RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

Rajasthan Board RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ   Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Chemistry Chapter 8 Important Questions अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 

बहुचयनात्मक प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न 1. 
Mn के किस यौगिक में Mn की ऑक्सीकरण संख्या का मा अधिकतम है? 
(अ) MnO2 
(ब) Mn3O
(स) KMnO
(द) K2MnO4 
उत्तर:
(स) KMnO

प्रश्न 2. 
Ni(CO)4 में Ni का ऑक्सीकरण अंक है:
(अ) 0 
(ब) + 2 
(स) + 3 
(द) + 4 
उत्तर:
(अ) 0 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 

प्रश्न 3. 
Cu की एक पन्नी को निम्नलिखित में से किसके विलयन डालने पर नीला रंग प्राप्त होगा? 
(अ) KNO3 
(ब) AgNO3 
(स) Zn(NO3)
(द) ZnSO4 
उत्तर:
(ब) AgNO3 

प्रश्न 4. 
क्षारीय माध्यम में निम्नलिखित में से किसमें असमानुपातन क्रिय नहीं होती है? 
(अ) P
(ब) F2 
(स) Sg 
(द) Br2 
उत्तर:
(ब) F2 

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक लवण सेतु बनाने में प्रयुक नहीं किया जा सकता है? 
(अ) KCl 
(ब) KNO3 
(स) NH4NO
(द) CH3COOK 
उत्तर:
(द) CH3COOK 

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित अभिक्रिया में Br का व्यवहार है:   
Br2 + H2O → HOBr + HBr 
(अ) केवल ऑक्सीकृत होती है 
(ब) अपचयित होती है 
(स) दोनों व्यवहार दर्शाती है 
(द) न ऑक्सीकृत होती है न अपचयित 
उत्तर:
(स) दोनों व्यवहार दर्शाती है 

प्रश्न 7. 
वह हैलोजन जो शीघ्रता से अपचयित होता है वह है:
(अ) F2 
(ब) Cl2 
(स) Br2 
(द) I2 
उत्तर:
(अ) F2 

प्रश्न 8. 
F2O में फ्लुओरीन का ऑक्सीकरण अंक है:
(अ) + 1 
(ब) - 1 
(स) 0 
(द) + 2 
उत्तर:
(ब) - 1 

प्रश्न 9. 
विद्युत रासायनिक श्रेणी के अनुसार प्रबलतम अपचायक है:
(अ) Li 
(ब) Na 
(स) Cs 
(द) Ra 
उत्तर:
(अ) Li 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 10. 
KI तथा अम्लीय K2Cr2O7 की अभिक्रिया से बने अंति उत्पाद में Cr की ऑक्सीकरण अवस्था क्या होगी? 
(अ) + 2 
(ब) + 3 
(स) + 4 
(द) + 6 
उत्तर:
(ब) + 3 

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में से कौनसा पदार्थ ऑक्सीकारक तथा अपचायव दोनों पदार्थ के रूप में प्रयुक्त होता है? 
(अ) HNO3 
(ब) K2Cr2O
(स) KMnO4 
(द) H2O
उत्तर:
(द) H2O

प्रश्न 12. 
हीरे में कार्बन का ऑक्सीकरण अंक होता है:
(अ) शून्य 
(ब) +4 
(स) - 4 
(द) + 2 
उत्तर:
(अ) शून्य 

प्रश्न 13. 
अभिक्रिया 2MnO4 + 3H2O2 → 2OH- + x में x है:
(अ) 2H
(ब) 2O2 
(स) 2H2
(द) H2
उत्तर:
(स) 2H2

प्रश्न 14. 
CrOs की संरचना निम्न प्रकार होती है। इसमें Cr का ऑक्सीकरण अंक कितना है? 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 1
(अ) + 4 
(ब) + 6 
(स) शून्य 
(द) + 10 
उत्तर:
(ब) + 6 

प्रश्न 15. 
किसी इलेक्ट्रॉड की इलेक्ट्रॉन देने की प्रवृत्ति निम्नलिखित में से किसका माप है? 
(अ) इलेक्ट्रॉड विभव 
(ब) अपचयन विभव 
(स) ऑक्सीकरण विभव 
(द) विद्युत वाहक बल 
उत्तर:
(स) ऑक्सीकरण विभव 

प्रश्न 16. 
निम्नलिखित में से कौनसी अभिक्रिया एनोड पर होगी? 
(अ) 1/2O2 + 2H+ → H2
(ब) F2 → 2F-
(स) 2Cr3+ + 7H2O → Cr2O72- + 14H+
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(स) 2Cr3+ + 7H2O → Cr2O72- + 14H+

प्रश्न 17.
चूना पत्थर से CaO तथा CO2 का बनना है:
(अ) ऑक्सीकरण 
(ब) अपचयन 
(स) विघटन 
(द) असमानुपातन 
उत्तर:
(स) विघटन 

प्रश्न 18. 
निम्नलिखित में से किसमें C की संयोजकता तथा ऑक्सीकरण अंक का गणितीय मान भिन्न है? 
(अ) CO
(ब) CH4 
(स) CHCl3 
(द) CCl
उत्तर:
(स) CHCl3 

प्रश्न 19. 
अभिक्रिया I2 + OH → I- + IO3 के लिए सत्य कथन है:
(अ) I2 का तुल्यांकी भार = अणुभार/2  
(ब) I2 का तुल्यांकी भार = अणुभार/10 
(स) I2 के तुल्यांकी भार के दो मान होंगे 
(द) गणना नहीं कर सकते 
उत्तर:
(स) I2 के तुल्यांकी भार के दो मान होंगे 

प्रश्न 20. 
CI → ClO3 में Cl का आयनिक भार होगा:
(अ) तुल्यांकी भार के समान 
(ब) तुल्यांकी भार x 6 
(स) तुल्यांकी भार x 3 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) तुल्यांकी भार x 6 

प्रश्न 21. 
KMnO4 की किसी अपचायक से क्रिया द्वारा K2MnO4 बनता है तो इसका तुल्यांकी भार क्या होगा? यदि अणुभार (M) हो:
(अ) M 
(ब) M/2 
(स) M/5 
(द) M/3 
उत्तर:
(अ) M 

प्रश्न 22. 
H2O + P4 → H3PO2- + 4H+ यह अभिक्रिया है। 
(अ) ऑक्सीकरण 
(ब) अपचयन 
(स) उपापचयी अभिक्रिया 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 23. 
Cl2 + H2O → HCl + HOCl में Cl2 का कार्य है:
(अ) ऑक्सीकारक 
(ब) अपचयन 
(स) दोनों 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) दोनों 

प्रश्न 24. 
कैल्सियम क्लोराइड की सोडियम सल्फेट से क्रिया है: 
(अ) ऑक्सीकरण 
(ब) अपचायक 
(स) उपापचयी अभिक्रिया 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 

प्रश्न 25. 
निम्नलिखित में से कौनसी धातु तनु H2SO4 से क्रिया करके H2 गैस नहीं देती? 
(अ) Zn 
(ब) Fe 
(स) Mg 
(द) Cu 
उत्तर:
(द) Cu 

प्रश्न 26. 
निम्नलिखित में से कौनसी धातु को AgNO3 के जलीय विलयन में डालने पर Ag का अवक्षेप नहीं आयेगा? 
(अ) Fe 
(ब) Zn 
(स) Cu 
(द) Au 
उत्तर:
(द) Au 

प्रश्न 27. 
निम्नलिखित में से किस विलयन में Cu की छड़ घुमाने पर विलयन का रंग नीला हो जायेगा? 
(अ) Zn (NO3)2 
(ब) FeSO
(स) AgNO3 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(स) AgNO3 

प्रश्न 28. 
A, B, C तीन धातुओं के आयनों के अपचयन विभव क्रमशः 0.76 V, 1.5 V. तथा 0.34V हैं तो कौनसा कथन गलत है? 
(अ) A + 2, C का ऑक्सीकरण करेगा तथा A, B + 2 का अपचयन करेगा 
(ब) B+ 2, C व A दोनों का ऑक्सीकरण करेगा। 
(स) C, A + 2 व B + 2 का अपचयन करेगा। 
(द) A, B का अपचयन करेगा तथा C, A + 2 का अपचयन करेगा। 
उत्तर:
(द) A, B का अपचयन करेगा तथा C, A + 2 का अपचयन करेगा। 

प्रश्न 29. 
विरंजक चूर्ण में क्लोरीन परमाणु के ऑक्सीकरण अंक हैं:
(अ) + 1, +1 
(ब) - 1, −1 
(स) +1, −1 
(द) + 1, 0 
उत्तर:
(स) +1, −1 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न (Fill in the blanks):

प्रश्न 1. 
सोडियम अमलगम में सोडियम की ऑक्सीकरण संख्या .......................... होती है। 
उत्तर:
शून्य 

प्रश्न 2. 
F2 ( फ्लुओरीन) प्रबलतम ..................... होती है। 
उत्तर:
ऑक्सीकारक 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
 
प्रश्न 3.
2Na(s) + H2 (g) → 2NaH एक .......................... अभिक्रिया है। 
उत्तर:
अपचयोपचय

प्रश्न 4. 
FeSO4 . 7H2O एक ..................... होती है। 
उत्तर: 
अपचायक

प्रश्न 5. 
कैथोड पर हमेशा ............................ प्रक्रम होता है। 
उत्तर:
अपचयन 

प्रश्न 6. 
डेनियल सेल में Zn/ZnSO4 (aq) का ..................... होती है। 
उत्तर: 
एनोड 

प्रश्न 7. 
Fe3O4 में Fe की औसत ऑक्सीकरण संख्या ........................... होती है। 
उत्तर:
 8/3
 
प्रश्न 8. 
थेलियम (I) सल्फेट का सूत्र ........................ होती है।  
उत्तर:
Th2SO4

प्रश्न 9. 
........................... वह हैलोजन है जो धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है। 
उत्तर:
आयोडीन

प्रश्न 10. 
P + NaOH → PH3 + NaH2PO2 में P का ........................... हो रहा है। 
उत्तर:
अपचयोपचयन। 

निम्नलिखित में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए (True and False Statement):

प्रश्न 1. 
CrOs में Cr का ऑक्सीकरण अंक + 10 होता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2. 
चूना पत्थर से CaO तथा CO2 का बनना विघटन अभिक्रिया है 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3. 
गैल्वेनी सेल में एनोड ऋणावेशित होता है। 
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 4. 
Cu को ZnSO4 के विलयन में डालने पर विलयन नीला हो जाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
हीरे में कार्बन का ऑक्सीकरण अंक शून्य होता है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 6. 
CH3COOK को डेनियल सेल में लवण सेतु बनाने में प्रयुक्त किया जाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 7. 
Zn | Zn+2 || Ag* | Ag से बने विद्युत रासायनिक सेल में विद्युत का प्रवाह सिल्वर इलेक्ट्रॉड से जिंक इलेक्ट्रॉड की ओर होता है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 8. 
क्लोरीन की विरंजक क्रिया में Cl रंग का ऑक्सीकरण करता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 9. 
Na, साधारण ताप पर जल से अभिक्रिया नहीं करता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 10. 
अम्लीय माध्यम में एक मोल H2S, 2/5 मोल KMnO4 क्रिया करती है। 
उत्तर:
सत्य। 

मिलान करने वाले प्रश्न (Matching type Questions):
सूची A तथा सूची B का मिलान कीजिए तथा सही कूट (Code) का चयन कीजिए: 

प्रश्न 1. 

सूची A

सूची B

(1) S2O32-

(a) 3

(2) Cr का अधिकतम ऑक्सीकरण अंक

(b) + 2

(3) N3H में N का ऑक्सीकरण अंक

(c) S का ऑक्सीकरण अंक - 2

(4) OF2 में O का ऑक्सीकरण अंक

(d) + 6

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) S2O32-

(b) + 2

(2) Cr का अधिकतम ऑक्सीकरण अंक

(d) + 6

(3) N3H में N का ऑक्सीकरण अंक

(a) 3

(4) OF2 में O का ऑक्सीकरण अंक

(c) S का ऑक्सीकरण अंक - 2


प्रश्न 2. 

सूची A

सूची B

(1) Cr2O72-(aq) → Cr3+

(a) अपचयन

(2) 2Br2(l) → 4Br-(aq)

(b) ऑक्सीकरण

(3) CuSO4

(c) अपचयन

(4) Na2S2O3

(d) अपचायक

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) Cr2O72-(aq) → Cr3+


(c) अपचयन

(2) 2Br2(l) → 4Br-(aq)

(a) अपचयन

(3) CuSO4


(b) ऑक्सीकरण

(4) Na2S2O3

(d) अपचायक


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
 

प्रश्न 3. 

सूची A

सूची B

(1) किसी पदार्थ में से इलेक्ट्रॉन का निकलना

(a) अपचयन

(2) 2Na(s) + H2(g) → 2NaH(s)

(b) ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों

(3) मरक्यूरिक क्लोराइड का मरक्यूरस क्लोराइड में परिवर्तन

(c) H2 का अपचयन

(4) H2O2

(d) ऑक्सीकरण

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) किसी पदार्थ में से इलेक्ट्रॉन का निकलना

(d) ऑक्सीकरण

(2) 2Na(s) + H2(g) → 2NaH(s)

(a) अपचयन

(3) मरक्यूरिक क्लोराइड का मरक्यूरस क्लोराइड में परिवर्तन

(c) H2 का अपचयन

(4) H2O2

(b) ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों


प्रश्न 4. 

सूची A

सूची B

(1) ग्रेफाइट में कार्बन की ऑक्सीकरण संख्या

(a) 2 से +6

(2) Zn > Cu > Ag

(b) - 1

(3) हाइड्राइडों में हाइड्रोजन की ऑक्सीकरण संख्या

(c) विद्युत रासायनिक श्रेणी

(4) S की ऑक्सीकरण संख्या

(d) शून्य

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) ग्रेफाइट में कार्बन की ऑक्सीकरण संख्या

(d) शून्य

(2) Zn > Cu > Ag

(c) विद्युत रासायनिक श्रेणी

(3) हाइड्राइडों में हाइड्रोजन की ऑक्सीकरण संख्या

(b) - 1

(4) S की ऑक्सीकरण संख्या

(a) 2 से +6


प्रश्न 5. 

सूची A

सूची B

(1) H2SO में S का ऑक्सीकरण अंक

(d) + 6

(2) विरंजक चूर्ण

(c) CaOCl2

(3) FeSO4 . 7H2O में

(b) तुल्यांकी भार= अणुभार

(4) संयोजकता

(a) हमेशा पूर्णांक

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) H2SO में S का ऑक्सीकरण अंक

(a) हमेशा पूर्णांक

(2) विरंजक चूर्ण

(b) तुल्यांकी भार= अणुभार

(3) FeSO4 . 7H2O में

(c) CaOCl2

(4) संयोजकता

(d) + 6


प्रश्न 6. 

सूची A

सूची B

(1) योगात्मक अभिक्रिया

(a) Ca(s) + 2H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + H2(g)

(2) विघटन अभिक्रिया

(b) C(s) + O2 (g) → CO2 (g)

(3) विस्थापन अभिक्रिया

(c) 2H2O(l) → 2H2(g) + O2(g)

(4) असमानुपातन अभिक्रिया

(d) 2H2O2 (aq) → 2H2O(l) + O2 (g)

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) योगात्मक अभिक्रिया

(b) C(s) + O2 (g) → CO2 (g)

(2) विघटन अभिक्रिया

(c) 2H2O(l) → 2H2(g) + O2(g)

(3) विस्थापन अभिक्रिया

(a) Ca(s) + 2H2O(l) → Ca(OH)2(aq) + H2(g)

(4) असमानुपातन अभिक्रिया

(d) 2H2O2 (aq) → 2H2O(l) + O2 (g)


प्रश्न 7. 

सूची A

सूची B

(1) प्रबल अपचायक धातु

(a) HgCl2

(2) तनु अम्ल से क्रिया वाली धातु

(b) लीथियम (Li)

(3) केवल ऋणात्मक ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाला तत्व

(c) Mg

(4) मरक्यूरी (II) क्लोराइड

(d) फ्लुओरीन

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) प्रबल अपचायक धातु

(b) लीथियम (Li)

(2) तनु अम्ल से क्रिया वाली धातु

(c) Mg

(3) केवल ऋणात्मक ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाला तत्व

(d) फ्लुओरीन

(4) मरक्यूरी (II) क्लोराइड


(a) HgCl2


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 8. 

सूची A

सूची B

(1) Ag इलेक्ट्रॉड पर AgNO3 के जलीय विलयन का विद्युत अपघटन

(a) K2Cr2O7

(2) Cr < Mg < K

(b) CHCl3

(3) C की संयोजकता तथा ऑक्सीकरण अंक का भिन्न गणितीय मान

(c) अपचायक क्षमता

(4) ऑक्सीकारक गुण

(d) कैथोड पर Ag तथा एनोड पर Ag+

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) Ag इलेक्ट्रॉड पर AgNO3 के जलीय विलयन का विद्युत अपघटन

(d) कैथोड पर Ag तथा एनोड पर Ag+

(2) Cr < Mg < K

(c) अपचायक क्षमता

(3) C की संयोजकता तथा ऑक्सीकरण अंक का भिन्न गणितीय मान

(b) CHCl3

(4) ऑक्सीकारक गुण


(a) K2Cr2O7

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
S2O32 में S का ऑक्सीकरण अंक बताइए। 
उत्तर:
+ 2 
S2O32- 
2x + 3 ( - 2) = - 2 
2x = - 2 + 6 
= + 2 

प्रश्न 2. 
Sg में S की संयोजकता तथा ऑक्सीकरण अंक बताइए। 
उत्तर:
Sg में S की संयोजकता 2 है तथा ऑक्सीकरण अंक शून्य है। 
 
प्रश्न 3. 
K3[Fe(CN)6] में Fe की ऑक्सीकरण संख्या बताइए। 
उत्तर:
+ 3 
K3Fe(CN)
+ 3 + x + 6 (- 1) = 0 
x = + 3 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 4. 
Na2[Fe(CN)5NO] में Fe की ऑक्सीकरण संख्या बताइए। 
उत्तर:
+ 3 
Na2[Fe(CN)5NO] 
+ 1(2) + x + 5 (- 1) + 0 = 0 
x = + 3 

प्रश्न 5. 
N3H में नाइट्रोजन परमाणु का ऑक्सीकरण अंक कितना होता है? 
उत्तर:
-1/3 
N3H 3x + 1 = 0 
x = -1/3 

प्रश्न 6. 
H2S2O8 में S परमाणु का ऑक्सीकरण अंक बताइए। 
उत्तर:
+ 6 (इसमें दो 0 परमाणु परॉक्साइड बनाते हैं।) 

प्रश्न 7. 
कॉपर की छड़ को AgNO3 के विलयन में डालने पर कुछ समय पश्चात् विलयन का रंग नीला क्यों हो जाता है? 
उत्तर:
Cu2+ आयन बनने के कारण विलयन का रंग नीला ह जाता है तथा Ag मुक्त हो जाती है 
Cu(s) + 2AgNO3 (aq) → Cu (NO3) (aq) + 2Ag(s) 

प्रश्न 8. 
जस्ते की छड़ को CuSO4 के विलयन में डालने प उसका नीला रंग धीरे-धीरे गायब हो जाता है, क्यों? 
उत्तर:
इस अभिक्रिया में Cu2+ आयन, Cu में बदलते हैं अतः विलयन का नीला रंग धीरे-धीरे गायब हो जाता है। 

प्रश्न 9. 
सोडियम अमलगम (Na/Hg) में सोडियम की ऑक्सीकरण संख्या कितनी होती है? 
उत्तर:
शून्य। 

प्रश्न 10. 
LiAlH में Al का ऑक्सीकरण अंक बताइए। 
उत्तर:
LiAlH4: यह एक हाइड्राइड है अतः इसमें हाइड्रोजन का ऑक्सीकरण अंक - 1 है। 
LiAIH
+ 1 + x - 1(4) = 0 
= X +3 

प्रश्न 11. 
डाइमेथिल सल्फॉक्साइड में S का ऑक्सीकरण अंक 
उत्तर:
(CH3)2 S = 0, +1 (2) + x - 2 = 0, x = 0 

प्रश्न 12. 
निम्नलिखित की संतुलित समीकरण दीजिए:
I2 + OH-  →  I- + IO-3 + H2O
उत्तर:
3I2 + 6OH- → 5I- + IO-3 + 3H2O

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 13. 
क्या यह अभिक्रिया संभव है? 
Cu(s) + H2SO4(l) → CuSO4 (aq) + H2(g) 
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 14. 
अपचयोपचय अभिक्रियाओं के मुख्य प्रकार बताइए। 
उत्तर:
अपचयोपचय अभिक्रियाएँ मुख्यतः चार प्रकार की होती हैं:
(a) योगात्मक (b) अपघटन (c) विस्थापन तथा (d) असमानुपातन अभिक्रियाएँ। 

प्रश्न 15. 
निम्न समीकरण को बताइए। 
IO-3 + H+ → I- + H2
उत्तर:
IO-3 + 6H+ + 6e-  → I- + 3H2O

प्रश्न 16. 
I-, Br-, Cl- तथा F-  की अपचायक क्षमता का क्रम संतुलित कीजिए:
उत्तर:
I- > Br- > Cl- > F-

प्रश्न 17.
असमानुपातन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
Cl + 2OH → Cl + ClO + H2

प्रश्न 18. 
निम्नलिखित विद्युत रासायनिक सेल में विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा बताइए:
Zn | Zn2+ || Ag+ | Ag 
उत्तर:
विद्युत धारा का प्रवाह सिल्वर इलेक्ट्रॉड से जिंक इलेक्ट्रॉड की ओर होगा क्योंकि इलेक्ट्रॉन का प्रवाह जिंक इलेक्ट्रॉड से सिल्वर इलेक्ट्रॉड की तरफ होता है।
 
प्रश्न 19. 
Cr की अधिकतम ऑक्सीकरण संख्या कितनी होती है? 
उत्तर:
+ 6 

प्रश्न 20. 
अम्लीय माध्यम में MnO का Mn+2 में अपचयन होने के लिए कितने इलेक्ट्रॉन आवश्यक होते हैं? 
उत्तर:
5 इलेक्ट्रॉन। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
अपचयन अभिक्रिया की विभिन्न परिभाषाएँ दीजिए।  
उत्तर:
अपचयन अभिक्रिया वह है जिसमें 

  1. किसी पदार्थ का हाइड्रोजन के साथ संयोग होता है। 
  2. धन विद्युतीय तत्त्व से संयोग होता है। 
  3. ऑक्सीजन पृथक् होती है। 
  4. किसी स्पीशीज में इलेक्ट्रॉन जुड़ते हैं। 
  5. ऑक्सीकरण अंक में कमी होती है। 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित अभिक्रियाओं में किस पदार्थ का उपचयन (ऑक्सीकरण) तथा किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है? 
(i) Sn2+ + 2Fe3+ → Sn+ + Fe2+ 
(ii) Zn + Fe2+ → Zn2+ + Fe 
(iii) 2Na + Cl2 → 2NaCl 
(iv) Mg + 2H+ → Mg2+ + H2 
उत्तर:
(i) Sn2+ का ऑक्सीकरण तथा Fe3+ का अपचयन हो Sn2+ रहा है। 
(ii) Zn का ऑक्सीकरण तथा Fe2+ का अपचयन हो रहा है। 
(iii) Na का ऑक्सीकरण तथा Ch का अपचयन हो रहा है। 
(iv) Mg का ऑक्सीकरण तथा H+ आयन का अपचयन हो रहा है। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित की कारण सहित व्याख्या कीजिए:
(i) CuSO के विलयन में डूबी लोहे की कीलों पर ताँबा जमा हो जाता है। 
(ii) Na, साधारण ताप पर जल से अभिक्रिया करता जबकि Mg, गरम जल से अभिक्रिया करता है।  
उत्तर:
(i) Fe, Cu से अधिक क्रियाशील धातु है, चूंकि अधिक क्रियाशील धातु कम क्रियाशील धातु को उसके लवण के विलयन से विस्थापित कर देती है। अतः यहाँ निम्नलिखित अभिक्रिया होती है- 
 Fe(s) + CuSO4(aq) →FeSO4 (aq) + Cu (s) 
इस प्रकार से मुक्त कॉपर लोहे की कीलों पर जमा हो जाता है। 
(ii) Na, Mg की अपेक्षा अधिक क्रियाशील धातु है। अत: Na, साधारण ताप पर जल से अभिक्रिया करता है जबकि Mg गरम जल से अभिक्रिया करता है। 

प्रश्न 4. 
स्टॉक संकेतन (Stock Notation) क्या होता है? उदाहरण सहित बताइए। 
उत्तर:
वैज्ञानिक अल्फ्रेट स्टॉक के अनुसार यौगिकों में धातु की ऑक्सीकरण अवस्था को रोमन संख्या में कोष्ठक में लिखा जाता है, इसे स्टॉक संकेतन कहते हैं। जैसे ऑरस क्लोराइड को Au(I)Cl तथा ऑरिक क्लोराइड को Au(III)Cl3 के रूप 

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं में ऑक्सीकारक तथा अपचायक को पहचानिये। 
(i) 2Mg + SO2 → 2MgO + S
(ii) 2Cu2+ + 4I-  → 2CuI + I2
(iii) SO2 + 2H2S → 2H2O + 3S 
(iv) Sn2+ + 2Hg2+ → Hg22+ + Sn+ 
उत्तर:
(i) SO2 ऑक्सीकारक है जबकि Mg अपचायक है। 
(ii) Cu2+ ऑक्सीकारक है जबकि I- अपचायक है। 
(iii) SO2 ऑक्सीकारक है जबकि H2S अपचायक है। 
(iv) Hg2+ ऑक्सीकारक है जबकि Sn2+ अपचायक है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 6. 
ऑक्सीकरण अंक ज्ञात कीजिए। 
(i) HOBr में Br का 
(ii) KClO3 में Cl का
(iii) ICl में Cl का 
(iv) CN में C का 
(v) NaHPO2 में P का 
(vi) Fe0.94 O में Fe का 
उत्तर:
(i) HOBr 
+1 - 2 + x = 0 
X = +1 

(ii) KClO3 
+ 1 + x – 2 (3) = 0 
+1 + 1 + x - 2 (2) = 0 
x = +5 
x = +2 

(iii) ICl 
+ 1 + x = 0 
x = -1

(iv) CN 
x - 3 = -1 
x = +2 

(v) NaHPO

(vi) Fe0.94 O 
0.94x - 2 = 0 
0.94x = 2 
x = 2/0.94 

प्रश्न 7. 
Cr3O2 (कार्बन सब ऑक्साइड), Br3O8 (ट्राइब्रोमो ऑक्टा ऑक्साइड) तथा Mn3O4 में क्रमश: कार्बन, ब्रोमीन तथा मैंगनीज की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ बताइए। 
उत्तर:
(i) Cr3O2 (कार्बन सबऑक्साइड) RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 2 में संरचना के अनुसार कार्बन परमाणुओं की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ क्रमशः +2, 0 तथा +2 है अतः इसका 
औसत ऑक्सीकरण अंक 4/3 है। 

(ii) Br3O8 की संरचना निम्न प्रकार होती है:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 3
इसके अनुसार विभिन्न ब्रोमीन परमाणुओं की ऑक्सीकरण अवस्था क्रमश: +6, +4 तथा +6 है अतः इसका औसत ऑक्सीकरण अंक +16/3 होगा। 

(iii) Mn3O4 एक मिश्रित ऑक्साइड है जो दो MnO तथा एक MnO2 से मिलकर बना है जिनमें Mn की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ क्रमशः +2 तथा +4 हैं अतः इसमें Mn का औसत ऑक्सीकरण अंक 8/3 है। 

प्रश्न 8. 
धातु तथा अधातु विस्थापन अभिक्रियाओं के दो-दो समीकरण लिखिए। 
उत्तर:
धातु विस्थापन: 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 4
अधातु विस्थापन: 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 5

प्रश्न 9. 
अपचयोपचय अनुमापन क्या होते हैं ? समझाइए। 
उत्तर:
वे अनुमापन जिनमें एक पदार्थ का ऑक्सीकरण होता है तथा दूसरे पदार्थ का तुल्य मात्रा में अपचयन (reduction) होता है तो उन्हें अपचयोपचय अनुमापन (Redox Titration) कहते हैं। इन अनुमापनों में पोटेशियम परमैंगनेट, पोटेशियम डाइक्रोमेट (KMnO4. K2Cr2O7) इत्यादि का उपयोग ऑक्सीकारक के रूप तथा फैरस सल्फेट, फैरस अमोनियम सल्फेट तथा ऑक्सलिक अम्ल (FeSO4 . 7H2O, FeSO4. (NH4)2SO4.6H2O) इत्यादि का उपयोग अपचायक के रूप में करते हैं। KMnO4 लेने पर वह ब्यूरेट में भरा जाता है तथा यह स्वयंसूचक का कार्य करता है अतः सूचक की आवश्यकता नहीं होती तथा अन्तिम बिन्दु पर गुलाबी रंग आता है। अन्य दशा में डाई फेनिल ऐमीन, N- फेनिल ऐन्थ्रानिलिक अम्ल इत्यादि सूचक काम में लेते हैं। K2Cr2O7 के अनुमापन में अन्तिम बिन्दु पर डाइफेनिल ऐमीन सूचक ऑक्सीकृत होकर नीला रंग देता है। इन अनुमापनों से ऑक्सीकारकों तथा अपचायकों की प्रबलता ज्ञात करते हैं।

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित अभिक्रिया को आयन इलेक्ट्रॉन विधि (अर्ध-अभिक्रिया विधि) द्वारा सन्तुलित कीजिए। 
MnO4-(aq) + H+(aq) + Fe2+(aq)      → Mn2+(aq) + Fe3+(aq) + H2O(l) 
उत्तर:
यह एक रेडॉक्स अभिक्रिया है जिसे निम्नलिखित दो अर्ध-अभिक्रियाओं के रूप में लिखा जा सकता है:
ऑक्सीकरण:
Fe2+  → Fe3+ 
अपचयन:
MnO4  →Mn2+ 
अर्ध-अभिक्रियाएँ संतुलित करने पर 
Fe2+ → Fe3+ + e (आवेश का सन्तुलन)  ......... (1) 
MnO4 → Mn2+ + 4H2O (ऑक्सीजन का सन्तुलन) 
MnO4 + 8H → Mn2+ + 4H2O (हाइड्रोजन का सन्तुलन) 
MnO4- + 8H+ + 5e → Mn2+ + 4H2O (आवेश का सन्तुलन) .............. (2) 
समीकरण (1) को 5 से गुणा करके समीकरण (2) में जोड़ने पर 

प्रश्न 11. 
(a) वह कौनसा हैलाइड आयन है जिसका ऑक्सीकरण रासायनिक विधि से नहीं किया जा सकता तथ इसका ऑक्सीकरण कैसे किया जाता है? 
(b) क्लोरीन की विरंजक क्रिया को समझाइए। 
उत्तर:
(a) F (फ्लुओराइड आयन) का ऑक्सीकरण रासायनिक विधि से नहीं किया जा सकता क्योंकि फ्लुओरीन की विद्युत ऋणता सर्वाधिक है अतः F का ऑक्सीकरण विद्युत अपघटन द्वार किया जाता है। 
(b) क्लोरीन नमी की उपस्थिति में विरंजक का कार्य करती है इसमें ClO- तथा Cl बनते हैं, ClO (हाइपोक्लोराइट आयन) रंग‍ को ऑक्सीकृत करके रंगहीन कर देता है। 
 
प्रश्न 12. 
मानक इलेक्ट्रोड विभव कैसे ज्ञात किया जाता है : तथा इसका महत्त्व बताइए। 
उत्तर:
किसी एकल इलेक्ट्रॉड का इलेक्ट्रॉड विभव ज्ञात नही किया जा सकता है अत: इसे मानक इलेक्ट्रोड (ज्ञात मान वाल इलेक्ट्रॉड) से जोड़कर ज्ञात किया जाता है तथा इसकी गणना निम्न प्रका की जाती है:
मानक अपचयन विभव या मानक इलेक्ट्रोड विभव = कैथोड विभव - एनोड विभव 
E°सेल = E°कैथोड - E° एनोड 
हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का इलेक्ट्रॉड विभव मानक दशा में शून्य माना जाता है अतः इसे अज्ञात इलेक्ट्रॉड के साथ जोड़कर इलेक्ट्रोड विभव का मान सीधे ही प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक इलेक्ट्रॉड अभिक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉड विभव का मान सक्रिय स्पीशीज की ऑक्सीकृत/अपचयित अवस्था में रहने की आपेक्षिक प्रवृत्ति का माप है E° का मान ऋणात्मक होने का अर्थ है कि रेडॉक्स युग्म H+/ H2 की तुलना में प्रबल अपचायक है जबकि यह धनात्मक होने पर रेडॉक्स युग्म H/H2 की तुलना में दुर्बल अपचायक है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 13. 
वे यौगिक बताइए जिनमें 
(i) ऑक्सीजन क ऑक्सीकरण अंक +2 है। 
(ii) ऑक्सीजन का ऑक्सीकरण अंक +1 है। 
(iii) क्लोरीन का ऑक्सीकरण अंक +1 है। 
उत्तर:
(i) OF2
(ii) H2O2
(iii) CIF

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में H2O2 अपचायक वे समान कार्य करता है? 
(a) SO2 + H2O2 → H2SO
(b) 2KI + H2O2 → 2KOH + I
(c) PbS + 4H2O2 → PbSO4 + 4H2
(d) Ag2O + H2O2 → 2Ag + H2O + O2
उत्तर: 
(d) Ag2O + H2O2 → 2Ag + H2O + O2

प्रश्न 2. 
निम्न अभिक्रिया में 
3Br2 + 6CO3- + 3H2O5Br + BrO3 + 6HCO3
(a) ब्रोमीन का ऑक्सीकरण एवं कार्बोनेट का अपचयन हुआ 
(b) ब्रोमीन का अपचयन एवं जल का ऑक्सीकरण हुआ है 
(c) ब्रोमीन का न तो अपचयन और न ही ऑक्सीकरण हुआ है 
(d) ब्रोमीन का अपचयन एवं ऑक्सीकरण दोनों ही हुआ है 
उत्तर:
(d) ब्रोमीन का अपचयन एवं ऑक्सीकरण दोनों ही हुआ है 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौनसा पदार्थ ऑक्सीकारक एवं अपचायक दोनों की तरह व्यवहार करता है:
(a) Na2O
(b) SnCl
(c) Na2O2 
(d) NaNO2 
उत्तर:
(d) NaNO2 

प्रश्न 4. 
Cr का अधिकतम ऑक्सीकरण अंक होता है:
(a) + 4 
(b) + 6 
(c) + 7 
(d) + 3 
उत्तर:
(b) + 6 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 5. 
Fe3O4 में Fe की ऑक्सीकरण अवस्था है:
(a) 3/2 
(b) 4/5
(c) 5/4
(d) 8/3
उत्तर:
(d) 8/3

प्रश्न 6. 
SO32-, S2O42- और S2O62- एनायनों में सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या का क्रम है: 
(a) S2O62- < S2O42- < SO32-
(b) S2O42- < SO32- < S2O62-
(c) SO32- < S2O42- < S2O62- 
(d) S2O42 < S2O62- < SO32-
उत्तर:
(b) S2O42- < SO32- < S2O62-

प्रश्न 7. 
P की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ H4P2O5, H4P2O6, H4P2O7 में क्रमश: है:                                         
(a) + 3, + 4, + 5 
(b) + 3, +5, + 4 
(c) + 5, + 3, + 4 
(d) + 5, + 4, + 3 
उत्तर:
(a) + 3, + 4, + 5 

प्रश्न 8. 
गर्म सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल एक प्रबल मध्यम ऑक्सीकारक है निम्न में से कौनसी अभिक्रिया ऑक्सीकारक का व्यवहार नही दर्शाती है:
(a) CaF2 + H2SO4 → CaSO4 + 2HF 
(b) Cu + 2H2SO4  → CuSO4 + SO2 + 2H2O
(c) 2S + 2H2SO4  → 2SO2 + 2H2
(d) C + 2H2SO4 → CO2 + 2SO2 + 2H2
उत्तर:
(a) CaF2 + H2SO4 → CaSO4 + 2HF 

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित में से प्रबलतम ऑक्सीकारक कौन है? 
(a) F
(b) Cl
(c) Br2 
(d) I
उत्तर:
(a) F

प्रश्न 10. 
तीन इलेक्ट्रॉन निकालने के बाद M3+ की ऑक्सीकरण अवस्था है:
(a) शून्य 
(b) + 3 
(c) + 6 
(d) - 6 
उत्तर:
(c) + 6 

प्रश्न 11. 
जब KMnO4 से विभिन्न अभिक्रियाओं द्वारा MnO22, MnO2, M2O3 तथा Mn2+ बनते हैं तो इन अभिक्रियाओं में क्रमशः कितने इलेक्ट्रॉन ग्रहण किए जा रहे हैं? 
(a) 3, 4, 1, 5 
(b) 1, 3, 4, 5 
(c) 1, 3, 5, 7 
(d) 5, 3, 1, 7 
उत्तर:
(b) 1, 3, 4, 5 

प्रश्न 12. 
Br2 → BrO3, परिवर्तन में ब्रोमीन की ऑक्सीकरण अवस्था बदलती है:
(a) - 1 से - 1 तक 
(b) O से -1 तक 
(c) O से +5 तक 
(d) O से 
उत्तर:
(c) O से +5 तक 

प्रश्न 13. 
अम्लीय माध्यम में एक मोल H2S कितने मोल KMnO4 से 
(a) 5/2
(b) 2/5
(c) 3/5
(d) 4/5
उत्तर:
(b) 2/5

प्रश्न 14. 
PO42- SO42- तथा Cr2O72- में क्रमश P, S तथा Cr की ऑक्सीकरण संख्या है:
(a) +3, +5, +6 
(b) +5, +6, +3 
(c) +3, +6, +5 
(d) +5, +6, +6 
उत्तर:
(d) +5, +6, +6 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ

प्रश्न 15. 
निम्नलिखित में से कौनसा असमानुपातन अभिक्रिया का उदाहरण है? 
(a) 2Se2Cl2 → SeCl4 + 3Se 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 8 अपचयोपचय अभिक्रियाएँ 7
(c) 2SO2 + O2 → 2SO3 
(d) CaCO3 + H2SO3 → CaSO3 + H2O + CO
उत्तर:
(a) 2Se2Cl2 → SeCl4 + 3Se 

प्रश्न 16. 
संतुलित रासायनिक अभिक्रिया 
IO-3 + aI- + bH+ → CH2O + dl2 में a, b, c एवं d क्रमश: है:
(a) 5, 6, 3, 3 
(b) 5, 3, 6, 3 
(c) 3, 5, 3, 6 
(d) 5, 6, 5, 5 
उत्तर:
(a) 5, 6, 3, 3 

प्रश्न 17. 
निम्न में से कौनसी अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया है:
(a) P2O5 + 2H2O → H4P2O
(b) 2AgNO3 + BaCl2 → 2AgCl + Ba (NO3)
(c) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2HCl 
(d) Cu + 2AgNO3 → 2Ag + Cu(NO3)2 
उत्तर:
(d) Cu + 2AgNO3 → 2Ag + Cu(NO3)2 

प्रश्न 18. 
निम्न अभिक्रिया में 'A' क्या है:
2Fe3+(aq) + Sn3+(aq) → 2Fe2+(aq) + A
(a) Sn3+ 
(b) Sn4+ 
(c) Sn2+ 
(d) Sn 
उत्तर:
(b) Sn4+ 

प्रश्न 19. 
2MnO-4 + 5H2O2 + 6H+ → 2Z + 5O2 + 8H2O इस अभिक्रिया में Z है 
(a) Mn2+ 
b) Mn4+ 
(c) MnO2 
(d) Mn 
उत्तर:
(a) Mn2+ 

प्रश्न 20. 
रेडॉक्स अभिक्रिया 
xKMnO4 + NH3 → KNO3 + MnO2 + KOH + H2
(a) x = 4, y = 6 
(b) x = 3, y = 8 
(c) x = 8, y = 6 
(d) x = 8, y = 3 
उत्तर:
(d) x = 8, y = 3 

प्रश्न 21. 
निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए 
I- + ClO-3 + H2SO4 → Cl- + HSO-4 + I
संतुलित समीकरण में, इस अभिक्रिया के लिए सत्य कथन है 
(हैं) 
(a) HSO4 का उचित तत्वानुपाती गुणांक 6 है 
(b) आयोडीन ऑक्सीकृत हो गया 
(c) सल्फर अपचयित हो गया 
(d) एक उत्पाद जल है 
प्रश्न संख्या 22, 23 एवं 24 दिये गये Passage पर आधारित हैं। 
Passage 
रेडॉक्स अभिक्रियाएँ, रसायन तथा जीव विज्ञान में अतिमहत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। दो अर्ध सेल अभिक्रियाओं का मानक अपचयन विभव (E°) का मान यह तय करता है कि अभिक्रिया किस दिशा में अग्रसर होगी। एक साधारण उदाहरण है डेनियल सेल जिसमें जिंक विलयन में जाता है तथा कॉपर एकत्रित होता है। अर्ध सेल अभिक्रियाओं के (अम्लीय माध्यम) समूह के साथ उनके E° (V सामान्य हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड के साथ) मान नीचे दर्शाए गए हैं। 
I2 + 2e-  → 2I- E° = 0.54 
Cl2 + 2e- → 2Cl- E° = 1.36 
Mn3+ + e-  → Mn2+  E° = 1.50 
Fe3+ + e-  → Fe2+ E° = 0.77 
O2 + 4H+ + 4e- → 2H2O E° = 1.23 
इन आँकड़ों का प्रयोग कर, निम्न प्रश्नों के लिए सही व्याख्या प्राप्त करो:
उत्तर:
(a) HSO4 का उचित तत्वानुपाती गुणांक 6 है 

प्रश्न 22. 
निम्न में से सही कथन को पहचानिये:
(a) क्लोराइड आयन, O2 द्वारा ऑक्सीकृत होता है 
(b) Fe2+, आयोडाइड द्वारा ऑक्सीकृत होता है 
(c) आयोडाइड आयन, क्लोरीन द्वारा ऑक्सीकृत होता है 
(d) Mn2+, क्लोरीन द्वारा ऑक्सीकृत होता है 
उत्तर:
(c) आयोडाइड आयन, क्लोरीन द्वारा ऑक्सीकृत होता है 

प्रश्न 23. 
अम्लीय विलयन में, Mn3+ स्थायी नहीं होता है जबकि Fe3+ स्थायी होता है, क्योंकि 
(a) O2, Mn2+ को Mn3+ में ऑक्सीकृत करता है 
(b) O, दोनों Mn2+ को Mn3+ तथा Fe2+ को Fe3+ में O2 ऑक्सीकृत करता है 
(c) Fe3+ H2O को O2 में ऑक्सीकृत करता है 
(d) Mn3+ H2O को O2 में ऑक्सीकृत करता है 
उत्तर:
(d) Mn3+ H2O को O2 में ऑक्सीकृत करता है 

प्रश्न 24. 
वायु की उपस्थिति में एनीलिन से प्राप्त, सोडियम गलन निष्कर्ष की क्रिया आयरन (II) सल्फेट तथा H2SO4 के साथ कराने पर प्रुशियन नीला अवक्षेप प्राप्त होता है। अतः यह नीला रंग किसके निर्माण के कारण होता है:
(a) Fe4[Fe(CN)6]
(b) Fe3[Fe(CN)6]2 
(c) Fe4[Fe(CN)6]2 
(d) Fe3[Fe(CN)6]
उत्तर:
(a) Fe4[Fe(CN)6]

Prasanna
Last Updated on Feb. 14, 2023, 2:32 p.m.
Published Feb. 13, 2023