RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 2 जीव जगत का वर्गीकरण

These comprehensive RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 2 जीव जगत का वर्गीकरण will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Biology in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Biology Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Biology Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Biology Chapter 2 Notes जीव जगत का वर्गीकरण

→ सर्वप्रथम अरस्तू ने आकारिक लक्षणों के आधार पर पादप व प्राणियों का वर्गीकरण किया।

→ लीनियस ने समस्त जीवों को 'प्लांटी' तथा 'ऐनिमेलिया' में विभक्त किया। 

→ व्हिटैकर ने पाँच जगत वर्गीकरण पद्धति दी। इन पाँच जगतों में मॉनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी व ऐनिमेलिया हैं।

→ पाँच जगत वर्गीकरण का मुख्य आधार कोशिका संरचना, दैहिक संगठन, पोषण व प्रजनन की विधि तथा जातिवृत्तीय सम्बन्ध हैं। 

→ पाँच जगत वर्गीकरण में जीवाणुओं को मॉनेरा जगत में रखा गया है। जीवाणु विश्वव्यापी व अत्यधिक उपापचय सम्बन्धी विविधता वाले होते हैं। इनमें पोषण विधि स्वपोषी या परपोषी होती है। 

→ प्रोटिस्टा जगत में क्राइसोफाइटा, डायनोफ्लैजिलेट, युग्लीनॉइड, अवपंक कवक तथा प्रोटोजोआ जैसे एककोशिकीय यूकैरियोटिक जीवों को रखा गया है।

→ प्रोटिस्टा जगत के जीवों की कोशिका में संगठित केन्द्रक तथा झिल्लीयुक्त कोशिकांग होते हैं। प्रजनन अलैंगिक व लैंगिक दोनों प्रकार का होता है।

→ फंजाई जगत की संरचना व आवास में बहुत विभिन्नताएँ होती हैं। प्रायः कवक मृतोपजीवी प्रकार के पोषण वाले होते हैं। अलैंगिक व लैंगिक जनन पाया जाता है। इसमें चार वर्गफाइकोमाइसिटीज, एस्कोमाइसिटीज, बेसिडिओमाइसिटीज तथा ड्यूटेरोमाइसिटीज हैं।

→ पादप जगत में सभी यूकैरियोटिक, क्लोरोफिलयुक्त जीव आते हैं। इनमें शैवाल, ब्रायोफाइट, टेरिडोफाइट, जिम्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म वर्ग हैं। इनके जीवन-चक्र में युग्मकोद्भिद् व बीजाणुद्भिद पीढ़ियों का एकान्तरण होता है। 

RBSE Class 11 Biology Notes Chapter 2 जीव जगत का वर्गीकरण 

→ एनिमेलिया जगत में परपोषित, यूकैरियोटिक, बहुकोशिक जीवों, जिनकी कोशिका में कोशिका भित्ति का अभाव होता है, सम्मिलित किए गये हैं। इनमें पोषण प्राणिसम होता है व लैंगिक जनन होता है। 

→ पाँच जगत प्रणाली में अकोशिकीय जीव जैसे विषाणु, वाइराइड व प्रोसंक तथा लाइकेन्स को वर्गीकृत नहीं किया गया है।

→ वर्गिकी शब्द डी कैण्डोली ने दिया। 

→ वर्गीकरण की तीन पद्धतियाँ

  • वर्गीकरण की कृत्रिम पद्धति-पौधों के केवल एक या दो लक्षणों पर आधारित। उदा. लिनियस का वर्गीकरण,
  • वर्गीकरण की प्राकृतिक पद्धति-आकारिकीय व अन्य सभी मुख्य लक्षणों पर आधारित, उदा. बेन्थम एवं हुकर (Benthem and Hooker) का वर्गीकरण तथा
  • वर्गीकरण की जातीयवृत्तीय पद्धतिजीवों के जातिवृत्तीय सम्बन्ध तथा विकास क्रम पर आधारित। उदा. एंग्लर एवं प्रेन्टल का वर्गीकरण। 

→ आर्कीबैक्टीरिया प्राचीनतम जीवित जीवाश्म (oldest living fossil) हैं। जातिवृत्तीय दृष्टिकोण से जगत प्रोटिस्टा प्रोकैरियोटी मोनेरा तथा जटिल जीवों (कवक, पादप तथा जन्तु) के बीच की संयोजी कड़ी है। 

→ गोन्योलैक्स (Gonyaulax) नामक डायनोफ्लैजिलेट्स की संख्या में अधिक वृद्धि के कारण लाल ज्वार (red tide) होता है।

→ ट्राइकोडेस्मियम (Trichodesmium) के कारण लाल सागर का रंग लाल होता है।

→ डायटम जीवाश्मों के विशाल भण्डार डायटमी मृत्तिका (Diatomaceous earth) कहलाती है।

→ युग्लीन ऐसा जीव है जिसमें जन्तुमय तथा पादप सम दोनों प्रकार की जीवन पद्धतियाँ (life styles) मिलती हैं।

→ राइजोपस व म्युकर को पिन मोल्ड भी कहते हैं।

→ न्यूरोस्पोरा कवक पादप जगत का ड्रोसोफिला (Drosophila)

Prasanna
Last Updated on July 26, 2022, 11:40 a.m.
Published July 26, 2022