RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

Rajasthan Board RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Accountancy in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Accountancy Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Accountancy Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Accountancy Chapter 5 Important Questions बैंक समाधान विवरण

वस्तुनिष्ठ प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक बैंक समाधान विवरण:
(अ) बैंक विवरण तथा रोकड़ बही के बैंक खाते की मदद से बनाया जाता है। 
(ब) बैंक विवरण तथा रोकड़ बही के रोकड़ खाते की मदद से बनाया जाता है। 
(स) रोकड़ बही के बैंक खाते तथा रोकड़ बही के रोकड़ खाते की सहायता से बनाया जाता है। 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) बैंक विवरण तथा रोकड़ बही के बैंक खाते की मदद से बनाया जाता है। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 

प्रश्न 2. 
जब पास बुक के अनुसार शेष को लेकर बैंक समाधान विवरण बना रहे होते हैं तो न वसूल हुए चैकों को:
(अ) बैंक समाधान विवरण में जोड़ा जाता है। 
(ब) बैंक समाधान विवरण में घटाया जाता है। 
(स) बैंक समाधान विवरण बनाते समय बिल्कुल ध्यान में नहीं रखा जाता है। 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) बैंक समाधान विवरण में जोड़ा जाता है। 

प्रश्न 3. 
जब रोकड़ बही के अनुसार शेष को लेकर चलते हैं तो ग्राहकों द्वारा सीधे जमाओं को 
(अ) जोड़ा जाता है। 
(ब) घटाया जाता है। 
(स) बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता है। 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) जोड़ा जाता है। 

प्रश्न 4. 
रोकड़ बही के अनुसार 7500 ₹ का ओवरड्राफ्ट (बैंक अधिविकर्ष) दिखाया जा रहा है लेकिन उस तिथि को, जब पासबुक को अद्यतन कराया गया था, 500 ₹, 250 ₹ तथा 635 ₹ के चेकों को भुगतान के लिए प्रस्तुत ही नहीं किया गया था तथा 2.000 ₹ का चेक खाते में जमा कराया गया था जो अभी तक संग्रहित नहीं हुआ है। पास बुक के अनुसार होगा:
(अ) 5500 
(ब) 10875 
(स) 8115 
(द) 6875 
उत्तर:
(स) 8115 

प्रश्न 5. 
एक व्यापारी की रोकड़ बही के अनुसार 31.3.2020 को 1800 ₹ का डेबिट शेष था। जमा कराये गये किन्तु वसूल न हुए चेकों की राशि है 120 ₹ तथा निर्गमित किन्तु प्रस्तुत न कराये गये चेकों की राशि है 180 ₹। बैंक ने 60 ₹ का लाभांश भी सीधे ही प्राप्त कर लिया था। पासबुक के अनुसार शेष होगा: 
(अ) 1920 ₹ 
(ब) 1740 ₹ 
(स) 2220 ₹ 
(द) 1980 ₹। 
उत्तर:
(अ) 1920 ₹ 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 6. 
जब एक बैंक समाधान विवरण बनाया जा रहा हो तथा आप बैंक विवरण के अनुसार डेबिट शेष से शुरू करते हों तो न प्रस्तुत किये गये चेकों को:
(अ) जोड़ा जायेगा 
(ब) घटाया जायेगा 
(स) समायोजित नहीं किया जायेगा 
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) जोड़ा जायेगा 

प्रश्न 7. 
रोकड़ बही के अनुसार अधिविकर्ष शेष से आशय है: 
(अ) रोकड़ बही का डेबिट शेष 
(ब) रोकड़ बही का क्रेडिट शेष 
(स) रोकड़ बही का शून्य शेष 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) रोकड़ बही का क्रेडिट शेष 

प्रश्न 8. 
जब पासबुक के अनुसार शेष प्रारम्भ हो तो निम्न में से कौन घटाया जायेगा:
(अ) न वसूले हुए चेक 
(ब) न प्रस्तुत हुए चेक 
(स) बैंक द्वारा प्रत्यक्ष भुगतान 
(द) बैंक द्वारा चार्ज किया गया ब्याज। 
उत्तर:
(स) बैंक द्वारा प्रत्यक्ष भुगतान 

प्रश्न 9. 
बैंक में रोकड़ के रूप में रोकड़ बही ने 1500 ₹ का ओवर ड्राफ्ट दिखाया, लेकिन पास बुक जो उसी तिथि को बनाई गई थी बताती है कि 100 ₹, 50 ₹ तथा 125 ₹ के चेकों को भुगतान के लिए प्रस्तुत ही नहीं किया गया था तथा 400 ₹ का चेक खाते में जमा कराया गया था लेकिन उसकी अभी तक प्रविष्टि नहीं हुई, पास बुक के अनुसार शेष होगा: 
(अ) 1100 ₹ 
(ब) 2175 ₹ 
(स) 1625 ₹ 
(द) 1375 ₹। 
उत्तर:
(स) 1625 ₹ 

प्रश्न 10. 
बैंक समाधान विवरण बनाया जाता है:
(अ) अन्तिम खाते बनाने से पूर्व 
(ब) जब कभी व्यापारी चाहे 
(स) बैंक के अन्त में 
(द) 3 माह की अवधि में। 
उत्तर:
(ब) जब कभी व्यापारी चाहे 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 11. 
बैंक समाधान विवरण बनाया जाता है:
(अ) रोकड़ बही का शेष ज्ञात करने के लिए 
(ब) पासबुक के शेष ज्ञात करने के लिए 
(स) रोकड़ बही के शेष का पासबुक के शेष से मिलान करने के लिए 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(स) रोकड़ बही के शेष का पासबुक के शेष से मिलान करने के लिए 

प्रश्न 12. 
जब बैंक से राशि निकाली जाती है तो बैंक: 
(अ) ग्राहक के खाते क्रेडिट करेगा 
(ब) ग्राहक के खाते को डेबिट करेगा 
(स) ग्राहक के खाते डेबिट एवं क्रेडिट करेगा 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) ग्राहक के खाते को डेबिट करेगा 

प्रश्न 13. 
एक व्यापारी ने 7800 ₹ के चेक निर्गमित किये, जिनमें से केवल 6,500 ₹ के चेक भुगतान हेतु प्रस्तुत किये गये, तो रोकड़ बही का पासबुक से मिलान करते हुए जोड़ी जाने वाली राशि होगी: 
(अ) 1300 ₹ 
(ब) 7800 ₹ 
(स) 6500 ₹ 
(द) 14300 ₹
उत्तर:
(अ) 1300 ₹ 

प्रश्न 14. 
पासबुक का शेष प्रदर्शित करता है: 
(अ) शुद्ध आय 
(ब) हस्तगत रोकड़ 
(स) बैंक में रोकड़ 
(द) कुल विक्रय। 
उत्तर:
(स) बैंक में रोकड़ 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
 
प्रश्न 1. 
बैंक समाधान विवरण पत्र .............................. द्वारा तैयार किया जाता है। 
उत्तर:
ग्राहक

प्रश्न 2.
ग्राहक द्वारा निर्गमित चैक का .............................. द्वारा भुगतान कर देने पर रोकड़ बही व पासबुक के शेष में अन्तर नहीं होगा। 
उत्तर:
बैंक

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 3. 
बैंक समाधान विवरण .............................. नियंत्रण व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण भाग है। 
उत्तर:
आन्तरिक

प्रश्न 4. 
बैंक अधिविकर्ष की स्थिति में बैंक .............................. 
उत्तर:
लेनदार

प्रश्न 5. 
जब बैंक से रुपया निकाला जाता है, बैंक ग्राहक के खाते को .............................. करता है। 
उत्तर:
डेबिट

प्रश्न 6. 
बैंक समाधान विवरण .............................. अन्तरालों पर अन्तरों को जानने हेतु बनाया जाता है। 
उत्तर:
सामयिक

प्रश्न 7. 
बैंक अधिविकर्ष एक सुविधा है जो बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों को .............................. के रूप में स्वीकृत की जाती है। 
उत्तर:
अल्पकालीन ऋण। 
 
सत्य/असत्य बताइये:

प्रश्न 1.
पासबुक बैंक के खाताबही में प्रकट होने वाले ग्राहकों के खाता की एक प्रति है। 
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण
 
प्रश्न 2. 
बैंक समाधान विवरण बैंक द्वारा बनाया जाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
बैंक वित्तीय वर्ष के अन्त में बैंक समाधान विवरण बनाता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
यदि रोकड़ बही नाम शेष दिखाता है तो पासबुक को भी नाम शेष दिखाना चाहिए। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
सिद्धान्ततः रोकड़ बही के अनुसार बैंक शेष पासबुक के अनुसार बैंक शेष से अवश्य मिलना चाहिए, लेकिन व्यवहार में ये दोनों शेष किसी निश्चित तिथि को प्रायः नहीं मिलते हैं। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 6. 
बैंक समाधान विवरण दोहरा प्रविष्टि पुस्तपालन प्रणाली का एक भाग है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 7. 
जब ग्राहक के द्वारा जमा की गई राशि उसके आहरण से अधिक होती है, तब यह अधिविकर्ष इंगित करता है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 8. 
बैंक समाधान विवरण एक खाता बही है। 
उत्तर:
असत्य। 

सही मिलान कीजिए: 

प्रश्न 1. 

कॉलम-1 

कॉलम-2 

1. बैंक के द्वारा रखे गये खाते की प्रतिलिपि जो ग्राहक को दी जाती है

(अ) बैंक अधिविकर्ष 

2. पासबुक के डेबिट शेष का अर्थ है 

(ब) पासबुक

3. बैंक समाधान विवरण तैयार किया जाता है 

(स) ग्राहक द्वारा बनाया गया विवरण

4. बैंक समाधान विवरण है 

(द) रोकड़ बही तथा पासबुक के शेष से

उत्तर:

कॉलम-1 

कॉलम-2 

1. बैंक के द्वारा रखे गये खाते की प्रतिलिपि जो ग्राहक को दी जाती है

(ब) पासबुक

2. पासबुक के डेबिट शेष का अर्थ है 

(अ) बैंक अधिविकर्ष 

3. बैंक समाधान विवरण तैयार किया जाता है 

(द) रोकड़ बही तथा पासबुक के शेष से

4. बैंक समाधान विवरण है 

(स) ग्राहक द्वारा बनाया गया विवरण


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
पासबुक का कौनसा शेष अधिविकर्ष कहलाता है? 
उत्तर:
पासबुक का डेबिट शेष अधिविकर्ष होता है। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 2. 
रोकड़ बही के क्रेडिट शेष से बैंक समाधान विवरण तैयार करने पर बैंक शुल्क की राशि का क्या करेंगे? 
उत्तर:
बैंक शुल्क को जोड़ेंगे। 

प्रश्न 3. 
बैंक समाधान विवरण क्यों बनाया जाता है? 
उत्तर:
पासबुक और रोकड़ बही के बैंक खाते में अन्तर के कारणों को जाँचने के लिए बैंक समाधान विवरण बनाया जाता है। 

प्रश्न 4. 
बैंक समाधान विवरण कौन बनाता है? 
उत्तर:
बैंक समाधान विवरण व्यापारी द्वारा बनाया जाता है। 

प्रश्न 5. 
पासबुक किस खाते की नकल होती है? 
उत्तर:
पासबुक बैंक खाते की नकल होती है। 

प्रश्न 6. 
रोकड़ बही एवं पासबुक में अन्तर होने के दो कारण बताइए। 
उत्तर:

  1. चेक लिखे गये किन्तु अभी तक भुगतान के लिए पेश नहीं किये गये। 
  2. चेक, बिल तथा हुण्डी बैंक में जमा कराये किन्तु अभी तक उनका संग्रह नहीं हुआ। 

प्रश्न 7.
रोकड़ बही का डेबिट शेष होने पर कौनसी मदें जोड़ी जाती हैं? 
उत्तर:

  1. बैंक द्वारा दिया गया ब्याज। 
  2. ग्राहक द्वारा सीधे ही बैंक में जमा करवाई गई राशि। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 8. 
एक व्यापारी ने 31 दिसम्बर, 2020 तक 18,400 ₹ के चैक बैंक में संग्रह हेतु भेजे परन्तु उक्त तिथि तक केबल 10000 ₹ के चेक ही पासबुक में संग्रह हुए, रोकड़ बही एवं पासबुक में कितना अन्तर होगा? 
उत्तर:
रोकड़ बही तथा पास बुक में 8400 ₹ का अन्तर होगा। 

प्रश्न 9. 
एक व्यापारी ने 31 दिसम्बर, 2020 तक 34,000 ₹ के चेक निर्गमित किये, जिनमें से 18,500 ₹ के चेक 31 दिसम्बर तक भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किये गये, रोकड़ बही एवं पासुबक में कितनी राशि का अन्तर होगा? 
उत्तर:
रोकड़ बही एवं पासबुक में 18500 ₹ का अन्तर आयेगा। 

प्रश्न 10. 
रोकड़ बही तथा पासबुक के कौनसे शेष अधिविकर्ष बतलाते हैं? 
उत्तर:
रोकड़ बही का क्रेडिट शेष तथा पासबुक का डेबिट शेष अधिविकर्ष बतलाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
पास बुक का डेबिट शेष हो तो जोड़ी जाने वाली मदें बताइए। 
उत्तर:
पास बुक का डेबिट शेष होने पर जोड़ी जाने वाली मदें निम्नलिखित हैं:

  1. चैक लिखे गये हों परन्तु बैंक में भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किए गये हों। 
  2. बैंक द्वारा जमा ब्याज जिसका लेखा रोकड़ बही में नहीं किया गया है। 
  3. ग्राहक द्वारा बैंक में सीधी जमा कराई गई राशि। 
  4. ग्राहक से प्राप्त हुए चैक को रोकड़ बही में लिखे बिना ही बैंक में जमा करा देना। 
  5. बैंक द्वारा व्यापारी के लिए ऋण-पत्रों व विनियोगों पर प्राप्त ब्याज तथा अंशों पर प्राप्त लाभांश। 
  6. बैंक द्वारा ग्राहक के लिए बिल की राशि संग्रहित करना। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 2. 
रोकड़ बही का डेबिट शेष हो तो घटाई जाने वाली मदें बताइए। 
उत्तर:
रोकड़ बही का डेबिट शेष होने पर घटाई जाने वाली मदें निम्नलिखित हैं:

  1. बैंक में जमा कराये गये चैक जिनका कि संग्रह नहीं हुआ हो। 
  2. बैंक द्वारा अपनी सेवाओं के लिए शुल्क, बैंक अधिविकर्ष पर ब्याज वसूल किया गया हो। 
  3. बैंक ने व्यापारी के स्थायी आदेशानुसार खर्चों का भुगतान किया हो। जैसे बीमा प्रीमियम, लॉकर किराया, ब्याज व कर का भुगतान। 
  4. उन चैक तथा बिलों की रकम जो बैंक में जमा कराये गए हों परन्तु अनादरित (Dishonour) हो गये हों। 
  5. व्यापारी द्वारा निर्गमित चैक जिनका लेनदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया हो परन्तु रोकड़ बही में उनका लेखा न किया हो।
  6. व्यापारी द्वारा ग्राहकों से प्राप्त चैक जिसका लेखा रोकड़ बही में कर दिया है परन्तु संग्रह हेतु बैंक नहीं भेजा। 

प्रश्न 3. 
रोकड़ बही व पास बुक में अन्तर होने के कोई तीन कारण बताइए। 
उत्तर:
रोकड़ बही के बैंक शेष व पास बुक के शेष में अन्तर के तीन कारण निम्नलिखित हैं:

  1. व्यापारी द्वारा चैक निर्गमित किए गए हों परन्तु बैंक में भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए हों। 
  2. बैंक में जमा कराए गए चैक जिनका संग्रह नहीं हुआ हो। 
  3. ग्राहक द्वारा बैंक में सीधी राशि जमा कराने पर। 

प्रश्न 4. 
बैंक समाधान विवरण का नमूना दीजिए जिसमें कोई भी तीन काल्पनिक प्रविष्टियाँ हों। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 1

प्रश्न 5. 
नीचे दिनांक 31 जनवरी, 2020 का एक बैंक समाधान विवरण दिया गया है:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 1-I
उत्तर: 
(2) ग्राहक द्वारा सीधे ही बैंक में जमा कराया गया, किन्तु रोकड़ बही में दर्ज नहीं। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 6. 
दिनांक 31 जनवरी, 2020 को एक व्यापारी की रोकड़ बही के बैंक कॉलम का डेबिट शेष 5,000 ₹ है। व्यापारी ने 2,000 ₹ का एक चैक 25 जनवरी, 2020 को संग्रह हेतु बैंक में जमा कराया परन्तु भूल से इसका लेखा रोकड़ बही में नहीं किया जा सका जबकि बैंक ने राशि संग्रह करके व्यापारी के खाते में जमा कर दी। 31 जनवरी, 2020 को पास बुक के अनुसार कितनी राशि का शेष होना चाहिए ? 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 2
अतः 31 जनवरी, 2010 को पास बुक के अनुसार 7,000 रुपये का जमा शेष होना चाहिए। 

प्रश्न 7. 
31 मार्च, 2020 को एक व्यापारी की पास बुक के अनुसार 3,000 ₹ का जमा शेष है। यदि व्यापारी ने मार्च माह में 5,000 ₹ के चैक जारी किये परन्तु केवल 3,000 ₹ के चैक ही भुगतान हेतु प्रस्तुत किये गये हों तो रोकड़ बही का शेष कितनी राशि का होना चाहिए? 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 3
अतः 31 मार्च, 2020 को रोकड़ पुस्तक के अनुसार 1,000 ₹ का नाम शेष होना चाहिए। 

निबन्धात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
बैंक समाधान विवरण (Bank Reconciliation Statement) बनाने की विधि बतलाइए। 
उत्तर: 
बैंक समाधान विवरण बनाना 
(Preparation of Bank Reconciliation Statement ) बैंक समाधान विवरण दो प्रकार से तैयार किया जाता है:
 
(1) रोकड़ बही का शेष लेकर सामान्यतया रोकड़ बही के बैंक खाने का डेबिट शेष होता है परन्तु अधिविकर्ष (Overdraft) होने पर उसका क्रेडिट शेष होता है। प्रश्न में दिए गए रोकड़ बही के शेष में अन्तर की उन मदों को जोडिए जिनसे रोकड़ बही का शेष कम होता है तथा उन मदों को घटाइए जिनसे रोकड़ बही का शेष अधिक होता है। इस प्रकार पास बुक का शेष ज्ञात हो जाएगा। 

(2) पास बुक का शेष लेकर सामान्यतया पास बुक का क्रेडिट शेष होता है परन्तु अधिविकर्ष होने पर उसमें डेबिट शेष होगा। प्रश्न में दिए गए पास बुक के शेष में अन्तर की उन मदों को जोडिए जिनसे पास बुक का शेष कम होता है तथा उन मदों को घटाइए जिनसे पास बुक का शेष अधिक होता है। इस प्रकार रोकड़ बही का शेष ज्ञात हो जाएगा। 

प्रायः व्यवहार में रोकड़ बही के शेष को लेकर बैंक समाधान. विवरण तैयार किया जाता है। 
1. रोकड़ बही का शेष लेकर बैंक समाधान विवरण तैयार करना प्रायः रोकड़ बही के बैंक खाने का डेबिट शेष होता है तथा अधिविकर्ष होने पर क्रेडिट शेष होता है। इन दोनों स्थितियों में बैंक समाधान विवरण का प्रारूप निम्न प्रकार होगा:
 
(A) रोकड़ बही के बैंक खाने के डेबिट शेष को आधार लेकर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 4
(B) रोकड़ बही के बैंक खाने के क्रेडिट शेष को आधार लेकर रोकड़ बही के बैंक खाने का क्रेडिट शेष लेकर उपर्युक्त प्रारूप में (रोकड़ बही का डेबिट शेष होने पर) जोड़ी गई मदों को घटाया जायेगा तथा घटाई गई मदों को जोड़ा जायेगा। इस प्रकार प्राप्त परिणाम पास बुक का डेबिट शेष होगा। 

2. लेकर बैंक समाधान विवरण तैयार करना सामान्यतया पास बक का क्रेडिट शेष होता है परन्तु अधिविकर्ष होने पर पास बुक का डेबिट शेष होगा। इन दोनों स्थितियों में बैंक समाधान विवरण का प्रारूप 

(A) पास बक के क्रेडिट शेष को आधार लेकर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 5

(B) पास बुक के डेबिट शेष को आधार लेकर: पास बुक के डेबिट शेष को आधार लेकर उपर्युक्त प्रारूप में (पास बुक का क्रेडिट शेष होने पर) जोड़ी गई मदों को घटाने पर तथा घटाई गई मदों को जोड़ने पर प्राप्त परिणाम रोकड़ बही का क्रेडिट शेष होगा। उपर्युक्त सभी परिस्थितियों में अन्तर की मदों को जोड़ने व घटाने के नियम निम्न चार्ट द्वारा प्रदर्शित किए जा 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 6

आंकिक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
निम्नलिखित सूचना से रोकड़ बही में आवश्यक परिवर्तन करने के पश्चात् 31 दिसम्बर, 2020 को बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए। 

1. रोकड़ बहीं का डेबिट शेष

2. चैक बैंक में जमा करवाये किन्तु अभी तक जमा नहीं हुए

20,100

3. चैक जारी किये किन्तु भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किये गये

21,350

4. बैंक ने स्थायी आदेशानुसार बीमा प्रीमियम चुकाया किन्तु सूचित नहीं किया

18,200

5. बैंक शुल्क डेबिट किया किन्तु रोकड़ बही में दर्ज नहीं हुआ

1,000

6. बैंक ने एक कम्पनी से सीधे लाभांश संग्रहित किया

125

7. एक ग्राहक ने 3,000 ₹ सीधे बैंक खाते में बिना सूचना के जमा करवाये।

2,150

उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 7

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 2. 
31 दिसम्बर, 2020 को गुप्ता ब्रदर्स की रोकड़ बही में 10,800 ₹ का जमा शेष था, किन्तु पास बुक का शेष निम्नलिखित कारणों से भिन्न था: 
1. 580 ₹ का चैक बेनी प्रसाद को लिखकर दिया जो अभी तक भुगतान के लिए पेश नहीं किया गया। (A . cheque for ₹ 580 issued to Beni Prasad has not yet been presented for payment.) 

2. 445 ₹ का एक बाहरी चैक 29 दिसम्बर, 2020 को बैंक में जमा कराया किन्तु उसका रुपया अभी संग्रह नहीं हुआ। (An outstation cheque for ₹ 445 banked on 29th December, 2020 has not yet been collected.) 

3. एक आगे की तिथि का 675 ₹ का चैक बैंक में जमा कराया किन्तु उसका रुपया जमा नहीं हो सका। (A post dated cheque for ₹ 675 was deposited into Bank but it could not have been collected.) 

4. बैंक ने 13 ₹ बैंक शुल्क तथा 120 ₹ अधिविकर्ष पर ब्याज लगाया जो रोकड़ बही में नहीं लिखा गया। (Bank charges ₹ 13 and interest on overdraft ₹ 120 have been debited in the Pass Book but not entered in the Cash Book.)
 
5. अग्नि बीमा प्रीमियम 250 ₹ बैंक ने स्थायी आदेशों के अन्तर्गत चुकाया जो रोकड़ बही में नहीं लिखा गया। (Fire insurance premium amounting to 250 paid by the bank under a standing order has not been entered in the Cash Book.) 

6. एक ग्राहक ने 31 दिसम्बर, 2020 को 285 ₹ सीधे व्यापारी के बैंक खाते में जमा करा दिए और कोई सूचना नहीं दी। (A customer deposited ₹ 285 direct into the bank a/c on 31st December, 2020 without informing the merchant.) 

उपर्युक्त विवरण से एक बैंक समाधान विवरण बनाकर पास बुक का शेष मालूम करो। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 8

प्रश्न 3. 
31 अगस्त, 2020 को एक व्यापारी की रोकड़ बही के अनुसार 12,700 ₹ का अधिविकर्ष था उसकी पास बक से मिलान करने पर निम्नलिखित अन्तर पाये गये। 
(1) उसने 4,900 ₹ के चेक 20 अगस्त 2020 को बैंक में संग्रह हेतु जमा कराये किन्तु इनमें से 1,500 ₹ के चैक सितम्बर 2020 में संग्रहित हुए। 

(2) उनके 9,250 ₹ के चैक जारी किये गये किन्तु इनमें से 1,000 ₹ के चैक सितम्बर 2020 में भुगतान के लिए पेश हुए। 

(3) पास बुक में 320 ₹ ब्याज नाम किया गया जो रोकड़ बही में नहीं लिखा गया। 

(4) 125 ₹ बैंक शुल्क के बैंक ने डेबिट (Debit) किया। 

(5) एक ग्राहक द्वारा 900 ₹ का चैक सीधे बैंक खाते में जमा करवा दिया गया जिसका लेखा रोकड़ बही में नहीं किया गया। 

(6) 2,750 ₹ का चैक रोकड़ बही में बैक में जमा कराने भेजा गया किन्तु वास्तव में उसे बैंक में भेजना ही भूल गये। 

(7) बैंक ने व्यापारी के खाते में जमा करवाया गया चैक अप्रतिष्ठित होने के कारण बैंक ने डेबिट किया 1000 ₹। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 9

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित सूचनाओं से 31 मार्च, 2020 को बैंक समाधान विवरण बनाइए। 
(i) रोकड़ बही का डेबिट शेष 2,913 ₹ है। (Debit balance as per Cash Book is ₹ 2,913.) 

(ii) 3,531 ₹ के चैक लिखे गए परन्तु उनमें से 2,531₹ के चैक भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए। (Cheques for ₹ 3,531 were drawn out of which cheques for ₹ 2,531 were not yet presented for payment.) 

(iii) बैंक से एक बिल 1,000 ₹ में भुनवाया। रोकड़ बही में पूरी रकम से लेखा हुआ परन्तु बैंक ने 15 ₹ बट्टा काटकर लेखा किया। (A Bill of ₹ 1,000 was discounted with the Bank. Full amount of the bill was entered in Cash Book while the Bank entered the amount in Pass Book after deducting Cash discount of ₹ 15.) 

(iv) 1,395 ₹ का बैंक ड्राफ्ट बैंक खाते में जमा कराया किन्तु अभी तक भुगतान नहीं मिला। (Bank draft of ₹ 1,395 was deposited with Bank but its payment has not yet been received.) 

(v) 800 ₹ का एक चैक बैंक में जमा कराया किन्तु अप्रतिष्ठित हो गया। जिसका लेखा रोकड़ बही में नहीं हुआ। बैंक ने 2 ₹ कमीशन के वसूल किए। (A cheque of ₹ 800 deposited with Bank was dishonoured for which no entry was made in the Cash Book. The bank charged * 2 for its commission.) 

(vi) अलवर से 560 ₹ का चैक 31 मार्च, 2020 को प्राप्त हुआ। इस चैक को उसी दिन बैंक में संग्रह के लिए जमा करा दिया परन्तु भूल से रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया। (A cheque of ₹ 560 was received on 31st March, 2020 from Alwar. This cheque was sent to Bank for collection on the san but was not entered in the cash book by mistake.) 

(vii) बैंक ने पास बुक में बीमा शुल्क जमा कराने के 50 ₹ डेबिट किए। जिसका लेखा रोकड बही में नहीं हुआ। (The Bank had debited ₹ 50 for insurance premium in the pass book for which no entry has been made in the cash book.) 

(viii) रमेश से प्राप्त 50 ₹ का चैक बैंक में संग्रह हेतु भिजवा दिया जो संग्रहित हो गया। भूल से इस चैक का लेखा रोकड़ बही में दर्ज नहीं हुआ। (A cheque of ₹ 50 received from Ramesh was sent of Bank for collection and had been collected. This had not been entered is cash book by mistake.) 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 10
टिप्पणी: अलवर से 31 मार्च, 2020 को प्राप्त चैक का बैंक समाधान विवरण पर प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह चैक 31 मार्च, 2020 तक बैंक में संग्रहित नहीं हुआ होगा। 

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित विवरण से एक बैंक समाधान विवरण 30 अप्रैल, 2020 को तैयार कीजिए। 
(1) पास-बुक का जमा शेष 4,750 ₹
 
(2) कविता को 25 अप्रैल, 2020 को 14,800 ₹ का चैक दिया गया किन्तु उसने चैक को मई में भुगतान के लिए पेश किया। 

(3) बैंक ने हमारे खाते को 150 ₹ बैंक शुल्क से डेबिट किया जिसकी हमें सूचना प्राप्त नहीं हुई। 

(4) 8,950 ₹ के चैक बैंक में संग्रह के लिए जमा कराए किन्तु महीने की समाप्ति तक बैक ने संग्रह करके हमारे खाते में जमा नहीं किए। 

(5) बैंक ने हमारी ओर से 1,200 ₹ अंशों का लाभांश प्राप्त करके हमारे खाते में जमा किया किन्तु इसका लेखा रोकड़ बही में नहीं किया गया।
 
(6) बैंक ने हमारे खाते में 180 ₹ का ब्याज जमा किए जो रोकड़ बही में नहीं लिखे गये। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 11

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित विवरण से मैसर्स गुप्ता एण्ड कम्पनी का 30 सितम्बर, 2020 को एक बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए। 
(a) 30 सितम्बर, 2020 को बैंक पास बुक के अनुसार 10,000 ₹ का अधिविकर्ष है। 

(b) 100 ₹ का एक चैक बैंक में जमा कराया गया किन्तु रोकड़ पुस्तक में दर्ज नहीं किया गया। 

(c) 1,000 ₹ के चैक प्राप्त हुए और उन्हें बैंक स्तम्भ में दर्ज भी कर दिया लेकिन बैंक में संग्रह के लिए नहीं भेजा। 

(d) सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में कुल 15,000 ₹ के चैक लिखे गए। इनमें से 9,000 ₹ के चैक ही 30 सितम्बर से पूर्व चुकाए गए। 

(e) इसी प्रकार कुल 9,000 ₹ के कई चैक बैंक में संग्रह के लिए भेजे गए, इनमें से 1,500 ₹ के चैक 5 अक्टूबर को एवं 2,000 ₹ के चैक 7 अक्टूबर को क्रेडिट हुए। शेष 30 सितम्बर से पूर्व ही क्रेडिट हो गए। 

(f) 11 सितम्बर, 2020 को रोकड़ पुस्तक के बैंक स्तम्भ का क्रेडिट पक्ष का योग 1,000 ₹ से कम लग गया एवं 15 सितम्बर, 2020 को 2,600 ₹ के क्रेडिट शेष को 16 सितम्बर, 2020 को 2,600 ₹ डेबिट शेष के रूप में आगे लाया गया। 

(g) 250 ₹ की फीस का भुगतान बैंक द्वारा सीधे ही किया गया जिसे रोकड़ पुस्तक में दर्ज नहीं किया गया। 

(h) रोकड़ पुस्तक में 30 ₹ का शुल्क दो-दो बार दर्ज कर दिया गया, किन्तु दूसरे 50 ₹ के बैंक शुल्क को बिल्कुल दर्ज नहीं किया गया।
 
(i) 1,400 ₹ का ब्याज बैंक ने चार्ज किया किन्तु रोकड़ पुस्तक में दर्ज नहीं किया गया। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 12

प्रश्न 7. 
31 दिसंबर, 2019 को एक व्यापारी की पास बुक में 45,000 ₹ का नाम शेष था उसका रोकड़ बही से मिलान करने पर निम्नलिखित अन्तर का पता चला:
1. निम्नलिखित चेक दिसम्बर 2019 को लिखे गये परन्तु इनमें से B और D के चैक जनवरी 2020 में भुगतान के लिए प्रस्तुत किये गये 
(1) A 1,000 ₹ (2) B 3,000 ₹ (3) C 4,000 ₹ (4) D 7,000 ₹ 

2. 33,000 ₹ के चैक बैंक में जमा करवाये किन्तु वह दिसम्बर माह में संग्रहित नहीं हो सके। 

3. बैंक ने 500 ₹ टेलिफोन बिल हमारे स्थायी आदेश से भुगतान किया परन्तु इसको रोकड़ बही में दर्ज नहीं किया गया।
 
4. बैंक शुल्क के 50 ₹ पास बुक में लिखे गये किन्तु रोकड़ बही में नहीं लिखे गये।

5. बैंक ने ब्याज 300 ₹ जमा किये जिसकी प्रविष्टि रोकड़ बही में नहीं की गई। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 13

प्रश्न 8. 
वेंकटनाथन की बैंक पास बुक में 30 जून, 2020 को 5,000 ₹ का क्रेडिट शेष दर्शाया जबकि उसकी रोकड़ बही के बैंक खाने ने अलग शेष दर्शाया। आप एक बैंक समाधान विवरण बनाइए। उपर्युक्त उद्देश्य के लिए निम्नलिखित सूचना उपयोगी हैं:
 
(i) 30 जून, 2020 को 6,875 ₹ के चैक बैंक में जमा कराए गए। चैकों में रमेशन का 600 ₹ का चैक 5 जुलाई, 2020 को बैंक द्वारा संग्रहित किया गया। 

(ii) स्वामी एण्ड कम्पनी को 1,250 ₹ का निर्गमित किया गया चैक गलती से रोकड़ बही में दो बार दर्ज हो गया। 

(iii) माह के दौरान निर्गमित 14,000 ₹ के चैकों में से 4,000 ₹ के चैक 30 जून, 2020 तक बैंक को प्रस्तुत नहीं किए गए। 

(iv) बैंक पास बुक में 35 ₹ ब्याज के जमा किए गए जिसके लिए रोकड़ बही में कोई प्रविष्टि नहीं है। 

(v) पास बुक में 385 ₹ का भुगतान बीमा प्रीमियम के लिए दर्ज है जिसकी प्रविष्टि रोकड़ बही में अभी करनी है। 

(vi) चेतना एण्ड कम्पनी से प्राप्त 6,000 ₹ का भुगतान 29 जून, 2020 को पास बुक में दर्ज है एवं इसे रोकड़ बही में 2 जुलाई, 2020 को दर्ज किया गया। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 14

प्रश्न 9. 
निम्नलिखित विवरण से 31 अगस्त, 2020 को एक बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए। 
(1) 31 अगस्त, 2020 को बैंक पास बुक का जमा शेष 16,500 ₹ था। (Credit Balance as per Bank Pass Book on 31st August, 2020 ₹ 16,500.) 

(2) अगस्त के अन्तिम सप्ताह में 4,450 ₹ के चैक लिखे गए किन्तु वे 31 अगस्त, 2020 तक भुगतान के लिए पेश नहीं किए गए। (Cheques drawn in the last week of August but not presented for payment till 31st August, 2020 ₹4,450.) 

(3) बैंक अधिविकर्ष पर ब्याज 180 ₹ रोकड़ बही में नहीं लिखा गया। (Interest on Bank overdraft not entered in the Cash Book ₹ 180.) 

(4) राम एण्ड कम्पनी से 2,000 ₹ का चैक मिला जिसे 30 अगस्त, 2020 को बैंक में संग्रह हेतु जमा कराया किन्तु वह सितम्बर, 2009 में बैंक में संग्रह होकर जमा हुआ। (A cheque received from Ram & Co. for ₹ 2020 was deposited into Bank on 30th August 2020 but collected and credited in September, 2020.) 

(5) 2,800 ₹ का प्राप्य बिल जिसकी भुगतान तिथि 31 अगस्त, 2020 थी बैंक में जमा कराया गया किन्तु पास बुक में 31 अगस्त तक जमा नहीं किया। (A B/R for₹ 2,800 due on 31st August, 2020 was deposited into Bank for collection was not credited in the Pass Book till 31st August, 2020.) 

(6) राजस्थान क्लब का सालाना चन्दा 175 ₹ बैंकों ने हमारे स्थायी आदेश पर 31 अगस्त, 2020 को सीधा चुका दिया जो रोकड़ बही में नहीं लिखा गया। (Annual subscription to Rajasthan club ₹ 175 paid on 31st August, 2020 as per our standing order has not been entered in the Cash Book.) 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 15

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित विवरण से 31 मार्च, 2020 को एक बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए। 
(1) रोकड़ बही के बैंक खाने का क्रेडिट शेष 6,400 ₹ (Cr. Balance as per Bank Column of the Cash Book ₹ 6,400)
 
(2) 3,200 ₹ के चैक संग्रह हेतु जमा कराये गये परन्तु बैंक द्वारा अभी संग्रह नहीं किये गये। (Cheques deposited into Bank for collection but not yet collected by the Bank ₹ 3,200) 

(3) 1,500 ₹ के चैक लिखे गये परन्तु अभी तक भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किये गये। (Cheques issued but not yet presented for payment ₹ 1,500) 

(4) बैंक ने ब्याज वसल किया 100 ₹ (Interest charged by Bank ₹ 100.) 

(5) एक ग्राहक ने 2,000 ₹ सीधे व्यापारी के खाते में जमा करा दिये। (A Customer directly deposited ₹ 2,000 into Bank account of trader.) 

(6) बैंक ने 500 ₹ आयकर के भुगतान किये परन्तु बैंक ने कोई सूचना नहीं दी। (Bank paid Income Tax of ₹ 500 but no information given by Bank.) 

(7) बैंक ने संग्रह व्यय 50 ₹ चार्ज किया (Bank charged ₹ 50 for collection charges.) 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 16

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित विवरण से बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए:
(1) रोकड़ बही के अनुसार बैंक अधिविकर्ष 85,000 ₹ (Bank overdraft as per Cash Book ₹ 85,000)

(2) बैंक में चैक जमा कराये गये किन्तु रोकड़ बही में प्रविष्टि नहीं की गई 3,000 ₹ (Cheques deposited into bank but no entry was passed in the Cash Book ₹ 3,000 )

(3) चैक संग्रह हेतु जमा कराये परन्तु बैंक द्वारा अभी तक संग्रह नहीं किये गये 12,000 ₹ (Cheques deposited into Bank for collection but not yet collected ₹ 12,000)

(4) बैंक खाने के क्रेडिट पक्ष का योग कम लग गया 1,000 ₹ (Credit side of the bank column undercast by short ₹ 1,000)

(5) स्थार्यी आदेशानुसार बैंक द्वारा बीमा प्रीमियम सीधे ही जमा कराया गया 6,000 ₹ (Insurance Premium paid directly by Bank under Standing Order ₹ 6,000)

(6) बैंक शुल्क रोकड़ पुस्तक में दो बार दर्ज हो गये 100 ₹ (Bank charges entered in cash book twice ₹ 100 )

(7) व्यापारी ने 20,000 ₹ के चैक निर्गमित किये परन्तु भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किये गये (Cheques issued by Trader but not yet presented for payment ₹ 20,000 )

(8) भुनाये गए प्राप्य बिल अनादरित हो गये 40,000 ₹ (B/R discounted ₹ 40,000 dishonoured)
उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 5 बैंक समाधान विवरण 17

Prasanna
Last Updated on Sept. 15, 2022, 11:04 a.m.
Published Sept. 14, 2022