RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 9 जैव अणु

These comprehensive RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 9 जैव अणु will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Biology in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Biology Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Biology Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Biology Chapter 9 Notes जैव अणु

→ जीवों में विभिन्न प्रकार के रसायन होते हैं। जीव ऊतकों तथा निर्जीव द्रव्यों में पाये जाने वाले तत्व काफी समान होते हैं। यदि जीव तंत्र तथा निर्जीव द्रव्यों की तुलना की जाये तो जीव तंत्र में कार्बन, हाइड्रोजन व ऑक्सीजन की अपेक्षाकृत अधिक मात्रा होती है। जीवों में सबसे अधिक जल होता है। जीवों में कम अणुभार के अनेक जैव अणु होते हैं। जीवों में एमीनो अम्ल, एकलसैकेराइड्स द्विसैकेराइड्स, शर्कराएँ, वसा, अम्ल, ग्लिसरॉल, न्यूक्लियोटाइड, न्यूक्लियोसाइड्स व नाइट्रोजन क्षार जैसे कार्बनिक यौगिक मिलते हैं। इनमें 21 प्रकार के एमीनो अम्ल व 5 प्रकार के न्यूक्लीयोटाइड्स मिलते हैं । वसा व तेल ग्लिसराइड्स होते हैं, जिनमें वसा, अम्ल, ग्लिसराल से इस्टरीकृत होते हैं। फॉस्फोलिपिड्स में फॉस्फोरीकृत नाइट्रोजनीय यौगिक मिलते हैं।

→ जीवों में केवल तीन प्रकार के वृहत् अणु, जैसे—प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल व बहुसैकेराइड्स पाये जाते हैं। झिल्ली से संवर्धित होने के कारण लिपिड्स वृहत् आण्विक अंश में रहते हैं। जैव वृहत् अणु बहुलक होते हैं तथा विभिन्न घटकों के बने होते हैं। न्यूक्लीक अम्ल (DNA व RNA) न्यूक्लिओटाइड्स से मिलकर बने होते हैं । जैव वृहत् अणुओं में प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक व चतुष्कीय संरचनाएँ होती हैं। न्यूक्लीक अम्ल आनुवंशिक द्रव्य की कोशिका भित्तियों के रूप में कार्य करता है। बहुसैकेराइड्स पौधों, कवकों व संधिपादों के बाह्य कंकाल के घटक हैं। ये स्टार्च व ग्लाइकोजन में भी पाये जाते हैं। प्रोटीन विभिन्न कोशिकीय कार्यों में सहायता करते हैं। इनमें से कुछ एंजाइम्स, प्रतिरक्षी, ग्राही, हार्मोन्स व अन्य संरचनात्मक प्रोटीन होते हैं। प्राणी जगत में सबसे अधिक मिलने वाला प्रोटीन कोलेजन तथा सम्पूर्ण जैवमंडल में सबसे अधिक प्रचुरता से मिलने वाला प्रोटीन रुबीस्को (RUBISCO) है।

→ एंजाइम्स प्रोटीन होते हैं जो जैव रासायनिक क्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं। प्रोटीनमय एंजाइम्स क्रियाशीलता के लिये इष्टतम तापक्रम व पी.एच. की आवश्यकता होती है। न्यूक्लीक अम्ल आनुवंशिक सूचनाओं के वाहक होते हैं।

→ कुछ प्रमुख शर्कराओं के सामान्य नाम निम्न प्रकार से हैंGlucose-Grape Sugar, Fructose-Fruit Sugar, Galactose-Milk Sugar, Sucrose-Cane Sugar, Lactose-Milk Sugar, Glycogen-Animal Starch.

→ लिपिड शब्द का प्रतिपादन ब्लोर (Bloor) ने किया था।

→ ग्लूकोज कोशिकाओं में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 9 जैव अणु 

→ प्राकृतिक रूप से पायी जाने वाली शर्कराओं में फ्रक्टोज सबसे मीठी शर्करा है। एक ग्राम ग्लूकोज के पूर्ण ऑक्सीकरण से 4.2 K.cal., वसा से 9.3 K.cal. तथा प्रोटीन से 5.6 K.cal. ऊर्जा प्राप्त होती है। 

→ जीवों में प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल, पॉलीसैकेराइड व लिपिड्स वृहत् जैव अणु हैं।

→ हमारी त्वचा में उपस्थित मिलैनिन (Melanin) वर्णक टायरोसिन अमीनो अम्ल से बनता है।

→ बर्जीलियस (Berzelius) ने प्रोटीन शब्द दिया था। 

→ कुहने (Kuhne) ने एंजाइम शब्द दिया था।

Prasanna
Last Updated on July 26, 2022, 12:40 p.m.
Published July 26, 2022