RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

Rajasthan Board RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1 Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Accountancy in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Accountancy Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Accountancy Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Accountancy Chapter 3 Important Questions लेन-देनों का अभिलेखन-1

वस्तुनिष्ठ प्रश्न:

प्रश्न 1. 
अशोध्य मानकर अपलिखित किये गये देनदार के खाते से कुछ समय बाद पैसा वसूल होने पर .................. क्रेडिट किया जायेगा। 
(अ) देनदार खाता (Debtor's a/c)
(ब) अशोध्य देनदार वसूली खाता (Bad Debts Recovered a/c) 
(स) व्यापार खाता (Trading a/c) 
(द) अशोध्य देनदार खाता (Bad Debts a/c) 
उत्तर:
(ब) अशोध्य देनदार वसूली खाता (Bad Debts Recovered a/c) 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1 

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौनसा एक रोकड़ लेन-देन है: 
(अ) माल बेचा (Goods Sold) 
(ब) राम को माल बेचा (Goods sold to Ram) 
(स) राम को क्रेडिट पर माल बेचा (Goods sold to Ram on Credit) 
(द) राम को हिसाब पर माल बेचा (Sold Goods to Ram on Account) 
उत्तर:
(अ) माल बेचा (Goods Sold) 

प्रश्न 3. 
निःशुल्क बाँटे गये सेम्पलों का लेखा करते हुए कौनसा खाता क्रेडिट किया जाता है? 
(अ) विक्रय खाता 
(ब) क्रय खाता 
(स) व्यापार खाता 
(द) लाभ-हानि खाता। 
उत्तर:
(ब) क्रय खाता 

प्रश्न 4. 
जर्नल ............. है। 
(अ) मूल लेखे की पुस्तक 
(ब) सभी रोकड़ लेन-देनों की पुस्तक 
(स) गौण लेखे की पुस्तक 
(द) सभी गैर-रोकड़ लेन-देनों की पुस्तक 
उत्तर:
(अ) मूल लेखे की पुस्तक 

प्रश्न 5. 
राम को नकद बेचे गये 1000 ₹ के माल के लेखे में: 
(अ) राम का खाता डेबिट किया जायेगा 
(ब) राम का खाता क्रेडिट किया जायेगा 
(स) रोकड़ खाता डेबिट किया जायेगा 
(द) विक्रय खाता डेबिट किया जायेगा। 
उत्तर:
(स) रोकड़ खाता डेबिट किया जायेगा 

प्रश्न 6. 
व्यक्तिगत उपयोग हेतु बैंक से रोकड़ निकाले जाने पर:
(अ) रोकड़ खाता क्रेडिट किया जायेगा 
(ब) बैंक खाता क्रेडिट किया जायेगा 
(स) आहरण खाता क्रेडिट किया जायेगा 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) बैंक खाता क्रेडिट किया जायेगा 

प्रश्न 7. 
बैंक से रोकड़ की निकासी पर डेबिट किया जायेगा: 
(अ) रोकड़ खाता 
(ब) बैंक खाता 
(स) आहरण खाता 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) रोकड़ खाता 

प्रश्न 8. 
एक ग्राहक द्वारा माल की वापसी को ................ में डेबिट किया जायेगा। 
(अ) विक्रय वापसी खाता 
(ब) आहरण खाता 
(स) ग्राहक का खाता 
(द) क्रय वापसी खाता 
उत्तर:
(अ) विक्रय वापसी खाता 

प्रश्न 9. 
एक पुरानी मशीन को खरीदा गया तथा उसकी मरम्मत पर पैसा खर्च किया गया। इस राशि को डेबिट किया जायेगा:
(अ) मरम्मत खाते में 
(ब) मशीनरी खाते में 
(स) उत्पादकीय क्रय खाते में 
(द) रोकड़ खाते में। 
उत्तर:
(ब) मशीनरी खाते में 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 10. 
निजी उपयोग के लिए मालिक द्वारा लिया गया 1000 ₹ का माल (विक्रय मूल्य 1200 ₹) 
(अ) क्रय खाते में 1000 ₹ क्रेडिट किया जायेगा। 
(ब) विक्रय खाते में 1000 ₹ क्रेडिट किया जायेगा। 
(स) विक्रय खाते में 1200 ₹ क्रेडिट किया जायेगा। 
(द) क्रय खाते में 1200 ₹ क्रेडिट किया जायेगा। 
उत्तर:
(अ) क्रय खाते में 1000 ₹ क्रेडिट किया जायेगा। 

प्रश्न 11. 
IGST को सर्वप्रथम किससे समायोजित किया जायेगा? 
(अ) CGST से 
(ब) SGST से 
(स) IGST से 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(स) IGST से 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
 
प्रश्न 1. 
प्रत्येक लेन-देन के .................. पहलू होते हैं। 
उत्तर:
दो

प्रश्न 2. 
आहरण पूँजी में ................... लाता है। 
उत्तर:
कमी

प्रश्न 3. 
लेनदारों को भुगतान सम्पत्ति व दायित्व दोनों में .................... करता है। 
उत्तर:
कमी

प्रश्न 4. 
एक से अधिक डेबिट एवं क्रेडिट वाली किसी प्रविष्टि को ................... रोजनामचा प्रविष्टि कहते हैं। 
उत्तर:
संयुक्त

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 5. 
फर्नीचर पर लगाये जाने वाले ह्रास को .................... खाता में डेबिट किया जायेगा। 
उत्तर:
ह्रास। 

सत्य/असत्य बताइये:
 
प्रश्न 1. 
लेखांकन समीकरण सभी परिस्थितियों में सत्य सिद्ध होता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 2. 
आय और लाभ से पूँजी में कमी होती है। 
उत्तर:
असत्य 

प्रश्न 3. 
रोजनामचा व्यापारिक लेन-देन का तिथिवार अभिलेख प्रदान करता है। 
उत्तर:
सत्य 

प्रश्न 4. 
एक साधारण प्रविष्टि में दो खातों से अधिक का समावेश होता है। 
उत्तर:
असत्य 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 5. 
राम को माल बेचा तो रोकड़ खाते को डेबिट करना चाहिए। 
उत्तर:
असत्य  

सही मिलान कीजिए: 

प्रश्न 1. 

कॉलम - 1 

कॉलम - 2 

1. स्रोत प्रलेख 

(अ) नाम 

2. एकाधिक नाम व जमा वाले सौदे 

(ब) बीजक 

3. परिसम्पत्ति में वृद्धि 

(स) जटिल सौदे

4. पूँजी में वृद्धि 

(द) रोजनामचा 

5. पहली बार लेन-देन की प्रविष्टि की पुस्तक 

(य) जमा 

उत्तर:

कॉलम - 1 

कॉलम - 2 

1. स्रोत प्रलेख 

(ब) बीजक 

2. एकाधिक नाम व जमा वाले सौदे 

(स) जटिल सौदे

3. परिसम्पत्ति में वृद्धि 

(अ) नाम 

4. पूँजी में वृद्धि 

(य) जमा 

5. पहली बार लेन-देन की प्रविष्टि की पुस्तक 

(द) रोजनामचा 


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
स्रोत प्रलेख किसे कहते हैं? 
उत्तर:
कोई प्रलेख जो किसी सौदे को प्रामाणिकता प्रदान करता है, स्रोत प्रलेख कहलाता है। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 2. 
सौदों के प्रमाणक के कोई दो आवश्यक तत्व बताइये। 
उत्तर:

  1. प्रमाणक में सबसे ऊपर फर्म का नाम छपा हो।
  2. प्रमाणक बनाने वाले व्यक्ति को नियत स्थान पर अपने हस्ताक्षर करने चाहिए। 

प्रश्न 3. 
खाता अंग्रेजी भाषा के किस अक्षर की भाँति दिखाई देता है? 
उत्तर:
खाता अंग्रेजी भाषा के अक्षर T की भाँति दिखाई देता है। 

प्रश्न 4. 
जर्नलाइजिंग किसे कहते हैं? 
उत्तर:
रोजनामचे में लेन-देनों के अभिलेखन को अंग्रेजी में जर्नलाइजिंग कहते हैं। 

प्रश्न 5. 
प्रारम्भिक प्रविष्टि की मूल पुस्तक कौनसी है? 
उत्तर:
'रोजनामचा' प्रारम्भिक प्रविष्टि की मूल पुस्तक है। 

प्रश्न 6. 
साधारण प्रविष्टि किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जब किसी सौदे में केवल दो ही खाते सम्मिलित होते हैं तो उस प्रविष्टि को साधारण प्रविष्टि कहते 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 7. 
मिश्रित प्रविष्टि किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जब जमा या नाम किये जाने वाले खातों की संख्या अधिक होती है तो ऐसी प्रविष्टि को मिश्रित प्रविष्टि कहते हैं। 

प्रश्न 8. 
IGST को किस प्रकार समायोजित किया जाता है? 
उत्तर:
IGST को सर्वप्रथम IGST से तथा उसके बाद CGST से समाजित किया जायेगा। उसके बाद भी यदि कोई शेष है तो उसका योगफल SGST से समायोजित किया जायेगा। 

प्रश्न 9. 
खाताबही क्या है? 
उत्तर:
खाताबही नाम व जमा किये गये खातों का संग्रह है जिनकी प्रथम प्रविष्टियाँ रोजनामचे व दैनिक पुस्तकों में की गई हैं। 

प्रश्न 10. 
माल खाते का विभाजन कितने खातों में किया गया है? नाम लिखिये। 
उत्तर:
माल खाते का विभाजन पाँच खातों में होता है:

  • क्रय खाता 
  • विक्रय खाता 
  • क्रय वापसी खाता 
  • विक्रय वापसी खाता 
  • स्टॉक खाता 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
सौदा प्रमाणक का प्रारूप चित्र दीजिये। 
उत्तर:
सौदा प्रमाणक का प्रारूप चित्र निम्न प्रकार है:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-1

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 2. 
नाम प्रमाणक का प्रारूप दीजिये। 
उत्तर:
नाम प्रमाणक का प्रारूप:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-2

प्रश्न 3. 
जमा प्रमाणक का प्रारूप दीजिये। 
उत्तर:
जमा प्रमाणक का प्रारूप:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-3

प्रश्न 4. 
किसी सौदे के प्रमाणक में क्या आवश्यक तत्व होने चाहिए? 
अथवा 
किसी सौदे के प्रमाणक के आवश्यक तत्व बतलाइये। 
उत्तर:
किसी सौदे के प्रमाणक में निम्न आवश्यक तत्व होने चाहिए:

  1. वह एक अच्छे किस्म के कागज पर लिखा गया हो। 
  2. प्रमाणक में सबसे ऊपर फर्म का नाम छपा हो। 
  3. तिथि के सामने लेन-देन की तिथि लिखी हो न कि उसके अभिलेखन की। 
  4. प्रमाणक क्रम संख्याबद्ध होने चाहिए। 
  5. जिस खाते में नाम या जमा में प्रविष्टि होनी है वह भी प्रमाणक पर लिखा होना चाहिए। 
  6. राशि के सम्मुख नाम या जमा की जाने वाली राशि अंकों में लिखी होनी चाहिए। 
  7. खातों के अनुसार सौदे का विस्तृत विवरण होना चाहिए। 
  8. प्रमाणक बनाने वाले व्यक्ति को नियत स्थान पर अपने हस्ताक्षर करने चाहिए। 
  9. अनुमोदन करने वाले व्यक्ति के लिए नियत स्थान पर अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर होने चाहिए। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 5. 
खातों में नाम व जमा के नियमों को सार रूप में चार्ट में दर्शाइये। 
उत्तर: 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-4

प्रश्न 6. 
रोजनामचे अथवा प्राथमिक प्रविष्टि की पुस्तक को कितनी उप-पुस्तकों में बाँटा गया है? नाम लिखिए। 
उत्तर:
रोजनामचे अथवा प्राथमिक प्रविष्टि की पुस्तक को निम्न मुख्य उप-पुस्तकों में बाँटा गया है:

  1. प्रमुखं रोजनामचा 
  2. रोकड़ बही 
  3. अन्य दैनिक पुस्तकें 
  • क्रय बही 
  • विक्रय बही 
  • क्रय वापसी बही 
  • प्राप्य बिल बही 
  • देय बिल बही। 

प्रश्न 7. 
खाता बही से आप क्या समझते हैं? लिखिये। 
उत्तर:
खाता बही-खाता बही नाम व जमा किए गए खातों का संग्रह है जिनकी प्रथम प्रविष्टियाँ रोजनामचे व दैनिक पुस्तकों में की गई हैं। यह लेखांकन तंत्र में प्रयुक्त होने वाली प्रमुख पुस्तक है। इसमें विभिन्न खाते होते हैं जिनमें उनसे सम्बन्धित सौदों का अभिलेखन किया जाता है। खाता बही रजिस्टर, खुले कार्डों या फाइल में रखे गए कागज किसी भी रूप में हो सकती है। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 8. 
खाता बही के महत्त्व का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
खाता बही का महत्त्व: किसी भी व्यवसाय अथवा संगठन के लेखांकन में खाता बही एक महत्त्वपूर्ण व आवश्यक दस्तावेज है। एक दी हुई तिथि को किसी खाते विशेष का फर्म के साथ क्या सम्बन्ध था, इसका निर्धारण खाता बही से ही सम्भव है। सरल खतौनी एवं जानकारी के लिए खाता बही में खाते एक निश्चित क्रम से खोले जाते हैं। जैसे यदि प्रबंधक किसी तिथि विशेष को किसी विशेष ग्राहक द्वारा देय राशि जानना चाहता है या किसी पूर्तिकार को देय राशि जानना चाहता है तो यह सारी सूचनाएँ खाता बही से ही जानी जा सकती हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
जटिल सौदा रोजनामचा प्रमाणक किसे कहते हैं? इसका प्रारूप भी दीजिये। 
उत्तर:
जटिल सौदा रोजनामचा प्रमाणक-ऐसे सौदे जिनमें एकाधिक नाम व जमा पक्ष सन्निहित होते हैं जटिल 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-5


प्रश्न 2. 
रोजनामचा (जर्नल) का प्रारूप बनाकर उसका वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
रोजनामचा-रोजनामचा (जर्नल) प्रारम्भिक प्रविष्टि की मूल पुस्तक है। इस पुस्तक में लेन-देनों की प्रविष्टि कालक्रमानुसार होती है अर्थात् जब सौदा हो तभी उसका लेखा होगा। बाद में इन लेन-देनों की खतौनी 'विभिन्न खातों में की जाती है। यह निश्चित करने के बाद कि एक लेन-देन में किस खाते के नाम व किसके जमा पक्ष प्रभावित होंगे उसकी प्रविष्टि रोजनामचे में की जाती है। रोजनामचे का प्रारूप निम्न प्रकार है 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-6

  1. तिथि (Date): रोजनामचे के प्रथम स्तम्भ में वह तिथि लिखी जाती है जिस दिन लेन-देन हुआ है। 
  2. विवरण (Particulars): द्वितीय स्तम्भ में उस लेन-देन सम्बन्धी विवरण लिखा जाता है।


प्रथम पंक्ति में बायीं ओर से उस खाते का नाम लिखा जाता है जिसे नाम (Dr.) करना है साथ ही उसी पंक्ति के अन्तिम छोर पर नाम भी लिखा जाता है। दूसरी पंक्ति में कुछ स्थान छोड़कर जिस खाते में जमा करना है उसका नाम लिखा जाता है तथा तीसरी पंक्ति में एक कोष्ठक में लेन-देनों से सम्बन्धित संक्षिप्त विवरण लिखा जाता है। संक्षिप्त विवरण के उपरान्त विवरण स्तम्भ में एक रेखा खींची जाती है जो इस बात की द्योतक है कि उस विशेष सौदे का अभिलेखन पूर्ण हो गया है। 

1. खा.ब.पृ.सं. (L.F.): खाता बही पृष्ठ संख्या (खा.ब.पृ.सं.) सम्बन्धी स्तम्भ में खाता बही की वह पृष्ठ संख्या लिखी जाती है जिन पर सम्बन्धी खातों को बनाया जाएगा। इस स्तम्भ में पृष्ठ संख्या रोजनामचे में प्रविष्टि के समय नहीं बल्कि खाता बही में खतौनी के समय लिखी जाती है।

2.  नाम (Debit): नाम राशि स्तम्भ में नाम किए जाने वाले खाते में लिखी जाने वाली राशि लिखी जाती है।
 
3.  जमा (Credit): जमा राशि के स्तम्भ में जमा किए जाने वाले खाते में लिखी जाने वाली राशि लिखी जाती है। 

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 3. 
खाते का प्रारूप बनाकर उसका वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
खाते का प्रारूप तथा उसका वर्णन निम्न प्रकार है 
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-7
इस प्रारूप के अनुसार विभिन्न स्तम्भों द्वारा निम्न सूचना प्रदान की जाएगी:

  1. खाते का नाम (Name of Account): प्रारूप के शीर्ष पर खाते का नाम लिखा जाएगा जिसका अन्तिम शब्द खाता होगा। नाम/जमा (Dr./Cr.) अर्थात् खाते की बायीं ओर नाम पक्ष तथा दायीं ओर जमा पक्ष कहलाती है। 
  2. तिथि (Date) सौदे की तिथि वर्ष, मास व तिथि की खतौनी कालक्रमानुसार इस स्तम्भ में होगी। 
  3. विवरण (Particulars): नाम अथवा जमा पक्ष से प्रारम्भिक प्रविष्टि के समय लिखी गई वस्तु अथवा खाते का नाम इस स्तम्भ में लिखा जाएगा। 
  4. रोजनामचा पृष्ठ संख्या (J.E.): इस स्तम्भ में सौदे की प्रविष्टि रोजनामचे के जिस पृष्ठ पर है, वह पृष्ठ संख्या लिखी जाएगी। यह पृष्ठ संख्या खतौनी के समय लिखी जाएगी। 
  5. राशि (Amount): इस स्तम्भ में अंकों में वह राशि लिखी जाएगी जो उस सौदे के सम्बन्ध में प्राथमिक प्रविष्टि की पुस्तक रोजनामचे में दर्ज है। यह नियमानुसार नाम अथवा जमा पक्ष में लिखी जायेगी। 

आंकिक प्रश्न:
 
प्रश्न 1. 
निम्नलिखित व्यवहारों से लेखांकन समीकरण तैयार कीजिए और वर्ष के अन्त में चिट्ठा तैयार कीजिए: 

1. नकद से व्यापार प्रारम्भ किया (Started business with cash)

2. नकद फर्नीचर खरीदा (Purchased furniture for cash)

1,00,000

3. माल नकद खरीदा (Purchased goods for cash)

5,000

4. किराया चुकाया (Paid rent)

70,000

5. निजी प्रयोग हुत राशि निकाली (Withdrew cash for personal use)

300

6. वेतन चुकाया (Paid salary)

1,000

7. 60,000 ₹ लागत का माल 70,000 ₹ में उधार बेचा।(Goods costing ₹ 60,000 sold for ₹ 70,000 on credit.)

400

8. कमीशन प्राप्त किया (Received commission)

1,000

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-8

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-9

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित व्यवहारों से लेखांकन समीकरण बनाइए और वर्ष के अन्त में चिट्ठा तैयार कीजिए 
1. नकद 60,000 रुपये एवं 30,000 ₹ के माल से व्यापार प्रारम्भ किया। (Started Business with cash ₹ 60,000 and goods ₹ 30,000.)
2. नकद 40,000 ₹ एवं उधार 25,000 ₹ का माल खरीदा।
(Purchased Goods for cash ₹ 40,000 and on credit ₹ 25,000.)
3. 48,000 ₹ लागत का माल 33  1/33% लाभ पर बेचा। 3 /4 भुगतान नकद प्राप्त हुआ।
(Goods Costing ₹ 48,000 sold at a profit of 33 % Three fourth payment received in cash.)
4. 20,000 ₹ लागत का माल 5% हानि पर बेचा। 12,000 ₹ नकद प्राप्त हुए।
(Goods Costing ₹ 20,000 sold at a loss of 5 % out of which ₹ 12,000 received in Cash.)
5. किराया 4,000 ₹ एवं वेतन 6,000 ₹ चुकाया।
(Paid Rent ₹ 4,000 and Salary ₹ 6,000.)
6. देनदारों से 15,000 ₹ प्राप्त हुए।
(Received Cash from Debtors ₹ 15,000.)
7. टेलिफोन बिल चुकाया 800 ₹।
(Paid Telephone bill amounting to ₹ 800:)
उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-10RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-11

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks):
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-19-I
उत्तर:
Case I
Opening Capital as on 1.1.2020 = Closing Capital + Loss + Drawings - Additional Capital
= ₹ 52,000 + 5,000 + 3,000 - 20,000
= ₹ 40,000

Case II
Additional Capital = Closing Capital - Opening Capital - Profit + Drawings
= ₹ 61,000 - 40,000 - 5,000 + 6,000
= ₹ 22,000

Case III
Drawings = Opening Capital + Additional Capital + Profit - Closing Capital
= ₹ 50,000 + 48,000 + 10,000 - 1,00,000
= ₹ 8,000

Case IV
Closing Capital = Opening Capital + Additional Capital + Profit - Drawings
= ₹ 70,000 + 35,000 + 30,000 - 6,000
= ₹ 1,29,000

Case V
Profit = Closing Capital + Drawings - Additional Capital - Opening Capital
= ₹ 90,000 + 9,000 - 17,000 - 60,000
= ₹ 22,000

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित व्यवहारों से लेखांकन समीकरण दीजिए:

1. रोहित ने नकद से व्यापार प्रारम्भ किया (Rohit started business with cash)

2. विमल से माल खरीदा (Purchased goods from Vimal)

30,000

3. फर्नीचर खरीदा (Furniture Purchased)

2,000

4. नकद माल खरीदा (Goods Purchased for cash)

500

5. किराया चुकाया (Paid Rent)

1,000

6. ब्याज प्राप्त किया (Received Interest)

200

7. नकद माल बेचा, लागत मूल्य 700 ₹ (Sold goods for cash, Cost price ₹ 700)

100

8. वेतन चुकाया (Paid Salary)

2,000

9. घर खर्च के लिए निकाला (Withdrew for personal use)

1,000

10. अनुज को माल बेचा (लागत मूल्य 1,000 ₹ ) [Sold goods to Anuj (Cost price ₹ 1,000 )]

500

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-12
कार्यशील टिप्पणी :
1. कुल सम्पत्तियाँ = नकद + देनदार + स्टॉक + फर्नीचर
32,200 ₹  = 28,900 + 1,500 + 1,300 + 500 
32,200 ₹ = 32,200 ₹
2. लेखांकन समीकरण बनाते समय सम्पत्तियों व दायित्वों की मदों को एक साथ या अलग-अलग भी दिखा सकते हैं।

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित व्यवहारों से लेखांकन समीकरण बनाइए और वर्ष के अन्त में चिट्ठा बनाइए:

1. उर्मिला ने नकद से व्यापार प्रारम्भ किया। (Urmila started business with cash.)

2. कमल से माल खरीदा। (Purchased goods from Kamal.)

30,000

3. रमेश को माल बेचा, लागत मूल्य 1,800 ₹। (Sold goods to Ramesh, costing ₹ 1,800.)

5,000

4. किराया चुकाया। (Paid Rent.)

2,000

5. फर्नीचर खरीदा। (Furniture Purchased.)

1,000

6. कमल को चुकाये। (Paid to Kamal.)

500

7. रमेश से प्राप्त हुए। (Received from Ramesh.)

5,000

8. उमेश को नकद माल बेचा, लागत मूल्य 1,800 ₹।(Sold goods to Umesh for cash, costing ₹ 1,800.)

2,000

9. आग द्वारा माल नष्ट हो गया, लागत मूल्य 500 ₹।(Goods destroyed by fire, Costing ₹ 500.)

2,300

10. घर खर्च के लिए माल निकाला। (Goods withdrew for personal use.)

600

11. नकद माल खरीदा। (Goods Purchased for Cash.)

500

12. नकद माल बेचा, लागत मूल्य 2,200 ₹। (Sold goods for cash, costing ₹ 2,200.)

8,000

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-13
कार्यशील टिप्पणी :
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-14

2. आग द्वारा नष्ट माल का जर्नल में लागत मूल्य पर लेखा किया जाता है।
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-15

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 6.
निम्नलिखित की जर्नल में प्रविष्टि कीजिए:

2020

 

जनवरी 1

पण्डित ब्रद्रर्स ने 8,000 ₹ की पूँजी से व्यापार प्रारम्भ किया और रकम बैंक में जमा कर बैंक से रुपये निकाले

50,000

जनवरी 3

रोकड़ी माल खरीदा

30,000

जनवरी 4

शान्ति भण्डार को रोकड़ी माल बेचा

5,000

जनवरी 7

हरिशचन्द्र को माल बेचा

2,000

जनवरी 9

फैन्सी स्टोर से माल खरीदा

1,000

जनवरी 10

फैन्सी स्टोर को माल लौटाया

500

जनवरी 11,

फैन्सी स्टोर को चैक से भुगतान किया

5,000

जनवरी 13

उन्होंने बट्टा दिया

2,000

जनवरी 15

हरिशचन्द्र ने 4 % रोकड़ी बट्टा काटकर अपना हिसाब साफ कर दिया

2,300

जनवरी 17

धनपत लाल से उधार लिए

600

जनवरी 20

मानमल को उधार माल बेचा

500

जनवरी 25

मानमल ने माल खराब होने के कारण लौटा दिया

3,000

जनवरी 27

मानमल से चैक प्राप्त हुआ और चैक बैंक में जमा करा दिया

840

जनवरी 29

फुटकर खर्चे चैक से चुकाये

40

जनवरी 30

मानमल दिवालिया हो गया और उसकी सम्पत्ति से रुपये में 50 पैसे वसूल हुए

400

जनवरी 31

वेतन चुकाया

20

जनवरी 31

माल का किराया चैक से चुकाया

250

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-16

प्रश्न 7.
CGST@5% और SGST @5% पर यह मानते हुए कि सभी लेन-देन दिल्ली के भीतर ही हुए हैं आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ दें:
(i) रोहन ने उधार पर 1,00,000 ₹ का माल खरीदा।
(ii) तत्पश्चात रोहन ने यही माल 1,35,000 ₹ मूल्य पर दिल्ली में उधार पर बेचा।
(iii) रोहन ने 8,000F रेल यातायात के लिए चुके।
(iv) उसने 10,000 ₹ का कम्प्यूटर प्रिंटर खरीदा।
(v) 2,000 ₹ डाक व्यय चुकाये।
उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-17
Working Notes : 
Total Input CGST  =  ₹ 5,000 + ₹ 400 + ₹ 500 + ₹ 100 = ₹ 6,0000 
Total Input SGST  =  ₹ 5,000 + ₹ 400 + ₹ 500 + ₹ 100 = ₹ 6,000 
Total Output CGST  =  ₹ 6,750 
Total Output SGST  =  ₹ 6,750 
Net CGST Payable  =  ₹ 6,750 - ₹ 6,000 = ₹ 750 
Net SGST Payable  = ₹ 6,750 + ₹ 6,000 = ₹ 750

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 8.
राजस्थान की आशा की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियों दें यदि CGST@9% और SGST @ 9% है।
(i) झारखंण्ड में 3,50,000 ₹ का माल खरीदा।
(ii) उत्तर प्रदेश में 2,00,000 ₹ का माल नकद बेचा।
(iii) राजस्थान में ही 4,00,000 ₹ का माल बेचा।
(iv) 30,000 ₹ के बीमा प्रीमियम का भुगतान किया।
उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-18
Working Note:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-19


प्रश्न 9.
निम्नलिखित व्यवहारों की मि. खत्री की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ दीजिए तथा खाताबही में खतौनी कीजिए

2020

 

जनवरी 1

रोकड़ लगाकर व्यापार प्रारम्भ किया

10,000

जनवरी 3

गंगा एण्ड कम्पनी से उधार माल खरीदा

2,000

जनवरी 5

नकद माल बेचा

500

जनवरी 8

नकद माल क्रय किया

800

जनवरी 10

गोपाल एण्ड कम्पनी को माल बेचा

1,000

जनवरी 11

बैंक में नकद राशि जमा करायी

5,000

जनवरी 13

कार्यालय प्रयोग के लिए टाइपराइटर खरीदा

2,000

जनवरी 15

पॉल इन्वेस्टमेन्ट कम्पनी लिमिटेड से ऋण लिया

7,000

जनवरी 16

गोपाल एण्ड कम्पनी ने माल वापिस लौटाया

200

जनवरी 17

मॉडर्न फर्नीचर्स से फर्नीचर खरीदा

1,000

जनवरी 18

पॉल इन्वेस्टमेन्ट कम्पनी लिमिटेड को ऋण पर ब्याज चुकाया

200

जनवरी 19

गोपाल एण्ड कम्पनी ने दूषित माल के सम्बन्ध में दावा किया; दावा स्वीकार कर लिया गया

100

जनवरी 22

चैक से किराया चुकाया

200

जनवरी 23

व्यापार में प्रयोग हेतु बैंक से राशि निकाली

2,000

जनवरी 25

10 % व्यापारिक बट्टे पर माल बेचा

1,000

जनवरी 26

1,000 ₹ की लागत का माल आग से नष्ट हो गया।

660

जनवरी 27

विज्ञापन हेतु चैक से 500 ₹ चुकाये।

1,800

जनवरी 28

गोपाल एण्ड कम्पनी ने चैक से अपने खाते का निपटारा किया

200

जनवरी 29

गंगा एण्ड कम्पनी को चैक से भुगतान कियाव बट्टा प्राप्त किया गया

30

जनवरी 31

पुराने अखबार बेचे

50

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-20
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-21
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-22
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-23
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-24
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-25
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-26
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-27

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 10.
निम्नलिखित व्यवहारों की ओसवाल एण्ड कम्पनी की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ दीजिए:

2020

 

जुलाई 1

नकद से व्यापार प्रारम्भ किया

1,50,000

जुलाई 2

बैंक में जमा कराया

1,00,000

जुलाई 4

विवेक एण्ड कम्पनी से माल खरीदा

8,000

जुलाई 5

देवेन्द्र को नकद माल बेचा

4,000

जुलाइ 6

नकद माल क्रय किया

2,000

जुलाई 7

अनुराग को माल बेचा

3,000

जुलाई 9

माल बेचा

8,000

जुलाई 12

मुफ्त नमूने के रूप में माल वितरित किया

1,000

जुलाई 13

नकद माल क्रय किया; 10% व्यापारिक बट्टा व 8% नकद बट्टे पर

20,000

जुलाई 15

सत्यप्रकाश से 60,000 ₹ का प्लाण्ट क्रय किया तथा प्लाण्ट को फैक्ट्री

2,000

जुलाई 16

तक लाने का गाड़ी भाड़ा 4,000 ₹ व स्थापना व्यय 2,000 ₹ चुकाये।

1,500

जुलाई 17

मुकेश को वेतन चुकाया

500

जुलाई 18

प्रभा को 50,000 ₹ का ऋण दिया

2,000

जुलाई 21

अनुराग से नकद प्राप्त किया

7,000

जुलाई 22

अनुराग ने वह माल लौटया जो नमूने के अनुसार नहीं था

800

जुलाई 25

प्रभा से ब्याज प्राप्त किया

48,000

जुलाई 27

विवेक एण्ड कम्पनी को पूर्ण भुगतान में नकद चुकाये

6,000

जुलाई 30

अनुराग से पूर्ण भुगतान में नकद प्राप्त हुए

40

जुलाई 31

सत्य प्रकाश को पूर्ण भुगतान में नकद चुकाये

2,000

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-28
टिप्पणी: प्लाण्ट क्रय करने हेतु चुकाया गया गाड़ी भाड़ा तथा स्थापना व्यय पूँजीगत प्रकृति के व्यय हैं, जिन्हें प्लाण्ट की लागत में शामिल किया जायेगा।

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित व्यवहारों से जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए:

2020

 

Mar. 1

हरी ने 8,000 ₹ नकद, 12,000 ₹ का माल, 1,000 ₹ फर्नीचर एवं 10,000 ₹ सुनील से उधार लेकर व्यापार प्रारम्भ किया। (Hari started business with cash ₹ 8,000, goods ₹ 12,000, Furniture ₹ 1,000 and took loan from Sunil ₹ 10,000.)

Mar. 2

गोविन्द को 8,000 ₹ का माल 5% व्यापारिक बट्टे पर एवं 2% नकद बट्टे पर बेचा। गोविन्द ने आधी राशि चुका दी । (Sold goods to Govind ₹ 8,000 at 5% trade discount and 2% cash discount. Govind paid half the amount.)

Mar. 8

आग द्वारा 2,000 ₹ का माल नष्ट हो गया। बीमा कम्पनी ने 1,500₹ का दावा स्वीकार किया। (Goods destroyed by fire ₹ 2,000. Insurance Co, accepted claim for ₹ 1,500.)

Mar. 10

सुन्दर से 6,000 ₹ का माल 10% व्यापारिक बट्टे पर एवं 5% नकद बद्टे पर खरीदा। आधी राशि बाद में उसी दिन चुका दी। (Purchased goods from Sunder₹ 6,000 at 10% trade discount and 5% cash discount. Half the amount paid after some time on same day.)

Mar. 12

एक भवन 1,400₹ प्रतिमाह किराये पर लिया, जिसका आधा भाग व्यापार के लिए एवं आधा निवास गृह के लिए प्रयुक्त होता है। (A Building hired for ₹ 1,400 per month. Half portion of Building used for business and half for personal use.)

Mar. 15

हरी ने पुत्र की स्कूल फीस चुकायी 500₹ (Hari paid School fees ₹ 500 for his son.)

Mar, 18

गोविन्द से शेष राशि प्रास्त की। (Received balance amount from Govind.)

Mar. 20

सुन्दर को 200 ₹ का माल लौटाया और शेष राशि चुका दी। (Goods returned to Sunder for ₹ 200 and balance amount paid in cash.)

Mar. 22

सुनील को 100 ₹ ब्याज के चुकाये। (Paid interest to Sunil ₹ 100.)

Mar. 24

भवन का किराया चुकाया। (Paid Building rent.)

Mar. 27

राकेश से 5,000 ₹ के माल का आदेश प्राप हुआ। (Received an order for goods from Rakesh for ₹ 5,000 .)

Mar. 30

हरी ने स्वयं के जीवन बीमा प्रीमियम की राशि चुकायी 500 ₹। (Hari paid his Life Insurance Premium ₹ 500.)

Mar. 31

वेतन 1,000 ₹ व मजदूरी 300 ₹ नकद चुकायी। (Paid Salary ₹ 1,000, Wages ₹ 300.)

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-29
कार्यशील टिप्पणियौँ:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-29-i

प्रश्न 12. 
निम्नलिखित व्यवहारों की जर्नल प्रविष्टियां कीजिए: 

2020

 

Feb. 1

मनीष ने 35,000 ₹ नकद, 30,000 ₹ का माल, 5,000 ₹ का फर्नीचर एवं 40,000 ₹ बैक से त्रशण लेकर व्यापार प्रारम्भ किया। (Manish started business with cash ₹ 35,000 , Goods ₹ 30,000 , Furniture ₹ 5,000 and took loan from Bank ₹ 40,000.)

Feb, 4

राजीव ने मनीष को 8,000 ₹ का नकद् एवं 4,000 ₹ का उधार माल 5 % व्यापारिक बट्टे पर बेचा। (Rajeev sold goods to Manish ₹ 8,000 for cash and ₹ 4,000 on credit at 5 % trade discount.)

Feb. 5

बैंक से घर खर्च के लिए राशि निकाली 2,000 ₹। (Withdrew from Bank for personal use ₹ 2,000.)

Feb. 7

मुरली ने 6,000 ₹ नकद एवं 3,000 ₹ का उधार माल 5 % व्यापारिक बट्टे पर खरीदा। (Murli purchased goods ₹ 6,000 for cash and ₹ 3,000 on credit at 5 % trade discount.)

Feb. 8

गुजरात रिलीफ फण्ड में 2,000 ₹ का माल एवं 1,000 ₹ नकद दान में दिए। (Goods ₹ 2,000 and cash ₹ 1,000 given away as charity to Gujarat Relief Fund.)

Feb. 10

राम से 2,000 ₹ का माल खरीदा और उसने गाड़ी भाड़ा के 100F चुकाए। (Purchased goods from Ram ₹ 2,000 and paid ₹ 100 for carriage.)

Feb. 12

बोम्बे मोटर्स से स्कूटर व्यापार के लिए 25,000 ₹ में खरीदा एवं भुगतान चैक द्वारा किया। (Purchased one scooter for ₹ 25,000 from Bombay Motors and paid by cheque.)

Feb. 15

राजीव को 400 ₹ का माल लौटया एवं शेष राशि 5 % नकद बट्टा काटकर चैक द्वारा भुगतान किया। (Goods returned to Rajeev ₹ 400 and balance amount paid by cheque after deducting 5 % cash discount.)

Feb. 18

मुरली से चैक प्राप हुआ और चैक को बैंक में जमा करा दिया। (Received cheque from Murli and cheque deposited into Bank.)

Feb. 19

पोस्टेज के चुकाये 200 ₹, बिजली का बिल चुकाया 700 ₹, विज्ञापन के चुकाये 800 ₹ एवं मजदूरी चुकायी 300 ₹। (Paid for postage ₹ 200, paid for Electricity bill 700, paid for Advertisement ₹ 800 and paid for wages ₹ 300.)

Feb. 20

बीमित माल आग द्वारा नष्ट हो गया 2,000 ₹। बीमा कंने पूर्ण दावा स्वीकार कर लिया। (Insured goods destroyed by fire ₹ 2,000, full claim was accepted by Insurance

Feb. 22

जगदीश को 5,000 ₹ का माल बेचा, 5% व्यापारिक छूट दी एवं 5% विक्रय कर अतिरिक्त लगाये। व्यापारी (जगदीश) के खाते से 100 ₹ भाड़ा चुकाया। (Sold goods to Jagdish ₹ 5,000 allowed 5 % trade discount & charged 5% sales tax extra, paid ₹ 100 for carriage on his [Jagdish] account.)

Feb. 25

राम को पूर्ण भुगतान में 2,050 ₹ चुकाए। (Paid to Ram ₹ 2,050 in full settlement.)

Feb. 28

कैलाश को 1,000 ₹ एवं सतीश को 800 ₹ वेतन के चुकाये। (Paid salary to Kailash ₹ 1,000 and Satish ₹ 800.)

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-30

RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1

प्रश्न 13.
सुधीर की पुस्तकों में निम्नलिखित व्यवहारों से जर्नल बनाइए:

2020

 

Jan 1

सुधीर के पास अपनी पूँजी नहीं है। उसने अपने मित्र शिवा से 50,000 ₹ 10 % ब्याज दर पर उधार लेकर व्यापार प्रारम्भ किया। (Sudhir having no capital of his own started business with ₹ 50,000 , borrowed from his friend Shiva@10% p.a.)

Jan. 5

माल खरीदा 5,000 ₹। (Purchased goods for ₹ 5,000.)

Jan. 10

रोहित एण्ड सन्स से 10 प्रतिशत व्यापारिक छूट का बीजक प्राप्त हुआ और यही माल मदन को लिस्टमूल्य 3,000 ₹ पर भेज दिया। (Received invoice at 10 % trade discount from Rohit & Sons and supplied these goods to Madan, listed at ₹ 3,000.)

Jan. 20

मदन दिवालिया हो गया। उससे रुपये में से 25 पैसे पूर्ण भुगतान में प्राप्त हुए। (Madan is declared insolvent and the amount @25 paise per rupee is received from him in full settlement.)

Jan. 21

नन्दा से 1,000 ₹ का माल खरीदा और हेलन को 1,300 ₹ में बेच दिया।

Jan. 24

(Purchased goods for ₹ 1,000 from Nanda and supplied it to Helen for ₹ 1,300.) हेलन ने 390 ₹ का माल लौटाया और इसी माल को नन्दा को भेज दिया।

Jan. 24

(Helen returned goods worth ₹ 390, which in turn was sent to Nanda.)

Jan. 26

1,500 ₹ का घोड़ा और 2,000 ₹ की गाड़ी ग्राहकों को माल पहुंचाने के लिए खरीदी। (Brought a horse for ₹ 1,500 and a cart for ₹ 2,000 for delivering goods to the customers.) घोड़ा जो 24 जनवरी को खरीदा था वह मर गया उसका शव 200 ₹ में बेचा। (The horse bought on Jan 24 died and its carcass was sold for ₹ 200.)

Jan. 31

सुधीर ने घरेलू खर्च हेतु 300 ₹ का माल लिया। (Supplied goods for ₹ 300 to Sudhir for domestic use.)

Jan. 31

व्यापार, से मोहन को 300 ₹ चुकाये जो सुधीर के आवास-गृह की मरम्मत के हैं। (₹ 300 were paid to Mohan out of business funds for the repair of Sudhir's residential-house.)

Jan 25

मदन दिवालिया हो गया। उससे रुपये में से 25 पैसे पूर्ण भुगतान में प्राप्त हुए। (Madan is declared insolvent and the amount @25 paise per rupee is received from him in full settlement.)

उत्तर:
RBSE Class 11 Accountancy Important Questions Chapter 3 लेन-देनों का अभिलेखन-1-31

Prasanna
Last Updated on Sept. 14, 2022, 12:01 p.m.
Published Sept. 13, 2022