RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

Rajasthan Board RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व   Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Chemistry Chapter 11 Important Questions p-ब्लॉक तत्त्व


वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions):

प्रश्न  1.
वर्ग संख्या 13 का अधात्विक तत्व है:
(अ) B 
(ब) Al 
(स) Ga 
(द) In 
उत्तर:
(अ) B 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 

प्रश्न  2. 
निम्नलिखित में से कौनसा प्रोटोनिक अम्ल नहीं है:
(अ) B(OH)3 
(ब) SO(OH)
(स) SO2(OH)2 
(द) PO(OH)3 
उत्तर:
(अ) B(OH)3 

प्रश्न  3. 
p खण्ड के तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है:
(अ) ns2 
(ब) ns2, np1-6 
(स) (n - 1 )d np6 
(द) (n - 2)f np6
उत्तर:
(ब) ns2, np1-6 

प्रश्न  4. 
निम्नलिखित में से इलेक्ट्रॉन न्यून यौगिक है:
(अ) CCl4 
(ब) PCl5 
(स) CO2 
(द) BCl
उत्तर:
(द) BCl

प्रश्न  5. 
जब आर्थो बोरिक अम्ल को गरम करके रक्त तप्त किया जाता है तो प्राप्त होता है:
(अ) मेटाबोरिक अम्ल 
(बं) टेट्राबोरिक अम्ल 
(स) B2O
(द) पॉलिबोरिक अम्ल 
उत्तर:
(स) B2O

प्रश्न  6. 
निम्नलिखित में से कौनसा ऑक्साइड उभयधर्मी है? 
(अ) B2O3 
(ब) CO
(स) SiO
(द) ZnO
उत्तर:
(द) ZnO

प्रश्न  7. 
BF3 के अणु में केन्द्रीय परमाणु की ज्यामिति एवं संकरण होता है:
(अ) रेखीय तथा sp संकरित 
(ब) त्रिकोणीय समतल तथा sp
(स) चतुष्फलक तथा sp
(द) पिरामिडीय तथा sp
उत्तर:
(ब) त्रिकोणीय समतल तथा sp

प्रश्न  8. 
वर्ग संख्या 13 के तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है:
(अ) ns2np
(ब) nsnp2 
(स) nsnp3 
(द) nsnp
उत्तर:
(अ) ns2np

प्रश्न  9. 
वर्ग 13 के सदस्य रखते हैं:
(अ) आयनिक बंध 
(ब) सहसंयोजक बंध 
(स) दोनों (आयनिक तथा सहसंयोजक) 
(द) उप-सहसंयोजक बन्ध 
उत्तर:
(स) दोनों (आयनिक तथा सहसंयोजक) 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न  10. 
वर्ग 13 का सदस्य जो कभी आयनिक यौगिक नहीं बनाता है, वह है:
(अ) B 
(ब) Al 
(स) In 
(द) TI 
उत्तर:
(अ) B 

प्रश्न  11. 
बोरिक अम्ल होता है:
(अ) प्रबल अम्लीय 
(ब) दुर्बल अम्लीय 
(स) उभयधर्मी 
(द) उदासीन 
उत्तर:
(ब) दुर्बल अम्लीय 

प्रश्न  12. 
परमाणु क्रमांक 31 वाला तत्व रखा गया है:
(अ) वर्ग 11 में 
(ब) वर्ग 13 में 
(स) वर्ग 14 में 
(द) वर्ग 15 में 
उत्तर:
(ब) वर्ग 13 में 

प्रश्न  13. 
बोरोन विकर्ण संबंध दर्शाता है:
(अ) Al से 
(ब) C से 
(स) Si से 
(द) Sn से 
उत्तर:
(स) Si से 

प्रश्न  14. 
रोगग्रस्त आँखों को धोने में प्रयोग किए जाने वाला यौगिक है:
(अ) Na2CO
(ब) Na2B4O7.10H2
(स) NaHCO3 
(द) NaCl 
उत्तर:
(ब) Na2B4O7.10H2

प्रश्न  15. 
सुहागा (बोरेक्स) का रासायनिक:
(अ) CaSO4. B4O7. H2
(ब) MgSO4. B2O4.2H2
(स) Na2B4O7.10H2
(द) MgCl2. B4O10. 10H2
उत्तर:
(स) Na2B4O7.10H2

प्रश्न  16. 
Al2O3 की प्रकृति होती है:
(अ) अम्लीय 
(ब) क्षारीय 
(स) उभयधर्मी 
(द) उदासीन 
उत्तर:
(स) उभयधर्मी 

प्रश्न  17. 
p खण्ड के तत्व मिश्रण है:
(अ) अधातुओं का 
(ब) उपधातुओं का 
(स) धातुओं का 
(द) उपर्युक्त सभी का 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी का 

प्रश्न  18. 
आवर्त सारणी में p- खण्ड के तत्वों की कुल ज्ञात संख्या है:
(अ) 20 
(ब) 30 
(स) 40 
(द) 50 
उत्तर:
(ब) 30 

प्रश्न  19. 
पृथ्वी पर पाये जाने वाले पायी जाने वाली धातुओं में सर्वाधिक मात्रा (%) में धातु है:
(अ) B 
(ब) Al 
(स) Ca 
(द) Fe 
उत्तर:
(ब) Al 

प्रश्न  20. 
निम्नलिखित में से कौनसे तत्व में शृंखलन की प्रवृत्ति अधिकतम होती है? 
(अ) B 
(ब) Al 
(स) C 
(द) Si 
उत्तर:
(स) C 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न  21. 
वर्ग 14 का सर्वाधिक स्थायी धनायन है:
(अ) C2+ 
(ब) Si2+ 
(स) Ge2+ 
(द) Pb2+ 
उत्तर:
(द) Pb2+ 

प्रश्न  22. 
वर्ग 14 के तत्वों में अधिकतम विद्युत ऋणता वाला तत्व है:
(अ) C
(ब) Si  
(स) Ge 
(द) Pb 
उत्तर:
(अ) C

प्रश्न  23. 
एक आदर्श अर्द्ध-चालक बनाया जाता है:
(अ) ग्रेफाइट से 
(ब) कार्बन से 
(स) सिलिकॉन से 
(द) सीसे से 
उत्तर:
(स) सिलिकॉन से 

प्रश्न  24. 
हीरा तथा ग्रेफाइट है:
(अ) सजातीय 
(ब) समावयवी 
(स) अपररूप 
(द) विषम रूप 
उत्तर:
(स) अपररूप 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न  25. 
निम्नलिखित में से अत्यधिक कठोर पदार्थ है:
(अ) हीरा 
(स) फुलरीन 
(ब) ग्रेफाइट 
(द) कार्बोरेन्डम 
उत्तर:
(अ) हीरा 
 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न (Fill in the blanks):

प्रश्न 1. 
15वें वर्ग के तत्वों का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ......................... होता है। 
उत्तर:
nsnp

प्रश्न 2. 
Ga की परमाणु त्रिज्या Al की परमाणु त्रिज्या से ....................... होती है। 
उत्तर:
कुछ कम 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 3. 
समूह 13 में तत्वों का घनत्व वर्ग में नीचे जाने पर ............................... है। 
उत्तर:
बढ़ता

प्रश्न 4. 
B3N3H6 को ..................... कहा जाता है। 
उत्तर:
बोरेजॉल या अकार्बनिक बेन्जीन

प्रश्न 5. 
बोरेक्स का रासायनिक नाम ....................... है। 
उत्तर:
सोडियम टेट्राबोरेट डेकाहाइड्रेट

प्रश्न 6.
B(OH)4 में B की संकरण अवस्था ......................... होती है। 
उत्तर:
sp3

प्रश्न 7. 
Pb+2, Pb+4 से अधिक स्थायी होता है। इसका कारण ...................... है। 
उत्तर:
अक्रिय युग्म प्रभाव

प्रश्न 8. 
CO की संरचना .................... होती है। 
उत्तर:
रेखीय

प्रश्न 9. 
सिलिकेट की संरचनात्मक इकाई ........................ होती है। 
उत्तर:
SiO 


निम्नलिखित में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए (True and False Statement ):

प्रश्न 1. 
सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) को कार्बोरैण्डम भी कहा जाता है। 
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 2. 
SiO2 एक विविक्त अणु है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
CO2 हीमोग्लोबिन के साथ क्रिया नहीं करती है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
SiCl4 का जल अपघटन होता है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
p-ब्लॉक के तत्वों को प्रारूपिक तत्व भी कहा जाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 6. 
SiCl4 इलेक्ट्रॉन न्यून यौगिक नहीं है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 7. 
बोरिक अम्ल प्रोटोनी अम्ल नहीं है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 8. 
BCl3 का द्विध्रुव आघूर्ण शून्य नहीं होता है। 
उत्तर:
असत्य 

मिलान करने वाले प्रश्न (Matching type Questions) 
सूची A तथा सूची B का मिलान कीजिए तथा सही कृ (Code) का चयन कीजिए:


प्रश्न 1. 

सूची A

सूची B

(1) कार्बन का अकार्बनिक गैसीय ऑक्साइड

(a) +3

(2) 13वें वर्ग की समूह ऑक्सीकरण - अवस्था

(b) Na2B4O7 . 4H2O

(3) [AIF6]3- आयन

(c) CO2

(4) करनाइट

(d) sp3d2 संकरण

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) कार्बन का अकार्बनिक गैसीय ऑक्साइड

(c) CO2

(2) 13वें वर्ग की समूह ऑक्सीकरण - अवस्था


(a) +3

(3) [AIF6]3- आयन

(d) sp3d2 संकरण

(4) करनाइट

(b) Na2B4O7 . 4H2O

 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व
 

प्रश्न 2. 

सूची A

सूची B

(1) द्रव धातु

(a) सोडियम मेटाबोरेट

(2) लुइस अम्ल

(b) बोरिक अम्ल

(3) Na2B4O7 + NaOH

(c) गैलियम

(4) दुर्बल एकक्षारकीय अम्ल

(d) BCl3

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) द्रव धातु

(c) गैलियम

(2) लुइस अम्ल

(d) BCl3

(3) Na2B4O7 + NaOH

(a) सोडियम मेटाबोरेट

(4) दुर्बल एकक्षारकीय अम्ल

(b) बोरिक अम्ल


प्रश्न 3. 

सूची A

सूची B

(1) बोरॉन का असंगत व्यवहार

(a ) कोबाल्ट ऑक्साइड

(2) कोलमैनाइट

(b) संयोजीकोश में d कक्षकों की अनुपस्थि

(3) बोरेक्स मनका परीक्षण

(c) B2O3

(4) H3BO3 रक्त तप्त

(d) Ca2B6O11

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) बोरॉन का असंगत व्यवहार


(b) संयोजीकोश में d कक्षकों की अनुपस्थि

(2) कोलमैनाइट


(d) Ca2B6O11

(3) बोरेक्स मनका परीक्षण


(a ) कोबाल्ट ऑक्साइड

(4) H3BO3 रक्त तप्त

(c) B2O3


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व
 

प्रश्न 4. 

सूची A

सूची B

(1) B2H6 + H2O

(a) नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्

(2) कदली बन्ध

(b) अम्लीय ऑक्साइड

(3) बोरॉन

(c) बोरिक अम्ल

(4) B2O3

(d) डाइबोरेन

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) B2H6 + H2O

(c) बोरिक अम्ल

(2) कदली बन्ध

(d) डाइबोरेन

(3) बोरॉन

(a) नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्

(4) B2O3

(b) अम्लीय ऑक्साइड


प्रश्न 5. 

सूची A

सूची B

(1) उपधातु

(a) Si

(2) 12C तथा 13C

(b) sp संकरण

(3) + 4 ऑक्सीकरण अवस्था

(c) जर्मेनियम

(4) CO2

(d) समस्थानिक

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) उपधातु

(c) जर्मेनियम

(2) 12C तथा 13C

(d) समस्थानिक

(3) + 4 ऑक्सीकरण अवस्था

(a) Si

(4) CO2

(b) sp संकरण

 

प्रश्न 6. 

सूची A

सूची B

(1) सर्वाधिक कठोर ठोस पदार्थ

(a) फुलरीन

(2) कार्बन का शुद्धतम रूप

(b) CO + N2

(3) प्रोड्यूसर गैस

(c) COCl2

(4) फास्जीन गैस

(d) हीरा

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) सर्वाधिक कठोर ठोस पदार्थ

(d) हीरा

(2) कार्बन का शुद्धतम रूप


(a) फुलरीन

(3) प्रोड्यूसर गैस

(b) CO + N2

(4) फास्जीन गैस

(c) COCl2


RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 7. 

सूची A

सूची B

(1) शून्य संभवन ऊष्मा

(a) हीरा

(2) PbI4

(b) ऐलुमिनियम की मिश्र धातु

(3) अपघर्षक के रूप में प्रयुक्त

(c) ग्रेफाइट

(4) ड्यूरेलियम

(d) अस्तित्वहीन यौगिक

उत्तर:

सूची A

सूची B

(1) शून्य संभवन ऊष्मा

(c) ग्रेफाइट

(2) PbI4

(d) अस्तित्वहीन यौगिक

(3) अपघर्षक के रूप में प्रयुक्त

(a) हीरा

(4) ड्यूरेलियम

(b) ऐलुमिनियम की मिश्र धातु

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions):

प्रश्न 1. 
अकार्बनिक बेन्जीन' किसे कहते हैं? 
उत्तर:
बोरेजॉल अथवा बोरेजीन (B3N3H6) को अकार्बनिक बेन्जीन कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
डाइबोरेन में किस प्रकार का बंधन पाया जाता है? 
उत्तर:
डाइबोरेन में 'सेतु कदली बंधन' (Bridge Banana Bond) पाया जाता है। 

प्रश्न 3. 
वर्ग संख्या 13 में सर्वाधिक स्थायी + 1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाला तत्व कौनसा है? 
उत्तर:
TI ( थैलियम) में +1 ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व अधिकतम होता है। 
 
प्रश्न 4. 
त्रिकेन्द्रीय - द्विइलेक्ट्रॉन बन्ध युक्त यौगिक कौनसा होता है?
उत्तर:
डाइबोरेन (B2H6)। 

प्रश्न 5. 
B से TI तक +1 ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व बढ़ता है, क्यों? 
उत्तर:
B से TI तक अक्रिय युग्म प्रभाव बढ़ता जाता है अतः +1 ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व बढ़ता है।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व
 
प्रश्न 6. 
निर्जल AlCl3 का एक उपयोग बताइए। 
उत्तर:
निर्जल AlCl3 को फ्रीडेल क्राफ्ट अभिक्रिया में उत्प्रेरक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। 

प्रश्न 7. 
प्रोड्यूसर गैस क्या होती है ? 
उत्तर:
CO तथा N2 के मिश्रण को प्रोड्यूसर गैस कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
वर्ग 14 के तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 
उत्तर:
वर्ग 14 के तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 np होता है। 

प्रश्न 9. 
कार्बन के उस अपररूप का नाम बताइए, जो विद्युत का सुचालक होता है। 
उत्तर:
ग्रेफाइट।

प्रश्न 10. 
ग्रेफाइट विद्युत् का सुचालक होता है, क्यों? 
उत्तर:
ग्रेफाइट में परतों के मध्य स्वतंत्र इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं अतः यह विद्युत का सुचालक होता है। 

प्रश्न 11. 
कार्बन के दो स्थायी समस्थानिकों के सूत्र लिखिए। 
उत्तर:
KC तथा 3C 

प्रश्न 12. 
कार्बन के रेडियोधर्मी समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या बताइए। 
उत्तर:
WC (14) 

प्रश्न 13. 
फुलरीन की संरचना किस प्रकार की होती है? 
उत्तर:
फुलरीन 'बक मिन्स्टर' अर्थात् सॉकर बॉल (फुटबाल) के आकार की होती है। 

प्रश्न 14. 
फुलरीन में कार्बन परमाणुओं की संख्या बताइए। 
उत्तर:
C60 से C70 

प्रश्न 15. 
कार्बन मोनोऑक्साइड धातुओं के साथ संकुल यौगिक क्यों बनाती है? 
उत्तर:
कार्बन मोनोऑक्साइड के कार्बन पर एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होने के कारण यह धातुओं के साथ संकुल यौगिक बनाती है।
 
प्रश्न 16. 
बोरिक अम्ल की क्षारकता कितनी होती है? 
उत्तर:
बोरिक अम्ल एकक्षारकीय होता है। 

प्रश्न 17. 
गेलेना का सूत्र बताइए। 
उत्तर:
गेलेना का सूत्र PbS होता है।

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व
 
प्रश्न 18. 
फार्मिक अम्ल से CO बनाने की विधि का समीकरण 
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 1

प्रश्न 19. 
प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया बताइए। 
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 2

प्रश्न 20. 
CO2 की आकृति कैसी होती है? 
उत्तर:
CO2 की आकृति रेखीय होती है। 

प्रश्न 21. 
सिलिकेट कितने प्रकार के होते हैं? 
उत्तर:
सिलिकेट मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं:

  1. श्रृंखला, 
  2. परत, 
  3. वलय, 
  4. त्रिविमीय। 

प्रश्न 22. 
CH4 से CO2 बनाने का समीकरण लिखिए। 
उत्तर:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 3

प्रश्न 23. 
कार्बन का शुद्धतम रूप कौनसा होता है? 
उत्तर:
फुलरीन। 

प्रश्न 24. 
कार्बन मोनोऑक्साइड रक्त के साथ क्रिया करके कौनसा संकुल यौगिक बनाती है? 
उत्तर:
कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन। 

प्रश्न 25. 
सिन्दूर का सूत्र लिखिए। 
उत्तर:
Pb3O4 

प्रश्न 26. 
जल ग्लास किसे कहते हैं? 
उत्तर:
सोडियम सिलिकेट (Na2SiO3) को जल ग्लास कहते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer type Questions):

प्रश्न 1. 
(a) बोरेजॉल (बोरेजीन) की संरचना कैसी होती है तथा इसे अकार्बनिक बेन्जीन क्यों कहा जाता है? 
(b) बोरिक अम्ल बनाने की दो विधियाँ बताइए। 
उत्तर:
(a) बोरेजॉल का सूत्र B3N3H6 होता है, इसे अकार्बनिक बेन्जीन कहते हैं, क्योंकि इसकी संरचना बेन्जीन के समान होती है, जिसमें एकान्तर BH तथा NH बन्ध होते हैं। 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 4

(b) बोरिक अम्ल बनाने की विधियाँ निम्नलिखित हैं:
(i) बोरॉन के यौगिकों द्वारा - बोरॉन के यौगिक जैसे हैलाइड, जल अपघटन पर बोरिक अम्ल देते हैं। 
BCl3 + 3H2O → H3BO3 + 3HCl
(ii) बोरेक्स द्वारा - बोरेक्स के जलीय विलयन को अम्लीकृत करके भी बोरिक अम्ल बनाया जाता है। 
Na2B4O7 + 2HCl + 5H2O → 4H3BO3 + 2NaCl 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 2. 
बोरेक्स बीड परीक्षण को समझाइए। 
उत्तर:
बोरेक्स बीड परीक्षण द्वारा कुछ धनायनों (धातु आयन) की पहचान की जाती है। यह एक शुष्क परीक्षण है। इसमें Cu2+, Ni2+, CO2+ इत्यादि आयन बोरेक्स को गर्म करने से प्राप्त पारदर्शक बीड में उपस्थित बोरॉन ऑक्साइड (B2O3) के साथ धातु मेटाबोरेट बनाकर विशिष्ट रंग देते हैं। यह निश्चयात्मक परीक्षण होता है। 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 5

प्रश्न 3. 
बोरॉन तथा ऐलुमिनियम की H2SO4 के साथ अभिक्रिया की व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
बोरॉन की तनु H2SO4 के साथ कोई क्रिया नहीं होती लेकिन ऐलुमिनियम इससे क्रिया करके हाइड्रोजन गैस देता है। 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 6
लेकिन बोरॉन तथा ऐलुमिनियम दोनों ही सान्द्र H2SO4 को SO2 में अपचयित कर देते हैं। 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 7

प्रश्न 4. 
कार्बन डाइ ऑक्साइड की संरचना बताइए तथा इसमें अनुनाद की व्याख्या भी कीजिए। 
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड का द्विध्रुव-आघूर्ण शून्य होता है इसलिए इसकी संरचना रेखीय [O = C = O] होती है। प्रयोग द्वारा ज्ञात होता है कि इसमें दोनों कार्बन ऑक्सीजन बन्ध - लम्बाई 115Pm है, जो . C = 0 ( 122Pm) एवं C = O (110Pm) के मध्यवर्ती है । इससे सिद्ध होता है कि द्विबन्ध वाली सामान्य संरचना कार्बन डाइऑक्साइड के लिए 

उपयुक्त नहीं है । अतः ऐसा माना जाता हैं कि कार्बन डाइऑक्सा अणु निम्नलिखित संरचनाओं का अनुनाद - संकर है. 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 8

प्रश्न 5. 
AlCl3 के द्विलक की व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
AlCl3 में द्विलक बनाने की प्रवृत्ति होती है । अतः Al2Cl6 के रूप में पाया जाता है।  AlCl3 का द्विलक चतुष्फलकीय स्थायी होता है, जिसमें हैलोजेन परमाणु सेतु के रूप में उपस्थित हो है, जो धातु का अष्टक पूर्ण करता है। 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 9

प्रश्न 6. 
डाइबोरेन बनाने की दो प्रमुख विधियाँ लिखिए। 
उत्तर:
(i) डाइएथिल ईथर की उपस्थिति में BF की LiAlH4 से क्रिया कराने पर डाइबोरेन बनता है। 
4BF3 + 3LiAIH4 → 2B2H6 + 3LiF + 3AlF3 
(ii) प्रयोगशाला में डाइबोरेन बनाने के लिए सोडिय बोरोहाइड्राइड का आयोडीन द्वारा ऑक्सीकरण किया जाता है। 
2NaBH4 + I2 → B2H6 + 2Nal + H2

प्रश्न 7. 
(a ) ऐलुमिनियम की सान्द्र HNO3 से क्रिया न होती, क्यों? 
(b) लेड की जल से कोई क्रिया नहीं होती, इसका कार बताइए। 
उत्तर:
(a) सान्द्र, HNO3 ऐलुमिनियम की सतह पर ऑक्साइ की परत बनाकर उसे निष्क्रिय कर देता है। अतः इसकी HNO3 क्रिया नहीं होती है। 
(b) लेड की जल से कोई क्रिया नहीं होती क्योंकि इसके ऊप भी ऑक्साइड की रक्षी परत बन जाती है।
 
प्रश्न 8. 
सिलिकेट क्या होते हैं? समझाइए। 
उत्तर:
प्रकृति में बड़ी संख्या में सिलिकेट खनिज पाए जाते हैं। इसके कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण हैं- फेल्डस्पार (feldspar ), जीओलाइट (zeolite), श्वेत अभ्रक (mica) तथा ऐस्बेस्टस ( asbestos )। मानव निर्मित दो महत्त्वपूर्ण सिलिकेट काँच तथा सीमेन्ट हैं। सिलिकेट की मूल संरचनात्मक इकाई SiO 4 है जिसमें एक सिलिकॉन परमाणु चार ऑक्सीजन परमाणुओं से चतुष्फलकीय रूप में जुड़ा होता है। सिलिकेट में या तो एक विविक्त (Discrete) इकाई उपस्थित होती है अथवा कई सिलिकेट इकाइयाँ आपस में मिलती हैं। जिनमें प्रत्येक सिलिकेट इकाई के 1, 2, 3 अथवा 4 ऑक्सीजन परमाणु कोनों के द्वारा आपस में साझा करती है। सिलिकन ऑक्सीजन बन्ध युक्त ठोस यौगिकों को सिलिकेट कहते हैं। ये सिलिकन के ऑक्सी लवण होते हैं। इस आधार पर सिलिकेट कई प्रकार के होते हैं, जैसे- श्रृंखला (Chain), वलय ( Ring), परत ( layer) तथा त्रिविमीय (Three Dimensional) सिलिकेट। सिलिकेट की संरचना पर स्थित ऋणावेश, धनावेशित धातु आयनों द्वारा उदासीन होता है। सिलिकेट में जब चारों कोने अन्य चतुष्फलकीय इकाइयों के साथ साझित होते हैं, तो त्रिविम जालक का निर्माण होता है।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 14

प्रश्न 9. 
(a) प्रोड्यूसर गैस किसे कहते हैं तथा इसे कि प्रकार बनाया जाता है? 
(b) कार्बन मोनोऑक्साइड कई धातुओं के साथ धा कार्बोनिल बनाती है, क्यों? 
उत्तर:
(a) CO तथा N2 के मिश्रण को प्रोड्यूसर गैस क जाता है। कोक की, वायु के साथ क्रिया कराने पर यह गैस बनती है 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 10
(b) CO के कार्बन परमाणु पर एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थि होने के कारण यह इलेक्ट्रॉन युग्म दाता के समान व्यवहार करती है अतः यह कई धातुओं के साथ क्रिया करके धातु कार्बोनिल बनाती है 
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 11

प्रश्न 10. 
(a) Sn2+ अपचायक है लेकिन Pb2+ नहीं, क्यों 
(b) निर्जल AlCl3 सहसंयोजी होता है जबकि जलयोजि AlCl3 वैद्युत संयोजी, क्यों? 
उत्तर:
(a) Sn+2, Sn+4 की तुलना में कम स्थायी होता है जबकि Pb+2, Pb+4 की तुलना में अधिक स्थायी होता है अतः Sn2+ में इलेक्ट्रॉन देने की प्रवृत्ति होती है इसलिए Sn2+ अपचायक है, Pb2+ नहीं। 

(b) निर्जल AlCl3, द्विलक के रूप में पाया जाता है तथा यह सहसंयोजी होता है लेकिन जलयोजित AlCl3, [Al (H2O)]3+ तथा 3Cl- के रूप में पाया जाता है। अतः यह वैद्युत संयोजी होता है। 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 11. 
जीओलाइट क्या होते हैं? इनके उपयोग भी बताइए।
उत्तर:
जब सिलिकन डाइऑक्साइड (SiO2) के त्रिविमीय जालक में से कुछ सिलिकन (Si) परमाणुओं का प्रतिस्थापन ऐलुमिनियम परमाणुओं द्वारा हो जाता है तो इससे प्राप्त सम्पूर्ण संरचना को ऐलुमिनोसिलिकेट कहते हैं जिस पर एक ऋणावेश होता है जिसका संतुलन Na+, K+ तथा Ca2+ इत्यादि धनायनों द्वारा होता है। इनके उदाहरण फेल्डस्पार तथा जीओलाइट हैं। जिओलाइट त्रिविमीय सिलिकेट होते हैं। जओलाइट का उपयोग पेट्रोरसायन उद्योगों में हाइड्रोकार्बन के भंजन तथा समावयवीकरण में उत्प्रेरक के रूप में होता है। ZSM-5 (जीओलाइट का एक प्रकार ) का उपयोग ऐल्कोहॉल को सीधे गैसोलीन (पेट्रोल) में परिवर्तित करने में किया जाता है। जलयोजित जीओलाइट का उपयोग कठोर जल के मृदुकरण में प्रयुक्त आयन विनिमय रेजिन बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 12. 
CO2 अम्लीय होती है, इसकी व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
CO2 जल के साथ कार्बोनिक अम्ल बनाती है, जो कि एक दुर्बल द्विक्षारकीय अम्ल है। 
यह निम्नलिखित दो पदों से वियोजित होता है:
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 12
अतः CO2 अम्लीय होती है। इसी कारण यह क्षारों के साथ क्रिया करके धातु कार्बोनेट बनाती है। 
2NaOH + CO2 → Na2CO3 + H2

प्रश्न 13. 
फुलरीन के बनाने की विधि तथा संरचना की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
हीलियम, आर्गन आदि उत्कृष्ट गैसों की उपस्थिति में ग्रेफाइट को विद्युत आर्क (Electric arch) में गर्म करने पर फुलरीन का निर्माण होता है । वाष्पित तथा छोटे C" अणुओं को संघनित करने पर एक कज्जली पदार्थ प्राप्त होता है जिसमें मुख्यतः C60, कुछ मात्रा में C70 तथा अतिसूक्ष्म मात्रा में 350 या अधिक समसंख्या (even number) में कार्बन फुलरीन में पाए जाते हैं। फुलरीन कार्बन का शुद्धतम रूप है, क्योंकि फुलरीन में किसी प्रकार का झूलता बंध (dangling bonds) नहीं होता है। फुलरीन की संरचना पिंजरानुमा होती है। (C60) अणु की आकृति सॉकर बॉल (फुटबॉल) के समान होती है। अत: इसे बकमिन्स्टर फुलरीन ( Buckminster ) या बकी बॉल (Bucky ball) भी कहा जाता है।
RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व 13

प्रश्न 14. 
कार्बन मोनोऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड के गुणों की तुलना कीजिए। 
उत्तर:
CO तथा CO2 के गुणों की तुलना निम्नलिखित है:

CO ( कार्बन मोनोऑक्साइड )

CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड)

यह उदासीन गैस है।

यह अम्लीय प्रकृति की गैस होती है।

यह लिटमस के प्रति उदासीन है।

यह नम नीले लिटमस को लाल कर देती है।

यह मनुष्य पर घातक प्रभाव डालती है।

यह मनुष्य पर घातक प्रभाव नहीं डालती है।

यह चूने के पानी को दूधिया नहीं करती है।

यह चूने के पानी को दूधिया कर देती है।

यह जल में लगभग अविलेय होती है।

यह जल में अल्प विलेय होती है।

जलाने पर यह नीली लौ के साथ जलती है।

यह अज्वलनशील है तथा आग बुझाने के काम आती है।

यह NaOH से क्रिया करके HCOONa बनाती है।

यह NaOH से क्रिया करके Na2CO3  बनाती है।


प्रश्न 15. 
p-ब्लॉक में प्रत्येक समूह के प्रथम सदस्य के गुण अपने वर्ग के अन्य सदस्यों से भिन्न होते हैं, इसका क्या कारण है तथा इनके विभिन्न गुणों की व्याख्या कीजिये। 
उत्तर:
p-ब्लॉक में प्रत्येक समूह के पहले सदस्य के गुण अपने वर्ग के अन्य सदस्यों से भिन्न होते हैं। इसके कारण निम्नलिखित हैं:

  1. छोटा परमाणु आकार, 
  2. वे सभी गुण जो आकार पर निर्भर करते हैं, तथा 
  3. संयोजी कोश में d - कक्षकों की अनुपस्थिति। 

इनके गुण निम्नलिखित हैं:

  1.  p-ब्लॉक में द्वितीय आवर्त के तत्व, जो बोरॉन से प्रारम्भ होते हैं, की अधिकतम संयोजकता चार होती है। लेकिन तृतीय आवर्त के तत्वों में रिक्त 3d कक्षक उपस्थित होते हैं। इन d-कक्षकों के उपयोग से ये तत्व अपनी संयोजकता को चार से अधिक बढ़ा सकते हैं। जैसे- बोरॉन केवल [BF4] आयन बनाता है, वहीं ऐलुमिनियम [AlF6]3- आयन भी बनाता है। 
  2. d कक्षकों की उपस्थिति के कारण भारी तत्वों का रसायन अन्य कई प्रकार से प्रभावित होता है, जैसे बन्ध बनाने की क्षमता, जिसमें आकार का प्रभाव भी होता है। 
  3. समूह के प्रथम सदस्य स्वयं के साथ तथा दूसरे आवर्त के अन्य तत्वों के साथ Pr-Pa बहुबन्ध बनाते हैं लेकिन भारी तत्व बन्ध बनाने के लिए d कक्षकों का प्रयोग करते हैं। 
  4. समान ऑक्सीकरण अवस्था वाले प्रथम सदस्य की तुलना में, भारी तत्वों की उपसहसंयोजक संख्या अधिक हो सकती है । जैसे + 5 ऑक्सीकरण अवस्था में नाइट्रोजन तथा फास्फोरस क्रमश: NO3 तथा PO3- बनाते हैं। 

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न:

प्रश्न 1. 
विद्युत अपघटनी रिफाइनिंग द्वारा एल्युमीनियम का शुद्धिकरण कहलाता है:
(a) सरपेक विधि 
(b) हॉल की विधि 
(c) बायर की विधि 
(d) हूप की विधि 
उत्तर:
(c) बायर की विधि 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 2. 
+1 ऑक्सीकरण अवस्था के स्थायित्व के बढ़ने का क्रम है:
(a) Al < Ga < In < TI
(b) Tl < In < Ga < Al 
(c) In < TI < Ga < Al 
(d) Ga < In < Al < TI
उत्तर:
(a) Al < Ga < In < TI

प्रश्न 3. 
BF3, BCl3 एवं BBr3 के लुईस अम्ल की भाँति व्यवहार करने की प्रवृत्ति का घटता हुआ क्रम है: 
 (a) BF3 > BCl3 > BBr
 (b) BCl3 > BF3 > BBr3
 (c) BBr3 > BCl3 > BF3 
 (d) BBr3 > BF3 > BCl
 उत्तर:
 (c) BBr3 > BCl3 > BF3 
 
प्रश्न 4. 
निम्नलिखित में से कौन प्रकृति में केवल अम्लीय है:
(a) Be(OH)2 
(b) Mg (OH)2 
(c) B(OH)
(d) Al(OH)
उत्तर:
(c) B(OH)

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 5. 
डाईबोरेन में, दो HB - H कोण लगभग हैं:
(a) 60°, 120° 
(b) 95°, 120° 
(c) 95°, 150°
(d) 120°, 180°  
उत्तर:
(b) 95°, 120° 

प्रश्न 6. 
निम्न अभिक्रियाओं में से किससे निर्जल AlCl3 प्राप्त नहीं कर सकते हैं:
(a) AlCl3.6H2O को गर्म करके 
(b) गर्म एल्युमीनियम पाउडर पर शुष्क HCl प्रवाहित करके 
(c) गर्म एल्युमीनियम पाउडर पर शुष्क Cl2 प्रवाहित करके 
(d) एल्यूमिना और कोक के गर्म मिश्रण के ऊपर शुष्क Cl2 प्रवाहित करने पर 
उत्तर:
(a) AlCl3.6H2O को गर्म करके 

प्रश्न 7. 
निम्न को अकार्बनिक बेंजीन कहते हैं:
(a) B2H
(b) B3N3H6 
(c) B3O3H6 
(d) (BH3)
उत्तर:
(b) B3N3H6 

प्रश्न 8. 
निम्न में से कौन बोरेन नहीं है:
(a) B2H6 
(b) B3H6 
(c) B4H10 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(b) B3H6 

प्रश्न 9. 
डाइबोरेन 120 °C पर अमोनिया से मिलकर बनाता है:
(a) B2H6.NH
(b) B2H6 . 2NH3 
(c) B2H6.3NH
(d) B2H6 . 4NH3 
उत्तर:
(b) B2H6 . 2NH3 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 10. 
डाई बोरेन (B2H6) की संरचना में होते हैं:
(a) चार 2c - 2e बंध और दो 3c-2e बंध 
(b) दो 2c-2e बंध और चार 3c-2e बंध 
(c) दो 2c-2e बंध और दो 3c-3e बंध 
(d) चार 2c - 2e बंध और चार 3c-2e बंध 
उत्तर:
(a) चार 2c - 2e बंध और दो 3c-2e बंध 

प्रश्न 11. 
AlCl3 ठोस अवस्था तथा अध्रुवीय विलायकों में द्विलक (Al2Cl6) के रूप में रहता है, लेकिन जब इसे जल में विलेयं किया जाता है तो यह निम्नलिखित में से क्या देता है? 
(a) Al2O3 + 6 HCl 
(b) Al3+ + 3Cl-
(c) [Al(H2O)6]3+ 3Cl
(d) [Al(OH)6]3+ + 3HCl
उत्तर:
(c) [Al(H2O)6]3+ 3Cl

प्रश्न 12. 
आवर्त सारणी में Ga, Al से नीचे है लेकिन Ga की परमाणु त्रिज्या Al से कम है। इसका कारण है:
(a) लेंथेनाइड संकुचन 
(b) अधिक परिरक्षण प्रभाव 
(c) अक्रिय युग्म प्रभाव 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(b) अधिक परिरक्षण प्रभाव 

प्रश्न 13. 
सिलिकेट्स की श्रृंखला संरचना में निम्न में से कौन-सा एनायन उपस्थित है:
(a) Si2O76- 
(b) (Si2O52- )m
(c) (SiO32-)m 
(d) SiO44- 
उत्तर:
(c) (SiO32-)m 

प्रश्न 14. 
लैड और टिन के लिए निम्न में से कौन-सी सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ क्रमश: हैं:
(a) + 4, + 2 
(b) + 2, + 4 
(c) + 4 + 4 
(d) + 2, + 2 
उत्तर:
(b) + 2, + 4 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 15. 
सिलिकेट की मूल संरचनात्मक इकाई है:
(a) SiO2-
(b) SiO44-
(c) SiO2
(d) SiO3- 
उत्तर:
(c) SiO2

प्रश्न 16. 
जब Al4C3 को जल अपघटित करते हैं तब कौन-सी गैस उत्पन्न होती है:
(a) CH4
(b) C2H
(c) C2H6 
(d) CO2 
उत्तर:
(a) CH4

प्रश्न 17. 
निम्नलिखित में से कौन 'ग्लास' पर आक्रमण करता है:
(a) HCl 
(b) HF 
(c) HI 
(d) HBr 
उत्तर:
(b) HF 

प्रश्न 18. 
Pb + सान्द्र HNO3 देते हैं:
(a) Pb (NO3)2 + NO2 
(b) PbNO3 + NO 
(c) Pb(NO3)4 + NO
(d) Pb (NO3)3 + N2
उत्तर:
(a) Pb (NO3)2 + NO2 

प्रश्न 19. 
निम्नलिखित में से कौनसे यौगिक के जल अपघटन से प्रोपाइन बनती है? 
(a) B4
(b) Al4C3 
(c) Mg2C3 
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(c) Mg2C3 

RBSE Class 11 Chemistry Important Questions Chapter 11 p-ब्लॉक तत्त्व

प्रश्न 20. 
Pb तथा Sn के लिए सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएं क्रमश: हैं:
(a) +4, +4 
(b) +2, +4 
(c) +2, +2 
(d) +4, +2 
उत्तर:
(b) +2, +4 

प्रश्न 21. 
Si, Ge, Sn तथा Pb के डाइहैलाइडों के स्थायित्व का सही क्रम है:
(a) SiX2 < GeX2 < SnX2 < PbX2 
(b) PbX2 < SnX2 < GeX2 < SiX2 
(c) GeX2 < SiX2 < SnX2 < PbX2 
(d) SiX2 < GeX2 < PbX2 < SnX2 
उत्तर:
(a) SiX2 < GeX2 < SnX2 < PbX2 

प्रश्न 22. 
'लैड का मृदुकरण' का अर्थ है:
(a) PbS का Pb में परिवर्तन 
(b) सामान्य धातु जोड़ने वाले टाँके से टिन को हटाना 
(c) Pb से अशुद्धियाँ हटाना 
(d) Pb से टिन को जोड़ना 
उत्तर:
(c) Pb से अशुद्धियाँ हटाना 

प्रश्न 23. 
क्वार्ट्ज एक उदाहरण है:
(a) श्रृंखला सिलिकेट का 
(b) शीट सिलिकेट का 
(c) चक्रीय सिलिकेट का 
(d) त्रिविमीय नेटवर्क सिलिकेट का 
उत्तर:
(d) त्रिविमीय नेटवर्क सिलिकेट का 

प्रश्न 24. 
कार्बोजन एक मिश्रण है:
(a) CÖ2 + N
(b) CO + O2 
(c) CO2 + Q2 
(d) C + H2 + N2 
उत्तर:
(c) CO2 + Q2 

प्रश्न 25. 
नेपोलियन सेना के सैनिक जब बर्फीली ठण्ड के दौरान शिखरों पर थे; तब वे अपनी वर्दी के टिन बटन के कारण गम्भीर समस्या से पीड़ित थे। सफेद धात्विक टिन बटन स्लेटी चूर्ण में बदल गए। यह परिवर्तन किससे सम्बन्धित है:
(a) वायु में ऑक्सीजन के आंशिक दाब में एक परिवर्तन होता है 
(b) टिन की क्रिस्टलीय संरचना में एक परिवर्तन 
(c) अत्यधिक कम ताप पर वायु की नाइट्रोजन के साथ अंर्तक्रिया 
(d) आर्द्र वायु में निहित जल वाष्प के साथ अंतर्क्रिया 
उत्तर:
(b) टिन की क्रिस्टलीय संरचना में एक परिवर्तन 

Prasanna
Last Updated on Feb. 17, 2023, 11:54 a.m.
Published Feb. 15, 2023