RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

Rajasthan Board RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Chemistry Chapter 14 Important Questions पर्यावरणीय रसायन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से कौनसी गैस हीमोग्लोबिन के साथ तीव्रता से संयोग करती है:
(अ) CO
(ब) CO2
(स) NO
(द) NO2
उत्तर:
(अ) CO

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन 

प्रश्न 2. 
ओजोन परत मिलती है:
(अ) समतापीय मण्डल में
(ब) क्षोभ मण्डल में
(स) मीसो मण्डल में
(द) आयन मण्डल में
उत्तर:
(अ) समतापीय मण्डल में

प्रश्न 3. 
PAN का अर्थ है:
(अ) परॉक्सी अमोनियम नाइट्रेट
(ब) परॉक्सी एसीटिल नाइट्रेट 
(स) परॉक्सी एल्डिहाइड नाइट्रेट 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) परॉक्सी एसीटिल नाइट्रेट 

प्रश्न 4. 
प्रकाश रासायनिक कोहरा के बनने में निम्नलिखित में से कौनस गैस प्रयुक्त नहीं होती है? 
(अ) NO2 
(ब) O
(स) CH
(द) SO2 
उत्तर:
(द) SO2 

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित में से कौनसी गैस ग्रीन हाउस गैस नहीं है:
(अ) CFCl3 
(स) CH4 
(ब) CO2 
(द) O2 
उत्तर:
(द) O

प्रश्न 6. 
वायुमण्डल में CO2 की बढ़ती हुई मात्रा का प्रभाव है:
(अ) ग्रीन हाउस प्रभाव (हरित गृह प्रभाव) 
(ब) भूकम्प 
(स) ज्वालामुखी 
(द) चक्रवात 
उत्तर:
(अ) ग्रीन हाउस प्रभाव (हरित गृह प्रभाव) 

प्रश्न 7. 
मार्बल उद्योग को किसका प्रमुख सिंक माना गया है? 
(अ) अम्ल वर्षा 
(ब) भूकम्प 
(स) धात्विक प्रदूषण 
(द) चक्रवात 
उत्तर:
(अ) अम्ल वर्षा 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 8. 
अन्टार्कटिका में ओजोन के अपक्षय का कारण निम्नलिखित में से किसको माना गया है? 
(अ) क्लोरीन नाइट्रेट 
(ब) SO
(स) CO2 
(द) O3 
उत्तर:
(अ) क्लोरीन नाइट्रेट 

प्रश्न 9. 
ओजोन परत पृथ्वीवासियों को संरक्षित करती है:
(अ) पराबैंगनी किरणों से 
(ब) अवरक्त किरणों से 
(स) कॉस्मिक किरणों से 
(द) लेजर किरणों से 
उत्तर:
(अ) पराबैंगनी किरणों से 

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित में से कौनसा वायु प्रदूषण का प्राकृतिक स्रोत है? 
(अ) मोटर वाहन 
(ब) जंगल की आग 
(स) खनन कार्य 
(द) युद्ध 
उत्तर:
(ब) जंगल की आग 

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में से जल का सर्वाधिक शुद्ध स्रोत कौनसा है? 
(अ) तालाब का जल 
(ब) झरने का जल 
(स) नदी का जल 
(द) पर्वतों पर जमी बर्फ से प्राप्त जल 
उत्तर:
(द) पर्वतों पर जमी बर्फ से प्राप्त जल 

प्रश्न 12. 
शुद्ध वायु में CO2 की प्रतिशत मात्रा होती है:
(अ) 1.5% 
(ब) 0.5% 
(स) 0.03% 
(द) 2.5% 
उत्तर:
(स) 0.03% 

प्रश्न 13. 
पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए किया गया रसायन विज्ञान  का उपयोग कहलाता है:
(अ) लाल रसायन 
(ब) हरित रसायन 
(स) अपचायक स्मॉग 
(द) ओजोन छिद्र 
उत्तर:
(ब) हरित रसायन 

प्रश्न 14. 
अपचायक स्मॉग का प्रभाव अधिक होता है:
(अ) सूर्योदय से पूर्व 
(ब) सूर्योदय के समय 
(द) दोपहर 12 बजे 
(स) सूर्योदय के पश्चात् 
उत्तर:
(अ) सूर्योदय से पूर्व 

प्रश्न 15. 
मोटर वाहन सामान्यतः कौनसी गैस उत्सर्जित करते हैं ? 
(अ) O2 
(ब) N2 
(स) CH
(द) NO
उत्तर:
(द) NO

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 16. 
जल में फ्लुओराइड की कितनी मात्रा हानिकारक होती है? 
(अ) 1 ppm 
(ब) 10 ppm से अधिक 
(स) 5ppm 
(द) 2 ppm 
उत्तर:
(ब) 10 ppm से अधिक 

प्रश्न 17. 
निम्नलिखित में से शाकनाशी है:
(अ) DDT 
(ब) NaCIO3
(स) ऐल्ड्रिन 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(ब) NaCIO3

प्रश्न 18. 
जल प्रदूषण न्यूनतम होगा, यदि उसकी B.O.D. है:
(अ) 5 ppm से कम 
(ब) 15 ppm से कम
(स) 50ppm से कम  
(द) 10 ppm से कंम 
उत्तर:
(अ) 5 ppm से कम 
 
प्रश्न 19. 
वर्षा जल की pH कितनी होती है? 
(अ) 4.1 
(ब) 2.0 
(स) 5.6 
(द) 7.0
उत्तर:
(स) 5.6 

प्रश्न 20. 
CFC's का उपयोग होता है:
(अ) प्लास्टिक फोम के निर्माण में 
(ब) कम्प्यूटर के पुर्जों की सफाई में 
(स) रेफ्रिजरेटर में प्रशीतक के रूप में 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 21. 
पराबैंगनी विकिरणों से कौनसा रोग होता है? 
(अ) टी.बी. 
(ब) त्वचा का कैंसर 
(स) वृक्क सम्बन्धी रोग 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) त्वचा का कैंसर 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न (Fill in the blanks):

प्रश्न 1. 
डी. डी. टी. का सम्पूर्ण नाम ..................... होता है। 
उत्तर:
P, D' डाइक्लोरोडाइफेनिल ट्राइक्लोरोएथेन

प्रश्न 2. 
क्षोभमण्डल समुद्रतल से लगभग ...................... की ऊँचाई तक होते हैं।
उत्तर:
10 किमी

प्रश्न 3. 
गैसीय वायु प्रदूषक मुख्यतः .......................... होता है। 
उत्तर:
सल्फर नाइट्रोजन तथा कार्बन के ऑक्साइड

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 4. 
........................... अम्ल वर्षा के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है। 
उत्तर:
SO3 तथा H2SO4

प्रश्न 5. 
पेयजल में नाइट्रेट की अधिकता से ................... रोग हो सकता है। 
उत्तर:
ब्ल्यू बेबी सिन्ड्रोम

प्रश्न 6. 
मृदा प्रदूषण के मुख्य कारक पीड़कनाशी, कीटनाशी तथा .................... होता है। 
उत्तर:
शाकनाशी

प्रश्न 7.
........................ एक शाकनाशी है। 
उत्तर:
सोडियम क्लोरेट
 
प्रश्न 8. 
मेथेन को .................. भी कहते हैं।  
उत्तर:
बायोगैस। 

निम्नलिखित में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए (True and False Statement):

प्रश्न 1. 
अभिक्रिया NO(g) + O3(g). → NO2 (g) + O2 (8) समतापमण्डल में होती है  
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2. 
वायुमण्डल सूर्य की ऊष्मा को पृथ्वी के निकट अवशोषित कर लेता है। इसे प्राकृतिक हरित गृह प्रभाव कहते हैं। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3. 
क्लोरोफ्लोरो कार्बन, ओजोन परत को संरक्षित रखते हैं। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
PAN का सम्पूर्ण नाम परॉक्सी ऐसीटिल नाइट्रेट है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
अम्ल वर्षा द्वारा ताजमहल की क्षति में निम्न अभिक्रिया होती 
है - CaCO3  + H2SO4 CaSO4 + H2O + CO2 
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 6. 
BOD का सम्पूर्ण नाम रासायनिक ऑक्सीजन मांग है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 7. 
जल में लेड की ऊपरी सीमा 20 ppb होती है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 8. 
ऑक्सीकारक स्मॉग को प्रकाश रासायनिक स्मॉग भी कहते हैं। 
उत्तर:
सत्य

मिलान करने वाले प्रश्न (Matching type Questions):
सूची A तथा सूची B का मिलान कीजिए तथा सही कूट (Code) का चयन कीजिए:


प्रश्न 1. 

सूची A

सूची B

(1) BOD

(a) सोडियम आर्सीनेट (Na3AsO3)

(2) शाकनाशी

(b) जैव रासायनिक ऑक्सीजन माँग

(3) प्लास्टिक अपशिष्ट से प्राप्त ईंधन

(c) पादप पोषक स्रोत

(4) रासायनिक उर्वरक

(d) हरित ईंधन

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) BOD

(b) जैव रासायनिक ऑक्सीजन माँग

(2) शाकनाशी

(a) सोडियम आर्सीनेट (Na3AsO3)

(3) प्लास्टिक अपशिष्ट से प्राप्त ईंधन

(d) हरित ईंधन

(4) रासायनिक उर्वरक

(c) पादप पोषक स्रोत

 

प्रश्न 2. 

सूची A

सूची B

(1) H2O2

(a) एशारिकिया कोली

(2) COD

(b) कपड़ों का विरंजन

(3) जल प्रदूषण

(c) हैजा तथा टाइफॉइड

(4) जठरांत्र बीमारियाँ

(d) रासायनिक ऑक्सीजन

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) H2O2

(b) कपड़ों का विरंजन

(2) COD


(d) रासायनिक ऑक्सीजन

(3) जल प्रदूषण

(c) हैजा तथा टाइफॉइड

(4) जठरांत्र बीमारियाँ

(a) एशारिकिया कोली

 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 3. 

सूची A

सूची B

(1) समताप मण्डल

(a) समुद्र तल से 10-40 किमी तक

(2) प्रदूषक

(b) धूम + कोहरा

(3) स्मॉग

(c) बिन्दु स्रोत तथा अबिन्दु स्रोत

(4) जल प्रदूषण के स्रोत

(d) जैव निम्नीकृत तथा जैव अनिम्नीकृत

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) समताप मण्डल

(a) समुद्र तल से 10-40 किमी तक

(2) प्रदूषक

(d) जैव निम्नीकृत तथा जैव अनिम्नीकृत

(3) स्मॉग

(b) धूम + कोहरा

(4) जल प्रदूषण के स्रोत

(c) बिन्दु स्रोत तथा अबिन्दु स्रोत


प्रश्न 4. 

सूची A

सूची B

(1) कणिकीय प्रदूषक

(a) N2O

(2) नाइट्रस ऑक्साइड

(b) NO एवं वाष्पशील कार्बनिक यौगिक

(3) ऑक्सीकारक धूम कोहरा

(c) 5 ppm

(4) BOD का प्रायोगिक मान

(d) धूल, कोहरा तथा धुआँ

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) कणिकीय प्रदूषक

(d) धूल, कोहरा तथा धुआँ

(2) नाइट्रस ऑक्साइड

(a) N2O

(3) ऑक्सीकारक धूम कोहरा

(b) NO एवं वाष्पशील कार्बनिक यौगिक

(4) BOD का प्रायोगिक मान

(c) 5 ppm


प्रश्न 5.

सूची A

सूची B

(1) ओजोन परत

(a) पराबैंगनी विकिरण

(2) मोटर वाहन द्वारा उत्सर्जित

(b) समतापीय मण्डल

(3) त्वचा का कैंसर

(c) NO

(4) पर्वतों पर जमी बर्फ से

(d) जल का सर्वाधिक शुद्ध स्रोत

 उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) ओजोन परत

(b) समतापीय मण्डल

(2) मोटर वाहन द्वारा उत्सर्जित

(c) NO

(3) त्वचा का कैंसर

(a) पराबैंगनी विकिरण

(4) पर्वतों पर जमी बर्फ से

(d) जल का सर्वाधिक शुद्ध स्रोत


प्रश्न 6. 

सूची A

सूची B

(1) फ्रेऑन

(a) पॉली क्लोरीनेटेड बाइ फिनॉयल

(2) जल प्रदूषक

(b) कार्बन मोनो ऑक्साइड

(3) गम्भीर वायु प्रदूषक

(c) हाइड्रोकार्बन के क्लोरो फ्लुओरो व्युत्पन्न

(4) जल विद्युत संयंत्र

(d) प्रदूषण रहित संयंत्र

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) फ्रेऑन

(c) हाइड्रोकार्बन के क्लोरो फ्लुओरो व्युत्पन्न

(2) जल प्रदूषक

(a) पॉली क्लोरीनेटेड बाइ फिनॉयल

(3) गम्भीर वायु प्रदूषक

(b) कार्बन मोनो ऑक्साइड

(4) जल विद्युत संयंत्र

(d) प्रदूषण रहित संयंत्र


प्रश्न 7. 

सूची A

सूची B

(1) CO की 1300 ppm सान्द्रता

(a) रेफ्रिजरेटर में प्रशीतक के रूप में

(2) CFC

(b) क्लोरीन नाइट्रेट

(3) वायु प्रदूषण का प्राकृतिक स्रोत

(c) जीव की मृत्यु

(4) अन्टार्कटिका में ओजोन अपक्षय का कारण

(d) जल की आग

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) CO की 1300 ppm सान्द्रता

(c) जीव की मृत्यु

(2) CFC

(a) रेफ्रिजरेटर में प्रशीतक के रूप में

(3) वायु प्रदूषण का प्राकृतिक स्रोत

(b) क्लोरीन नाइट्रेट

(4) अन्टार्कटिका में ओजोन अपक्षय का कारण

(d) जल की आग


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
पर्यावरणीय प्रदूषण किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पर्यावरण की भौतिक, रासायनिक तथा जैव वैज्ञानिक अवस्था में परिवर्तन, जिससे मानव, अन्य जीवों तथा सौन्दर्य प्रतीकों को हानि पहुँचती है, उसे पर्यावरणीय प्रदूषण कहते हैं। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 2. 
प्रदूषक (Pollutants) किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वे पदार्थ जिनकी कमी अथवा अधिकता से पर्यावरण की प्राकृतिक गुणवत्ता में कमी आती है, उन्हें प्रदूषक कहते हैं; जैसे- धूल, धुआँ, रसायन इत्यादि। 

प्रश्न 3. 
पर्यावरण प्रदूषण के गैसीय प्रदूषकों का स्रोत बताइए। 
उत्तर:
खनिज ईंधन, जैसे तेल के दहन से NO, NO2, SO2, CO2, CO तथा H2S इत्यादि गैसें पर्यावरण में जाती हैं, जो कि प्रदूषक होती हैं। 

प्रश्न 4. 
क्षोभमण्डल में कौन-कौनसी गैसें मिलती हैं? 
उत्तर:
N2, O2, CO, CO2, SO2, जलवाष्प तथा फ्रेऑन इत्यादि। 

प्रश्न 5. 
फ्रेऑन किसे कहते हैं? 
उत्तर:
हाइड्रोकार्बन्स के क्लोरो फ्लुओरो व्युत्पन्न फ्रेऑन कहलाते हैं। CFCl3, CF2Cl2 इत्यादि इनके उदाहरण हैं। 

प्रश्न 6. 
दो शाकनाशी पदार्थों के नाम एवं सूत्र दीजिए। 
उत्तर:
(i) NaClO3 सोडियम क्लोरेट 
(ii) Na3AsO3 सोडियम आर्सीनाइट। 

प्रश्न 7. 
भोपाल गैस दुःखान्तिका में कौनसी गैस निकली थी? 
उत्तर:
भोपाल गैस दुःखान्तिका में MIC (मेथिल आइस साइनाइड) गैस निकली थी 

प्रश्न 8. 
ओजोन परत के क्षय का प्रमुख कारण किस पदार्थ क माना जाता है? 
उत्तर:
फ्रेऑन अर्थात् क्लोरो फ्लुओरो कार्बन। 

प्रश्न 9. 
धूम - कोहरा किसे कहते हैं? 
उत्तर:
धूम तथा कोहरा से मिलकर बना उत्पाद धूम - कोहर कहलाता है। 

प्रश्न 10. 
BOD का शाब्दिक अर्थ बताइए। 
उत्तर:
Biochemical Oxygen Demand ( जैव रासायनिक ऑक्सीजन माँग)।
 
प्रश्न 11. 
BOD को परिभाषित कीजिए। 
उत्तर:
जल के एक नमूने के निश्चित आयतन में उपस्थि कार्बनिक पदार्थ को विखण्डित करने हेतु जीवाणुओं (Bacteria) द्वा आवश्यक ऑक्सीजन को BOD कहते हैं। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 12. 
वायु प्रदूषण से होने वाली प्रमुख बीमारियाँ कौनसी हैं 
उत्तर:
दमा, खाँसी, एलर्जी तथा फेफड़े का कैंसर। 

प्रश्न 13. 
ओजोन कवच किसे कहते हैं? 
उत्तर:
समताप मण्डल में स्थित ओजोन गैस जो सूर्य क पराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण कर उन्हें पृथ्वी तक पहुँचने से रोकत है, उसे ओजोन कवच कहते हैं। 

प्रश्न 14. 
अम्ल वर्षा के लिए मुख्यतः कौनसी गैसें उत्तरदायी हैं 
उत्तर:
SO2 तथा NO2

प्रश्न 15. 
प्रकाश रासायनिक स्मॉग को ऑक्सीकारक स्मॉग भ कहा जाता है। क्यों? 
उत्तर:
प्रकाश रासायनिक स्मॉग में ऑक्सीकारक पदार्थों क सान्द्रता उच्च होती है अतः इसे ऑक्सीकारक स्मॉग भी कहते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
मृदा प्रदूषण किसे कहते हैं तथा इसके स्रोत क्या हैं 
उत्तर:
प्राकृतिक स्रोत (Natural Sources):

  1. ज्वालामुखी, भूकम्प, भूस्खलन तथा वर्षा, मृदा प्रदूषण के मुख्य प्राकृतिक स्रोत हैं।
  2. ज्वालामुखी विस्फोट से बहुत बड़ी मात्रा में राख, लावा तथा गैसें निकलती हैं। लावा धरती के जिस भाग पर बहता है उसे यह हर दृष्टिकोण से अयोग्य बना देता है।
  3. राख भूमि पर गिरकर उसे प्रदूषित करती है। गैसीय पदार्थ वर्षा के साथ धरती पर पहुँच कर इसे प्रदूषित करते हैं।
  4. भूकम्प से पृथ्वी की सतह पर उथल-पुथल होती है, इससे भूमि अयोग्य हो जाती है।


(b) मानवीय गतिविधियों से प्रदूषण (Pollution by  Human Activities):

  1. औद्योगिक अपशिष्ट आस-पास के क्षेत्र की भूमि को प्रदूषित करते हैं।
  2.  मार्बल उद्योग द्वारा फेंका गया सफेद चूर्ण व्यापक रूप से भूमि को प्रदूषित करता है।
  3. नगरीय अपशिष्ट के कारण नगरों के आस-पास की भूमि प्रदूषित हो जाती है। मृदा प्रदूषण के मुख्य कारक पीड़कनाशी, कीटनाशी तथा शाकनाशी होते हैं।

प्रश्न 2. 
जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपाय बताइए। 
उत्तर:

निम्नलिखित प्रक्रियाओं द्वारा जल प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है:

  1. पेयजल को अपमार्जक, साबुन इत्यादि के प्रयोग से सुरक्षित रखा जाए अर्थात् कुआँ, तालाब इत्यादि पर इनका प्रयोग प्रतिबन्धित किया जाए।
  2. वाहित मल को जलस्रोतों में न मिलने दिया जाए।
  3. नाभिकीय अथवा प्रौद्योगिक संस्थानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को जलस्रोतों से दूर रखना चाहिए अथवा उन्हें बिना उपचार के जलस्रोतों में नहीं मिलाया जाना चाहिए।
  4. कृषि रसायन, कीटनाशक तथा उर्वरकों को जल में नहीं मिलाया जाना चाहिए।
  5. डी.डी.टी. तथा मैलाथियोन जैसे कीटनाशी के प्रयोग से बचना चाहिए तथा इनके स्थान पर नीम की सूखी पत्तियों का प्रयोग करना चाहिए।
  6. रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर कंपोस्ट का प्रयोग करना चाहिए।
  7. मृत जन्तु, मनुष्य तथा उनकी अस्थि इत्यादि को जल में प्रवाहित नहीं किया जाना चाहिए।
  8. जल को स्वच्छ करने वाली मछलियाँ, कछुए, घोंघा इत्यादि को जल में डालने पर ये जलस्रोतों के प्रदूषण को कम करते हैं।
  9. पेट्रोलियम के परिवहन अथवा दोहन के समय विशेष सावधानियाँ रखनी चाहिए तथा इन्हें जल से दूर रखना चाहिए।
  10. घरेलू पानी की टंकियों में पोटेशियम परमैंगनेट अथवा विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) की कुछ मात्रा समय-समय पर डालते रहमा चाहिए।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 3. 
पेयजल में उपस्थित फ्लुओराइड, लेड, सल्फेट तथ नाइट्रेट के अंतरराष्ट्रीय मानक बताइए तथा इनके आधिक्य से हो वाले रोग भी बताइए। 
उत्तर:
पेयजल के अंतरराष्ट्रीय मानक निम्न प्रकार होते हैं:

  1. फ्लुओराइड-पेयजल में फ्लुओराइड की कमी मनुष्य के लिए हानिकारक होती है तथा यह कई बीमारियों (जैसे-दंतक्षय आदि) का कारण है। साधारणत: पेयजल में विलेयशील फ्लुओराइड मिलाया फ्लुओराइड आयन दाँतों के इनामेल में हाइड्रॉक्सीएपेटाइट 3Ca3 PO4 2.Ca(OH)2 को फ्लुओरएपेटाइट 3Ca3 PO4 2.Ca(OH)2 . CaF2 ] में परिवर्तित करके उसे कड़ा कर देते हैं, लेकिन फ्लुओराइड आयनों की 2 ppm  से अधिक सान्द्रता दाँतों के भूरे कर्बुरण (Brown Mottling) फ़्पन्न करती है। साथ ही फ्लुओराइड का आधिक्य (10 ppm से अधिक) हड्ड्डयों तथा दाँतों पर हानिकारक प्रभाव उत्पन्न करता है।
  2. लेड जब जल के परिवहन के लिए लेड पाइपों का प्रयोग किया जाता है, तब जल लेड से दूषित हो जाता है। पीने के जल में लेड की ऊपरी सीमा लगभग 50 ppb होती है। लेड किडनी, यकृत तथा जनन-तंत्र (Reproductive system) को हानि पहुँचाता है।
  3. सल्फेट पेयजल में सल्फेट का आधिक्य (> 500 ppm) विरेचक (Laxative effect) का कारण हो सकता है। संतुलित स्तर पर सल्फेट हानिरहित होता है।
  4.  नाइट्रेट पेयजल में नाइट्रेट की अधिकतम सीमा 50 ppm होती है। पेय जल में अधिक नाइट्रेट होने पर मेथेमोग्लोबीनेमिया (ब्ल्यू बेबी सिन्ड्रोम ) रोग हो सकता है।
  5. अन्य धातुएँ-पेयजल में कुछ अन्य धातुएँ भी पायी जाती हैं, जैसे- Fe, Mn, Al, Cu, Zn तथा Cd इत्यादि जिनकी अधिकतम सान्द्रता निम्न प्रकार होती है।

प्रश्न 4. 
अम्ल वर्षा से ताजमहल की क्षति तथा इसके बचा के उपाय बताइए। 
उत्तर:
अम्ल वर्षा से ताजमहल:
(i) ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में उपस्थित उद्योगों तथा घरेलू ईंधन में प्रयुक्त कम गुणवत्ता वाले कोयले, केरोसिन तथा लकड़ी के दहन से वायु में सल्फर तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित होते हैं इनसे अम्ल वर्षा होती है जिसमें उपस्थित अम्ल ताजमहल के संगमरमर (CaCO3) से क्रिया करके उसे क्षति पहुँचाते हैं, जिससे इसकी चमक कम होती है।
CaCO3 + H2SO4 → CaSO4 + H2O + CO2
CaCO3 + 2HNO3 → Ca(NO3)2 + CO2 + H2

(ii) इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक को नष्ट होने से बचाने के लिए मथुरा तेल शोधन से उत्सर्जित विषैली गैसों को नियंत्रित किया जा रहा है।

(iii) 1995 में इसके लिए भारत सरकार ने एक कार्य योजना प्रारम्भ करने की घोषणा की है जिसके अन्तर्गत ताज ट्रेपीजियम (आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा तथा भरतपुर का क्षेत्र) में स्थित उद्योगों में ईंधन के रूप में कोयला तथा तेल के स्थान पर प्राकृतिक गैस या एलपीजी का प्रयोग करेंगे।

(iv) शहरों में रहने वाले लोगों को दैनिक जीवन में कोयले, केरोसीन तथा लकड़ी के स्थान पर एलपीजी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

(v) ताजमहल के आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले यातायात के साधनों में सल्फर की कम मात्रा युक्त डीजल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रश्न 5. 
जल प्रदूषण के लिए उत्तरदायी रासायनिक प्रदूष बताइए।
उत्तर:
जल प्रदूषण के लिए उत्तरदायी रासायनिक प्रदूष निम्नलिखित हैं।

  1. जल एक अच्छा विलायक है, अतः जल में विलेय अकार्बनिक पदार्थ तथा भारी धातुएँ (Cd, Hg ) महत्त्वपूर्ण रासायनिक प्रदूषक होते हैं। 
  2. खानों के सीवेज से प्राप्त सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) तथा ठण्डे मौसम में बर्फ को पिघलाने वाले लवण जैसे - NaCl तथा CaCl2 भी जल में विलेय रासायनिक प्रदूषक हैं। 
  3. समुद्रों में बड़े तेल बहाव में उपस्थित पेट्रोलियम उत्पाद भी जल को प्रदूषित करते हैं । 
  4. बहुत से कीटनाशक भी स्प्रे द्वारा बहकर भूमि के नीचे जाकर जल को प्रदूषित करते हैं । 
  5. पॉली क्लोरीनेटेड बाइफिनॉयल (PCB) जिसे विलायक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, भी एक जल प्रदूषक है। 
  6. अपमार्जक तथा उर्वरक भी जल को प्रदूषित करते हैं। 

प्रश्न 6. 
नाइट्रोजन के ऑक्साइडों का वायु प्रदूषण में क्या योगदान है? समझाइए। 
उत्तर:
नाइट्रोजन के ऑक्साइड: वायु के प्रमुख अवयव नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन हैं। सामान्य ताप पर ये गैसें आपस में अभिक्रिया नहीं करती हैं, परन्तु उच्च उन्नतांश (altitude) पर जब बिजली चमकती है, तब ये आपस में क्रिया करके नाइट्रोजन के ऑक्साइड (NO तथा NO2) बनाती हैं। NO2 के ऑक्सीकरण से NO3 आयन बनता है, जो मृदा में जाकर उर्वरक का कार्य करता है। किसी स्वचालित इंजन में भी उच्च ताप पर जब जीवाश्म ईंधन का दहन होता है, तो नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन मिलकर पर्याप्त मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) बनाती हैं।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन 1
NO, ऑक्सीजन से तेजी से क्रिया करके NO2 देती है।
2NO (g) + O2(g) → 2NO2(g)
जब समतापमण्डल में नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) ओजोन से क्रिया करती है, तो नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) के बनने की दर बढ़ जाती है।
NO(g) + O3(g) → NO2(g) + O2(g) 
यातायात तथा सघन स्थानों पर स्थित तीक्ष्ण लाल धूम्र नाइट्रोजन ऑक्साइड के कारण ही होता है। NO2 की सान्द्रता अधिक होने पर पौधों की पत्तियाँ गिर जाती हैं तथा प्रकाश-संश्लेषण की दर कम हो जाती है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड फेफड़ों में उत्तेजना उत्पन्न करती है, जिससे बच्चों में श्वसन-रोग हो जाते हैं। यह जीव ऊतकों के लिए विषैली होती है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड विभिन्न प्रकार के रेशों तथा धातुओं के लिए भी हानिकारक होती है।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 7. 
वायुमण्डल में उपस्थित सल्फर के ऑक्साइड किस प्रकार पर्यावरण को हानि पहुँचाते हैं? 
उत्तर:
जीवाश्म ईंधन के दहन से सल्फर के ऑक्साइड उत्पन्न होते हैं। इनमें SO2 प्रमुख है, जो मनुष्यों एवं जन्तुओं के लिए विषैली होती है। इसकी सूक्ष्म मात्रा से भी विभिन्न श्वसन रोग, जैसे अस्थमा, श्वसनी शोध तथा आँखों में जलन हो जाते हैं। SO2 की उच्च सान्द्रता से फूलों की कलियाँ कड़ी होकर पौधों से गिर जाती हैं। प्रदूषित वायु में उपस्थित कणिकीय पदार्थों के कारण SO2 का तेजी से ऑक्सीकरण होकर SO3 (सल्फर ट्राइऑक्साइड) बन जाती है 
2SO2(g) + O2(g) → 2SO3(g) 
वायुमण्डल में उपस्थित ओजोन (O3) तथा हाइड्रोजन परॉक्साइड (H2O2) के कारण यह अभिक्रिया और भी तेज हो जाती है। 
SO2(g) + O3(g) → SO3(g) + O2(g) 
SO2(g) + H2O2(l) → H2SO4(aq) 
इस प्रकार बनी SO3 तथा H2SO4 ही मुख्यतः अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी है। 

प्रश्न 8. 
कार्बन मोनोऑक्साइड एक गम्भीर वायु प्रदूषक है। इस कथन की पुष्टि कीजिए। 
उत्तर:
कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) एक गम्भीर वायु प्रदूषक क्योंकि यह श्वसनीय प्राणियों के लिए हानिकारक है। यह विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन के प्रवाह को रोकती है। क्योंकि यह T ने हीमोग्लोबिन के साथ बहुत स्थायी संकुल बनाती है, अतः रक्त में ऑक्सीजन परिवहन क्षमता बहुत कम हो जाती है, जिससे सिरदर्द, तंत्रिकीय आवेग में कमी आदि समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं। CO की 1300 ppm की सान्द्रता से आधे घंटे में जीव की मृत्यु भी हो सकती है।
 
प्रश्न 9. 
वायुमण्डल में हाइड्रोकार्बन कहाँ से आते हैं तथा इनका क्या प्रभाव होता है? 
उत्तर:
हाइड्रोकार्बन केवल कार्बन तथा हाइड्रोजन से बने कार्बनिक यौगिक हैं जो कि स्वचालित वाहनों में ईंधन के अपूर्ण दहन से उत्पन्न होकर वायुमण्डल में चले जाते हैं। अधिकतर हाइड्रोकार्बन पर्यावरणीय रसायन कैंसरजन्य होते हैं अर्थात् इनसे कैंसर होता है। हाइड्रोकार्बनों से पौधों में काल प्रभावण तथा ऊतकों का निम्नीकरण होता है। ये पत्तियों, फूलों एव टहनियों को भी हानि पहुँचाते हैं। 

प्रश्न 10. 
वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की उत्पत्ति के स्त्रोत तथा इसके कारण होने वाले दुष्प्रभाव बताइए। 
उत्तर:
श्वसन, जीवाश्म ईंधन के दहन तथा चूना पत्थर आदि से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है। यह गैस केवल क्षोभमण्डल में होती है तथा सामान्यतः वायुमण्डल में इसकी मात्र 0.03% ( आयतन से ) होती है। वायुमण्डल में उपस्थित CO2 के आधिक्य को हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त करके इसकी में निश्चित मात्रा को बनाए रखते हैं, इससे एक संतुलित चक्र बन जात है। वनों के कटने तथा जीवाश्म ईंधन के अधिक प्रयोग से वायुमण्डल CO 2 की मात्रा बढ़ गई है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। इसके कारण ही भूमण्डलीय ताप में वृद्धि हो रही है जो कि हानिकारक है। इसे ही हरित गृह प्रभाव कहते हैं। 

प्रश्न 11. 
क्षोभमण्डल में उपस्थित कणिकीय प्रदूषकों को वर्गीकृत कीजिए। 
उत्तर:
कणिकाओं के आकार तथा उनकी प्रकृति के आधार पर कणिकीय प्रदूषकों को चार भागों में वर्गीकृत किया जाता है:

  1. धूम - धूम कणिकाओं में ठोस तथा ठोस द्रव कणों क मिश्रण होता है, जो कि कार्बनिक पदार्थों के दहन से उत्पन्न होते हैं जैसे-सिगरेट का धुआँ, जीवाश्म ईंधन के दहन से प्राप्त धूम्र, गंदगी क ढेर, सूखी पत्तियाँ तथा तेल- धूम्र इत्यादि। 
  2. धूल - धूल में बारीक ठोस कण होते हैं, जो कि ठोस पदार्थों के पीसने तथा कुचलने से बनते हैं। विस्फोट से प्राप्त बालू लकड़ी के कार्य से प्राप्त बुरादा, कोयले का बुरादा, कारखानों से उड़ने वाली राख, सीमेन्ट तथा धुएँ के गुबार इत्यादि इस प्रकार के कणिकीय उत्सर्जन के कुछ प्रारूपिक उदाहरण हैं। 
  3. कोहरा - फैले हुए द्रव - कणों एवं वाष्प के हवा में संघनन से कोहरा उत्पन्न होता है। जैसे- सल्फ्यूरिक अम्ल का कोहरा तथ शाकनाशी व कीटनाशी, जो अपने लक्ष्य पर न जाकर हवा से गमन करते हैं तथा कोहरा बनाते हैं। 
  4. धूम्र - धूम्र सामान्यतया ऊर्ध्वपातन, आसवन, क्वथन एव अन्य रासायनिक अभिक्रियाओं के दौरान प्राप्त वाष्प के संघनन के कारण बनते हैं । प्राय: कार्बनिक विलायक, धातुएँ तथा धात्विक ऑक्साइड धूम्र कणों का निर्माण करते हैं। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 12. 
ओजोन छिद्र क्या होता है तथा इसके बनने के दौरान होने वाली अभिक्रियाओं की व्याख्या भी कीजिए  
उत्तर:
आजान का विरन एव विघटन (Formation and Breaking of Ozone): समताप-मण्डल में ओजोन प्रचुर मात्रा में होती है, जो हमें सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से बचाती है। इन विकिरणों से त्वचा-केंसर (मेलेनोमा) होता है। अत: ओजोन-कवच को बचाए रखना आवश्यक है।
समतापमण्डल में पराबैंगनी विकिरणों की ऑक्सीजन से क्रिया द्वारा ओजोन का निर्माण होता है। पराबैंगनी विकिरण आण्विक ऑक्सीजन को मुक्त ऑक्सीजन O परमाणुओं में विखण्डित कर देते हैं जो कि आण्विक ऑक्सीजन से संयुक्त होकर ओजोन बनाते हैं।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन 2

ओजोन ऊष्मागतिकीय रूप से अस्थायी होती है एवं यह आण्विक ऑक्सीजन में विघटित हो जाती है। इस प्रकार ओजोन के निर्माण एवं विघटन के मध्य एक गतिक साम्य स्थापित हो जाता है। अभी हाल ही के वर्षों में समतापमण्डल में उपस्थित कुछ रसायनों के कारण ओजोन की इस सुरक्षा-परत का क्षय होना प्रारम्भ हो गया है। ओजोन परत के इस क्षय का मुख्य कारण क्लोरोफ्लोरोकार्बन (फ्रेऑन) (CFCs) का उत्सर्जन है। फ्रेऑन अक्रिय, अज्वलनशील तथा अविषाक्त पदार्थ हैं, अतः इन्हें रेफ्रिजरेटर, एयर-कंडीशनर, प्लास्टिक फोम के निर्माण में एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में कम्यूटर के पुर्जों की सफाई करने में प्रयुक्त किया जाता है।

वायुमण्डल में एक बार फ्रेऑन के उत्सर्जित होने पर ये वायुमण्डल की अन्य गैसों के साथ मिलकर सीधे समतापमण्डल में पहुँच जाते हैं। समतापमण्डल में ये शक्तिशाली पराबैंगनी विकिरणों द्वारा विघटित होकर क्लोरीन मुक्त मूलक बनाते हैं।

प्रश्न 13. 
जल प्रदूषण में कार्बनिक अपशिष्टों की भूमिका बताइए। 
उत्तर:
कार्बनिक अपशिष्ट (Organic Wastes): कार्बनिक अपशिष्टों में पत्तियाँ, घास, कूड़ा-कर्कट आदि कार्बनिक पदार्थ आते हैं जो जल को प्रदूषित करते हैं। जल में पादपप्लवकों की अधिक वृद्धि के कारण भी जल का प्रदूषण होता है। बैक्टीरिया की बहुत अधिक संख्या जल में कार्बनिक पदार्थों का अपघटन करती है। ये जल में विलेय ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं लेकिन जल में विलेय ऑक्सीजन की मात्रा सीमित होती है। ठण्डे जल में घुली हुई ऑक्सीजन की सान्द्रता 10 ppm तक होती है, जबकि वायु में यह लगभग 2 लाख ppm होती है। इसी कारण जल में थोड़े से कार्बनिक पदार्थ के अपघटित होने पर भी इसमें ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जल में घुली हुई ऑक्सीजन जलीय जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। जब जल में घुली हुई ऑक्सीजन की सान्द्रता 6 ppm से कम हो जाती है, तो मछलियों का विकास रुक जाता है।

जल में ऑक्सीजन या तो वातावरण या कई जलीय गौधों द्वारा होने वाले प्रकाश-संश्लेषण द्वारा पहुँचती है। रात में पौधों के श्वसन के कारण जल में घुली हुई ऑक्सीजन कम हो जाती. है तथा सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा कार्बनिक यौगिकों के ऑक्सीकरण में भी ऑक्सीजन उपयोग में ली जाती है।
यदि जल में बहुत अंधिक कार्बनिक पदार्थ मिला दिए जाएँ, तो जल में उपलब्ध सारी ऑक्सीजन का उपभोग हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन पर आश्रित जलीय जीवन की मृत्यु हो जाती है। इस प्रकार अवायु जीवाणु, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है, कार्बनिक अपशिष्ट का विखण्डन आरम्भ कर देते हैं तथा इससे दूषित गंध वाले रसायन उत्पन्न होते हैं, जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। वायु जीवाणु (ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले) इन कार्बनिक अपशिष्टों का विघटन करते हैं जिससे जल में घुली हुई ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है।

प्रश्न 14. 
अपशिष्ट प्रबन्धन पर टिप्पणी लिखिए या पर्यावरण प्रदूषण के नियंत्रण की व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
अपशिष्ट का एकत्रण एवं निस्तारण (Collection and Disposal of the Waste):
घरेलू अपशिष्ट को छोटे पात्रों में एकत्रित करके इसे सार्वजनिक कचरा-पात्रों में डाल दिया जाता है। इन सामुदायिक पात्रों में से इसे इकट्ठा करके निस्तारण-स्थल (dumping place) तक पहुँचाया जाता है। निस्तारण-स्थल पर कचरे को एकत्रित कर इसे छांटकर जैव अनिम्नीकरण (Non-biodegradable) तथा जैव निम्नीकरण (Biodegradable) अपशिष्टों में पृथक् कर लिया जाता है। जैव अनिम्नीकरण पदार्थो, जैसे-प्लास्टिक, काँच, धातु, छीलन (Scraps) आदि को पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए भेज दिया जाता है तथा जैव निम्नीकरण अपशिष्ट को खुले मैदानों में मिट्टी के नीचे दबा दिया जाता है जिससे यह कंपोस्ट (खाद) में परिवर्तित हो जाता है।

यदि अपशिष्ट को कचरा-पात्रों में एकत्रित नहीं किया जाए तो यह नालियों में चला जाता है तथा कुछ अपशिष्ट को मवेशी खा जाते हैं। जैव अनिम्नीकरण अपशिष्ट, जैसे-पॉलिथीन की थैलियाँ, धातु-छीलन आदि नालियों को अवरुद्ध कर देते हैं जिससे असुविधा होती है। मवेशियों द्वारा पॉलिथीन की थैलियाँ खा लेने से कभी-कभी उनकी मृत्यु भी हो जाती है।

अतः सारे घरेलू अपशिष्ट को सही ढंग से एकत्रित करके इसका, निस्तारण करना चाहिए। घरेलू अपशिष्ट के घटिया प्रबंधन से भूमि के जल का प्रदूषण होता है जिससे महामारियाँ फैलती हैं। यह विशेषतः उन लोगों के लिए अधिक हानिकारक है, जो इस अपशिष्ट के सीधे सम्पर्क में आते हैं, जैसे-कचरा इकट्ठा करने वाले लोग तथा वे कर्मचारी, जो अपशिष्ट के निस्तारण का काम करते हैं, क्योंकि ये व्यक्ति दस्ताने पहने बिना ही अपशिष्ट को स्पर्श करते हैं तथा गैस-मास्क का भी उपयोग नहीं करते हैं।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
फोटोकेमिकल स्मॉग के सम्बन्ध में दिये गये निम्न कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है:
(a) फोटोकेमिकल स्मॉग निर्माण में कार्बन मोनो ऑक्साइड की कोई भूमिका नहीं होती है। 
(b) फोटोकेमिकल स्मॉग स्वभाव में एक उपचायक है। 
(c) सौर ऊर्जा से सन्निहित फोटोकेमिकल अभिक्रिया के माध्यम से फोटोकेमिकल स्मॉग बनता है। 
(d) फोटोकेमिकल स्मॉग आँख और गले में उत्तेजन नहीं उत्पन्न करता है। 
उत्तर:
(d) फोटोकेमिकल स्मॉग आँख और गले में उत्तेजन नहीं उत्पन्न करता है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौन प्रकाश रासायनिक धुएँ का सामान्य घटक नहीं है:
(a) एक्रोलिन 
(b) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन 
(c) ओजोन 
(d) परोक्सीऐसीटिल नाइट्रेट 
उत्तर:
(b) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन 

प्रश्न 3. 
अम्लीय वर्षा का 70% भाग:
(a) HNO3
(b) H2SO4  
(c) HCl
(d) CO
उत्तर:
(b) H2SO4  

प्रश्न 4. 
अम्ल वर्षा के दौरान वर्षा जल के साथ बहुतायत में मिलने वाला अम्ल है: 
(a) H2SO4 
(b) HCl 
(c) H2CO3 
(d) HNO3 
उत्तर:
(a) H2SO4 

प्रश्न 5. 
वायु प्रदूषण से बढ़ती हुई CO2 की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है: 
(a) हरे पौधे लगाकर
(b) जल का छिड़काव करके 
(c) यूकेलिप्टस लगाकर 
(d) शैवाल विकसित करके 
उत्तर:
(a) हरे पौधे लगाकर

प्रश्न 6. 
वायुमण्डल में प्रकृति एवं मानव क्रियाओं दोनों से निर्मि नाइट्रोजन का कौन-सा ऑक्साइड साधारण प्रदूषक नहीं है:
(a) N2O5 
(b) NO2 
(c) N2
(d) NO 
उत्तर:
(a) N2O

प्रश्न 7. 
किससे प्रदूषण नहीं होता:
(a) हाइड्रोइलेक्ट्रिक स्कीम
(b) ऑटोमोबाइल 
(c) न्यूक्लियर ऊर्जा प्रोजेक्ट 
(d) थर्मल पावर प्रोजेक्ट 
उत्तर:
 (a) हाइड्रोइलेक्ट्रिक स्कीम

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन
 
प्रश्न 8. 
B.O.D. किससे सम्बन्धित है:
(a) कार्बनिक पदार्थ 
(b) सूक्ष्मजीवों 
(c) दोनों (a) और (b) 
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(c) दोनों (a) और (b) 

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित में से किसके कारण प्रदूषण नहीं होता है? 
(a) नाभिकीय विद्युत संयंत्र 
(b) तापीय विद्युत संयंत्र 
(c) जल-विद्युत संयंत्र 
(d) पेट्रोलियम परिष्करण संयं 
उत्तर:
(c) जल-विद्युत संयंत्र 

प्रश्न 10. 
कभी - कभी झील में वाटर ब्लूम्स (Water blooms) का पा जाना प्रदर्शित करता है:
(a) पोषण की कमी 
(b) ऑक्सीजन की कमी 
(c) अत्यधिक पोषण की उपलब्धता 
(d) झील में शाकाहारियों की अनुपस्थिति 
उत्तर:
(b) ऑक्सीजन की कमी 

प्रश्न 11. 
जल संरचनाओं (Water bodies) काय में कार्बनिक पदार्थ अत्यधिक जमाव का प्रभाव होता है:
(a) जाति विविधता में कमी 
(b) जाति विविधता में वृद्धि 
(c) हरित गृह प्रभाव 
(d) जाति विविधता पर कोई प्रभाव नहीं 
उत्तर:
(a) जाति विविधता में कमी 

प्रश्न 12. 
मिनिमाता (Minimata) रोग सर्वप्रथम कहाँ हुआ? 
(a) जापान 
(b) चाइना 
(c) कोरिया 
(d) रूस 
उत्तर:
(a) जापान 

प्रश्न 13. 
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सत्य नहीं है:
(a) सल्फर, नाइट्रोजन और कार्बन के ऑक्साइड व्यापक रूप वायु प्रदूषक हैं। 
(b) पीने वाली पानी का pH 5.5-9.5 के बीच होना चाहिए 
(c) DO की सान्द्रता 6 ppm के स्तर से कम होने मछलियों की वृद्धि अच्छी होती है। 
(d) स्वच्छ जल का BOD मानें 5 ppm से कम होगा। 
उत्तर:
(c) DO की सान्द्रता 6 ppm के स्तर से कम होने मछलियों की वृद्धि अच्छी होती है। 

प्रश्न 14. 
DDT निम्न में से क्या है:
(a) ग्रीन हाउस गैस 
(b) एक उर्वरक 
(c) जैवनिम्नीकरण प्रदूषक 
(d) अजैवनिम्नीकरण प्रदूषक 
उत्तर:
(d) अजैवनिम्नीकरण प्रदूषक 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

प्रश्न 15. 
भूमिगत झील से प्राप्त जल प्रतिदर्श में फ्लोराइड, लैड, नाइ तथा आयरन की सान्द्रता क्रमशः 1000 ppb, 40ppb, 10 ppm तथा 0.2ppm पाई गई। यह जल निम्न में से किस उच्च सान्द्रता से पीने योग्य नहीं है:
(a) लैड
(b) नाइट्रेट  
(c) आयरन 
(d) फ्लोराइड 
उत्तर:
(b) नाइट्रेट  

प्रश्न 16. 
एक जल नमूने में पी. पी. एम. (PPM) स्तर की निम्न ऋणायनों की सान्द्रता है:
F- = 10; SO42- = 100; NO-3 = 50 वह / वे ऋणायन जो जल प्रतिदर्श को पीने के लिए अनुपयुक्त बनाता है / बनाते हैं, है/हैं: 
(a) SO2- तथा NO-3 दोनों 
(b) मात्र F-
(c) मात्र SO42- 
(d) मात्र NO-
उत्तर:
(b) मात्र F-

प्रश्न 17. 
निम्नलिखित में से कौनसा यौगिक स्ट्रेटोस्फियर में ओजोन परत के क्षय के लिए मुख्यतः उत्तरदायी है? 
(a) CF2Cl
(b) C7H16 
(c) C6H6Cl6 
(d) C6F6 
उत्तर:
(a) CF2Cl2 

Prasanna
Last Updated on Feb. 21, 2023, 5:38 p.m.
Published Feb. 21, 2023