हैजर्ड) = मुश्किल । worse (वस) = अधिक खराब । vailant (वेलन्ट) = साहसी। fetch (फैच) = जाकर लाओ। 

हिन्दी अनुवाद
(ट्रेबोनियस पुनः प्रवेश करता है) 
कैसियस-एंटनी कहाँ है?
ट्रेबोनियस-घर भाग गया है। वह बदहवास होकर । पूरे नगर में कोहराम मचा हुआ है। नर, नारी, बूढ़े तथा बच्चे इधर-उधर भाग रहे हैं। जैसे सिर पर महाकाल मंडरा रहा हो।
ब्रूटस-अभी पता चल जाएगा, नियति का निर्णय। होनी तो एक दिन होकर ही रहती है। एक दिन सबको मरना है। सब जीवन भर दिन काटते हैं तथा एक-एक दिन गिनते हैं।
कास्का-सच है। किसी को मौत से बीस वर्ष पूर्व मार देना, मतलब है, मौत के भय से मुक्त कर देना। ।
बूटस-यूँ देखो तो मृत्यु वरदान है। हम सीजर के सच्चे मित्र हैं। हमने उसके मृत्यु से भरे काल को संक्षिप्त कर दिया है। रोम के निवासियों, झुको, हम सीजर के लहू से कोहनी तक हाथ धो लेते हैं, लाल करके सब तलवारों को। हम सब रोम की सड़कों पर निकलेंगे तथा तलवारें लहराएंगे व नारे लगाएंगे। शान्ति, मुक्ति तथा फिर से स्वराज्य।

कैसियस-आइए, हम झुकते हैं। भावी सम्राट के नाश करने में हम सब शामिल हैं। जाने कितने युगों तक इस महान कार्य को याद रखेंगे लोग। अजन्मे राज्यों में तथा अनजानी भाषा में।
बूटस-खेल तमाशों में जाने कितनी बार बहेगा सीजर का लहू। वह आकाश को छूना चाहता था। लेकिन अभी धरती पर मिट्टी की तरह पड़ा हुआ है पोंपेई की प्रतिमा के नीचे।
कैसियस-जितनी बार भी यह खेल खेला जाएगा उतनी ही बार लोग कहेंगे कि हमने ही देश को आजादी दिलवाई थी।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

डीसियस बूटस-तो अब चलें। कैसियस-हाँ, हम सब नए नायक ब्रूटस के पीछे-पीछे चलेंगे। हम सब रोम के वीर सपूत हैं। (एक सेवक आता है) ब्रूटस-ठहरो। कौन आया? एंटनी का साथी।
सेवक-महानायक ब्रूटस, यूँ झुकने का, यूँ शीश झुकाने का आदेश दिया है स्वामी ने। कहा है कि धरती पर गिरकर सादर प्रणाम करना महान् है। आदरणीय ब्रूटस, गुणवान हो, वीर हो, नीति की खान हो, सत्यशील हो, ब्रूटस, और सीजर थे महाबली। साहस की मूरत थे। गुणों से राजा थे। मुझ पर कृपालु थे। स्वामी ने यह भी कहा है। कहना, नायक ब्रूटस का प्रशंसक हूँ। मैं भी उनके गुणों का ग्राहक हूँ। मैं भी सीजर से डरता था। लेकिन आदर भी करता था उनका। मन से चाहता भी था उनको। यदि ब्रूटस महान् आज्ञा दे और जीवन रक्षा का वचन दे तो स्वामी ने कहा है कि वह स्वयं हाजिर होंगे, आपके सामने। आपसे सुनेंगे कि क्यों सीजर वध का पात्र था। त्याग देंगे वे मृत जूलियस सीजर को तथा साथ देंगे जीवित मार्क ब्रूटस का। रोम के इतिहास में निश्चय की इस घड़ी में अनुपालना करेंगे नए नायक का तन, मन तथा वचन से। यह निवेदन था मेरे स्वामी एंटनी का जो उन्होंने आपसे किया है।

ब्रूटस-विवेकशील है वह, गुणी है। वीर रोमन है। इससे कम नहीं आँका मैंने कभी उन्हें । जाओ दूत उनसे कह दो। स्वागत है उनका, वचन है, मेरा अभय दान है उनको। जैसे वे यहाँ आएंगे वैसे ही वापस जाएंगे यहाँ से।
सेवक-अभी लेकर आता हूँ मैं उन्हें। 

Brutus-I know that we shall .................... many princes, Dost thou here lie! (Pages 62-64) 

कठिन शब्दार्थ-beseech (बिसीच) = हाथ जोड़ना, मनुहार करना। reek (रीक) = बू आना, दुर्गंध । apt (ऐप्ट) = उचित, उपयुक्त। pitiful (पिटीफुल) = दयालु, दयापूर्ण । malice (मेलिस) = द्वेष, दुर्भावना। temper (टेम्पर) = स्वभाव, मनोदशा। reverence (रेवरन्स) = श्रद्धा, आदर। dignities (डिगनिटीज) = शान-शौकत। struck (स्ट्रक) = मारा। proceed (प्रोसीड) = चलना, बढ़ते जाना। render (रेन्ड(र)) = पैदा करना, हो जाना । conceit (कन्सीट) = घमण्ड, अहंकार । foes (फोज) = दुश्मन । corset (कॉसिट) = अन्दर पहनने का वस्त्र । 

हिन्दी अनुवाद
बूटस-मैं जानता हूँ। वह आ मिलेगा हमसे। 
कैसियस-ऐसा ही हो। लेकिन मैं शंकित हूँ। मेरी शंकाएँ सच साबित हो जाती हैं। (एंटनी फिर आता है) बूटस-लो, आ गया एंटनी। स्वागत है मार्क एंटनी।
एंटनी-महाबली सीजर! ऐसे पड़ा है, तू? तेरे सभी अभियान, गुणगान, जयकारे, सब इतने में ही सिमट गए हैं। अलविदा मित्र सज्जनों, आपका मनोरथ क्या है? और कौन है आपकी सूची में मैं भी हूँ क्या? तो हाजिर है बंदा, सीजर के साथ चला जाऊँगा मुझ अकिंचन का सौभाग्य इससे बढ़कर और क्या होगा? वे तलवारें महान हैं जिन्होंने संसार का महानतम खून चखा है। आप वही तलवारें मेरे सीने में भी घोप दीजिए।

मेरा भी काम तमाम कर दीजिए, आप अपने इन खुनी हाथों से, और मैं भी सीजर के साथ मरूँ. आपके हाथों से मरूँ, आप सब इस युग के महान् उद्धारक हैं।
ब्रूटस-एंटनी हमसे मौत की भीख मत मांगो। माना कि हमारे हाथ लाल हैं और हम देखने में हत्यारे लगते हैं । तू हमारे हाथ मत देख हमारे मन को देख, हमारे मन में दया है तथा हम रोमवासियों के लिए उनके कष्टों से द्रवित हैं। हमें देश-प्रेम के खातिर सीजर पर वार करना पड़ा। लेकिन एंटनी तेरे लिए हमारी तलवार की धार कुन्द है। हाथों में तलवार है लेकिन बाहों में स्वागत है तेरा।
कैसियस-नए शासन में, पदों के वितरण में हम तेरा परामर्श अवश्य लेंगे।
ब्रूटस-कुछ समय धीरज धरो, इस वक्त जनता का मन अशान्त है। उन्हें शान्त होने दो। फिर बैठकर शांत मन से बातचीत करेंगे। सीजर मेरा भी मनमीत था। क्या किया मैंने, क्यों किया यह सब तुम्हें समझाऊँगा।

एंटनी - मैं आपके मन की बात जानता हूँ। आप सब अपने रक्त रंजित हाथ बढ़ाइये। पहले मैं मिलाऊँगा हाथ आप से, मार्कस ब्रूट्स अब कायस कैसियस, बढ़ाओ हाथ, अब डीसियस ब्रूटस और तुम मैटेलस अपने हाथ दो। वीर शिरोमणि कास्का और अब तुम ट्रेबोनियस, सबके बाद लेकिन प्रेम में सबसे बढ़कर...मित्रों, मैं क्या कहूँ आप से। आप सब गणमान्य और प्रतिष्ठित हो। लेकिन मैं ठहरा प्रतिष्ठाहीन, दलदल में धंसा हुआ हूँ मैं, आप मुझे कायर या चापलूस समझेंगे। सच है, सीजर, तू प्यारा था मुझे। यदि अब तेरी आत्मा हमें कहीं से देख सकती हो तो तेरा कलेजा दर्द से फट जाएगा। सीजर, मैं तेरी पीड़ा को समझ सकता हूँ। तू सोचता होगा कि तेरा एंटनी शत्रु से जा मिला और उनके खूनी पंजों से अपने हाथ मिला रहा हूँ और वह भी तेरे शव के आगे। सीजर अच्छा तो यह होता कि तेरे शरीर पर जितने घाव लगे हैं भगवान मुझे उतनी ही आँखें देता और उन सभी आँखों में होते खून के आँसू, लेकिन धिक्कार है मुझ पर कि मैं हत्यारों से समझौता कर रहा हूँ। क्षमा करना सीजर यहाँ मुझे घेर लिया गया था। यहाँ हुआ था तेरा आखेट, यहाँ गिरा था तू। यहाँ तेरे शिकारी खून से लथपथ खड़े थे। यह संसार तेरे जैसे हिरण के लिए खुला था। और यह तेरे दिल का प्यार हिरनौटा था। यहाँ पड़ा है तेरा हृदय, हिरन सा बनकर इन शिकारियों का शिकार।। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Cassius-Mark Antony .............. and follow us (Exeunt all but Antony). (Pages 64-66) 

कठिन शब्दार्थ-prepare (प्रिपेयर) = तैयार करना। butchers (बूचर्स) = कसाई। ruins (रुइन्स) = बर्बाद होना, खण्डहर। tide (टाईड) = ज्वारभाटा। prophesy (प्रोफेसी) = भविष्यवाणी। curse (कस्) = अभिशाप । limbs (लिम्ब्स ) = शरीर के अंग । domestic (डोमेस्टिक) = घरेलू । fury (फ्युरि) = क्रोध । fierce (फिअर्स) = भयंकर। destruction (डेस्ट्रक्शन) = विनाश । dreadful (ड्रेडफुल) = भयानक । custom (कस्टम) = रीति-रिवाज। monarch (मोनार्क) = बादशाह । modesty (मॉडिस्टी) = इज्जत। compact (कॉम्पेक्ट) = छोटा तथा साफ। savage (सेवेज) = आदिवासी। spectacle (स्पेक्टेकल) = चश्मा। pulpit (पलपिट) = प्रवचन मंच। rites (राइट्स) = रीति-रिवाज। blame (ब्लेम) = आरोप। utter (अटर) = उच्चारण करना/बोलना। 

हिन्दी अनुवाद
कैसियस-मार्क एंटनी।
एंटनी-क्षमा करना, कायस कैसियस, सीजर के सभी शत्रु कहते थे कि मैं सीजर का मित्र था। और मेरे लिए सीजर का गुणगान करना बिल्कुल ठीक था।
कैसियस-सीजर का गुणगान करना यहाँ तक तो ठीक है लेकिन अब बताइये कि हमसे कैसा समझौता चाहते हैं आप। हम आपको अपना मित्र माने या शत्रु।
एंटनी-मैंने आप सबसे इसीलिए हाथ मिलाया था कि मैं आपके साथ हूँ। यह तो मैं सीजर को देखकर भावुक हो गया हूँ। मैं आपके साथ ही हूँ। मेरी केवल एक शर्त है कि आप मुझे बताएंगे कि सीजर भयानक क्यों था? कैसे था? उसका वध आवश्यक क्यों था?
बूटस-सीजर के मारने का हमारा आधार मजबूत है वरना हमारा कृत्य, दुष्कर्म कहलाएगा। यदि तुम सीजर के पुत्र आक्टेवियस भी होते तब भी तुम हमारी बात सुनकर हमसे सहमत हो जाते।
एंटनी-मैं भी यही चाहता हूँ। मेरी एक और विनती है आप से कि आप मुझे सीजर का शव ले जाने दीजिए। एक मित्र होने के नाते मुझे सीजर के अन्तिम संस्कार में बोलने दीजिए।

ब्रटस-ऐसा ही होगा, मार्क एंटनी।
कैसियस-एक पल के लिए मेरी बात सुनो । (ब्रूटस से अलग) आप नहीं जानते कि आप किस बला को न्योता दे रहे हैं। मत करने दो उसे सीजर का गुणगान । उसके भाषण से आग भड़क सकती है।
बूटस-क्षमा करें। मैं पहले बोलूँगा तथा उसे समझाऊँगा कि हमें सीजर को क्यों मारना पड़ा। मैं कहूँगा। देखिए हम अब भी सीजर को सम्मान दे रहे हैं। इसलिए हम एंटनी को सीजर का खुलकर गुणगान करने की इजाजत दे रहे हैं। इससे जनता में हमारी शान तथा साख बढ़ेगी।
कैसियस-देख लीजिए आप, मुझे तो डर है। क्या पता क्या प्रतिक्रिया हो जनता की?

बूटस-तो मार्क एंटनी तुम सीजर का शव ले सकते हो तथा खुलकर उसका गुणगान कर सकते हो। हाँ, एक बात का विशेष ध्यान रहे कि आप हमारी बुराई नहीं करेंगे वरना हम आपको सीजर का अन्तिम संस्कार नहीं करने देंगे। हाँ और पहले मैं बोलूँगा और आप मेरे बाद में बोल सकते हो।
एंटनी-बस, मुझे और कुछ नहीं चाहिए। बूटस-तो आप ताबूत बनवाइए। (सब चले जाते हैं। मंच पर एंटनी रह जाता है।) 

Antony-O, parden me, you bleeding............... Brutus is ascended : Silence! (Pages 66-68) 

कठिन शब्दार्थ-meek (मीक) = विनम्र । behold (बिहोल्ड) = निहारना । carrion (कैरिअन्) ड़ा हुआ मांस। mourn (मोन) = किसी की मृत्यु पर रोना। discourse (डिसकोर्स) = प्रवचन। render (रेन्डर) = पैदा करना । ascend (एसेन्ड) = ऊपर उठना, चढ़ना। 

हिन्दी अनुवाद;

एंटनी-मुझे क्षमा करें, ओ खून भरी मिट्टी, कि मैं हत्यारों के सामने झुका । तू साधारण मिट्टी नहीं है। इस भवसागर के उत्ताल ज्वार ने जिस महान् मानव को जन्म दिया है। तू उस नर पुंगव की जन्मदात्री है। वे हाथ पछताएंगे जो तेरी काया पर उठे हैं । तेरे शरीर पर ये घाव। ये घाव नहीं हैं। तुम्हारे लाल कमल के समान अधर हैं। ये मेरी वाणी मांग रहे हैं। सुनो हे दिशाओ, मानव अंगों पर गाज गिरेगी, कुटिल काल का नर्तन होगा। नगर-नगर में कलह मचेगी। सारा देश जल उठेगा, अत्याचार बढ़ेगा। माताएँ पुत्रों के मरने की मन्नत मांगेगी। इस धरती की छाती को सीजर का भूत देखेगा। वह एक-एक से बदला लेगा। रण देवी के साथ हँसेगा। इतनी लाशें बिखरेंगी धरती पर कि उन पर मिट्टी डालने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

(एक सेवक आता है) कौन? क्या तुम ऑक्टेवियस के सेवक हो? सेवक-जी हाँ, मार्क एंटनी. एंटनी-सीजर ने उसे रोम आने के लिए लिखा था।
सेवक-उसे उनका आदेश मिला था। स्वामी बढ़े आ रहे हैं। मैं उनका संदेश लाया हूँ। अरे, सीजर। कुलनायक! (शव देखता है)
एंटनी-तेरा मन बहुत विशाल है। रोना है तो एक तरफ हटकर रो। क्योंकि अवसाद छूत की तरह फैलता है। तेरी आँखों के मोती देखकर मेरी भी आँखें भर आई हैं। कब आएंगे तेरे स्वामी। सेवक-आज रात वे रोम नगरी से सात कोस की दूरी पर होंगे।

एंटनी-तुरन्त दौड़कर वापस जाओ तथा बता दो सबको जो कुछ यहाँ पर हुआ है। रोम का प्रत्येक नागरिक शोकमग्न है। आक्टेवियस के लिए अभी तक निरापद नहीं है रोम, जाओ, जाकर बता दो सबको। ठहरो, अभी मत जाओ। नगर चौक तक मेरे साथ चलो। देखते हैं। क्या होता है मेरे भाषण के बाद, जनता क्या करती है? इन हत्यारों के साथ । इसके पश्चात् ही तू आक्टेवियस को बताना यहाँ का हाल । तब तक तुम मेरा हाथ बटाओ। (सीजर का शव लेकर जाते हैं।)

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

दृश्य दो 

जनमंच 
ब्रटस और कैसियस आते हैं, उनके पीछे नगरजनों की भीड है।) 
सब नगरजन-हम जवाब चाहते हैं। जवाब दो, जवाब दो।
बूट्स-मेरे साथ आओ। मित्रों सुनो मेरी बात, कैसियस इनमें से कुछ को आप उस गली में ले जाएँ। जो मुझे सुनना चाहते हैं वे यहाँ रहें। आप में से कुछ चले जाएँ कैसियस के साथ, हम बताएंगे आपको कि क्यों मरा हमारा सीजर।
पहला नगरजन-मैं ब्रूट्स को सुनूँगा। 
दूसरा नगरजन-मैं कैसियस को सुनूँगा। 
देखें दोनों क्या कहते हैं? (कुछ नगरजनों के साथ कैसियस चला जाता है।) (ब्रूट्स मंच पर आता है।) 
तीसरा नगरजन-ब्रूटस मंच पर पहुँच गए हैं। सब शान्त, सब शांत रहें। 

Brutus - Be patient till the last ...... Peace ho! (Pages 68-69) 

कठिन शब्दार्थ-censure (सेन्शर) = निंदा करना । rejoice (रिजॉइस) = आनन्द । slew ( = झटके से घूमना। valour (वेलर) = वीरता। pause (पॉज) = रुकना। extenuate (एक्स्टीनुऐट) = घटना। commonwealth (कॉमनवेल्थ) = राष्ट्रमंडल, सर्वसाधारण । ancestors (ऐनसेस्टर्ज) = पूर्वज। clamour (क्लैम(र)) = कोलाहल। 

हिन्दी अनुवाद : बूट्स-सभी रोम निवासी मेरी बात धैर्यपूर्वक सुनो। मेरे देशवासियों, मेरे चाहने वालों, सुनिए। मैं आपको सारी बात बताता हूँ। शांत रहिए तभी सुन सकेंगे। आप मेरी बात, मेरा विश्वास कीजिए। मेरी मर्यादा का। भरोसा रखिए मुझ पर, मेरी साख पर, मेरे मान-सम्मान पर। आपको तभी विश्वास होगा मेरी बात पर। अपने विवेक से परखिए मुझे। अपनी बुद्धि को जगाइये, सोचिए, समझिए, फिर फैसला कीजिए। क्या इस सभा में कोई सीजर को चाहने वाला है। उसका हितैषी है। तो मैं उससे कहूँगा कि मैं भी सीजर को बहुत अधिक चाहता था। उसे पूरा अधिकार है। वह मुझे पूछ सकता है कि मैं सीजर के खिलाफ क्यों हुआ। मैं सीजर को कम प्रेम नहीं करता था लेकिन रोम को उससे ज्यादा करता हूँ। बोलिए क्या चाहते हो आप? क्या आप चाहते हो कि सीजर जीवित रहता। 

और हम सब उसके दास बनकर मर जाते। या आप सीजर को मार देते और हम सब आजादी से सिर उठाकर जीते। सीजर मुझे चाहता था। इसके लिए मेरी आँखों में आँसू हैं। भाग्य सीजर के साथ था। इस बात की खुशी है मुझे। सीजर वीर था इसके लिए मैं उसका आदर करता हूँ। लेकिन सीजर सत्ता का लालची था इसलिए मैंने उसे मार दिया। आँसू हैं, उसके प्रेम के लिए। हर्ष है, उसके सौभाग्य के लिए। आदर है, उसकी वीरता के लिए। लेकिन मौत है उसके लालच के लिए। क्या तुममें से कोई इतना दीन या हीन है जो दास बनकर जीना चाहता है। यदि कोई है तो बोले। मैं उसका अपराधी हूँ। क्या कोई इतना फूहड़ व अनाड़ी है जिसे अपनी आजादी से प्रेम ना हो। कोई हो तो बोले । मैं उसका अपराधी हूँ। क्या है कोई इतना नीच व कमीना जिसे अपने देश से प्रेम ना हो। कोई हो तो बोले, मैं उसका अपराधी हूँ। मैं आपको पूरा विश्वास देता हूँ। कोई है, तो उठे और यहाँ आए और बोले।

सब नगरजन-नहीं है, कोई नहीं है।
बूट्स-तो मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैंने वही किया सीबर के साथ जो आप मेरे साथ कर सकते हैं। सीजर की मौत के कारण संसद की कार्यवाही में हमने उनके गुण जो थे लिख दिए थे। उस शान व आनबान को कम करके नहीं बताया है। वह उसका पूरा अधिकारी था। उसके अपराधों को कहीं भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया है। क्योंकि उनका फल भोग चुका है, वह।।
(एंटनी और साथी सीजर का शव लाते हैं।)

लीजिए यह आ गया सीजर का शव, सीजर की मौत पर शोक प्रकट करेंगे। एंटनी, सीजर की मौत में ये हमारे साथ नहीं थे। पर हमने तय किया है कि सीजर की मौत का लाभ इनको भी मिलेगा। नए शासन में इन्हें भी सम्मान मिलेगा। ऐसा सम्मान जिससे आप सबको ईर्ष्या हो सकती है। अब मैं आपसे आज्ञा लेता हूँ। मैंने मार डाला अपने प्यारे सीजर को रोम के लिए। आपके लिए, अपने लिए। यही तलवार आप मेरे सीने में उतार सकते हैं।
सब नगरजन-मार्क ब्रूट्स अमर रहे। अमर रहे, अमर रहे। पहला नगरजन-चलो उसका विजयी जुलूस इस भवन तक लायें। दूसरा नगरजन-चलो उसके पूर्वजों के साथ उसकी मूर्ति लगाएं। तीसरा नगरजन-उसे सीजर बना दें। चौथा नगरजन-सीजर के सभी गुण हैं, ब्रूटस में। पहला नगरजन-चलो नारे लगाएँ, घर तक, मार्क ब्रूट्स की सवारी निकालें। बूटस-मेरे देशवासियों। दूसरा नगरजन-शान्त, सब शांत, ब्रूटस बोल रहा है। पहला नगरजन-शांति। शांति। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Brutus-Good contrymen ................ it come back to me. (Pages 69-71) 

कठिन शब्दार्थ-depart (डिपार्ट) = रवाना होना । grace (ग्रेस) = मेहरबानी । corpse (कोप्स) = शव, मृत शरीर। entreat (एनट्रीट) = अनुनय-विनय करना, विनती करना। tyrant (टायरन्ट) = तानाशाह । praise (प्रेज) = प्रशंसा करना। grievous (ग्रीवियस) = दुःखद। fault (फाल्ट) = गलती। rid (रिड) = छुटकारा पाना। captives (केपेटिज) = बन्दी, कैदीi ransom (रेमसम) = फिरौती। coffers (कौफर्स) = हाथ । stern (स्टन) = कड़ा, मजबूत । stuff (स्टफ) = सामान ढूंसना। disprove (डिसप्रूव) = असत्य प्रमाणित करना, झूठा ठहराना। beast (बीस्ट) = असभ्य व्यक्ति, जंगली जानवर। coffin (कॉफिन) = ताबूत। 

हिन्दी अनुवाद
ब्रूटस-देशवासियों, अकेला ही जाने देवें मुझे। मेरी बात मानिए। अभी यहीं ठहरिये सब लोग एंटनी के साथ, श्रद्धासुमन अर्पित करें आप जूलियस सीजर को। सुनें सीजर का गुणगान, हमने अनुमति दी है एंटनी को। आपसे निवेदन है कि कोई ना हिले उसके भाषण से। हाँ, आप मुझे जाने की इजाजत दीजिए।

(जाता है) 
पहला नगरजन-ठहरो, सुनो एंटनी का भाषण । 
तीसरा नगरजन-जनमंच पर जाने दो उसे। हम सब सुनेंगे उसकी बात, एंटनी मंच पर जाओ। 
एंटनी-श्री ब्रूट्स की कृपा से आभारी हूँ मैं आपका। 
(सभा मंच पर जाता है) 
चौथा नगरजन-ब्रूटस का क्या है? 
तीसरा नगरजन-कह रहा है। ब्रूटस की कृपा से आभारी है। हम सब का। 
चौथा नगरजन-ठीक! ब्रूटस की निंदा न करें। वह.....
पहला नगरजन-अत्याचारी था सीजर। 
तीसरा नगरजन-बिल्कुल चलो, जान छूटी उससे। 
दूसरा नगरजन-शांति, शांति, एंटनी को सुनो। 
एंटनी-रोम के भले लोगों।...... 
सब नगरजन-शांत। सुनो, शांत।

एंटनी-दोस्तों, रोमवासियों, मेरे देशवासियों, मेरी बात सुनो। मुझे आपके समक्ष सीजर का गुणगान नहीं करना है। मैं यहाँ सीजर को दफनाने आया हूँ। आदमी के सभी गुण दफना दिये जाते हैं उसकी लाश के साथ। अवगुण रह जाते हैं उसके बाद। यही सीजर के साथ होने दो। ब्रूटस महान् का कहना है कि सीजर सत्ता का लालची था तो यह उसकी बड़ी भयानक भूल थी। उसने इस भूल का बड़ा भयानक फल भुगता है। ब्रूटस महान तथा उनके साथियों की कृपा से मैं सीजर के संस्कार में बोलने आया हूँ। वह मेरा मित्र था तथा कसौटी का सच्चा था, न्यायवान था। ब्रूटस का कहना है वह सत्ता का लालची था। ब्रूटस ठहरे आदरणीय। सीजर बंदीजनों को यात्राओं में बार-बार लाता था। उनकी फिरौती में बेशुमार धन मिलता था उसे। उससे भर जाता था हमारा राजकोष। यही था उसका सत्ता का लालच । 

यदि किसी निर्धन को ठेस लगती थी तो रोता था सीजर। महत्वाकांक्षाएँ अन्दर से भरी होती हैं। यद्यपि ब्रूटस कहता है कि सीजर सत्ता का लालची था और ब्रूटस बड़े परम आदरणीय हैं। आप सब ने देखा है अपनी आँखों से। लूपरकूल उत्सव में तीन बार मैंने दिया था मुकुट सीजर को लेकिन उसने तीनों बार ठुकरा दिया उसे । क्या यही था उसका सत्ता का लालच। इस पर भी ब्रूटस कहते हैं सीजर सत्ता का लालची था। हाँ ब्रूटस परम आदरणीय है। मैं ब्रूटस की बात नहीं काट रहा हूँ। मैं वही कह रहा हूँ जो मैं जानता हूँ। एक समय था जब आप सब सीजर को दिल से चाहते थे। आपका प्रेम निराधार नहीं था। फिर उसका शोक मनाने से क्यों कतरा रहे हैं आप। क्या विवेक नष्ट हो गया तुम्हारा, क्या लाजशरम सब खो गई। क्षमा करना मित्रों, मेरा गला रुंध गया है तथा मन भटक गया है सीजर के शव में। मुझे थोड़ी राहत लेने दो। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

First Citizen - Methinks there is much reason ......... You shall have leave. (Pages 71-73) 

कठिन शब्दार्थ-abide (अबाइड) = सहना, बरदाश्त करना। reverence (रेवरन्स) = श्रद्धा, आदर। disposed (डिसपोस्ट) = कुछ करने के लिए तैयार, प्रवृत। stir (स्टिर) = मिलाना, हलचल। mutiny (मुटिनि) = बगावत करना। rage (रेज) = रोष व्यक्त करना, क्रोध करना। parchment (पर्चमेन्ट) = चर्मपत्र, चमड़े के पत्र पर लिखित दस्तावेज। testament (टेस्टामेन्ट) = वसीयतनामा । sacred (सेक्रेड) = पवित्र । legacy (लीगेसि) = पैतृक सम्पत्ति, विरासत । traitors (ट्रेटर्ज) = देशद्रोही। compel (कम्पेल) = बाध्य करना, विवश करना। descend (डिसेन्ड) = उतरना, वंशक्रमानुसार प्राप्त होना।

हिन्दी अनुवाद
पहला नगरजन-इसकी बातों में दम है। 
दूसरा नगरजन-पर पूरी तरह सोचो, विचारों तो सीजर में बड़े खोट थे। 
तीसरा नगरजन-क्या खोट थे भला? उसकी जगह जो बैठेगा, क्या वह दूध का धुला हुआ होगा?
चौथा नगरजन-सुना कुछ? सीजर ने तीन बार ठुकरा दिया था मुकुट, यह सच है। तो सत्ता का लालची तो नहीं था सीजर।
पहला नगरजन-यदि यह सच है तो किसी न किसी को तो इसका फल भोगना पड़ेगा। 
दूसरा नगरजन-देखो तो कैसे रो रहा है। देखो उसकी आँखें अंगारों की तरह लाल दिख रही हैं। 
तीसरा नगरजन-हाँ, एंटनी है। रोमन गणराज्य में सबसे महान। 
चौथा नगरजन-सुनो, अब फिर से बोल रहा है एंटनी।
एंटनी-अभी कल तक सीजर की वाणी से थर-थर कांपती थी यह धरती। आज धरती पर मौन पड़ा है सीजर। एक भी रोने वाला नहीं है। आप स्वामी हैं। आपको मैं भड़काऊँ, तो शामत आ जायेगी ब्रूटस की,

कैसियस की, जिन्हें आप जानते हैं, वे सम्मानीय व्यक्ति हैं, मैं उनका बुरा नहीं करूँगा। मैं अपने तथा आपके लिए गलत करने की बजाय मरना पसन्द करूँगा, तब मैं ऐसे आदरणीय लोगों का बुरा करूँगा। क्या? यह देखो आप। यह अभिलेख, इस पर सीजर की मुहर लगी हुई है। मुझे यह अभिलेख सीजर के भवन में मिला था। यह है उसकी वसीयत, आप क्षमा करें। मैं यह पढ़ना नहीं चाहता हूँ। यदि इसे आपने सुन लिया तो आप सीजर के एक-एक घाव को चूम लेंगे। उसका लहू पवित्र है। आप अपने रुमाल सीजर के लहू में डुबो लेंगे तथा उसके सिर का एक-एक बाल मांगेंगे और इसे पीढ़ी दर पीढ़ी संभाल कर रखेंगे। एक विशेष सौगात के रूप में।

चौथा नगरजन-सुनेंगे हम, वसीयत पढ़ो, मार्क एंटनी। 
सब नगरजन-वसीयत, वसीयत ! हम सीजर की वसीयत सुनेंगे।
एंटनी-रहने दो मित्रों, विवश मत करो मुझे। क्योंकि मैंने तुमसे वसीयत की चर्चा की। अपराधी हूँ मैं उनका जो आदरणीय हैं, सीजर के हत्यारे।
चौथा नगरजन-वे गद्दार थे। परम आदरणीय। 
सब नगरजन-वसीयत, वसीयत। 
दूसरा नगरजन-मक्कार हैं वे! खूनी हैं ! हत्यारे हैं ! वसीयत पढ़ो, वसीयत पढ़ो।
एंटनी-क्या आप नहीं मानोगे? तो आइये पहले हम सब दर्शन कर लें दानवीर सीजर के। उतर आऊँ मैं? क्या आप मुझे नीचे आने देंगे मंच से?
विभिन्न नगरजन-आइए। 
दूसरा नगरजन-उतरिए। 
(मंच से उतरता है) 
तीसरा नगरजन-आइए, आइए। 

(Antony comes down)

Fourth citizen ................. Rome to rise and mutiny.  (Pages 73-75)

कठिन शब्दार्थ-envious (एनवियस) = ईर्ष्यालु। ingratitude (इनग्रेटीट्यूड) = अकृतज्ञता। vanish (वेनिश) = गायब होना । burst (बर्स्ट) = विस्फोट। muffle (मफल) = लपेटना । perceive (परसिव) = समझ लेना, अर्थ लगाना । dint (डिन्ट) = आघात। gracious (ग्रेसियस) = मेहरबानीपूर्ण । vesture (वेसचर) = परिधान, पोशाक। spectacle (स्पेक्टेकल) = चश्मा। woeful (वोफुल) = दुःखद। revenge (रिवेन्ज) = बदला। orator (ऑरट(र)) = वक्ता। wit (विट) = बुद्धि। 
 
हिन्दी अनुवाद
(एन्टनी नीचे आता है) 
चौथा नगरजन-घेरा बना लो, घेरा बना लो। 
पहला नगरजन-ताबूत से दूर रहो, सीजर से दूर रहो। 
दूसरा नगरजन-रास्ता दो, एंटनी को रास्ता दो। महान है एंटनी, महान है। महान। 
एंटनी-ना! ना! यूँ मत धकेलिए मुझे। थोड़ा पीछे हटकर खड़े हों आप। 
विभिन्न नगरजन-पीछे हटो, पीछे! पीछे! पीछे! ।

एंटनी-नैनों में आँसू हो, तो बहने दो उन्हें । क्या आप ये परिधान पहचानते हो। मुझे याद है। सीजर ने यह पहना था पहली बार नार्वे में। सुहानी शाम थी। उस दिन जीता था नार्वे । देखिये यहाँ घुसी थी कैसियस की तलवार और यह निशान है द्रोही कास्का के वार का और देखिये यहाँ घुसी थी ब्रूटस की तलवार। तलवार बाहर खींची ब्रूटस ने तो कैसे बह निकली लहू की धार। मानो दौड़ पड़ी हो बाहर यह देखने के लिए कि कैसे प्यारे ब्रटस ने किया है वार। क्या आप जानते हैं कि ब्रूटस सीजर का बहुत प्यारा था, देवताओं तुम साक्षी हो इस बात के।

कितना प्यारा था सीजर को ब्रूटस, यही था सबसे तीखा और सबसे गहरा घाव। सीजर महान् ने जब देखा यह वार। ऐसे अनेकों विद्रोह झेल सकता था सीजर। उसे मारा एक गद्दार दोस्त ने। तो यह देखकर सीजर का कलेजा फट गया। ढांप लिया सीजर ने अपना चेहरा। पोंपेई की प्रतिमा के नीचे लहू बह रहा था। वीर सीजर गिर पड़ा। सुनो मेरे देश के लोगों! यह पतन सीजर का नहीं था। यह मेरा पतन था, आप सबका था। हम सब पर पंजे फैला रहा था खूनी विश्वासघात। आप रो रहे हैं, आपके आंसू अनमोल हैं। अभी तक तो आपने सीजर का परिधान देखा है। देखिये यह रहा स्वयं सीजर......क्षत-विक्षत गद्दारी की तलवारों का शिकार।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

पहला नगरजन-हाय! यह हालत! 
दूसरा नगरजन-सीजर महान्। 
तीसरा नगरजन-क्या हमें यही दिन देखना था? 
चौथा नगरजन-हाय! गद्दार! निर्दयी-हत्यारे। 
पहला नगरजन-यह खून! यह खूनी परिधान ! 
दूसरा नगरजन-बदला! बदला!
सब नगरजन-बदला! बदला! चलो! ढूँढो! जला दो सबको, मारो, काटो! एक-एक गद्दार को ढूँढो, मारो, काटो!
एंटनी-देशप्रेमियों, ठहरो, रुको, सुनो। 

पहला नगरजन-शांति, शांति, सुनो सब एंटनी महान् की बात सुनो। 
दूसरा नगरजन-हाँ सुनेंगे हम, एंटनी का कहा करेंगे हम। एंटनी कहे तो मर मिटेंगे हम।
एंटनी-भले दोस्तो, मुझे आपको भड़काना नहीं है। जिनकी यह करतूत है वे आदरणीय हैं। उन्होंने सीजर को क्यों मारा, मुझे अब तक समझ में नहीं आया है। वे आदरणीय हैं । वे ही बतायेंगे आपको कि उन्होंने क्यों मारा सीजर को। दोस्तो मैं आपको भड़काने नहीं आया हूँ। भाषा के धनी ब्रटस की तरह मुझे भाषण झाड़ना नहीं आता है। आप सब जानते हैं। मैं सीधा-साधा मुँहफट इंसान हूँ, यारों का यार, वे भी जानते हैं। इस बात को जिन्होंने मुझे बोलने को कहा है। न मेरा कोई मूल्य है न कर्म है और न ही वाणी है। न ही मुझमें लोगों के लहू को उबालने की शक्ति है। बस बिना सोचे-समझे कहता जा रहा हूँ। यह सब तो स्वयं जानते हैं आप। मैं तो तुम्हें सीजर के ये घाव दिखा रहा हूँ। ये घाव खामोश हैं। काश ये घाव बोल पाते और कह देते वो सब जो कुछ मैं बोलना चाहता हूँ। काश मैं होता ब्रूटस और ब्रूटस होता एंटनी। तो वह एंटनी तुम्हारे अन्तर्मन को झकझोर देता। वह सीजर के एक-एक घाव को ऐसी ओजस्वी वाणी देता और वह सीजर के रोम-रोम को विद्रोह का धधकता अंगारा बना देता। 

All-We'll mutiny .................. Bring me to Octavius. (Execunt) (Pages 75-77) 

कठिन शब्दार्थ-conspirators (कांस्पिरेटर्न) = षड्यंत्रकारी । orchards (आर्चड्स) = बगीचे। recreate (रीक्रियेट) = पुनः उत्पत्ति । mischief (मिसचीफ) = शरारत। mutiny (म्यूटनि) = बगावत, विद्रोह । 

हिन्दी अनुवाद
सब नगरजन-विद्रोह, विद्रोह, क्रांति, क्रांति। 
पहला नगरजन-हम ब्रूटस की हवेली जला देंगे। 
तीसरा नगरजन-चलो, ढूँढो उन गद्दारों को। 
एंटनी-ठहरो, मेरी बात सुनो। 
सब-शांत, सब शांत हो जाइये तथा एंटनी की बात सुनो।
एंटनी-क्यों और कहाँ क्या करने जा रहे हो आप सब। मात्र नायक नहीं था सीजर, जन-गण-मन का अधिनायक था सीजर। पर क्यों नहीं जानते हैं आप, क्या आप सीजर की वसीयत को भूल गये।
सब नगरजन-अरे हाँ, वसीयत! हम सुनेंगे।
एंटनी-यह रही वसीयत तथा इस पर सीजर की मुद्रा अंकित है। रोम के हर नागरिक को, आपमें से हर एक को सीजर ने पचहत्तर स्वर्ण मुद्राएँ दी हैं।
दूसरा नगरजन-महान था सीजर! हम उसकी मौत का बदला लेंगे। 
तीसरा नगरजन-ओ महान सीजर!

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

एंटनी-आप धैर्य से पूरी बात सुनिए। 
सब नगरजन-शांति! शांति!
एंटनी-केवल यही नहीं, उसके अपने सारे उद्यान व उपवन जो टाईबर नदी के तट पर हैं वो सब अब आपके हैं, आपके बाल-गोपालों के हैं। इनमें सैर कीजिये और मौज मनाइये। यह था आपका बड़े दिलवाला सम्राट । जाने फिर कब मिले ऐसा सम्राट।
पहला नगरजन-कभी नहीं, कभी नहीं। चलो धर्म स्थान चलो, सीजर का दाह संस्कार करो। उसकी चिता की लकड़ियों से जला दो इन सब गद्दारों के घर-बार, चलो कंधा दो सीजर को।
दूसरा नगरजन-चिंगारी ले आओ। 
तीसरा नगरजन-कठहरे, बाड़े, सब तोड़ डालो। 
चौथा नगरजन-उखाड़ डालो उनके मकानों के द्वार, गवाक्ष । (शव को लेकर नगर जन जाते हैं) 
एंटनी-अब होने दो जो होगा, भड़की है ज्वाला, लपकने दो, जहाँ भी ले जाये समय का झौंका ! (एक सेवक आता है) अब कैसे, सेवक! 
सेवक-श्रीमान् आक्टेवियस आ चुके हैं। एंटनी-कहें है वे? सेवक-वे और श्रीमान् लेपीड्स अब सीजर के भवन में हैं।
एंटनी-मैं भी वहीं चलता हूँ। सही समय पर आए हैं। वे ..... भाग्य मेहरबान है। और इस हालात . में हमें कुछ अवश्य मिलेगा।
सेवक-मैंने उन्हें कहते सुना, ब्रूटस और कैसियस पागल व्यक्तियों की तरह रोम के दरवाजों की तरफ
भाग रहे हैं।
एंटनी-हो सकता है, वे जनता की नजर में आ गये हों, चलो, चे चलो मुझे आक्टेवियस के पास। (सब जाते हैं) 

Scene III. 

A street. (Enter Cinna the poet).................. Ligarius : away, go! (Exeunt) (Pages 77-78) 

कठिन शब्दार्थ-feast (फीस्ट) = दावत । dwell (ड्वेल) = निवास करना। verses (वर्सेज) = छंद, कविता। 

हिन्दी अनुवाद ; दृश्य 3 

एक जनमार्ग। (कवि सिन्ना आता है)
कवि सिन्ना-आज रात मेरे सपने में मुझसे बोला सीजर न्योता है, आ मेरे घर में आजा। बाहर पगपग पर डर लगता है। घर से नहीं निकलना था आज, जाने कौन खींच लाया है, मुझे?
(जन समूह आता है) पहला नगरजन-क्या नाम है तुम्हारा? दूसरा नगरजन-कहाँ जा रहा है? तीसरा नगरजन-कहाँ रहता है? चौथा नगरजन-गृहस्थ हो या ब्रह्मचारी? दूसरा नगरजन-बोलो, तुरन्त जवाब दो।

पहला नगरजन-जल्दी और छोटा। चौथा नगरजन-सोच समझकर जवाब दो। तीसरा नगरजन-केवल सच बोलो।
कवि सिन्ना-क्या नाम है मेरा? कहाँ जा रहा हूँ? कहाँ रहता हूँ? गृहस्थ हूँ या ब्रह्मचारी? हर प्रश्न का उत्तर तत्काल व छोटा, सोच-समझकर, केवल सच, सोच-समझकर कहता हूँ। मैं ब्रह्मचारी हूँ।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

दूसरा नगरजन-मेरा मतलब यह है कि जो गृहस्थ है वह सोचते-समझते नहीं हैं। ले इसी बात पर टोला (सिर पर टोला मारता है), आगे बोल, सीधा बोल।
कवि सिन्ना-सीधे? मैं जा रहा हूँ सीजर के संस्कार में। प्रथम नगरजन-मित्र है या शत्रु है? कवि सिन्ना-मित्र हूँ। दूसरा नगरजन-यह हुआ सीधा उत्तर। चौथा नगरजन-कहाँ रहता है? कवि सिन्ना-दुर्ग प्राचीर के पास। तीसरा नगरजन-सच-सच बता क्या नाम है तुम्हारा? कवि सिन्ना-सच, मेरा नाम है सिन्ना।। पहला नगरजन-फाड़ डालो, चीर डालो, गद्दार है यह। कवि सिन्ना-मैं सिन्ना कवि हूँ। मैं सिन्ना कवि हूँ। चौथा नगरजन-घटिया कविता करता है। इसे फाड़ डालो, रद्दी कविता की तरह। कवि सिन्ना-भाइयों, मैं गद्दार सिन्ना नहीं, मैं कवि सिन्ना हूँ।

चौथा नगरजन-कोई बात नहीं, इसका नाम तो सिन्ना है। खींच डालो इसका नाम इसकी काया से तथा फिर इसे यमलोक पहुँचा दो।
तीसरा नगरजन-काटो, काटो, फाड़ो। लाओ ज्वाला, ज्वाला लाओ, चलो ब्रूटस को जला दो। कैसियस को फूंक दो। सबको भून डालो, जला दो। कुछ लोग डीसियस के घर चलो, कुछ कास्का के घर तथा कुछ लिगारियस के यहाँ चलो। (जाते हैं)

Act IV  : Scene I. 

A House in Rome .......... ...... millions of mischiefs. (Exeunt) (Pages 78-80) 

कठिन शब्दार्थ-prick (प्रिक) = छेदना, चुभाना। damn (डैम) = धिक्कारना, कटु आलोचना करना। slight (स्लाइट) = तिरस्कार, तुच्छ। errand (एन्ड्) = दूत कार्य । slanderous (स्लेन्डरस्) = निंदनीय। groan (ग्रोन) = आहें भरना। sweat (स्वेट) = पसीना। treasure (ट्रेश(र)) = खजाना। ass (एस) = गधा। graze (ग्रेज) = चरना। provender (प्रोवेन्डर) = चारा। corporal (कोरपोरल) = सेना का छोटा अधिकारी, शारीरिक, देह सम्बन्धी। barren (बैरन) = बंजर । imitation (इमिटेशन) = अनुकरण । stale (स्टेल) = बासी, सड़ा हुआ। 

हिन्दी अनुवाद : अंक 4 

दृश्य 1 : रोम का एक भवन । 
(एंटनी, आक्टेवियस और लेपीडस, एक मेज पर बैठे हुए) 
एंटनी-तो इन लोगों को मारा जाएगा, इनके नाम पर निशान लगा दिया गया है। 
आक्टेवियस-तुम्हारा भाई भी मरना चाहिए, लेपीडस, क्या तुम सहमत हो? 
लेपीडस-हाँ, मैं सहमत हूँ। 
आक्टेवियस-लो, दाग दो इसे, एंटनी। 
लेपीडस-एक शर्त पर, मार्क एंटनी, तुम्हारा भांजा पब्लियस भी नहीं बचेगा।

एंटनी-दाग दिया, लेपीडस, सीजर के घर से वसीयत ले आओ। देखें तो क्या बचा सकते हैं हम। 
लेपीडस-क्या तुम सब यहीं पर मिलोगे? 
आक्टेवियस-यहाँ या संसद में। 
(लेपीडस जाता है)
एंटनी-यह बंदा गुणहीन है। बस चाकरी करने लायक है। संसार की सम्पदा में से एक इसे भी दे देंगे। क्यों यह ठीक रहेगा क्या?
आक्टेवियस-आप ही ने तो मांगा था उससे परामर्श कि कौन मरना चाहिए, हमारे निर्णय और बहिष्कार में।
एंटनी-आक्टेवियस, मुझे अधिक अनुभव है। यह तो बस एक चाल है। उस पर लादे हैं हमने मान सम्मान, क्योंकि लादना था अपनी निंदा का बोझ । वह हमारा बोझ एक लद् खरहे की तरह ढोयेगा। हम जैसा चाहेंगे उसे आदेश देंगे तथा लक्ष्य पर पहुँचकर माल उतार लेंगे तथा उसके पश्चात् उसे खुला छोड़ देंगे हिनहिनाने के लिए तथा घास चरने के लिए।
आक्टेवियस-जो चाहे वह करे। वह एक भरोसे लायक सैनिक है।

एंटनी-हाँ, वह तो मेरा घोड़ा है। इसके लिए मैं उसे दाना-पानी देता हूँ। मैं उसे साधता हूँ तथा उसे दम रोकना, दौड़ना, कूदना, झपटना तथा अनुशासन में रहना सिखाता हूँ। मेरा उस पर पूर्ण अधिकार है। ऐसा ही है लेपीडस। उसे साधो तथा काम लो। उसमें अपनी चेतना नहीं है। जो बड़े लोग चलन बना देते हैं तथा अपनी कलाएँ रचते हैं फिर छोड़ देते हैं अपनी झूठन तथा लेपीडस जैसे लोग उसे सहेज कर रखते हैं। उसे स्वतंत्र मत समझो, वह तो एक वस्तु की तरह है। उसका उपभोग करो। अब नया समाचार सुनो, ब्रूटस और कैसियस अपनी शक्ति का संचय कर रहे हैं। हमें सतर्क होकर अपनी शक्ति को मिलाना चाहिए और मित्रों को साथ में लाएँ तथा अपने अज्ञात संकटों को समझें तथा जो ज्ञात है उन आपदाओं को झेलें।
आक्टेवियस-हाँ, हम सब तत्काल दाव पर लगे हुए हैं। हम शत्रुओं से घिरे हुए हैं। जो ऊपर से हमारे मित्र दिखाई देते हैं उनके भी मन में घातक इरादे छिपे हुए हैं। (जाते हैं।)

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Scene II
 
Camp near Sardis .. ........... Titinius guard our door. (Exeunt) (Pages 80-82) 

कठिन शब्दार्थ-greet (ग्रीट) = अभिनंदन करना। resolve (रिजोल्व) = ठान लेना, संकल्प लेना। instance (इन्सटेन्स) = उदाहरण। trick (ट्रिक) = चाल । gallant (गैलन्ट) = बहादुर। mettle (मैटल) = साहस। endure (एन्ड्योर) = सहन करना। crest (क्रेस्ट) = कलंगी। trial (ट्रायल) = पेशी, सुनवाई। perceive (पसीव्) = समझ लेना, महसूस करना। wrangle (रेंगल) = देखभाल करना। 

हिन्दी अनुवाद : दृश्य 2.

सार्डिस के निकट छावनी, ब्रूटस के शिविर के सामने
(नगाड़ा बजता है। ब्रूटस, लूसिलियस, लूसियस और सैनिक आते हैं, उनसे टिटिनियस और पिंडारस मिलते हैं)
ब्रूटस-रुक जाओ। लूसिलियस-आदेश आगे पहुँचा दो, रुक जाओ। ब्रटस-लूसिलियस कहो! कैसियस निकट है क्या? लसिलियस-जी हाँ, उन्होंने ही पिंडारस के हाथ अभिनंदन भेजा है।
बूटस-ठीक है। उसने मुझे अभिनन्दन भेजा है। पिंडारस तुम्हारे स्वामी ने मुझे असंतोष के अनेक कारण दिए हैं। जो कुछ किया है वह अवांछनीय था। उनके खोटे कारिन्दों के द्वारा। अब वे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है। अब समाधान होगा।

पिंडारस-मझे विश्वास है। स्वामी पहले की तरह ही आयेंगे। सम्मान व प्रेम के साथ।
ब्रूटस-मुझे विश्वास है उन पर। लूसियस। सुनो तथा बताओ उन्होंने इस बार तुम्हारा कैसा स्वागत किया था?
लूसिलियस-ठीक था। पूरे शिष्टाचार के साथ। लेकिन पहले जैसा खुलापन नहीं था इस बार।
ब्रूटस-यह संकेत है दोस्ती में ढील देने का । लूसियस जब शिष्टाचार बढ़ जाता है तो मित्रता कम हो जाती है। सच्चे सम्बन्धों में पाखंड नहीं होता है। खोखले व्यक्ति घोड़ों की तरह जोश का दिखावा करते हैं लेकिन परीक्षा की घड़ी में धोखा दे जाते हैं तथा साथ में सेना भी भाग जाती है।
लूसिलियस-जी, आज रात सेना, सार्डिस में पड़ाव डालेगी। लेकिन अश्वारोही दल सेनापति के साथ आ रहा है।
बूटस-लो, कैसियस आ गये हैं। 
(आहाते में कूच का संगीत बजता है) 
आगे बढ़ो, स्वागत करो उनका। 
(कैसियस के साथ सैनिक आते हैं) 
कैसियस-रुक जाओ। 
बूटस-रुक जाओ। आदेश आगे बढ़ा दो।
पहला सैनिक-रुक जाओ। 
दूसरा सैनिक-रुक जाओ। 
तीसरा सैनिक-रुक जाओ। 
कैसियस-महामहिम भ्राता, अन्याय किया है आपने। 
ब्रटस-देवता साक्षी है। मैंने शत्रु से अन्याय किया है। अब मैं तुझसे अन्याय करूँगा। 
कैसियस-ऊपर से तो गंभीर हैं आप, भीतर से करते हैं वार, करते हैं तो.....।
बूटस-कैसियस, आहिस्ता बोलो, जानता हूँ मैं तुझे, सेना के सामने मित्रतापूर्वक व्यवहार करो। सेना हटे तब जो चाहो कह लेना। मैं सब सुनूंगा।
कैसियस-पिंडारस, नायकों से कहो कि वे सेना को हटा लें।
बूटस-लूसिलियस, तुम भी यही करो और ध्यान रखना कोई भी अन्दर ना आ पायें। लूसियस व टिटीनियस को द्वार पर तैनात कर दो। (जाते हैं।) 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Scene III. 

Brutus's tent ................ When you are waspish. (Pages 82-84) 

कठिन शब्दार्थ-condemn (कन्डेम) = दोष लगाना, निंदा करना । bribe (ब्राइब) = रिश्वत। slight (स्लाइट) = तिरस्कार। mart (माट) = बाजार। itch (इच) = खुजली। palm (पाम) = हथेली। chastisement (चेस्टिसमेन्ट) = प्रांजल, शालीन, सादा। robber (रोबर) = डाकू। contaminate (कन्टेमिनेट) = अशुद्ध करना। cholera (कॉलरा) = हैजा। waspish (वासपिश) = चिड़चिड़ा। venum (वेनम) = जहर। 

हिन्दी अनुवाद : दृश्य 3 

बूटस का शिविर (ब्रूटस और कैसियस आते हैं)
कैसियस-सुनिए आपका एक अन्याय, आपने मेरे आदमी लूसियस पैला पर आरोप लगाया था और आपने कहा कि उसने सार्डिस के लोगों से रिश्वत ली है। उसके बचाव में मैंने आपको पत्र लिखा था। आपने उसका उत्तर तक नहीं दिया। यह तो सरासर मेरा अपमान है।

ब्रूटस-उसका बचाव ठीक नहीं था, तुम्हारे लिए। 
कैसियस-ठीक तो यह भी नहीं है। संकट की इस घड़ी में, ऐसी बातें उठायें आप।
ब्रूटस-यूं तो कहने वाले कहते हैं। खुजलाती है तुम्हारी भी हथेली, सिक्कों पर हो रहे हैं सरकारी पद . नीलाम।
कैसियस-खुजलाती है मेरी हथेली। क्यों? आप नायक ब्रूटस हैं। बस इसलिए जीवित हैं। यदि और कोई होता तो
ब्रूटस-तुम्हारा नाम भ्रष्टाचार के साथ जुड़ रहा है। मुँह छुपाकर बैठ जाता है, राजदण्ड। कैसियस-दंड।
ब्रटस-याद करो मार्च और 15 मार्च की क्रांति। जब न्याय की वेदी पर सीजर का खुन बहाया था? तब हममें से किसी ने न्याय के नाम पर हाथ नहीं उठाया था। क्या इसलिए हमने उस महामानव को मारा था कि हम भी आज भ्रष्टाचार करें। क्या चंद सिक्कों के लिए अपना नाम डुबोयेंगे। काश मैं रोमन नहीं होता और मैं एक कुत्ता होता तथा रातभर चाँद पर भौंकता रहता।
कैसियस-बस करो ब्रटस। मुझे यूं मत भड़काओ। मैं यह नहीं सहूँगा। तुम भूल रहे हो कि तुम कौन हो? और मुझ पर इस तरह कौंध रहे हो। मैं सैनिक हूँ तथा तुमसे ज्यादा अनुभवी हूँ।

बूटस-नहीं हो तुम। कैसियस-नहीं, मैं हूँ। ब्रूटस-नहीं हो तुम।
कैसियस-मुझे और मत उकसाओ, मैं अपने आप को भूल जाऊँगा। 
कुछ तो ध्यान करो अपने जीवन का और मत उकसाओ मुझे।
ब्रटस-नीच, पामर, जा, जा। 
कैसियस-अच्छा! बूटस-जो कहना है कहूँगा। मैं, तेरी घुड़कियों से नहीं डरूँगा। मैं, मैं पागलों के घूरने से नहीं डरता
कैसियस-यह सब सहना होगा मुझे।
बूटस-यही नहीं, और भी बहुत कुछ सहोगे तुम। जा, जा अपने गुर्गों को दिखा आँखें। दासों पर चला जादू । तू समझता है कि मैं तुझसे डरूँगा। तेरे सामने झुकूगा, मैं तेरी बक-बक से नहीं डरता हूँ। सब देवता साक्षी हैं। तू अपना विष खुद पियेगा। जब भी तू खों, खों करेगा, मैं हँसूगा तुझ पर। बन्दर है तू। 

Cassius-Is it come to this? ................... thou lovedst Cassius. (Pages 84-86) 

कठिन शब्दार्थ-tempt (टेम्प्ट) = ललचाना, लुभाना। drust (ड्रस्ट) = साहस। presume (प्रिजूम) = चुनौती देना। sums (समस्) = राशि। vile (वाइल) = खाली, व्यर्थ । drop (ड्राप) = बूंद, गिराना। covetous (कंवटस्) = लालच, लोभी। thunderbolt (थन्डबोल्ट) = विनाश। flatterer (फ्लेटर) = चापलूस। weary (विअरी) = थका हुआ। rote (रोट) = रटना। 

हिन्दी अनुवाद:

कैसियस-अच्छा!
ब्रटस-तुम कहते हो कि तुम बेहतर सैनिक हो : जरा सिद्ध करके दिखाओ और डींग हाँकने की आदत को सत्य करके दिखाओ। इससे मुझे अत्यन्त प्रसन्नता होगी क्योंकि मुझे भी वीरों की वीरता जानकर खुशी होगी।
कैसियस-ब्रूटस, तुमने मुझे सदैव से ही गलत माना है और जो भी मैंने कहा उसे गलत ही माना। मैंने अपने आपको बेहतर नहीं कहा बल्कि बड़ा सिपाही कहाः तो क्या तुमने मुझे बेहतर सिपाही कहते सुना?
ब्रूटस-कहा भी होता तो क्या कर लेता?

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

कैसियस-इतना साहस तो सीजर में भी नहीं था जो ललकारे मुझे। 
ब्रटस-रहने दे। साहस तुझमें ही नहीं था सीजर से लड़ने का। 
कैसियस-नहीं था? 
बूटस-हाँ नहीं था। 
कैसियस-क्या मैं उसे नहीं ललकार सकता था? 
बूटस-हाँ, तू उसे नहीं ललकार सकता था।
कैसियस-मुझे और मत उकसाओ, अन्यथा तैश में आकर मैं कुछ कर न बैलूं, जिससे कि तुम्हें बाद में पछताना पड़े।
ब्रूटस-पछताना पड़े जिस पर वह तो कर चुका है तू। मैं तेरी धमकियों से नहीं डरता हूँ। 
खाली हवा से वे नहीं हिलते, जो सत्य मार्ग पर होते हैं। मैंने तेरे पास आदमी भेजा था धन माँगने को लेकिन तूने इनकार कर दिया। बोल मैं सैनिकों को भत्ता कहाँ से दूँ। स्वर्ण मुद्रा कोख में नहीं ढलती है। मैं खेतीहरों, व्यापारियों व कारीगरों को नहीं लूट सकता हूँ। आदमी भेजा था, तेरे पास धन के लिए, तूने उसे खाली हाथ लौटा दिया। क्या बस यही है तेरी मित्रता का दम। क्या मैंने कभी तुझे इनकार किया है। तुझ पर तो गाज भी नहीं गिरती है।
कैसियस-क्या मैंने इनकार किया? बूटस-हाँ।

कैसियस-धूर्त है वो जिसने तुम्हारे कान भरे हैं। आपने मेरा दिल तोड़ दिया है। मित्रता का मतलब है हम एक-दूसरे के छोटे-बड़े अपराध माफ कर दें। आप मेरे दोष को बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं।
ब्रूटस-दोष यह तूने किया है मुझसे।। 
कैसियस-अब आपको मुझसे प्रेम नहीं है। 
ब्रटस-मैं किसी के दोष को सह नहीं सकता हूँ। 
कैसियस-दोस्तों के दोष तो देखे ही नहीं जाते हैं। 
बूटस-जो दोष ना देखे, वो दोस्त नहीं, चमचे होते हैं।

कैसियस-एंटनी। आक्टेवियस। कहाँ हो तुम? आओ मुझे मारो। मुझे उन्होंने मारा जिनसे मुझे प्यार है। वे थूकते हैं मुझ पर। भाई ने मुझे फटकारा, एक गुलाम की तरह लताड़ दिया। मेरे दिल पर चोट पहुँचाई। काश मैं रो-रो कर अपने गमों को बता सकता। यह रही मेरी तलवार और यह रही मेरी छाती। इसमें मेरा दिल है जो बहुत अनमोल है। जैसे प्लूटो के लिए शब्दकोश स्वर्ण से बढ़कर है। यदि तुम रोम के सच्चे सपूत हो तो निकाल लो मेरा दिल । मैंने इनकार नहीं किया है। मैंने सोना नहीं भेजा था लेकिन अब दिल दे रहा हूँ। कर दो वार जैसे सीजर पर किया था। मैं जानता हूँ। जब तुम वार कर रहे थे, तब भी तुम्हारे दिल में प्यार था। तुम्हें कैसियस से इतना प्यार कहाँ मिला। 

Brutus-Sheathe your dagger ........... Away, away, be gone. (Exit Poet) (Pages 86-88) 

कठिन शब्दार्थ-sheathe (शीथ) = घुसा देना, ढांक देना । dagger (डैगर) = खंजर। dishonour (डिसऑनर) = बेइज्जती, अपमान। humour (ह्यूमर) = हास्य कला, मिजाज। enforce (इन्फोर्स) = लागू करना। hasty (हेस्टी) = जल्दबाजी करना । mirth (मिर्थ) = हँसी-खुशी। temper (टेम्पर) = स्वभाव। confess (कनफेस) = जुर्म स्वीकार करना। chide (चाइड) = नफरत करना। grudge (ग्रज) = डांटना-फटकारना । cynic (साइनिक) = दोषदर्शी। rhyme (राइम) = कविता, छंद । 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

हिन्दी अनुवाद
बूटस-अपनी तलवार म्यान में रखो। यदि तुम अवसर का लाभ नहीं उठा सकते तो, कोप बेकार है। तुम्हारा यह बिफरना तथा बिखरना, इसे देखकर हँसी से पेट में बल पड़ जायेंगे। तुम पर उत्तेजना की भेड़ सवार है। जो पलभर में भड़क जाती है फिर ठंडी हो जाती है।

कैसियस-आप हँस रहे हैं? मैं तो अपना आपा खो बैठा था। 
बूट्स-मैं भी आपे में नहीं था। 
कैसियस-यह बात है? तो दीजिए अपना हाथ ।
ब्रटस-ले, दिल भी ले लो मेरा। 
कैसियस-ओ ब्रूटस। बूटस-बोलो ना, क्या बात है?
कैसियस-आप को इतना भी स्नेह नहीं, जो मेरा कसैलापन सह ले? वह क्रोध जो मुझे मेरी माँ से मिला है, मुझे सब कुछ भुला देता है।
बूट्स-ठीक है। कैसियस, अब जब कभी तुम पर क्रोध का भूत सवार होगा, तो मैं समझेंगा तुम्हारी माँ बोल रही है। भाट-(नेपथ्य से) छोड़ो, जाने दो, मुझे सेनापतियों से मिलने दो। वे आपस में झगड़ रहे हैं। मुझे उनका झगड़ा निपटाने दो।
लसिलियस-(नेपथ्य से) नहीं, तुम नहीं जा सकते। भाट-मुझे केवल मौत ही रोक सकती है। (भाट आता है, उसके पीछे लूसीलियस, टिटीनियस, लूसियस आते हैं) कैसियस-क्या है? कौन है? भाट-शर्म करो, सेनापति, शर्म करो। मिलो, साथ रहो, महान बनो, मेरी बात मानो, नादान हो तुम। कैसियस-वाह, क्या तुक भिड़ाई है। कलंदर ने। बूटस-जा ! मुँहफट, गंवार, जा। कैसियस-छोड़ो भी, यह तो स्वभाव है। इसका।
ब्रूटस-स्वभाव सुहाता है सही अवसर पर। मैदान में क्या काम है तुक्कड़ का? जाइए, महाराज, जाइए।
कैसियस-जा, चला जा, फूट यहाँ से। (भाट जाता है।) 

Brutus-Lucilius and Titinus, ....... great losses should endure. (Pages 88-90) 

कठिन शब्दार्थ-distract (डिसट्रेक्ट) = ध्यान भंग करना । taper (टेपर) = मोमबत्ती, मशाल । bury ( बरी) = दफना देना। pledge (प्लेज) = प्रतिज्ञा । expedition (एक्सपीडिशन) = समुद्री यात्रा। tenor (टेनर) = अभिप्राय, उच्च स्वर में। outlawry (आउट्लारी) = विधिहीनता, अराजकता। proscriptions (प्रोक्रिप्शन्ज) = सूचना लेख । strange (स्टेंज) = अजीब। endure (एन्ड्योर) = सहन करना। 

हिन्दी अनुवाद
बूटस-लूसिलियस, टिटिनियस, नायकों से कहो, सेनाएँ अब विश्राम करें। 
कैसियस-टिटिनियस, मेसाला को अपने साथ लेते आना। 
(लूसिलियस और टिटिनियस जाते हैं।) 
ब्रूटस-लूसियस अब मदिरा.............! 
(लुसियस जाता है।) 
कैसियस-आप भी सहनशीलता खो बैठते हो बहुत शीघ्र ही। .... 
ब्रटस-कैसियस, मुझे कई दुःख हैं।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

कैसियस-आप निर्विकार हुआ करते थे। आपको छोटी-मोटी बातें व ऊँच-नीच क्यों विचलित कर देती हैं?
बूटस-कौन सहेगा इतना दु:ख। नहीं रही पोर्शिया भी। 
कैसियस-क्या? पोर्शिया नहीं रही। ब्रूटस-नहीं रही वह।।
कैसियस-कैसे बचा मैं आपके हाथों से? मैंने मौत को उकसाया तो बहत था। शोक, महाशोक, क्या रोग था उन्हें?
बूटस-रोग था मेरा वियोग, और शोक था कि सेना प्रबल हो गई है आक्टेवियस और मार्क एंटनी की। आज ही दोनों संदेश मिले हैं। त्रस्त थी वह तथा दास भी घर में नहीं थे। ज्वाला पी ली उस देवी ने।
कैसियस-क्या ज्वाला पी गई? क्या सच में? ब्रूटस-हाँ। - कैसियस-हाय! भगवान! (लूसियस मदिरा और मशाल लेकर आता है।) बूट्स-उनकी बात मत करो। मुझे मदिरा पात्र दो। जिससे मैं सब दुःखों को डुबा दूं। कैसियस-प्यासा है मेरा मन। भर दे प्याला ऊपर तक। जी भर के पी लूँ मैं ब्रूटस के प्यार का जाम। बूटस-आओ। टिटिनियस। (लूसियस जाता है।) (मेसाला और टिटिनियस पुनः आते हैं।) आइए मेसाला, दीपक से सटकर बैठे हम। सोचें क्या करना है अब। कैसियस-पोर्शिया। गई क्या?

ब्रूटस-बस करो। होश में आओ। मेसाला, मुझे मिले हैं ये संदेश, आक्टेवियस और एंटनी ला रहे हैं। महाकटक, वे लोग शीघ्र ही फिलिपी पहुँचेंगे।
मेसाला-मुझे भी मिले हैं ये पत्र। बूटस-और क्या लिखा है इनमें? मेसाला-आक्टेवियस, एंटनी और लेपीडस ने सौ से अधिक सांसदों को मौत के घाट उतार दिया है। बूट्स-मेरे पत्र में लिखा है सत्तर सांसद मारे गए हैं तथा सिसरो भी मारा गया है। कैसियस-सिसरो! मेसाला-मारे गए हैं सिसरो। अपने घर से तो कोई पत्र नहीं आया आपको। बूटस-नहीं तो। मेसाला। मेसाला-आपके पत्रों में भी उसके बारे में कुछ नहीं लिखा है ? ब्रूटस-कुछ नहीं, मेसाला। मेसाला-अजीब बात है। बूटस-क्यों पूछते हो, मेसाला? क्या तुम्हें कोई समाचार मिला है? मेसाला-कुछ भी नहीं, सेनापति ब्रूटस। . ब्रटस-वीर रोमन हो तुम। सच बताओ।

मेसाला-तो फिर वीर रोमन की तरह दृढ़ रहने की शक्ति रखो । पोर्शिया नहीं रही। उसका अन्त बड़ा अजीब था।
बूटस-अलविदा पोशिया, मरना सभी को है। मेसाला, उन्हें भी मरना था एक दिन तो। फिर शोक कैसा?
मेसाला- हाँ, सत्य है। महापुरुषों को सहने पड़ते हैं महाशोक।

Cassius-I have as much of this ....... Where is thy instrument? (Pages 90-92) 

कठिन शब्दार्थ-nimbleness (निम्बलनेस) = फुर्तीलापन, कुशाग्रता। brim (ब्रिम) = भरा हुआ होना। decline (डिक्लाइन) = निरस्त करना। miseries (मिजरिज) = परेशानियाँ । venture (वेंचर) = साहस करना। niggard (निग(ड)) = कंजूस।। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

हिन्दी अनुवाद
कैसियस-मैं सब जानता हूँ। लेकिन मुझ में धीरज नहीं है। 
बूटस-जीवित हैं हम, हमारे सभी काम करने के लिए। अब क्या राय है। चलें फिलिपी?
कैसियस-ठीक नहीं होगा। 
बूटस-क्यों, क्या कारण है?
कैसियस-ठीक तो यही रहेगा कि शत्रु स्वयं हमें खोजे ।  वह हमें ढूँढ़ने के लिए इधर-उधर भटके।  इससे उसके साधन नष्ट होंगे। शत्रु के सैनिक थक जाएँगे और मर जाएँगे। और हम यहाँ बैठे हैं। आराम से पूरे चौकस व सचेत।

बूट्स-अच्छे तर्क के लिए सुदृढ़ आधार का होना अनिवार्य है। जो लोग सार्डिस और फिलिपी के बीच रहते हैं वे हमारे साथ नहीं हैं। उनको हमने सताया है तथा उनसे चौथ वसूली की है। जब शत्रु उनके बीच आएगा तो वे शत्रु का साथ देंगे तथा उसे नया उत्साह मिलेगा। उसका मनोबल बढ़ेगा। हमें क्या फायदा होगा यदि हम उसे अलग कर देंगे क्योंकि जब हम फिलिपी से मिलेंगे तो उससे भी सामना होगा। ऐसे लोगों का सहयोग पीछे से ठीक रहेगा।

कैसियस-आप मेरी बात तो सुनिए।
ब्रटस-क्षमा करें, कैसियस। हम जानते हैं कि आप हमसे तंग आ चुके हो और हमारे दोस्त भी नाराज हैं। हमारी सेना बहुत विशाल है तथा न्याय हमारे साथ है तथा शत्रु दिन-प्रतिदिन बलवान होता जा रहा है। लेकिन अब तक हम उससे अधिक शक्तिशाली हैं। कल संतुलन बदल सकता है। जब मानव जीवन में ज्वार आता है तो उसकी लहरों से मानव को सफलता मिलती है और यदि अवसर खो दिया तो फिर कुछ हाथ नहीं लगता है तथा जीवन भर कष्ट और पीड़ा झेलनी पड़ती है। उसी तरह हम इस वक्त एक ऊँची लहर पर खड़े हुए हैं। आओ निकल चलें अन्यथा हम किनारे पर ही डूब जाएँगे।
कैसियस-तो यही सही है। हम कल यहाँ से निकल पड़ेंगे। फिलिपी में होने दो टक्कर।

ब्रूटस-रात गहरा गई है। हमें प्रकृति के आदेश का पालन करना पड़ेगा। अतः थोड़ी देर और विश्राम कर लेना चाहिए।
कैसियस-नहीं, शुभ रात्रि, सुबह जल्दी ही उठेंगे हम तथा महाकूच करेंगे। बूट्स-लूसियस! (लूसियस आता है।) मेरा चोगा। (लूसियस जाता है।) अच्छा शुभ रात्रि मेसाला, शुभ रात्रि, टिटिनियस, कैसियस शुभ रात्रि, आज रात विश्राम कर लेते हैं।
कैसियस-प्रिय बंधुवर, बड़ा ही अशुभ आरम्भ था आज की शाम का। लेकिन याद रहे फिर कभी नहीं होना चाहिए हमारे बीच में इस तरह का अशोभनीय वाद-विवाद।
ब्रट्स-जो हुआ, सो हुआ। 
कैसियस-शुभ रात्रि सेनापति। 
ब्रटस-शुभ रात्रि। प्रिय बंधु। 
टिटीनियस मेसाला-शुभ रात्रि, सेनापति। 
बूटस-अलविदा प्रिय मित्रों। :

(ब्रूटस को छोड़कर सब जाते हैं।) 
(लूसियस चोगा लेकर पुनः आता है।)
ला, चोगा दे, कहाँ है तेरी वीणा, लूसियस? 

LUCIUS—Here in the tent ........... Sirs, awake! Claudius! (Pages 92-95) 

कठिन शब्दार्थ-drowsily (ड्राउजिली) = उनींदे, पूरी नींद ना लेना। knave (नेव) = बेईमान। urge (अज) = विवश करना, भड़काना। slumber (स्लम्बर) = अल्पनिद्रा। leaden (लेडन) = भारी, लदा हुआ। mace (मेस) = गदा, राजदण्ड। monstrous (मोन्सट्रस) = दैत्याकार apparition (एपेरिशन) = विचित्र वस्तु, प्रेत। 

हिन्दी अनुवाद:

लूसियस-यहीं शिविर में है।
बूटस-बोली अलसाई सी है तेरी, बेचारा लूसियस। यह तेरा दोष नहीं है। काम का बोझ है तुझ पर। किसी और को कैलोडियस के साथ बुला लो। यहीं सोएंगे मेरे शिविर में।

लूसियस-वारो ! कैलोडियस! (वारो और कैलोडियस आते हैं।) वारो-स्वामी!
ब्रूटस-आज रात आप यहाँ मेरे शिविर में ही सो जाइये। हो सकता है मुझे आज रात को ही कैसियस के पास संदेश भेजना पड़े, बंधुवर।
वारो-जो आज्ञा स्वामी। हम यहीं खड़े हैं आपके आदेश की प्रतीक्षा में। ब्रूट्स-नहीं, यह नहीं होगा, यहाँ लेट जाइये। शायद मैं आपको जगाऊँ ही नहीं। देखो, लूसियस! यहाँ मिली वह पुस्तक मेरे चोगे में कभी मैंने जेब में रखी होगी। (वारो और कैलोडियस लेटते हैं।) लूसियस-मैं नहीं कहता था कि स्वामी ने नहीं दी मुझे।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

बूट्स-कुछ दिन और सह ले बच्चे, कुछ याद नहीं रहता है तुझे । क्या कुछ देर और जाग सकता है क्या? छेड़ सकता है क्या वीणा के तार?
लूसियस-जी, होगा मन शांत। बूट्स-हाँ, पुत्र, बहुत सताया है तुझे, सब सहता है तू। लूसियस-यह तो मेरा काम है। बूटस-इस तरह तुझ पर बोझ लादना ठीक नहीं है। कम उम्र को चाहिए आराम भी। लूसियस-सो चुका हूँ मैं स्वामी।
बूट्स-ठीक किया, अभी फिर सो जाना तू। अधिक देर तक नहीं रोकूँगा, मैं तुझे । यदि मैं जीवित रहा तो तुम्हारा कल्याण कर दूंगा।
(गीत और संगीत)

नींद से बोझिल है. यह तान, अरी घातिनी नींद, क्यों सुला दिया तूने उसे। वह तेरे लिए संगीत बजाता है। सोजा, सोजा सिर मत हिला तार टूट जाएंगें। ला, ला मुझे दे वीणा, सो जा बेटे सो जा देखू कहाँ था मैं? हाँ यही है। वह पन्ना जो मैंने मोड़ा था। हाँ, हाँ, यही है, वह।
(सीजर का भूत आता है।)

कैसे कांप रही है दीप शिखा! कौन है? क्या है? क्या यह मेरी आँखों का धोखा है? कैसा भयानक आकार है। तू मेरी ओर क्यों बढ़ रहा है? कौन है? तू? क्या है? देवता है? देवदूत है? या राक्षस है तू? मेरा लहू जम गया है तथा रोम-रोम सिहर रहा है। बता तू क्या है?
भूत-तेरा विद्रूप हूँ मैं, ब्रूटस। 

ब्रूटस-क्यों आया है तू? भूत-तृझे यह बताने कि एक बार फिर मिलेंगे हम फिलिपी में। बूट्स-क्या? फिर मिलेंगे हम? भूत-हाँ फिलिपी में। बूट्स-ठीक है। तो अब हम फिलिपी में ही मिलेंगे। ठीक है न? ( भूत जाता है।) मेरा साहस लौटा तो भाग गया। ठहर। जाता कहाँ है? लड़के, लूसियस, वारो, क्लौडियस, जागो, क्लौडियस! 

LUCIUS-The strings, my lord, are false ...................... me in this exigent? (Pages 95-96) 

कठिन शब्दार्थ-strings (स्ट्रिंग्स) = डोरी, तार । bosam (बूजम) = छाती। content (कंटेन्ट) = संतुष्ट होना। gallant (गैलन्ट) = बहादुर, साहसी। exigent (एक्सिजेन्ट) = दबाव डालने वाली अति इच्छा, आवश्यक। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

हिन्दी अनुवाद
लूसियस-स्वामी, वीणा के तार ढीले हैं। 
ब्रटस-समझ रहा है वह अभी तक छेड़ रहा है तार। 
लूसियस-जी, स्वामी। 
ब्रट्स-सपना देखा था क्या? क्यों चीखा तू? 
लसियस-क्या? मैं चीखा था। 
ब्रटस-हाँ चीखा था तृ, कुछ देखा था क्या? 
लसियस-कुछ नहीं. स्वामी।। 
ब्रटस-तो जा, सो जा। क्लौडियस (वारो से) भले मानस जागो। 
वारो-स्वामी ? 
क्लौडियस-स्वामी? 
बूट्स-तुम नींद में क्यों चीख रहे थे? वारो क्लौडियस-क्या हम चीखे थे, स्वामी? ब्रूटस-क्या तुमने कुछ देखा था? । 
वारो-नहीं स्वामी। क्लौडियस-नहीं स्वामी, मैंने कुछ नहीं देखा। 
ब्रूटस-जाओ बंधु कैसियस से कहो, तुरन्त प्रयाण करे। आते हैं हम भी। 
वारो क्लौडियस-जो आज्ञा स्वामी। (सब जाते हैं।)

अंक 5 

दृश्य 1 फिलिपी का मैदान 
(आक्टेवियस, एंटनी और उनकी सेनाएँ आती हैं।)
आक्टेवियस-हमें मन की सारी मुरादें मिल गई हैं एंटनी। तुम्हारा विचार था कि शत्र नीचे नहीं उतरेगा, वह ऊपर पर्वत पर ही रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह नीचे उतर गया। हमने तो उसे ललकारा तक नहीं। और लड़ने चला आया हमसे फिलिपी में।
एंटनी-मैं जानता हूँ। उनके मन में क्या है। वे हमसे दूर रहना चाहते हैं। केवल साहस का दिखावा करने आए हैं, ये। हमें डराने के लिए। (एक संदेशवाहक आता है।)
संदेशवाहक-सेनापतियों, तैयार रहो। शत्रु तेजी से आगे बढ़ रहा है। शत्रु ने युद्ध के लिए ध्वज लहरा दिया है। हमें तुरन्त युद्ध करना पड़ेगा।
एंटनी-आक्टेवियस, तुम बाईं तरफ के समतल मैदान को संभालो। आक्टेवियस-नहीं, मैं दाहिनी ओर रहूँगा, आप वाम पक्ष संभालो। एंटनी-संकट की इस घड़ी में तुम मेरी बात काट रहे हो। 

Octavius-I do not cross you ........... Exeunt Octavius, Antony and their army. (Pages 97-98) 

कठिन शब्दार्थ-parley (पार्लि) = संधिवार्ता करना। charge (चार्ज) = आक्रमण। blowsy (ब्लाउजी) = फूहड़। strokes (स्ट्रोक्स) = प्रहार। blows (ब्लोज) = प्रहार । posture (पोस्चर) = मुद्रा, दिखावा करना। bees (बीज) = मधुमक्खियाँ | stingless (स्टिंगलैस) = डंकरहित । sting (स्टिंग) = डंक मारना। fawn (फॉन) = हिरणी का बच्चा। hounds (हाउन्ड्स) = शिकारी कुत्ते। aveng (ऐवेन्ज) = प्रतिशोध लेना। slaughter (स्लॉटर) = कत्ल करना। peevish (पीविश) = चिड़चिड़ा। reveller (रेवलर) = गुलछरें उड़ाने वाला। hurl (हल) = फैंक देना, उछालना। 

हिन्दी अनुवाद:
आक्टेवियस-बात नहीं काटता हूँ। पर मैंने जो कहा है, होगा वही। (प्रयाण की धुन)
(नगाड़ा बजता है। ब्रूटस, कैसियस और सेनाएँ आती हैं, साथ में हैं, लूसियस, टिटिनियस, मेसाला तथा अन्य)
ब्रूटस-वे खड़े हैं तथा बात करना चाहते हैं। कैसियस-रुक जाओ। सावधान! टिटिनियस हम बात कर आये हैं। 
आक्टेवियस-मार्क एंटनी, युद्ध संकेत करें क्या हम? एंटनी-नहीं, सीजर, करने दो उन्हें आघात तथा हम उत्तर देंगे। पर पहले वे कुछ बात करना चाहते हैं। 

आक्टेवियस-कोई आघात संकेत से पहले ना करें। 
बूटस-आघात से पहले संभाषण क्या? 
आक्टेवियस-भाषण का मोह तो तुम्हें है, हमें नहीं। ब्रटस-बुरे वार से तो अच्छा है अच्छा भाषण।।
एंटनी-बुरे वार में, ब्रूटस तुम करते हो अच्छा भाषण । जब सीजर के सीने में तलवार घोंप रहे थे तब कह रहे थे, सीजर की जय हो।
कैसियस-एंटनी, अभी देखने हैं तेरे पैंतरे, लेकिन तेरा भाषण मधुवन से भी मिठास चुरा लेता है। 
एंटनी-साथ में डंक भी। 

ब्रूटस-और भनभनाहट भी। डंक मारने से पहले क्या खूब भनभनाता है तू।
एंटनी-पापी, गद्दार । क्या तू नहीं भनभनाया था जब तूने सीजर के सीने में तलवार घोंपी थी। बंदरों की तरह खींसें निपोर रहा था तथा कुत्तों की तरह दुम हिला रहा था तू। और दासों की तरह चरण चूम रहा था। अधम कास्का, गीदड़ की औलाद । छिपकर, पीठ पर वार किया था उसने। चापलूस कहीं के।
कैसियस-चापलूस। देखा ब्रूटस। क्यों नहीं मानी आपने मेरी बात । क्यों बच रहा है, यह दुष्ट कहने को ऐसी बात।
आक्टेवियस-सिद्धान्त की बात करो। तर्क से जो बहने लगे पसीने की धार। तो उठाओ तलवार तथा बहने दो लहू की धार । गद्दारों, लो खींच ली मैंने तलवार, सीजर के शरीर में किये थे तुमने तैंतीस घाव, हर घाव का बदला लेकर बुझेगी मेरी तलवार की प्यास। या जब जान ले लोगे तुम पापी मेरी भी, गद्दार।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

ब्रटस-क्या गद्दार? गद्दार तो वे होंगे जो तेरे शिविर में हैं तथा वे ही मारेंगे तुझे। 
आक्टेवियस-हाँ, हाँ, नहीं मार सकती है मुझे तेरी तलवार।
बूटस-बड़े से बड़ों को नहीं मिलती है इससे अच्छी मौत। कैसियस-छोकरा कहीं का। चला आया लड़ने, साथ लाया है कलंदर तथा भांड। एंटनी-नहीं गई अब तक कैसियस की कसमसाहट। आक्टेवियस-मार्क एंटनी, चलो छोड़ो, गद्दारों, ललकारते हैं हम तुम्हें । साहस है तो आओ मैदान में, या फिर कभी हिम्मत हो तो चले आना अपने जौहर दिखाने के लिए मैदान में। (आक्टेवियस, एंटनी और उनकी सेनाएँ जाती हैं।) 

Cassius-Why, now, blow wind, .............. come, ho! away ! (Exeunt) (Pages 98-100) 

कठिन शब्दार्थ-blow (ब्लो) = हवा चलना। swell (स्वेल) = फूलना। bark (बार्क) = जहाज, भौंकना। hazard (हैजड) = खतरा । hark (हार्क) = सुनना। presage (प्रिसेज) = पूर्व सूचना। ensign (इनसाइन) = जहाज का छोटा कर्मचारी। raven (रेवन) = प्रचण्डता से शिकार करना, काला कौआ। kite (काईट) = चील, पतंग। canopy (केनोपी) = छतरी। fatal (फटल) = घातक। providence (प्रोविडेन्स) = देन। everlasting (एव'लास्टिन्ग) = अनन्त, सर्वदा। 

हिन्दी अनुवाद
कैसियस-लो, अब चल पड़ी आंधी, प्रलय का घोर घन गर्जन, लगा है दाव पर सब कुछ, लहरों पर झूल रहा है जीवन।
ब्रूटस-लूसिलियस, सुनो तो। लूसिलियस-(आगे बढ़ता है) स्वामी? (ब्रूटस और लूसिलियस अलग हटकर बात करते हैं) कैसियस-मेसाला। मेसाला-(आगे बढ़ता है) क्या आदेश है सेनापति?
कैसियस-मेसाला, आज मेरा जन्मदिन है। कैसियस ने आज ही के दिन प्रथम बार संसार देखा था। मुझे अपना हाथ दो, मेसाला : तुम देखते हो कि मैं भी पोंपेई की तरह विवश हूँ। मेरे सारे अधिकार दाँव पर लगे हुए हैं। हम रोमनवासियों की स्वाधीनता दाँव पर लगी है। एक ही मुठभेड़ में काम पूरा हो जायेगा। क्या यह उचित होगा। 

और तुम यह जानते हो कि मैं अंधविश्वासी नहीं हूँ। मैंने अच्छे-बुरे शकुन कभी नहीं माने हैं। लेकिन क्यों आज सारे लक्षण विपरीत दिखाई दे रहे हैं और मुझे इनमें विश्वास हो रहा है। दो गरुड़ सौभाग्य के सूचक थे। मार्ग में ध्वज पर वे आकर बैठ गये। वे सारे बलि भोग शौक से स्वीकार कर रहे थे जो कुछ भी उन्हें सैनिक खिला रहे थे। लेकिन अब वे हमें छोड़कर न जाने कहाँ उड़ गये हैं और अब आकाश में चील-कौवे मंडरा रहे हैं जो हमारे शरीर को नोचने को तैयार हैं। हमारे सिर पर मौत की विकराल छाया मंडरा रही है।
मेसाला-ये सभी विश्वास गलत हैं।

कैसियस-मैं भी इनको सत्य नहीं मानता हूँ और मुझमें संग्राम का पूर्ण उत्साह है। संकट से लड़ने को तैयार हूँ मैं।
बूटस-तो लूसिलियस, ठीक है। यह .....
कैसियस-मार्क ब्रटस, हमारे नेता, देवता, मित्र ये सब हमारे साथ थे सुख-शान्ति में तथा विजय का आनन्द भी साथ में लेंगे। लेकिन ये सभी परिणाम युद्ध के परिणाम पर निर्भर करते हैं। यदि हमें हार का मुँह देखना पड़ा तो यह मुलाकात हमारी अंतिम मुलाकात होगी। ऐसी आपदा में आप क्या करेंगे।
ब्रटस-मैं नहीं जानता कि किस तरह कैटो ने मौत को गले लगा लिया था। मुझे तो वह साहसहीन लगी थी। उसकी मौत कुत्सित थी। वह मौत भयभीत होकर पलायन करने वाली थी। जो भी आपदाएँ आयेंगी उन्हें मैं सहन करूँगा। और जब तक सांस है भाग्य से लड़ता रहूँगा।

कैसियस-मान लो हम हार जायें तथा वे आपको बंदी बना लें तथा आपके हाथ-पैर जंजीरों से बाँध दें, आपका मुँह काला करके पूरे नगर में घुमायें।
बूटस-नहीं, कैसियस। नहीं! नहीं! ऐसी बात मत बोलो। नहीं। मैं रोम में यूं नहीं चल सकता हूँ। केवल यही सोचो कि हमें 15 मार्च की उस क्रांति को पूर्ण करना हूँ। पर अब हमारी पुनः मुलाकात कब होगी कोई नहीं जानता है। तो मित्रों एक-दूसरे से गले मिल लो। अलविदा दोस्तो, जीवित रहे तो फिर मिलेंगे और हँसेंगे। और यदि मिल ना पाये, तो यह विदाई हमारी अन्तिम विदाई होगी।
कैसियस-विदा, अलविदा, दोस्तो अलविदा। फिर मिले तो फिर हँसेंगे, मिल ना पाये तो यह विदाई सुन्दर होगी।
बूटस-तो चलो, आगे बढ़ो, नेतृत्व संभालो। काश मानव अपने किये गये हर कार्य का अन्त देख पाता। लेकिन खुशी की बात यह है कि आज संध्या से पहले ही हम अपना अंत देख लेंगे।
(सब जाते हैं) 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Scene II. 

The same. The field of ....................... And hark ! They shout for joy. (Pages 101-102) 

कठिन शब्दार्थ-legion (लिजिअन) = भीड़-भाड़, सैन्यदल । demeanor (डिमीन(र)) = व्यवहार। overthrow (ओवरथ्रो) = गड़बड़ी, पराजय। slew (स्लू) = झटके से घुमाना, ढेर। spoil (स्पोइल) = गंदा करना। troop (ट्रप) = सैन्य टुकड़ी। spur (स्पर) = मुख्य मार्ग से निकला हुआ रास्ता, प्रेरणा। compass (कम्पास) = कुतुबनुमा, प्रकार। 

हिन्दी अनुवाद : दृश्य 2 

वही। युद्धक्षेत्र। (तूर्यनाद । ब्रूटस और मेसाला आते हैं)। बूटस-मेसाला लो, आदेश लो, जल्दी करो। उस तरफ जाओ तथा सेना से कहो (तेज अलार्म) कि ओक्टेवियस के पाँव उखड़ गये हैं तथा तत्काल यहाँ आओ। बस एक हल्ला और, फिर अपनी विजय है। जल्दी करो, तत्काल जाओ। (जाते हैं)

दृश्य 3.

युद्ध-स्थल का दूसरा भाग (तूर्यनाद। कैसियस और टिटिनियस आते हैं)
कैसियस-टिटिनियस, यह देखा कायर कहीं के, भगोड़े, ये भागते हैं मैदान छोड़कर। आज मुझे अपनों पर ही हाथ उठाना पड़ रहा है। मेरा ध्वजवाहक मैदान छोड़कर भागता था। उसको मार डाला और उसका ध्वज स्वयं मैंने संभाला।
टिटिनियस-जरा सी भूल कर बैठे हमारे मार्क ब्रूटस, आक्टेवियस थोड़ा पीछे हटा, वे आगे चढ़ गये बिना सोचे-समझे, हमारे सैनिक तो लड़ना, भूल कर लूटने में ही जुट गए और एंटनी ने हमें तत्काल घेर लिया।

(पिंडारस आता है)
पिंडारस-भागिए स्वामी, दौडिए स्वामी, आपकी छावनी में शत्रु की सेना घुस चुकी है। उन्होंने सभी शिविर जला दिये हैं। भागिये स्वामी, दौड़िये स्वामी।
कैसियस-यह पहाड़ी सुरक्षित है। देख तो, 
टिटिनियस, देख क्या मेरे ही शिविर जल रहे हैं? 
टिटिनियस-हाँ, वे हमारे ही शिविर हैं।
कैसियस-मित्र, ले मेरा अश्व, लगा दे एड तथा देखकर आ कौनसे सैनिक हैं वे? दुश्मनों के हैं या हमारे?

टिटिनियस-बस यूं गया और यूं आया। (जाता है) 
कैसियस-पिंडारस सुन, इस टीले पर चढ़ और देख, क्या हो रहा है? 
(पिंडारस टीले पर चढ़ता है।)
मैंने आज ही के दिन पहला सांस लिया था। मेरे जीवन का चक्र पूरा घूम चुका है। आज ही आरम्भ था और आज ही होगा अंत। पिंडारस बता तो सही, क्या हो रहा है?
पिंडारस-(ऊपर से ही) हाय, स्वामी! कैसियस-क्या हुआ?
पिंडारस-(ऊपर से ही) टिटिनियस, घिर गया, वह घिर गया सवारों से, भागता है वह, वे लोग उसके पीछे दौड़ते हैं। लो वे उसके पास आ गये हैं। नीचे उतर आये, वह भी नीचे उतर गया। पकड़ा गया है।
(शोर) सुनिये स्वामी, यह हर्षनाद सुनिये। 

Cassius - Come down, behold no ... ............. As tidings of this sight. (Pages 102-104) 

कठिन शब्दार्थ-oath (ओथ) = प्रतिज्ञा। bowel (बाउअल्) = आंत। disconsolate (डिसकोन्सोलेट) = सांत्वनाहीन। deed (डीड) = कार्य। melancholy (मेलनकलि) = दुःख, विपत्ति। engender (एनजेन्डर) = जन्म देना, पैदा होना। piercing (पिअर्सिंग) = चीरते हुए, भेदना। dart (डार्ट) = भाला, बी, शंकु। 

हिन्दी अनुवाद

कैसियस-आ, उतर नीचे, अब और कुछ मत देख। मैं स्वयं भी कायर हूँ। मेरा मित्र मेरे सामने मारा गया। धिक्कार है मुझ पर कि मैं जीवित हूँ।
(पिंडारस नीचे उतरता है) आ, यहाँ आजा मेरे दास, युद्ध में मैंने तुझे बंदी बनाया था। तुझे इसी शर्त पर नहीं मारा था कि तू सदैव मेरे आदेश की पालना करेगा। आज तुझे मेरा एक अंतिम आदेश और मानना है। तत्पश्चात् मैं तुझे मुक्त कर दूंगा। फिर तू अपने देश लौट जाना। जिससे सीजर मरा था वही तलवार है यह। चीर दे इससे मेरा कलेजा। बोल मत, ले पकड़, तलवार की यह मूठ, ले। इस तरह जब ढांप लूँ चेहरा, तू घोंप दे तलवार।

(पिंडारस तलवार घोंप देता है) ले सीजर, तेरा प्रतिशोध पूरा हुआ। उसी तलवार से मारा मुझे, जिससे तू मरा । (मरता है।)
पिण्डारस-मैं अब मुक्त हूँ। लेकिन मैं ऐसी मुक्ति नहीं चाहता था। कैसियस, स्वामी ! लीजिए, अब मैं भागता हूँ। हाँ अब मुझे कोई भी रोमन छू नहीं पाएगा।

(जाता है।) (टिटेनियस और मेसाला पुनः आते हैं।)
मेसाला-है ना अनोखा संयोग, टिटिनियस, ब्रूट्स ने हरा दिया आक्टेवियस को और कैसियस की सेना को खदेड़ दिया एंटनी ने।
टिटिनियस-चलो, कुछ तो है, जिसे सुनकर खुश होंगे, कैसियस। मेसाला-कहाँ छोड़ गए थे, तुम उन्हें? टिटिनियस-यहीं पर थे, अवसाद में डूबे हुए। पिण्डारस साथ में था। मेसाला-वे तो नहीं हैं इस धरती पर? टिटिनियस-जीवित तो नहीं लगते, हाय।

मेसाला-वही है न। टिटिनियस-वे हैं नहीं, वे थे, कैसियस नहीं रहे। ओ डूबते सूर्य, जैसे लाल किरणों में तुम आज रात डूब रहे हो, वैसे ही लाल रक्त में कैसियस का दिल डूब गया। रोम का सूर्य अस्त हो गया। हमारा दिन ढल गया है। बादल घिर आए हैं। धुंध, अंधकार, कष्ट यही था हमारे कर्मों का अंत? जो विजय थी उसे आप ने हार मान लिया।
मेसाला-शंका का कुटिल परिणाम है यह । ओ घातिनी शंका! अवसाद की संतान! तू क्यों मानव के मन को घेर लेती है। जो नहीं होता। वह संकट क्यों दिखाती है तू। शीघ्र ही तू जड़ पकड़ती है। तू, कभी शुभ फल नहीं देती है। तुझे जो जन्म देता है तू उसी का अंत कर देती है।
टिटिनियस-पिण्डारस! पिण्डारस! कहाँ है तू? मेसाला-टिटिनियस, ढूँढो पिण्डारस को...., मैं चलूँ, तप्त सीसे के जैसी खबर सेनापति को सुनाऊँ। घोर निर्मम कार्य है यह। क्या करूँ? लेकिन करना पड़ेगा।

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

Titinius-Hie you, Messala ..... ........ fortune in a second fight. (Exeunt) (Pages 104-105) 

कठिन शब्दार्थ-seek (सीक) = तलाश करना। wreath (रीथ) = फूलों का हार। mourning (माउरनिंग) = विलाप करना। slain (स्लेन) = कत्ल करना। entrails (एनट्रेल्ज) = अंतरांग, आंत। 

हिन्दी अनुवाद : टिटिनियस-हाँ जाओ, मेसाला, मैं पिण्डारस को ढूँढ़ता हूँ। (मेसाला जाता है।) मित्र कैसियस, आपने मुझे क्यों भेजा? मुझे रास्ते में जो मिले, वे आपके मित्र थे। उन्होंने मेरे सिर पर यह विजय की माला रखी थी और कहा था कि मैं आपको यह बता दूँ। क्या आप वह हर्ष का घोष नहीं सुन पाए थे। हाँ शोक। आपने समझा कुछ और, अब आप इस विजयमाला को धारण करें। आपके प्यारे ब्रटस का विजय उपहार। हो कहाँ ब्रूट्स? मैं कैसियस का मीत हूँ। यहाँ जीवित हूँ। अकेला हूँ। यह रोम की रीत है। तलवार मेरे मीत की है। तू ले इसे और मेरे वक्ष में उतार दे।

(स्वयं को मारता है) (तूर्यनाद । ब्रटस, कैटो, स्ट्रेटो और लसियस के साथ मसाला आता है।) बूटस-कहाँ है? किधर है? मेसाला, मेरे कैसियस का शव कहाँ है? मेसाला-वहाँ वह शोक संतप्त टिटिनियस के पास। बूटस-हैं ! टिटेनियस तो चित पड़ा हुआ है। कैटो-उसका कत्ल कर दिया गया।

बूटस-ओर जूलियस सीजर, महानायक, तुम बली हो। तुम्हारी आत्मा अब तक धरती पर डोलती है। वह हमारे ही खड्ग हम में घोंपती है।
(धीमा तूर्य नाद) कैटो-वीर टिटिनियस! देखिए हमने मृत कैसियस को ताज नहीं पहनाया है!

ब्रूट्स-क्या अभी भी इन जैसे दो वीर रोमन और हैं? रोम के अंतिम सपूतों लो विदाई। अब रोम माता तुम्हारे जैसे वीरों को जन्म नहीं दे सकती है। कैसियस, मनमीत, मैं कभी और रोऊँगा, थासोस, भेज दो, ये अवशेष पूज्य हैं। इनका कर्म वहीं पर होना चाहिए। यहाँ तो संकट है। लूसियस चलो, चलो, नौजवान कैटो, चलो, लेबियो और, नौजवान कैटो, चलो, लेबियो और फ्लावियस कर रहे हैं व्यूह रचना। तीन बजे हैं। चलो, फिर से करें संघर्ष, रात से पहले हम फिर भाग्य को खोजें। (सब जाते हैं।) 

Scene IV

Another part of the field ......... I'll rather kill myself. (Pages 106-107) 

कठिन शब्दार्थ-proclaim (प्रोक्लेम) = घोषणा करना। dare (डेअर) = साहस करना। defend (डिफेन्ड) = रक्षा करना।

हिन्दी अनुवाद : दृश्य 4 

रणक्षेत्र का एक अन्य भाग
(तूर्यनाद। युद्धरत सैनिक आते हैं, दोनों तरफ की सेनाओं के फिर ब्रूटस, कैटो, लूसिलियस तथा अन्य आते हैं)
ब्रूटस-देशप्रेमियों, रोमनों, वीरों उठो, फिर सिर उठाओ, ध्वज उठाओ, बढ़ो आगे, जीतो मैदान । (जाता है।)
कैटो-उठो, माँ के लाल हो तुम, चलो मेरे साथ, संग्राम में घोषित करूँगा मैं आज अपना नाम। कैटो हूँ मैं, मैं पुत्र हूँ मार्क कैटो का। मैं शत्रु का काल हूँ। पुत्र हूँ, मैं मार्क कैटो का।

बूटस-और मैं हूँ ब्रूटस-मार्क ब्रूट्स, देश का दीवाना हूँ तथा आजादी का परवाना हूँ। दोस्तों आज मुझे समझो, ब्रूटस! (जाता है)
लूसिलियस-ओ युवा एवं महान कैटो गिर गए तुम? धन्य हो तुम, वीर हो, महान, टिटिनियस समान, वीर थे कैटो, तुम वीर की संतान हो।
पहला सैनिक-बोल, कैद या मौत? लूसिलियस-मौत, बस मौत, मार दे, ले धन ले ले। (धन देता है।) ब्रूटस को मार दे, और उसकी मौत का यश कमा ले। पहला सैनिक-नहीं, मारना नहीं है। बड़ा शिकार है तू! दूसरा सैनिक-मार्ग दो, मार्ग दो, सेनापति मार्क एंटनी को बताओ। पकड़ा गया है ब्रूट्स। पहला सैनिक-हाँ, मैं दूंगा समाचार, लो आ गए सेनापति। (एंटनी आता है।) ब्रूटस, पकड़ा गया। पकड़ा गया ब्रूट्स, स्वामी। 
एंटनी-कहाँ है वह?

लूसिलियस-एंटनी, वे सुरक्षित हैं। दूर है तुमसे, जो उन्हें पकड़े, अभी जन्मा नहीं कोई, देवता, अपमान उनका इस तरह होने नहीं देंगे। जब जहाँ, जीवित, अजीवित मिलेंगे वे तुम्हें, वे अजित होंगे। मार्क ब्रूटस! वीर ब्रूटस!
एंटनी-नहीं है, ब्रटस नहीं है यह, पर नहीं है कम किसी से। मत मारना इसको। रखो सम्मान से, मित्र होने योग्य है। नरवीर सब ऐसे, चलो आगे बढ़ो। ढूँढो कहाँ है। मार्क ब्रूट्स । आक्टेवियस के शिविर में आकर खबर दो। (सब जाते हैं।)

दृश्य-5 

रणक्षेत्र का एक अन्य कोना (ब्रूटस, डार्डेनियस, क्लीट्स, स्ट्रेटो और वोलुमनियस आते हैं।). ब्रूट्स-बस यह है शेष, जो भारी कंटक था। मित्रगण, आओ यहाँ बैठो शिला पर, दो घड़ी आराम कर लें।
क्लीट्स-स्टैटीलियस-बेचारा ......था। उसने संकेत दिए थे लेकिन लौटकर हम तक नहीं आया। पकड़ा गया, या उसे वीर गति मिली है।
ब्रूटस-आ क्लीट्स, आ, बैठ पल दो पल, आजकल तो वीरगति का ही चलन है। सुन क्लीट्स....... (फुसफुसाता है।)
क्लीट्स-मैं? नहीं, कभी नहीं। ब्रूटस-तो फिर चुप! कुछ मत बोलो। क्लीट्स-मैं स्वयं को मार लूँगा।

Brutus - Hark thee, Dardanius ................. Cry within, Fly, fly, fly!' (Pages 107-109) 

कठिन शब्दार्थ-meditates (मेडिटेट्स) = ध्यान लगाना। vessel (वेसल) = पानी का जहाज, बर्तन। pit (पिट) = गड्ढा, पाताल। leap (लीप) = छलांग लगाना, कूदना । hilt (हिल्ट) = कटार या तलवार की मूठ। 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

हिन्दी अनुवाद
बूटस-डार्डेनियस, सुनो तो। (फुसफुसाता है।) डार्डेनियस-क्या मैं यह काम करूँ? क्लीट्स-मित्र । डार्डेनियस! डार्डेनियस-ओ क्लीट्स! क्लीट्स-नायक ने तुझको क्या अशुभ आदेश दिया है? डानियस-कह रहे हैं मार दे मुझको। देखो तो वह संतप्त है, शोक मुद्रा में, समाधि में। क्लीट्स-हृदय में शोक का सागर लहलहा रहा है तथा नयनों से नीर बह आया है। बूटस-वोलुमनियस, यहाँ आ, बात सुन। वोलुमनियस-क्या बात है, स्वामी? ..
बूटस-यही, बस, सीजर का भूत....आ चुका है। रात में दो बार, सार्डिस में भी यही कल रात, मैं जानता हूँ। मेरा काल आ गया है।
वोलुमनियस-नहीं, स्वामी, नहीं, नहीं।

बूटस-सत्य यही है। ....वोलुमनियस, यह सत्य है। बहुत कठोर है।
अपने काल को पहचानो। शत्रु ने हमें पाताल में पहुंचा दिया है। (नेपथ्य में हल्का शोर।)
ठीक है। हम स्वयं ही इसमें कूद जाते हैं। अन्यथा वे हमें इस गहराई में धकेल देंगे। तू पाठशाला में भी मेरे साथ था। तुझे वास्ता है बीते हुए समय का। मैं दौड़कर आता हूँ। ले तू तलवार और इसे अच्छे से पकड़।
वोलुमनियस-यह काम मित्रों का नहीं होता है। (नेपथ्य में शोर।) क्लीट्स-भागिए स्वामी, दौड़िए, स्वामी।
बूटस-विदा, अलविदा, दोस्तों अलविदा, तुम्हें, तुम्हें भी, वोलुमनियस, स्ट्रेटो, क्या तुम अब तक सो रहे थे? तो अलविदा, स्ट्रेटो.....मेरे देश के लोगों। आप सबका यही उपकार है मुझ पर कि आप जीवन भर मेरे मित्र थे। और सब पूर्ण निष्ठावान थे। हार कर भी आज मैं गौरव कमाऊँगा। विदा, अलविदा साथियों। अलविदा, मौन होना है मुझे। मेरा इतिहास अब पूर्ण हो चुका है। अब नयनों पर भारी बोझ छा रहा है। अब अस्थियाँ विश्राम चाहती हैं। कष्ट की अन्तिम घड़ी है। (तूर्यनाद, नेपथ्य में शोर, 'दौड़ो, भागो!') 

Clitus-Fly, my lord, fly .... ................ glories of this happy day. (Pages 109-111)

कठिन शब्दार्थ-smatch (स्मेच) = कुचलना । still (स्टिल) = शान्त। bondage (बोन्डेज) = गुलामी, दासत्व। bestow (बिस्टो) = प्रदान करना। conspirators (कन्स्पिरट(र)ज़) = षड्यन्त्रकारी। rites (राइट्स) = रीति-रिवाज। burial (बेरिअल्) = दफनाना। glories (ग्लोरीज) = प्रतिष्ठा। 

हिन्दी अनुवाद
क्लीट्स-भागिए स्वामी, दौडिए स्वामी। बूटस-चलो तुम चलो, मैं भी आता हूँ। (क्लीट्स, डार्डेनियस और वोलुमनियस जाते हैं।)
स्ट्रेटो, सुन साथी, सुन विनय मेरी । तू मेरा मित्र है। भला मानस है। कल्याण हो तेरा। ले पकड़ तलवार मेरी, फेर ले अपना मुँह, दौड़कर आता हूँ। मैं।
स्ट्रेटो-हाथ दो अपना, लो अलविदा, स्वामी। बूटस-स्ट्रेटो, अलविदा। (अपनी तलवार घोंप लेता है) हो शान्त अब, सीजर, जब तुझे मारा नहीं था तब इतना उत्साह नहीं था। (मरता है) (तूर्यनाद। एंटनी, ऑक्टेवियस, मेसाला, लूसिलियस और सेना आते हैं।) आक्टेवियस-यह कौन है? । 
मेसाला-मेरे मालिक का आदमी। स्ट्रेटो, तेरा स्वामी कहाँ है?

स्ट्रेटो-दूर, बहुत दूर जा चुके हैं। वो इस दास्ता से जिसमें बंधे हो तुम, मेसाला। जो विजेता हैं केवल वे ही उन्हें अग्नि दे सकते हैं। जब तक वे रहे, हमेशा ऊँचे रहे। कोई भी शत्रु स्वामी की देह को छू नहीं सका।
लूसिलियस-ब्रूटस ऐसे ही मिलना चाहिए था। बूट्स को नमन है, उन्होंने मेरी घोषणा को सत्य सिद्ध कर दिया है।
आक्टेवियस-अब ब्रूटस के सभी साथी मेरे साथ रहेंगे। बोलो, क्या यह तुम्हें स्वीकार है। स्ट्रेटो-मेसाला, कहे तो....... 
आक्टेवियस-कहो ना, मेसाला। 
मेसाला-स्ट्रेटो, मेरे स्वामी कैसे मरे ? 

RBSE Class 11 English Julius Caesar Translation in Hindi Part 2

स्ट्रेटो-तलवार मेरे हाथ में थी, दौड़ कर घोंपी उन्होंने इसे अपनी छाती में। 
मेसाला-आक्टेवियस, लो, तुम इसे भी साथ ले लो। अंत तक सेवा इसी ने की है स्वामी की।
एंटनी-रोमनवासियों में श्रेष्ठतम केवल वही थे। षड्यन्त्र में बहुत सारे देशप्रेमी शामिल थे। लेकिन न्याय प्रेमी बस वही थे। सब रोमनवासियों का भला हो । वह यह चाहते थे। उनका जीवन सहज था तथा मन मधुर था। पंचभूतों का पूर्ण मिलन था, उनमें। वे सभी महापुरुषों से अलग थे।
आक्टेवियस-उनके गुणों के अनुसार उन्हें पूर्ण निष्ठा व आदर मिलेगा, रोम की धरती में सम्मान के साथ दफनाने का। उनका अन्तिम क्रियाकर्म सभी रोमनवासियों के सामने होना चाहिए। इसलिए सेना को आराम करने को कहो; और हम भी चलते हैं तथा विजय के आनंद उठाते हैं। (सब जाते हैं।)

Bhagya
Last Updated on Aug. 23, 2022, 5:53 p.m.
Published Aug. 22, 2022