RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

Rajasthan Board RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन   Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Chemistry Chapter 9 Important Questions हाइड्रोजन

बहुचयनात्मक प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न 1. 
मुक्त हाइड्रोजन का अपार भण्डार है:
(अ) जल
(ब) पृथ्वी
(स) सूर्य
(द) पेट्रोलियम
उत्तर:  
(स) सूर्य

प्रश्न 2. 
ड्यूटीरियम तथा ट्राइटियम परस्पर हैं:
(अ) समभारिक
(ब) समन्यूट्रॉनिक
(स) समप्रोटॉनिक
(द) समावयवी
उत्तर: 
(स) समप्रोटॉनिक

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन  

प्रश्न 3. 
भारी जल है:
(अ) H2
(ब) D2
(स) बार-बार आसवन करने पर प्राप्त जल 
(द) 4°C पर जल 
उत्तर: 
(ब) D2

प्रश्न 4. 
अधिकतम हाइड्रोजन आबन्ध जो जल का एक अणु बना सकत है, उनकी संख्या है: 
(अ)  2 
(ब) 3 
(स) 4 
(द) 1 
उत्तर: 
(स) 4 

प्रश्न 5. 
A + 2H2O → Ca(OH)2 + H2 इस अभिक्रिया में पदार्थ A है:
(अ) Ca 
(ब) Cao 
(स) CaH
(द) CaH 
उत्तर: 
(अ) Ca 

प्रश्न 6.
जल की अस्थायी कठोरता निम्नलिखित में से किस यौगिक की उपस्थिति के कारण होती है? 
(अ) मैग्नीशियम बाइकार्बोनेट 
(ब) कैल्सियम क्लोराइड 
(स) मैग्नीशियम सल्फेट 
(द) कैल्सियम कार्बोनेट 
उत्तर: 
(अ) मैग्नीशियम बाइकार्बोनेट 

प्रश्न 7. 
धातु A एक संयोजी है जो कि गैस B से क्रिया करके हाइड्रॉइड बनाती है। A तथा B के समीकरण है:
(अ) Ca + H2 → CaH
(ब) 2B + 3H2 → 2BH
(स) Mg + H2 → MgH2 
(द) 2Na + H2 → 2NaH 
उत्तर: 
(द) 2Na + H2 → 2NaH 

प्रश्न 8. 
हाइड्रोजन की परमाणुकता है:
(अ) एक 
(ब) तीन 
(स) चार 
(द) दो 
उत्तर: 
(द) दो 

प्रश्न 9. 
हाइड्रोजन के कौनसे समस्थानिक स्थायी हैं? 
(अ) H, D 
(ब) H, T 
(स) D, T 
(द) H, D तथा T 
उत्तर: 
(अ) H, D 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 10. 
निम्न में से कौनसा गुण हाइड्रोजन का नहीं है? 
(अ) यह रंगहीन है। 
(ब) यह गंधहीन है। 
(स) यह स्वयं नहीं जलती, लेकिन जलने में सहायक है। 
(द) यह स्वयं जलती है, लेकिन जलने में सहायक नहीं है। 
उत्तर: 
(स) यह स्वयं नहीं जलती, लेकिन जलने में सहायक है। 

प्रश्न 11. 
निम्न में से कौनसा हैलोजन H2 के साथ अंधेरे में ही क्रिया कर लेता है? 
(अ) I2 
(ब) Cl2 
(स) Br
(द) F
उत्तर: 
(द) F

प्रश्न 12. 
ट्राइटियम में प्रोटॉन, न्यूट्रॉन एवं इलेक्ट्रॉन की संख्या क्रमशः है:
(अ) 1, 2, 3 
(ब) 1, 2, 1 
(स) 2, 2, 2 
(द) 3, 3, 3 
उत्तर: 
(ब) 1, 2, 1 

प्रश्न 13. 
जल में ऑक्सीजन की संकरण अवस्था है:
(अ) dsp2 
(ब) sp 
(स) sp
(द) sp3
उत्तर: 
(द) sp3
 
प्रश्न 14. 
निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है? 
(अ) H2O में हाइड्रोजन बंध पाया जाता है। 
(ब) H2O में हाइड्रोजन बन्ध के कारण यह द्रव है। 
(स) बर्फ का घनत्व जल से अधिक होता है। 
(द) बर्फ का घनत्व जल से कम होता है। 
उत्तर: 
(स) बर्फ का घनत्व जल से अधिक होता है। 

प्रश्न 15. 
पुराने तेल चित्रों का सफेद रंग काला पड़ जाने पर उसे किससे साफ किया जाता है? 
(अ) H2
(ब) H2O2 
(स) H2
(द) NH3 
उत्तर: 
(ब) H2O2 

प्रश्न 16. 
जब कोई लवण जल से क्रिया करता है तो प्राप्त होगा:
(अ) अम्ल 
(ब) क्षार 
(स) अम्ल व क्षार 
(द) जटिल लवण 
उत्तर: 
(स) अम्ल व क्षार 

प्रश्न 17. 
जब HCl को जल में घोलते हैं, तो कौनसे आयन प्राप्त होते हैं? 
(अ) HT व CI 
(ब) H3O+ व Cl
(स) H2Cl+ व H' 
(द) H2Cl+ व Cr 
उत्तर: 
(ब) H3O+ व Cl

प्रश्न 18. 
निम्नलिखित में से कौनसा तत्व अम्ल तथा क्षार दोनों से क्रिया करके H2 देता है? 
(अ) Mg 
(ब) Zn 
(स) C 
(द) Cl
उत्तर: 
(ब) Zn 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 19. 
वाटर गैस है:
(अ) CO 
(ब) H2 
(स) CO + N
(द) CO + H2 
उत्तर: 
(द) CO + H2 

प्रश्न 20. 
आयनिक हाइड्राइड है:
(अ) CH4 
(ब) MgH2
(स) LaH2.87 
(द) HF 
उत्तर: 
(ब) MgH2

रिक्त स्थान वाले प्रश्न (Fill in the blanks):

प्रश्न 1. 
लेवोशियो के अनुसार हाइड्रोजन का अर्थ है .................. उत्पन्न करने वाली गैस। 
उत्तर: 
जल

प्रश्न 2. 
हाइड्रोजन के ................... समस्थानिक होते हैं। 
उत्तर: 
तीन

प्रश्न 3. 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 1उत्तर: 
CH3OH(l) 

प्रश्न 4. 
डाइबोरेन एक .......................... हाइड्राइड है। 
उत्तर: 
इलेक्ट्रॉन न्यून

प्रश्न 5. 
Cs-H का ....................... Li-H से अधिक होता है। 
उत्तर: 
आयनिक गुण 

प्रश्न 6. 
जल के स्वतः आयनन से ........................... बनते हैं। 
उत्तर: 
H3O+ तथा OH 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 7. 
CaO(s) + H2O(g) → Ca(OH)2(aq) अभिक्रिया है। 
उत्तर: 
जलयोजन 

प्रश्न 8. 
जल की अस्थायी कठोरता Ca तथा Mg के .................... कारण होती है। 
उत्तर: 
बाइकार्बोनेट
 
प्रश्न 9. 
वनस्पति तेलों के वसा में परिवर्तन में .................. उत्प्रेरक प्रयुक्त होता है। 
उत्तर: 
निकल (Ni)

प्रश्न 10. 
CH4 एक इलेक्ट्रॉन ................... यौगिक है। 
उत्तर: 
परिशुद्ध। 

निम्नलिखित में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए (True and False Statement):

प्रश्न 1. 
हाइड्रोजन के स्थायी समस्थानिक हाइड्रोजन तथा ड्यूटीरियम है। 
उत्तर: 
सत्य

प्रश्न 2. 
CO + N2 को वाटर गैस कहते हैं। 
उत्तर: 
असत्य

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 3. 
जल में ऑक्सीजन की संकरण अवस्था sp3 है। 
उत्तर: 
सत्य

प्रश्न 4. 
जल की स्थायी कठोरता Na के क्लोराइड तथा सल्फेट के कारण होती है। 
उत्तर: 
असत्य

प्रश्न 5. 
शुद्ध अवस्था में H2O2 लगभग रंगहीन द्रव होता है। 
उत्तर: 
सत्य

प्रश्न 6. 
H2O की भौतिक अवस्था द्रव होने का कारण अंतराअणुक हाइड्रोजन बन्धन है।
उत्तर: 
सत्य
 
प्रश्न 7. 
SiH4 एक इलेक्ट्रॉन समृद्ध हाइड्राइड है।
उत्तर:  
असत्य

प्रश्न 8. 
हाइड्रोजन केवल + 1 ऑक्सीकरण संख्या दर्शाता है। 
उत्तर: 
असत्य

प्रश्न 9. 
हाइड्रोजन के दो नाभिकीय चक्रण समावयवी होते हैं। 
उत्तर: 
सत्य

प्रश्न 10. 
लवणीय हाइड्राइडों को सहसंयोजक हाइड्राइड भी कहते हैं। 
उत्तर: 
असत्य


मिलान करने वाले प्रश्न (Matching type Questions):
सूची A तथा सूची B का मिलान कीजिए तथा सही कूट (Code) का चयन कीजिए:

प्रश्न 1. 

सूची A

सूची B

(1) जल का क्वथनांक

(a) सोडियम हाइड्राइड

(2) फॉस्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ

(b) 373 K

(3) धात्विक हाइड्राइड

(c) + 3 तथा + 5

(4) Na(s) + H2(g)

(d) LaH2.87

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) जल का क्वथनांक

(b) 373 K

(2) फॉस्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ

(c) + 3 तथा + 5

(3) धात्विक हाइड्राइड

(d) LaH2.87

(4) Na(s) + H2(g)

(a) सोडियम हाइड्राइड


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 2. 

सूची A

सूची B

(1) हाइड्रोजन की आवर्त सारणी में स्थिति

(a) बर्जिअस विधि

(2) हाइड्रोजन से संश्लेषित पेट्रोल बनाना

(b) सोडियम कार्बोनेट

(3) जल में बन्ध कोण

(c) अनिश्चित

(4) धावन सोडा

(d) 104.5°

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) हाइड्रोजन की आवर्त सारणी में स्थिति

(c) अनिश्चित

(2) हाइड्रोजन से संश्लेषित पेट्रोल बनाना

(a) बर्जिअस विधि

(3) जल में बन्ध कोण

(b) सोडियम कार्बोनेट

(4) धावन सोडा

(d) 104.5°


प्रश्न 3.

सूची A

सूची B

(1) H2O का परावैद्युतांक

(a) H2O के लिए स्थायी कारक

(2) परहाइड्रॉल

(b) नीला थोथा

(3) यूरिया

(c) 70.7C2/N.m2

(4) CuSO4.5H2O

(d) पूतिरोधी

 उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) H2O का परावैद्युतांक

(c) 70.7C2/N.m2

(2) परहाइड्रॉल

(d) पूतिरोधी

(3) यूरिया

(a) H2O के लिए स्थायी कारक

(4) CuSO4.5H2O

(b) नीला थोथा


प्रश्न 4. 

सूची A

सूची B

(1) हरा कसीस

(a) 2Na(s) + 2H2O(l) → 2NaOH(aq) + H2(g)

(2) रेडॉक्स अभिक्रिया


(b) CaH2(S) + 2H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + 2H2(g)

(3) जलू अपघटन

(c) CaH2

(4) आयनिक हाइड्राइड

(d) FeSO4 .H2O

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) हरा कसीस

(d) FeSO4 .H2O

(2) रेडॉक्स अभिक्रिया

(a) 2Na(s) + 2H2O(l) → 2NaOH(aq) + H2(g)

(3) जलू अपघटन

(b) CaH2(S) + 2H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + 2H2(g)

(4) आयनिक हाइड्राइड

(c) CaH2


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 5. 

सूची A

सूची B

(1) जल गैस

(a) इलेक्ट्रॉन न्यून यौगिक

(2) AIH3

(b) 111.5

(3) कार्बनिक हाइड्राइड

(c) CO(g) + H2(g)

(4) H2O में द्विफलकीय कोण

(d) CnH2n+2

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) जल गैस

 (c) CO(g) + H2(g)

(2) AIH3

(a) इलेक्ट्रॉन न्यून यौगिक

(3) कार्बनिक हाइड्राइड

(d) CnH2n+2

(4) H2O में द्विफलकीय कोण

(b) 111.5


प्रश्न 6. 

सूची A

सूची B

(1) अम्ल तथा क्षार दोनों से क्रिय करने वाला धातु

 (a) H2O2

(2) जल के एक अणु द्वारा बनाए गए हाइड्रोजन बन्धों की संख्

(b) 2

(3) ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों गुण

(c) Zn

(4) हाइड्रोजन की परमाणुकता

(d) चार

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) अम्ल तथा क्षार दोनों से क्रिय करने वाला धातु

(c) Zn

(2) जल के एक अणु द्वारा बनाए गए हाइड्रोजन बन्धों की संख्

(d) चार

(3) ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों गुण

 (a) H2O2

(4) हाइड्रोजन की परमाणुकता

(b) 2


प्रश्न 7. 

सूची A

सूची B

(1) ब्राइन

 (a) C17H35COONa ( साबुन)

(2) परमाणु भट्टी में मंदक

(b) Na+Cl-

(3) सहसंयोजी हाइड्राइड

(c) भारी जल (D2O)

(4) सोडियम स्टीयरेट

(d) NH3

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) ब्राइन

(b) Na+Cl-

(2) परमाणु भट्टी में मंदक

(c) भारी जल (D2O)

(3) सहसंयोजी हाइड्राइड

(d) NH3

(4) सोडियम स्टीयरेट

(a) C17H35COONa ( साबुन)


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
लोहे पर भाप की अभिक्रिया द्वारा हाइड्रोजन बनाने की अभिक्रिया की समीकरण दीजिए। 
उत्तर:
3Fe(s) + 4H2O(g) → Fe3O4(s) + H2(g) 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 2. 
वॉश विधि द्वारा H2 बनाने की समीकरण लिखिए। 
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 2

प्रश्न 3. 
हाइड्रोजन का एक परीक्षण दीजिए। 
उत्तर:
हाइड्रोजन वायु में नीली लौ के साथ तीव्र आवाज से जलती है तथा यह जलती हुई तीली को बुझा देती है। 

प्रश्न 4. 
हाइड्रोजन का कौनसा समस्थानिक रेडियो-सक्रिय होता है? 
उत्तर:
ट्राइटियम 13 या (T) 

प्रश्न 5. 
दो अन्तराकाशी हाइड्राइडों के उदाहरण लिखिए। 
उत्तर:
TiH2 तथा ZrH2 

प्रश्न 6. 
CaH2 की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। 
उत्तर:
CaH2 + 2H2O → Ca(OH)2 + H2 

प्रश्न 7. 
वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
Ni उत्प्रेरक की उपस्थिति में वनस्पति तेल में हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर वनस्पति घी बनता है। इसे वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
जल में ऑक्सीजन की संकरण अवस्था बताइये।  
उत्तर:
sp3 संकरण। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 9. 
कॉस्टिक सोडा का प्रयोग करते हुए हाइड्रोजन गैस बनाने की विधि का एक समीकरण दीजिए। 
उत्तर:
Zn (s) + 2NaOH(aq) → Na2ZnO2 (aq) + H2 (g)

प्रश्न 10. 
एक ऐसी अभिक्रिया अपचायक लिखिए जिसमें हाइड्रोजन के रूप में कार्य करती है। 
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 3

प्रश्न 11. 
जल की अस्थायी कठोरता दूर करने की दो विधियाँ 
उत्तर:

  1. उबालना 
  2. क्लार्क विधि 

प्रश्न 12. 
भारी पानी का एक महत्वपूर्ण उपयोग बताइए। 
उत्तर:
भारी पानी को परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। 

प्रश्न 13. 
ऐसे यौगिकों के एक-एक उदाहरण बताइए जिनमें हाइड्रोजन, आयनिक तथा सहसंयोजी बन्ध बनाता है। 
उत्तर:
NaH तथा NH

प्रश्न 14. 
जल की अस्थायी कठोरता का क्या कारण है? 
उत्तर:
जल में बाइकार्बोनेट्स की उपस्थिति के कारण अस्थायी कठोरता उत्पन्न होती है 

प्रश्न 15. 
केलगॉन किसे कहते हैं? यह किस कार्य में प्रयुक्त होता है? 
उत्तर:
केलगॉन, सोडियम का संकुल लवण है जिसका सूत्र NagP6O18 है। यह जल की कठोरता दूर करने में प्रयुक्त होता है। 

प्रश्न 16. 
CuSO4 के जलीय विलयन की प्रकृति बताइये। 
उत्तर:
CuSO4 का जलीय विलयन अम्लीय होता है। 

प्रश्न 17. 
Na2CO3 का जलीय विलयन कैसा होता है? 
उत्तर:
Na2CO3 का जलीय विलयन क्षारीय होता है। 

प्रश्न 18. 
एक यौगिक का नाम बताइये जो H2O2 को ऑक्सीकृत कर देता है। 
उत्तर:
अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 19. 
साधारण जल की अपेक्षा भारी जल में NaCl की विलेयता कम होती है, क्यों? 
उत्तर:
भारी जल के कम परावैद्युतांक के कारण। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न ( Short Answer Type Questions ):

प्रश्न 1. 
आयनिक यौगिकों के लिए जल एक आदर्श विलायक होता है। क्यों? 
उत्तर - जल में ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन के मध्य विद्युत ऋणता में अन्तर अधिक होने के कारण इसमें ध्रुवता पायी जाती है। परिणामस्वरूप यह उच्च परावैद्युत स्थिरांक (६ = 78.4) रखता है अतः यह आयनिक यौगिकों के लिए एक आदर्श विलायक का कार्य करता है। 

प्रश्न 2. 
ऐल्केनों से हाइड्रोजन गैस बनाने की विधि बताइए। 
उत्तर:
हाइड्रोकार्बन (ऐल्केन) की उच्च ताप एवं उत्प्रेरक की उपस्थिति में भाप से अभिक्रिया कराने पर हाइड्रोजन गैस बनती है।' 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 4

प्रश्न 3. 
ब्राइन विलयन के विद्युत अपघटन से हाइड्रोजन सहउत्पाद के रूप में प्राप्त होती है। इस प्रक्रम में प्रयुक्त अभिक्रियाएँ लिखिए। 
उत्तर:
ब्राइन विलयन (NaCl) के विद्युत अपघटन द्वारा NaOH तथा Cl2 का औद्योगिक उत्पादन किया जाता है। इसमें हाइड्रोजन भी सहउत्पाद के रूप में प्राप्त होती है। विद्युत अपघटन में होने वाली अभिक्रियाएँ निम्नलिखित हैं:
एनोड पर:
2Cl-(aq) → Cl2(g) + 2e-
कैथोड पर:
2H2O(l) + 2e-  → H2(g) + 2OH(aq) 
कुल अभिक्रिया इस प्रकार होती है:
2Na+(aq) + 2Cl-(aq) + 2H2O (l) → Cl2(g) + H2(g) + 2Na+(aq) + 2OH-(aq) 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 4. 
हाइड्रोजन की धातुओं, धातु आयनों तथा धातु ऑक्साइडों के साथ अभिक्रिया लिखिए। 
उत्तर:
(i) हाइड्रोजन धातुओं से क्रिया करके, संगत धातु हाइड्राइड बनाती है:
H2(g) + 2K(g)  → 2K+H-(s) 
(ii) हाइड्रोजन, कुछ धातु आयनों के जलीय विलयन या उनके धातु ऑक्साइड (Fe से कम क्रियाशील) से क्रिया करके उन्हें धातुओं में अपचयित कर देती है। 
H2(g) + Pd2+(aq) → Pd(s) + 2H+(aq) 
H2(g) + CuO(s) → Cu(s) + H2O(l) 

प्रश्न 5. 
आयनिक हाइड्राइड क्या होते हैं? व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
अधिक विद्युतधनी प्रकृति के तत्त्व (क्षार धातु, क्षारीय मृदा धातु तथा La) हाइड्रोजन के साथ मिलकर रससमीकरणमितीय हाइड्राइड बनाते हैं, इन्हें लवणीय हाइड्राइड कहते हैं। इस प्रकार के हाइड्राइडों में मुख्यतः आयनिक गुण होता है अतः इन्हें आयनिक हाइड्राइड भी कहा जाता है । यद्यपि कुछ हाइड्राइडों (LiH, BeH2 तथा MgH2) में थोड़ा सहसंयोजी गुण भी पाया जाता है। वास्तव में LiH, BeH2 तथा MgH2 बहुलकों के रूप में पाए जाते हैं। आयनिक हाइड्राइडों में हाइड्रोजन, H के रूप में पायी जाती है।
सामान्यतः धातु तथा हाइड्रोजन की सीधे अभिक्रिया द्वारा आयनिक हाइड्राइड बनते हैं। जैसे
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 5

प्रश्न 6. 
बर्फ जल की सतह पर तैरती है, क्यों? 
उत्तर:
X-किरण अध्ययन से ज्ञात होता है कि बर्फ के क्रिस्टल में प्रत्येक ऑक्सीजन परमाणु चार हाइड्रोजन परमाणुओं से चतुष्फलकीय रूप से घिरा होता है। हाइड्रोजन बंध के कारण बर्फ की संरचना खुले हुए पिंजरे के समान होती है जिसमें बड़े छिद्र होते हैं, इसी कारण बर्फ का घनत्व जल से कम होता है तथा यह जल की सतह पर तैरती है। अतः बर्फ की एक सुव्यवस्थित, रंध्रयुक्त, त्रिविमीय हाइड्रोजन बंधित संरचना होती है।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 6

प्रश्न 7. 
भारी जल की निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया के समीकरण लिखिए:
(i) Al4C3 
(ii) SO3 
(iii) CaC
उत्तर:
(i) Al4C3 + 12D2O → 4Al(OD)3 + 3CD
(ii) SO3 + D2O → D2SO
(iii) CaC2 + 2D2O → C2D2 + Ca(OD)

प्रश्न 8. 
जल की अस्थायी कठोरता को दूर करने की विधियों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
(i) उबालकर (By Boiling): जब जल को उबाला जाता है। तो Mg(HCO3)2 तथा Ca(HCO3)2 जैसे विलेयशील लवण, अविलेय Mg(OH)2 तथा CaCO3 के रूप में अवक्षेपित हो जाते हैं। MgCO3 की तुलना में Mg(OH)2 का विलेयता गुणनफल अधिक होता है अतः Mg(OH)2 अवक्षेप दे देता है। इसे छानकर पृथक् कर देते हैं तथा यह छनित ही मृदु जल होता है।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 7

(ii) क्लार्क विधि (By Clarks Method): क्लार्क विधि में बुझे हुए चूने की परिकलित मात्रा को अस्थायी कठोरता युक्त जल में मिलाकर कुछ समय तक रखते हैं तथा इसे छान लेते हैं। ऐसा करने पर विलेय लवण, अविलेय लवणों में परिवर्तित हो जाते हैं तथा जल की कठोरता दूर हो जाती है। अभिक्रियाएँ निम्न प्रकार से होती हैं:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 8

प्रश्न 9. 
परम्यूटिट विधि द्वारा जल की स्थायी कठोरता को किस प्रकार दूर किया जाता है? संक्षेप में समझाइए। 
उत्तर:
परम्यूटिट विधि या आयन विनिमय विधि द्वारा (By Permutit Method or Ion Exchange Method): परम्यूटिट या जियोलाइट एक जलयुक्त सोडियम ऐलुमिनियम सिलिकेट (NaAlSiO4 . 3H2O या Na2Al2Si2O8. 6H2O) है तथा इसका संकेत Na2 है। यह जल की कठोरता उत्पन्न करने वाले आयनों को बाँध लेता है जिससे जल मृदु हो जाता है। इसमें निम्नलिखित धनायन विनिमय अभिक्रिया होती है:
Na2Al2Si2O6H2O + Mg2+ → MgAl2Si2O6H2O + 2Na+ 
या
2NaZ(s) + M2+(aq) → MZ2(s) + 2Na+(aq) 
M = (Mg, Ca)
जब परम्यूटिट में उपस्थित सोडियम आयन पूर्ण रूप से समाप्त हो जाते हैं तब जलीय सान्द्र (5 - 10%) NaCl विलयन द्वारा उपचारित करके इसको पुनर्जनित (Regenerate) कर लिया जाता है।
MZ2(s) + 2NaCl(aq) → 2NaZ (s) + MCl2 (aq) 
विधि: कठोर जल को एक स्तम्भ में निक्षेपित परम्यूटिट की परतों पर से प्रवाहित किया जाता है जिससे उसमें उपस्थित कैल्सियम तथा मैग्नीशियम लवण परम्यूटिट से क्रिया करके सोडियम लवण व कैल्सियम तथा मैग्नीशियम के परम्यूटिट बना देते हैं इससे जल की कठोरता दूर हो जाती है।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 9

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 10. 
(a) कठोर तथा मृदु जल क्या होता है? समझाइये। 
(b) कठोर जल साबुन के साथ अवक्षेप क्यों देता है? 
उत्तर:
(a) कठोर जल - वह जल जिसमें विलेयशील कैल्सियम तथा मैग्नीशियम लवण कार्बोनेट क्लोराइड तथा सल्फेट के रूप में उपस्थित होते हैं, उसे कठोर जल कहते हैं। यह साबुन के साथ आसानी से झाग नहीं देता है। मृदु जल वह होता है जिसमें विलेयशील कैल्सियम तथा मैग्नीशियम लवण नहीं होते। मृदु जल साबुन के साथ आसानी से झाग दे देता है। 
(b) कठोर जल साबुन के साथ अवक्षेप देता है क्योंकि साबुन में उपस्थित सोडियम स्टीयरेट (C17 H35 COONa) कठोर जल से क्रिया करके Ca या Mg स्टीयरेट का अवक्षेप बना देता है। 
2C17H35COONa(aq) + M2+(aq) → (C17 H35COO)2M + (C17H35COO)2M↓ 
M = Ca/Mg 

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्न में से किस अभिक्रिया में हाइड्रोजन उत्पन्न होती है:
(a) Mg + H2
(b) BaO2 + HCl
(c) H2S4O8 + H2
(d) Na2O2 + 2HCl 
उत्तर:
(a) Mg + H2

प्रश्न 2. 
अत्यधिक तनु नाइट्रिक अम्ल है:
(a) NH3 
(b) नाइट्रस ऑक्साइड 
(c) नाइट्रिक ऑक्साइड 
(d) हाइड्रोजन 
उत्तर:
(d) हाइड्रोजन 

प्रश्न 3. 
न्यूट्रॉनों तथा प्रोटॉनों की धनात्मक होता है:
(a) हाइड्रोजन परमाणु 
(b) ड्यूटीरियम परमाणु 
(c) ट्राइटियम परमाणु 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(c) ट्राइटियम परमाणु 

प्रश्न 4. 
ऑर्थो और पैरा हाइड्रोजन भिन्न है:
(a) प्रोटॉन चक्रण में 
(b) इलेक्ट्रॉन चक्रण में 
(c) नाभिकीय आवेश में 
(d) नाभिकीय अभिक्रिया में 
उत्तर:
(a) प्रोटॉन चक्रण में 

प्रश्न 5. 
हाइड्रोजन हवा में जलती है:
(a) हल्की नीली ज्वाला के साथ 
(b) पीली ज्वाला के साथ 
(c) हरी ज्वाला के साथ 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(a) हल्की नीली ज्वाला के साथ 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 6. 
भाप - अंगार गैस (CO + H2) से हाइड्रोजन के औद्योगिक निर्माण के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही है:
(a) जलीय Cu2Cl2 विलयन में अवशोषण द्वारा CO को हटाया जाता है 
(b) Pd के साथ अधिधारण के द्वारा H2 को दूर किया जाता है 
(c) उत्प्रेरक की उपस्थिति में भाप द्वारा CO को CO2 में अपचयित किया जाता है तत्पश्चात् CO2 का क्षारीय अवशोषण होता है 
(d) उनके घनत्वों में अन्तर का उपयोग करते हुए CO तथा H2 का प्रभाजी पृथक्करण किया जाता है 
उत्तर:

(c) उत्प्रेरक की उपस्थिति में भाप द्वारा CO को CO2 में अपचयित किया जाता है तत्पश्चात् CO2 का क्षारीय अवशोषण होता है 

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित में से किसके डालने से जल की स्थायी कठोरता दूर हो जाती है? 
(a) NaOH(CaO)
(b) NaHCO3  
(c) Na2CO
(d) NaCl
उत्तर:
(c) Na2CO
 
प्रश्न 8. 
ड्यूटीरियम रासायनिक गुणों में हाइड्रोजन के समान है, लेकिन क्रिया करता है:
(a) हाइड्रोजन की अपेक्षा अधिक शक्ति से 
(b) हाइड्रोजन की अपेक्षा तेजी से 
(c) हाइड्रोजन की अपेक्षा धीरे 
(d) हाइड्रोजन के समान 
उत्तर:
(c) हाइड्रोजन की अपेक्षा धीरे 

प्रश्न 9. 
H2O में अधिकतम हाइड्रोजन बंधों की संख्या है:
(a) 1 
(b) 2 
(c) 3 
(d) 4 
उत्तर:
(d) 4 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन

प्रश्न 10. 
जल के अणु में H-O-H कोण लगभग है- 
(a) 90°
(b) 180°  
(c) 102° 
(d) 105° 
उत्तर:
(d) 105° 

प्रश्न 11. 
जल का त्रिक या ट्रिपल बिन्दु है:
(a) 273K 
(b) 373K 
(c) 203K 
(d) 193K 
उत्तर:
(a) 273K 

प्रश्न 12. 
धातु जो ठण्डे जल के साथ क्रिया नहीं करती लेकिन भाप के साथ H2 निकालती है:
(a) Na 
(b) K 
(c) Pt 
(d) Fe 
उत्तर:
(d) Fe 

प्रश्न 13. 
सूची I व II को मिलाओ और सूची के नीचे दिये गये कोड्स का उपयोग करके सही उत्तर चुनो:
सूची I 
1. भारी जल 
2. अस्थायी कठोर जल 
3. मृदु जल 
4. स्थायी कठोर जल 

सूची II 
(a) जल में Mg और Ca के बाइकार्बोनेट 
(b) जल में कोई बाहरी आयन नहीं 
(c) D2
(d) जल में Mg और Ca के सल्फेट और क्लोराइड 

कोड 
(a) 1-c, 2-d, 3-b, 4-a 
(b) 1-b, 2-a, 3-c, 4-d
(c) 1-b, 2-d, 3-c, 4-a  
(d) 1-c, 2-a, 3-b, 4-d 
उत्तर:
(d) 1-c, 2-a, 3-b, 4-d 

प्रश्न 14. 
प्रयोगशाला में H2O2 बनाई जाती है:
(a) ठण्डे H2SO4 + BaO2 से 
(b) HCl + BaO2 से 
(c) सान्द्र H2SO4 + Na2O2 से 
(d) H2 + O2 से 
उत्तर:
(a) ठण्डे H2SO4 + BaO2 से 

प्रश्न 15. 
H2O2 की संरचना है:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 10
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 9 हाइड्रोजन 11

प्रश्न 16. 
फेन्टोन्स अभिकर्मक है:
(a) FeSO4 + H2O2 
(c) Sn + HCl 
(b) Zn + HCl 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(a) FeSO4 + H2O2 

प्रश्न 17. 
H2O2 और Cl2 के बीच होने वाली अभिक्रिया का उत्पाद क्या है:
(a) O2 + HOCl 
(b) HCl + O
(c) H2O + HCl
(d) HCl + H2 
उत्तर:
(b) HCl + O

प्रश्न 18. 
H2O2 के बारे में असत्य क्या है? 
(a) यह ऑक्सीकारक और अपचायक के रूप में क्रिया करता है 
(b) दो OH बंध एक ही तल में होते हैं 
(c) हल्का नीला द्रव्य 
(d) ओजोन से इसका ऑक्सीकरण होता है 
उत्तर:
(b) दो OH बंध एक ही तल में होते हैं 

प्रश्न 19. 
हाइड्रोजन परॉक्साइड की क्रमश: KIO4 एवं NH2OH से अभिक्रिया में, यह कार्य कर रहा है:
(a) अपचायक की तरह, ऑक्सीकारक की तरह 
(b) अपचायक की तरह, अपचायक की तरह 
(c) ऑक्सीकारक की तरह, ऑक्सीकारक की तरह 
(d) ऑक्सीकारक की तरह, अपचायक की तरह 
उत्तर:
(a) अपचायक की तरह, ऑक्सीकारक की तरह 

Prasanna
Last Updated on Feb. 22, 2023, 4:38 p.m.
Published Feb. 14, 2023