RBSE Class 10 Maths Notes Chapter 4 द्विघात समीकरण

These comprehensive RBSE Class 10 Maths Notes Chapter 4 द्विघात समीकरण will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 10. Students can also read RBSE Class 10 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 10 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Make use of our handy algebraic arithmetic sequences calculator and find the Sum of n terms of the arithmetic sequence.

RBSE Class 10 Maths Chapter 4 Notes द्विघात समीकरण

→ द्विघात समीकरण-ऐसा समीकरण जिसमें अज्ञात राशि (x, y, z आदि) का सबसे बड़ा घातांक 2 हो, द्विघात समीकरण अथवा वर्ग समीकरण कहलाता है। जैसे ax2 + bx + c = 0 यदि b = 0 हो, तो समीकरण का रूप ax2 + bx + c = 0 होगा।
यह ऐसा द्विघात समीकरण है जिसमें x (अज्ञात राशि) का एक घातीय पद नहीं है। इस प्रकार का द्विघात समीकरण जिसमें अज्ञात राशि का एक घातीय पद न हो, शुद्ध द्विघात समीकरण कहलाता है।

→ चर x में एक द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 के प्रकार का होता है, जहाँ a, b, c वास्तविक | संख्याएँ हैं और a ≠ 0 है।

→ एक वास्तविक संख्या a द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 का एक मूल कहलाती है, यदि aα2 + bα + c = 0 हो। द्विधात बहुपद ax2 + bx + c के शून्यक और द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 के मूल एक ही होते हैं।

उदाहरण के लिये-
समीकरण x2 + 5x + 6 में
x = - 2 रखने पर (- 2)2 + 5(-2) + 6 = 4 - 10 + 6 = 0
x = - 3 रखने पर (-3)2 + 5(-3) + 6 = 9 - 15 + 6 = 0
अतः - 2 और - 3 समीकरण x2 + 5x + 6 = 0 के मूल कहलायेंगे।

टिप्पणी :

  • उपर्युक्त उदाहरण में - 2 और - 3 समीकरण x2 + 5x + 6 = 0 के मूल हैं, शून्यक नहीं।
  • शून्यकों का सम्बन्ध बहुपद से होता है जबकि मूलों का सम्बन्ध समीकरण से होता है।

→ यदि हम ax2 + bx + c, a ≠ 0 के दो रैखिक गुणकों में गुणनखण्ड कर सकें, तो द्विघात समीकरण | ax2 + bx + c = 0 के मूल, प्रत्येक गुणक को शून्य के बराबर करके, प्राप्त कर सकते हैं।

→ पूर्ण वर्ग बनाने की विधि से भी दिए गए द्विघात समीकरण को हल किया जा सकता है।

→ द्विघाती सूत्र : द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0 के मूल सूत्र x = \frac{-b \pm \sqrt{b^{2}-4 a c}}{2 a} होते हैं, यदि b2 - 4ac ≥ 0 हो।

RBSE Class 10 Maths Notes Chapter 4 द्विघात समीकरण

→ एक, द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0, a + 0 में

  • दो भिन्न वास्तविक मूल होते हैं, यदि b2 - 4ac > 0 हो।
  • दो बराबर मूल (अर्थात् संपाती वास्तविक मूल) होते हैं, यदि b2 - 4ac = 0 हो और
  • कोई वास्तविक मूल नहीं होते हैं, यदि b2 - 4ac < 0 हो।

→ यदि p(x) एक द्विघाती बहुपद है तो p(x) = 0 एक द्विघात समीकरण कहलाती है। द्विघात समीकरण का मानक रूप ax2 + bx + c = 0 है जहाँ a, b, c E R तथा a # 0 है।

→ यदि p(x) = 0 एक द्विघात समीकरण है तो बहुपद p(x) के शून्यक समीकरण p(x) = 0 के मूल होंगे।

→ यदि किसी द्विघात समीकरण के मूल α, β दिये गये हों और हमें द्विघात समीकरण ज्ञात करना हो तो हम निम्न सूत्र का प्रयोग करते हैं

x2 - (मूलों का योग) x + मूलों का गुणनफल = 0
अर्थात् x2 - (α + β) x + αβ = 0

Prasanna
Last Updated on April 25, 2022, 12:14 p.m.
Published April 25, 2022