RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 10 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 10 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Students who gain good command in class 10 hindi kritika chapter 4 question answer can easily score good marks.

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है, जो वाक्य-रचना में अपना विशेष अर्थ प्रकट करता है अर्थात् जो वाक्यांश सामान्य अर्थ की प्रतीति न कराकर किसी विशेष अर्थ का बोध कराए, वह मुहावरा कहलाता है। इसके प्रयोग में भाषा सरल, रोचक एवं प्रभावपूर्ण बन जाती है। मुहावरे के प्रयोग से वाक्य में व्यंग्यार्थ उत्पन्न होता है। अतः मुहावरे का शाब्दिक अर्थ न लेकर उसका भावार्थ ग्रहण करना चाहिए। 

लोकोक्ति :

लोकोक्ति का अर्थ है, लोक की उक्ति अर्थात् जन-कथन। लोकोक्तियाँ अथवा कहावतें लोक-जीवन की किसी घटना या अन्तर्कथा से जुड़ी रहती हैं। इनका जन्म एवं विकास लोक-जीवन से ही होता है। लोकोक्तियाँ दिखने में छोटी लगती हैं. परन्त उनमें अधिक भाव रहता है। इनके प्रयोग से रचना में विशेषता आ जाती है। 

मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर - मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर होता है। दोनों के अन्तर को इस प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है -
 

  1. मुहावरे केवल वाक्यांश होते हैं, परन्तु लोकोक्तियाँ पूर्ण वाक्य होती हैं। 
  2. मुहावरा अपने रूढ़ अर्थ के लिए प्रसिद्ध होता है जबकि लोकोक्ति लोक में प्रचलित उक्ति होती है जो भूतकाल का लोक-अनुभव लिए हुए होती है। 
  3. लोकोक्ति का प्रयोग स्वतन्त्र एवं अपने आप में पूर्ण इकाई के रूप में होता है, जबकि मुहावरा किसी वाक्य का अंश बनकर आता है।
  4. मुहावरे में क्रिया होना, जाना, दिखाना' आदि का अपूर्ण रूप रहता है, जो कि वाक्य में प्रयुक्त होने से लिंग, वचन, कारक आदि के अनुसार बदल जाता है, जबकि लोकोक्ति में क्रिया अपरिवर्तित रहती है। 

पाठ्यपुस्तक क्षितिज भाग-2 के पाठों पर आधारित मुहावरे
 
पाठ 1. सूरदास 

1. मन में ही रहना-इच्छा पूरी न हो पाना। 
वाक्य-प्रयोग-नानाजी के अचानक चले जाने के कारण उनसे मिलने की इच्छा मन में ही रह गयी। 

2. मन में चकरी होना-भटकन होना। 
वाक्य-प्रयोग-वे लोग कभी भी अच्छी तरह से पढाई नहीं कर पाते जिनके मन में चकरी होती है।

3. राजनीति पढ़ आना-छल-कपट सीख आना। 
वाक्य-प्रयोग-विदेश से वकालत पढ़कर लौटे राजीव को देखकर ऐसा लगने लगा कि जैसे वह राजनीति पढ़ आया हो। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

4. हारिल की लकड़ी (होना)-सदा साथ रहना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल युवाओं के लिए मोबाइल हारिल की लकड़ी हो गया है, जो सोते-जागते हर समय साथ रहता है। 

पाठ 2. तुलसीदास 

5. काल के बस में होना-मौत के शिकंजे में होना। 
वाक्य-प्रयोग-प्राणी जन्म लेते ही काल के बस में हो जाता है। 

6. पहाड़ उड़ाना-काल्पनिक बातें करना। 
वाक्य-प्रयोग-अरे पहलवान! थोड़ी शक्ति का प्रदर्शन करो। तुम तो यों ही फूंक से पहाड़ उड़ाना चाहते हो। 

7. तर्जनी देखकर मर जाना-भभकी से डर जाना। 
वाक्य-प्रयोग-मैंने भी तुम्हारे जैसे कई बड़बोले देखे हैं। मैं कोई तर्जनी देखकर मरने वालों में से नहीं हूँ। 

8. काल का कवल होना-मर जाना। 
वाक्य-प्रयोग-जो इस संसार में आया है, उसे एक न एक दिन काल का कवल होना ही है। 

9. काल को हाँक लाना-मौत की स्थितियाँ पैदा करना। 
वाक्य-प्रयोग-अरे! यों ही बिना बात के काल को हाँक कर लाने में लगे हुए हो। 

10. हरा ही हरा सूझना-सब कुछ अच्छा दिखाई देना। 
वाक्य-प्रयोग-शादी से पूर्व व्यक्ति को वैवाहिक जीवन के बारे में हरा ही हरा सूझता है। 

11. माथे काढ़ना-किसी पर गुस्सा उतारना। 
वाक्य प्रयोग-अरे भाई! तुम किसी का गुस्सा मेरे माथे पर क्यों काढ़ रहे हो। 

पाठ 3. देव 

12. उतारौ करे राई नोन (राई नमक उतारना)-नज़र न लगने का उपचार। 
वाक्य-प्रयोग-मोहन! आज तुम बहुत ही सुन्दर लग रहे हो, घर जाकर माँ से राई नमक का उतारा करा लेना। 

पाठ 4. जयशंकर प्रसाद 

13. गागर रीती होना-कुछ भी सफलता न मिलना। 
वाक्य-प्रयोग-आओ देखें कि तुमने कुछ सीखा भी है या बस गागर रीती ही रह गई है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

14. हँसी उड़ाना-कमियों पर हँसना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल हर आदमी दूसरे की हँसी उड़ाने का आकांक्षी रहता है। 

15. सीवन उधेड़ना-छिपी बातों को सामने लाना। 

पाठ 5. सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला'।

16. अट जाना-पूरी तरह लद जाना, भर जाना। 
वाक्य-प्रयोग-बसंत ऋतु में वृक्षों की डालियाँ फूलों से अट जाती हैं।

17. आँखें हटाना-सावधानी हटना। . . 
वाक्य-प्रयोग-यह बस स्टेशन है। जरा भी आँख हटाओगे तो सामान चोरी हो जायेगा। 

18. पट जाना-भर जाना। 
वाक्य-प्रयोग-खरबूजा मण्डी खरबूजों से पटी पड़ी है, लेकिन खरीददार नहीं है। 

19. आँखें हटाये न हटना-आँखों का मुग्ध हो जाना। 
वाक्य-प्रयोग-शिवालय में पार्वतीजी की प्रतिमा इतनी भव्य एवं सुन्दर थी कि उस पर से आँखें हटाये नहीं हट रही थीं। 

पाठ 6. नागार्जुन 

20. जान डालना-शक्ति और प्रभाव आ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हारे द्वारा लिखित संवादों ने इस नाटक में जान ही डाल दी है। 

21. आँखें चार होना-प्रेम होना। 
वाक्य-प्रयोग-आज के युवाओं की दुनिया बड़ी विचित्र है। जैसे ही आँखें चार हुईं, उनकी पढ़ाई चौपट हो जाती 

22. आँखें फेर लेना-दृष्टि हटा लेना। 
वाक्य-प्रयोग-पहलवान को अपनी दुर्दशा पर लज्जित होते देखकर हमने अपनी आँखें फेर लीं। 

पाठ 7. गिरिजाकुमार माथुर 

23. मृगतृष्णा होना-मिथ्या आसक्ति रखना। 
वाक्य-प्रयोग-भौतिक सुख तो एकदम कोरी मृगतृष्णा है, क्योंकि मनुष्य जीवन भर इसके पीछे डोलता रहता है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

पाठ 8. ऋतुराज 

24. दुख बाँचना-छिपे दुःख को समझना। 
वाक्य-प्रयोग-वैवाहिक जीवन के सुख तो नज़र आते हैं, पर उसके दुःख बाँचने नहीं आते। 

पाठ 9. मंगलेश डबराल 

25. गला बैठना-गला खराब होना। 
वाक्य-प्रयोग-पाँच घण्टे लगातार गाने से उसका गला बैठ गया। 

26. ढाँढस बँधाना-तसल्ली देना। 
वाक्य-प्रयोग-नौकरी खत्म हो गयी। अब ढाँढस बंधाने से कुछ नहीं होगा। 

पाठ 10. नेताजी का चश्मा

27. ऊहापोह में होना-दुविधा में होना। 
वाक्य-प्रयोग-जब से शिक्षकों की माँग में कमी आयी है, मैं ऊहापोह में पड़ गया हूँ कि आगे किस पाठ्यक्रम में प्रवेश लूँ। 

28. चक्कर में पड़ना-किसी काम में लगना। 
वाक्य-प्रयोग-यदि जीवन को सफल बनाना चाहते हो तो खेल और मनोरंजन के चक्कर में न पड़ो। 

29. सब कुछ होम देना-सर्वस्व बलिदान कर देना। 
वाक्य-प्रयोग-देशभक्तों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ होम दिया।

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे 

30. आँखें भर आना-आँसू आ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-बिलखती माँ को देख कर हमारी आँखें भर आईं। 

पाठ 11. बालगोबिन भगत 

31. खरा उतरना-श्रेष्ठ प्रमाणित होना। 
वाक्य-प्रयोग-समुद्री तूफान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान कई बार खरा उतरता है। 

32. दो टूक बात करना-साफ-साफ बात करना। 
वाक्य-प्रयोग-आज के आदमी में दो टूक बात करने का साहस नहीं रहा। 

33. झगड़ा मोल लेना-खुद गलती करके झगड़ा बढ़ाना। 
वाक्य-प्रयोग-पता नहीं आज कल तुम छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा क्यों मोल लेते रहते हो। 

34. कौंध उठना-अचानक मन में आ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-ईश्वरीय भाव कोशिश करने से भी मन में नहीं आते हैं। वे तो अचानक ही मन में कौंध उठते हैं। 

35. ताँता लगना-लगातार एकत्र होना। 
वाक्य-प्रयोग-सीमा पर शहीद हुए सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्तों का तांता लग गया। 

36. हावी होना-अधिक प्रभावी होना। 
वाक्य-प्रयोग-राजेन्द्र अपनी झूठी शान दिखाकर तुम पर हावी होना चाहता है। 

37. ओत-प्रोत होना-लबालब भरा होना। 
वाक्य-प्रयोग-आज हर जापानी देश-भक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। 

38. तूल देना-अधिक महत्त्व देना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल अखबार वाले हर छोटी-मोटी घटना को व्यर्थ में तूल दे देते हैं। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

39. तागा टूटना-जीवन की साँसें पूरी होना। 
वाक्य-प्रयोग-मृत्यु से लड़ते-लड़ते आखिरकार एक दिन उसके जीवन का तागा टूट गया। 

पाठ 12. लखनवी अन्दाज 

40. फुकार करना-तेज आवाज करना। 
वाक्य-प्रयोग-जैसे ही मैंने मोहर सिंह को चुनौती दी, वह मुझ पर फूंकार करने लगा। 

41. शौक करना-आनन्द के लिए भोग करना। 
वाक्य-प्रयोग-आइए, पान का शौक कीजिए।

42. आँखें चुराना-बचने की कोशिश करना। 
वाक्य-प्रयोग-पहले विश्वास देकर समय पर उसने आँखें चुरा लीं। 

43. गँवारा न होना-सहन न होना। 
वाक्य-प्रयोग-महेश स्वाभिमानी है; इसलिए उसे अपमानपूर्ण जीवन बिताना गँवारा नहीं है। 

44. खाली बैठना-बिना काम किए समय बिताना। 
वाक्य-प्रयोग-आज कितने ही युवक नौकरी के अभाव में खाली बैठे हैं। 

45. शौक फरमाना-आनन्द लेना। 
वाक्य-प्रयोग-अभी रुकिए! बाबूजी चाय का शौक फरमा रहे हैं। 

46. भाँप लेना-समझ लेना। 
वाक्य-प्रयोग-अनुभवी लोग बात की हकीकत को तुरन्त भाँप लेते हैं। 

47. लथेड़ लेना-सम्मिलित कर लेना। 
वाक्य-प्रयोग-प्रत्येक भ्रष्ट अधिकारी सभी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से लथेड़ लेना चाहता है। 

48. हाजिर करना-तुरन्त देना। 
वाक्य-प्रयोग-भारत ने पाकिस्तान के सामने आतंकवादी होने का हर प्रमाण हाजिर कर दिया। 

49. मुँह में पानी आना-खाने के लिए ललचाना। 
वाक्य-प्रयोग-गर्म-गर्म समोसे देखकर किसके मुँह में पानी नहीं आयेगा? 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

पाठ 13. मानवीय करुणा की दिव्य चमक 

50. लबालब होना-पूरी तरह से भरा होना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल गंगा स्वच्छ जल से लबालब भरी हुई बह रही है। 

51. अभिन्न मित्र होना-गहरे मित्र होना। 
वाक्य-प्रयोग-हरि और मुझमें कोई अन्तर न समझना। वह मेरा अभिन्न मित्र: है। 

52. डूब जाना-मग्न हो जाना। 
वाक्य-प्रयोग-हरीश किसी भी सीरियल को देखते समय उसमें डूब जाता है। 

53. हाथ से जाना-वश में न रहना। 
वाक्य-प्रयोग-बेटे के साथ प्रेम से रहो वरना यह हाथ से जाता रहेगा। 

54. स्याही फैलाना-लिखने की बेकार कोशिश करना। 
वाक्य-प्रयोग-उसे अच्छे लेखन का क्या पता? वह तो यूँ ही स्याही फैलाने को लेखन समझता है। 

55. शान्ति बरसना-अत्यधिक शान्ति प्रकट करना। 
वाक्य-प्रयोग-प्रेमपूर्वक व्यवहार करने से पूरे घर में शान्ति बरसती है। 

पाठ 14. एक कहानी यह भी 

56. आँखें मूंदना-ध्यान न देना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल के माता-पिता धन कमाने के कारण औलाद के प्रति आँखें मूंदे रहते हैं, जिससे वह बिगड़ जाती है। 

57. बलबूते पर-बल पर। 
वाक्य-प्रयोग-पाकिस्तान आतंक के बलबूते पर भारत को डराना चाहता है। 

58. चपेट में आना-प्रभाव में आना। 
वाक्य-प्रयोग-कश्मीर ने सैकड़ों लोग आतंकवादियों की अन्धाधुंध गोलाबारी की चपेट में आ गए। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

59. कमजोरी होना-बहुत प्यारा होना। 
वाक्य-प्रयोग-गाँधीजी समझते थे कि लोभ में फँसना अंग्रेजों की सबसे बड़ी कमजोरी है। 

60. गड़ने-गड़ने को हो आना-शर्म से बहुत अधिक सिकुड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-बड़े-बड़े अधिकारी रंगोलियाँ करते पकड़े जाने पर वे गड़ने-गड़ने को हो गए। 

61. तुक्का लगना-अचानक भाग्य से प्राप्त। 
वाक्य-प्रयोग-उसे चौका लगाते देखकर खिलाड़ी न साथ बैठना, यह तो बस यों ही तुक्का लग गया है। 

62. जड़ जमाना-अन्दर तक गहरे पैठना। 
वाक्य-प्रयोग-आज भी भाग्यवाद की बातें भारतवासियों के मन में जड़ जमाए हुए हैं। 

63. ना सिरे से-बिल्कुल आरम्भ से। 
वाक्य-प्रयोग-अब मुझे दसवीं परीक्षा की तैयारी नए सिरे से करनी होगी। 

64. भन्ना जाना-क्रोध के कारण सन्तुलन खो बैठना। 
वाक्य-प्रयोग-जब मेरे द्वारा बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना, तो मैं भन्ना उठा। 

65. होश सँभालना-समझदार होना। 
वाक्य-प्रयोग-उसने होश सँभालते ही परिवार की जिम्मेदारी उठा ली। 

66. टक्कर चलना-संघर्ष होना। 
वाक्य-प्रयोग-इराक में अब भी शियों और सुन्नियों के बीच टक्कर चल रही है। 

67. भट्टी में झोंकना-नष्ट करना। 
वाक्य-प्रयोग-उसने मुकदमे से सम्बन्धित सभी सबूतों को भट्टी में झोंक दिया। 

68. आए दिन की बात-हर रोज की बात। 
वाक्य-प्रयोग-देश में आतंकी घटनाएँ आए दिन की बात हो गयी है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

69. जमावड़ा होना-एकत्र होना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम लोग व्यर्थ में ही यहाँ जमावड़ा क्यों लगाए हुए हो? 

70. सड़कें नापना-व्यर्थ में घूमना। 
वाक्य-प्रयोग-बेरोजगारी के कारण शिक्षित युवा वर्ग दिन भर सड़कें नापते फिरता है, पर उसे नौकरी नहीं मिलती। 

71. आग बबूला होना-क्रोधित होना। 
वाक्य-प्रयोग-महेश ने सुरेश की किताब फाड़ दी तो वह आग बबूला हो गया। 

72. कहर बरपाना-प्रचंड क्रोध करना। 
वाक्य-प्रयोग-आतंकवादियों ने कश्मीरी अल्पसंख्यकों पर ऐसा कहर बरपाया कि वे घाटी छोड़कर ही भागने लगे। 

73. गुबार निकालना-क्रोध निकल जाना। 
वाक्य-प्रयोग-महँगाई के विरोध में जनता ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना गुबार निकाला। 

74. मत मारी जाना-बुद्धि नष्ट होना। 
वाक्य-प्रयोग-अचानक मुसीबत आने पर बड़े-बड़े अक्लमंदों की मत मारी जाती है।

75. हुड़दंग मचाना-अशान्ति फैलाना। 
वाक्य-प्रयोग-लोग होली का हुड़दंग मचाने में अपनी शान समझते हैं। 

76. आग लगाना-भड़काना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल विरोधी पार्टी के लोग किसी भी समस्या को लेकर जनता में आग लगाने में नहीं चूकते। 

77. थू-थू करना-अपमानित करना। 
वाक्य-प्रयोग-आज सारा देश भ्रष्टाचारियों पर थू-थू कर रहा है। 

78. लू उतारना-खरी-खोटी सुनाना। 
वाक्य-प्रयोग-शिक्षकजी ने डण्डे से पिटाई करके लड़कों पर अपनी लू उतार ली।

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

79. बिल जाना-घुल कर नष्ट हो जाना। 
वाक्य-प्रयोग-भैया मैं तुम्हारी प्रतीक्षा में सोच-सोचकर ही बिला गया। 

80. राहत की साँस लेना-तसल्ली महसूस करना। 
वाक्य-प्रयोग-बाढ़ का प्रकोप कुछ कम होने से ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। 

81. हाशिए पर चले जाना-प्रभाव कम हो जाना।। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल रमेश अपने अहंकारी स्वभाव के कारण साथियों के मध्य हाशिए पर चला गया है। 

पाठ 15. स्त्री-शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन 

82. छक्के छुड़ाना-बुरी तरह हराना। 
वाक्य-प्रयोग-भारतीय सेना ने युद्ध में पाक-सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए। 

83. सोलहों आने-पूरी तरह से। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हारा कथन सोलहों आने सत्य है। 

84. ककहरा पढ़ाना-आरम्भिक शिक्षा देना। 
वाक्य-प्रयोग-आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो स्त्रियों को ककहरा पढ़ाना भी पाप समझते हैं। 

85. गई-बीती समझना-महत्त्वहीन समझना। 
वाक्य-प्रयोग-परिवार में प्रचलित मान्यताओं को गई-बीती समझना अज्ञानता की निशानी है। 

86. दलीलें पेश करना-तर्क-कुतर्क कर अपनी बात को महत्त्व देना। 
वाक्य-प्रयोग-न्यायालयों में वकील दलीलें पेश कर मुकदमा जीतना चाहते हैं। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

पाठ 16. नौबतखाने में इबादत 

87. तिलिस्म गढ़ना-नई-नई योजना बनाना। 
वाक्य-प्रयोग-पाकिस्तानी नेता खुद को आतंकवाद से बचाने के लिए रोज तिलिस्म गढ़ रहे हैं। 

88. आँखें चमकाना-आँखों में खुशी छाना।
वाक्य-प्रयोग-मित्र के हुए वैवाहिक संबंध को जानकर उसकी आँखें चमक उठीं। 

89. हाथ लगना-अचानक प्राप्त होना। 
वाक्य-प्रयोग-यह नौकरी मेहनत से नहीं, भाग्य से मेरे हाथ लग गई है।

90. सिर पर चढ़कर बोलना-जादुई प्रभाव होना। 
वाक्य-प्रयोग-अभी भी आतंकवाद का भूत पाक के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। 

91. सरताज होना-सबसे ऊँचा होना। 
वाक्य-प्रयोग-आज भी हमारा विद्यालय अनुशासन के मामले में शहर के सभी विद्यालयों में सरताज बना हुआ है। 

92. दुआ लगना-शुभकामना का असर होना। 
वाक्य-प्रयोग-जिस रोगी को डॉक्टर की दवा नहीं लगती उसे अपनों की दुआ पर भरोसा होने लगता है। 

93. गंगा-जमुनी संस्कृति-मिली-जुली संस्कृति। 
वाक्य-प्रयोग-हमारा देश अपनी गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

94. नायाब हीरा-अत्यधिक मूल्यवान। 
वाक्य-प्रयोग-बिस्मिल्ला खाँ शहनाईवादन में नायाब हीरा थे। 

पाठ 17. संस्कृति 

95. घर-घर चूल्हा जलना-भोजन पकाया जाना। 
वाक्य-प्रयोग-गैस की उपलब्धता से ही आज शहरी जीवन में घर-घर चूल्हा जलता है। 

96. भाग्यविधाता होना-भविष्य का निर्णायक, निर्माता। 
वाक्य-प्रयोग-देश का किसान ही हमारा भाग्यविधाता है। 

97. हाथ होना-योगदान होना। 
वाक्य-प्रयोग-मोहल्ले में हुई चोरी में पड़ोसियों का ही हाथ हो सकता है। 

पाठ्यपुस्तक कृतिका - 2 के पाठों पर आधारित मुहावरे :

पाठ 1. माता का अंचल 

1. बाट जोहना-इंतजार करना। 
वाक्य-प्रयोग-हम पाक द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बाट जोह रहे हैं। 

2. चार-चार दाने-थोड़ा-सा साधन। 
वाक्य-प्रयोग-गरीबी के कारण यहाँ के निवासी चार-चार दाने को तरस गए। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

3. खबर लेना-कठोरता से पेश आना। 
वाक्य-प्रयोग-भारतीय सेना आदेश मिलने पर पल भर में पाकिस्तान की खबर ले सकती है। 

4. छलनी होना-छिल जाना, बिंध जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस की गोलियों से डकैत का सीना छलनी हो गया। 

5. लोट-पोट होना-हँस-हँस कर दहरा होना। 
वाक्य-प्रयोग-हास्य कवि सम्मेलन में लोग कविताओं को सुन कर लोट-पोट हो गये। 

6. हाथोंहाथ-शीघ्रता से। . . 
वाक्य-प्रयोग-आजकल सब्जियों में आलू सस्ता होने के कारण हाथों-हाथ बिक रहा है। 

7. नौ दो ग्यारह होना-भाग जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस को आते देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये। 

8. आँधी होना-तेजी से भाग जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस को आते देखकर चोर आँधी हो गये। 

9. हाथ न आना-पकड़ में न आना। 
वाक्य-प्रयोग-केवल एक चोर को छोड़कर पुलिस के अन्य कोई चोर हाथ न आ सका। 

10. चिरौरी करना-गिड़गिड़ाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस के पकड़ने पर चोर चिरौरी करने लगा। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

11. रोंगटे खड़े होना-बहुत डर जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस द्वारा चोर के पकड़े जाने पर उसके रोंगटे खड़े हो गये। 

12. खूब खबर लेना-पिटाई करना। 
वाक्य-प्रयोग-चोर के पकड़े जाने पर पुलिस ने उसकी खूब खबर ली। 

13. कोहराम मचाना-हायतौबा मचाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस के आने पर सटोरियों में कोहराम मच गया। 

पाठ 2. जॉर्ज पंचम की नाक 

14. तहलका मचना-खलबली मचना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस को आते देखकर सटोरियों में तहलका मच गया। 

15. जान हथेली पर लेना-प्राण संकट में डालना। 
वाक्य-प्रयोग-आतंकवादियों को देखकर कितने ही सिपाहियों ने जान हथेली पर लेकर उनका सामना किया। 

16. काया पलट होना-पूरी तरह बदलाव होना। 
वाक्य-प्रयोग-रानी ऐलिजाबेथ के आने की सूचना पर दिल्ली की कायापलट होने लगी थी। 

17. सनसनी फैलना-भयानक चुप्पी होना। 
वाक्य-प्रयोग-अचानक हुई गोलाबारी से बाजार में सनसनी फैल गई। 

18. लानत बरसाना-धिक्कार मिलना। 
वाक्य-प्रयोग-आज पाक पर आतंकवाद को भड़काने के कारण चारों ओर से लानत बरस रही है। 

19. सिर लटकाना-उदास और निराश होना। 
वाक्य-प्रयोग-अरे भाई, जोशपूर्वक लड़ो। यूँ सिर लटकाने से कुछ नहीं मिलेगा। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

20. नाक न रह जाना-सम्मान न रह जाना। 
वाक्य-प्रयोग-अगर भ्रष्टाचारियों के सामने हमारी सरकार झुक गयी तो जनता के बीच उसकी नाक नहीं रह जायेगी। 

21. दिमाग खरोंचना-जोर देकर सोचना। 
वाक्य-प्रयोग-पंचायत ने मिलकर खुब दिमाग खरोंचे लेकिन समस्या का हल नहीं निकल पाया। 

22. पेट चीरना-अन्दर तक की खोज निकालना। 
वाक्य-प्रयोग-यदि एक भी हत्यारा पकड़ा गया तो पुलिस उसका पेट चीरकर सारे सच उगलवा लेगी। 

23. हजम करना-खप जाना। 
वाक्य-प्रयोग-भ्रष्ट अधिकारी हर वर्ष लाखों रुपये रिश्वत के हजम कर जाते हैं। 

24. जान में जान आना-मुसीबत टलने के कारण सुख की अनुभूति होना। 
वाक्य-प्रयोग-हत्यारों के पकड़े जाने पर मोहल्ले वालों की जान में जान आयी। 

25. तैश में आना-गुस्सा होना। 
वाक्य-प्रयोग-तेज मत बोलो नहीं तो मुझे तैश आ जायेगा। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

26. आँखों में चमक आना-खुशी झलकना। 
वाक्य-प्रयोग-मित्र मोहन को आते देखकर सोहन की आँखों में चमक आ गयी। 

27. चप्पा-चप्पा खोजना-हर जगह खोजना। 
वाक्य-प्रयोग-चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने चप्पा-चप्पा खोजा। 

28. कानाफूसी होना-दबी आवाज में बातें करना। 
वाक्य-प्रयोग-मोहन को कानाफूसी करने की आदत पड़ गयी है। 

पाठ 3. साना-साना हाथ जोडि

29. कौंध मारना-चमकना। 
वाक्य-प्रयोग-आसमान में बादलों के बीच बिजली बार-बार कौंध मार रही थी। 

30. मन वृंदावन होना-मन खुश होना। 
वाक्य-प्रयोग-यात्रा के दौरान पहाड़ों पर गिरी बर्फ देखकर मेरा मन वृंदावन हो रहा था। 

31. ठगा सा रह जाना-चकित हो जाना।। 
वाक्य-प्रयोग-दीपावली में रोशनी की सजावट देखकर मेरा मन ठगा सा रह गया। 

पाठ 4. एही छैयाँ झुलनी हेरानी हो रामा! 

32. रंग उतरना-निराश होना। 
वाक्य-प्रयोग-सरे बाजार चलती गोली देखकर मेरा रंग उतर 

33. तीर-कमान होना-लड़ने को तैयार होना। 
वाक्य-प्रयोग-मोहन जरा सी बात पर तीर-कमान हो जाता है। 

34. सिर पर आकाश उठाना-परेशान कर देना। 
वाक्य-प्रयोग-शिक्षक की अनुपस्थिति में छात्रों ने कक्षा में शोर मचाकर सिर पर आसमान उठा लिया। 

35. बते की बात होना-वश में होना। 
वाक्य-प्रयोग-आतंकवादी गतिविधियों को रोक पाना इस सरकार के वश की बात नहीं है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

36. डंके की चोट-खुले आम। 
वाक्य-प्रयोग-मैंने तुम्हारे विरुद्ध जो कहा है, वह डंके की चोट पर कहा है।

37. आँखों से मेघ माला घिरना-धारासार आँसू बहना।
वाक्य-प्रयोग-सामने मृत पड़े बच्चे को देखकर माँ की आँखों में मेघ माला घिर आई। 

पाठ 5. मैं क्यों लिखता हूँ? 

38. थप्पड़ सा लगना-मन आहत होना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हारी कटु बातें सुनकर मुझे थप्पड़ सा लग गया। मरा रंग उतर गया। 

अन्य महत्त्वपूर्ण मुहावरे :

1. अंग-अंग टूटना-अत्यधिक थक जाना। 
वाक्य-प्रयोग-किसान दिनभर खेतों में काम करके जब घर लौटता है, तो उसके अंग-अंग टूट जाते हैं। 

2. अपना उल्लू सीधा करना-अपना स्वार्थ पूरा करना। 
वाक्य-प्रयोग-आज नेतागण देश एवं समाज का हित नहीं सोचते, सब अपना-अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। 

3. अँगूठा दिखाना-निराश करना या तिरस्कारपूर्वक मना करना। 
वाक्य-प्रयोग-मन्त्री महोदय ने कहा कि मेरे कार्यालय में आना, तुम्हारी माँगें पूरी कर देंगे, परन्तु वहाँ जाने पर माँग पूरी करने के बदले उन्होंने अँगूठा दिखा दिया। 

4. आँख का तारा-बहुत प्रिय। 
वाक्य-प्रयोग-बालक श्रवण अपने माता-पिता के लिए आँख का तारा था। 

5. अंगारे उगलना-क्रोध में कठोर शब्द बोलना। 
वाक्य-प्रयोग-अपनी सन्तान का अहित करने वाले के प्रति माता-पिता अंगारे उगलते हैं। 

6. आँखों में धूल झोंकना-धोखा देना। 
वाक्य-प्रयोग-ठग उसकी आँखों में धूल झोंककर बटुआ ले गया। 

7. आसमान पर चढ़ना-बहुत अभिमान करना। 
वाक्य-प्रयोग-नीच व्यक्ति को थोड़ा-सा सम्मान और उच्च पद मिलने पर वह आसमान पर चढ़ जाता है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

8. आँखें खुलना-समझ में आ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-व्यापारी द्वारा देशी घी में वनस्पति की मिलावट करने की बात उजागर होने से हमारी आँखें खुल गईं। 

9. आस्तीन का साँप होना-महान् धोखेबाज। 
वाक्य-प्रयोग-छोटे भाई की डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए मैंने रात-दिन परिश्रम किया, लेकिन उसने डॉक्टर बनते ही मुझसे मुँह फेर लिया, वह तो पूरा आस्तीन का साँप निकला। 

10. आँखें दिखाना-रोब मारना। 
वाक्य-प्रयोग-कोई अपराध न करने पर भी पुलिस वाले हर किसी को आँखें दिखाते रहते हैं। 

11. आँख बचाना-छिपकर निकलना। 
वाक्य-प्रयोग-शहर में वारदात करने के बाद चोर पुलिस से आँख बचाकर बाहर चले जाते हैं। 

12. अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनना-अपनी बड़ाई आप करना। 
वाक्य-प्रयोग-नीच स्वभाव के व्यक्ति प्रायः अपने मुँह मियाँ मिट्ट बनने के आदी होते हैं। 

13. अपने पाँव पर आप कुल्हाड़ी मारना-जानबूझकर अपना नुकसान करना। 
वाक्य-प्रयोग-पकड़े गए न नकल करते हुए, तुमने अपने पाँव पर आप कुल्हाड़ी मारी है। 

14. अक्ल पर पत्थर पड़ना-कुछ समझ में न आना। 
वाक्य-प्रयोग-उस समय मेरी अक्ल पर पत्थर पड़ गये थे, जब मैं बाढ़ से घिर गया था। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

15. अपना राग अलापना-अपनी ही बातों पर बल देना। 
वाक्य-प्रयोग-कश्मीर समस्या को लेकर पाकिस्तान अपना ही राग अलाप रहा है। 

16. आँखें बिछाना-सत्कार करना। 
वाक्य-प्रयोग-राजस्थानी लोग मेहमान के आगमन पर आँखें बिछा देते हैं। 

17. आकाश के तारे तोड़ना-असम्भव कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-बच्चे, मैं तुम्हारे लिए सब कुछ करूँगा, कहो तो आसमान के तारे तोड़ लाऊँ। 

18. आकाश-पाताल एक करना-कठिन प्रयत्न करना। 
वाक्य-प्रयोग-बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए आकाश-पाताल एक करना पड़ता है। 

19. आड़े हाथ लेना-खरी-खरी सुनाना। 
वाक्य-प्रयोग-व्यभिचारिणी स्त्री को मोहल्ले की अन्य स्त्रियाँ आड़े हाथों लेने लगीं। 

20. आसमान सिर पर उठाना-बहुत शोर करना। 
वाक्य-प्रयोग-विपक्षी नेता सरकार की छोटी-सी गलती पर आसमान सिर पर उठा लेते हैं। 

21. आँच न आने देना-थोड़ा भी कष्ट न होने देना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हारे शत्रु से मैं निपट लूँगा, तुम पर आँच न आने दूंगा। 

22. ईंट से ईंट बजाना-नष्ट-भ्रष्ट कर देना। 
वाक्य-प्रयोग-अबकी बार यदि दुश्मन ने आक्रमण किया तो उसकी ईंट से ईंट बज जायेगी। 

23. ईद का चाँद होना-बहुत दिनों बाद दिखाई देना। 
वाक्य-प्रयोग-न जाने तुम कहाँ चले गए थे, तुम तो ईद के चाँद हो गए। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

24. ईंट का जवाब पत्थर से देना-कड़ाई से पेश आना। 
वाक्य-प्रयोग-पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध-विराम का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया। 

25. इधर-उधर की हाँकना-गप्पें मारना। 
वाक्य-प्रयोग-अकर्मण्य लोग सदा इधर-उधर की हाँका करते हैं। 

26. उल्टी गंगा बहाना-नियम के विरुद्ध कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-वह रात में तो जागता है और दिन में सोता रहता है, वह हमेशा उल्टी गंगा बहाता है। 

27. उल्टी माला फेरना-बुरा सोचना। 
वाक्य-प्रयोग-दुष्ट प्रकृति के लोग सदा उल्टी माला फेरते हैं। 

28. उल्लू बनाना-मूर्ख बनाना। .. 
वाक्य-प्रयोग-ठगी करने वाले लोग आसानी से दूसरों को उल्लू बनाकर अपना काम साध लेते हैं।

29. उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना-धीरे-धीरे पराई वस्तु पर अधिकार जमाना। 
वाक्य-प्रयोग-बंगलादेशी शरणार्थी कछ समय के लिए सरकारी पार्क में क्या रहे कि वे अब वहाँ से हटने का नाम नहीं ले रहे, इसी को कहते हैं उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना। 

30. उल्टे उस्तरे से मूंडना-ठगना या हानि पहुँचाना। 
वाक्य-प्रयोग-काला धन्धा करने वाले कुछ व्यापारी ग्राहकों को उल्टे उस्तरे से मूंडते हैं।

31. उँगली उठाना-लांछन लगाना या दोषारोपण करना। 
वाक्य-प्रयोग-नेकनियती से काम करते चलो ताकि कोई उँगली न उठाए। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

32. उँगली पर नचाना-वश में करना। 
वाक्य-प्रयोग-मुनीम काम-धन्धे में इतना चतुर है कि सेठजी को उँगली. पर नचाता है। 

33. एक लाठी से हाँकना-समान व्यवहार करना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस वाले कभी-कभी सज्जन और दुर्जन का विचार न करके सबको एक लाठी से हाँकते हैं। 

34. एड़ी-चोटी का जोर लगाना-पूरी शक्ति लगाकर कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया, परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिली। 

35. ओंठ चबाना-क्रोध प्रकट करना। 
वाक्य-प्रयोग-अपना अपमान होते देखकर हर कोई ओंठ चबाने लगता है। 

36. ओखली में सिर देना-जान-बूझकर विपत्ति में फँसना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हें इस झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए था, अब ओखली में सिर दिया है, तो भोगो। 

37. कमर कसना तैयार हो जाना। 
वाक्य-प्रयोग-युद्ध में विजय पाने के लिए भारतीय सैनिकों ने कमर कस ली। 

38. काम आना-युद्ध में मारा जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पाकिस्तान के साथ युद्ध में कई भारतीय सैनिक काम आये। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

39. काम तमाम कर देना-मार देना। 
वाक्य-प्रयोग-तलवार के एक ही बार से उसने शत्रु का काम तमाम कर दिया। 

40. कलेजा मुँह को आना-घबरा जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पिताजी को दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिलते ही उसका तो कलेजा मुँह को आ गया। 

41. कसौटी पर कसना-परखना। 
वाक्य-प्रयोग-उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियाँ कसौटी पर कसकर करनी चाहिए। 

42. कमर टूटना-कमजोर पड़ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-लगातार मूल्य वृद्धि के कारण साधारण जनता की तो कमर ही टूटने लगी। 

43. कलई खुलना-भेद खुल जाना। 
वाक्य-प्रयोग-एक आतंकवादी के पकड़े जाने से दिल्ली में बम विस्फोट करने की कलई खुल गई। 

44. कान कतरना-बहुत चतुराई दिखाना। 
वाक्य-प्रयोग-कई व्यापारी सौदा बेचने में अपने ग्राहकों के कान कतर लेते हैं। 

45. कौड़ी के मोल बिकना-अत्यधिक सस्ता होना। 
वाक्य-प्रयोग-इस साल सरसों की फसल इतनी अधिक हुई कि वह कौड़ी के मोल बिकी। 

46. कान भरना-चुगली करना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ चापलूस कर्मचारी अपने बड़े अधिकारियों के कान भरते रहते हैं। 

47. कागज काला करना-व्यथे की बातें करना या लिखना।  
वाक्य-प्रयोग-कागज काला करना अलग बात है और सत्कवि बनना अलग। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

48. कमर सीधी करना-विश्राम करना। 
वाक्य-प्रयोग-बूढ़ा किसान दिनभर खेतों में काम करके शाम को ही कमर सीधी कर पाता है। 

49. कान खड़े करना-चौकन्ना रहना। 
वाक्य-प्रयोग-डाकुओं की ललकार से उसके कान खड़े हो गए। 

50. खटाई में पड़ना-टल जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पैसे की कमी के कारण ग्राम-सुधार की योजना खटाई में पड़ गई है। 

51. खून खौलना-बहुत क्रोध आना। 
वाक्य-प्रयोग-अपने पिताजी के हत्यारों का नाम सुनते ही उसका खून खौलने लगा।
 
52. खेत रहना-मारा जाना। 
वाक्य-प्रयोग-चीनी आक्रमण के समय हथियारों की कमी से हमारे कई सैनिक खेत रहे। 

53. गजभर की छाती होना-साहसी होना। 
वाक्य-प्रयोग-अगाध समुद्र में गोताखोरी के लिए गजभर की छाती होनी चाहिए। 

54. गुलछर्रे उड़ाना-मौज-मस्ती में रहना। 
वाक्य-प्रयोग-सहकारी बैंक से ऋण लेकर कुछ भ्रष्ट लोग गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। 

55. गड़े मुर्दे उखाड़ना-पिछली बुरी बातें याद करना। 
वाक्य-प्रयोग-अगर भविष्य में प्रेमपूर्वक रहना है, तो गड़े मुर्दे उखाड़ने से कोई लाभ नहीं। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

56. गले का हार होना-अत्यन्त प्रिय। 
वाक्य-प्रयोग-प्रत्येक माता अपनी अबोध सन्तान को गले का हार मानकर छाती से चिपकाये रहती है। 

57. गुड़-गोबर करना-किया-कराया नष्ट करना। 
वाक्य-प्रयोग-बारात में अच्छी रौनक थी, परन्तु कुछ युवकों ने शराब पीकर सारे माहौल को गुड़-गोबर कर दिया। 

58. गागर में सागर भरना-थोड़े में बहुत कुछ करना। 
वाक्य-प्रयोग-आचार्य ने अपने छोटे से निबन्ध में गागर में सागर भर दिया है। 

59. घड़ों पानी पड़ना-अत्यन्त लज्जित होना। . 
वाक्य-प्रयोग-मैंने जब उसे रंगे हाथ पकड़ा तो उस पर घड़ों पानी पड़ गया। 

60. घी के दीपक जलाना-खुशियाँ मनाना। 
वाक्य-प्रयोग-वर्षों बाद अपने बिछुड़े हुए पुत्र को पाने से गणेशराम के घर में घी के दीपक जल गये। 

61. घर फूंक तमाशा देखना-अपने नुकसान पर प्रसन्न होना। 
वाक्य-प्रयोग-हरी-भरी खेती को पाला मारने पर कौन ऐसा किसान होगा जो घर फूंक तमाशा देखेगा। 

62. घोड़े बेचकर सोना-निश्चिन्त होना। 
वाक्य-प्रयोग-घर की पहरेदारी पर चार सिपाही नियुक्त करके अधिकारी घोड़े बेचकर सो जाता है। 

63. चाँदी का जूता मारना-रिश्वत लेकर काम बनाना। 
वाक्य-प्रयोग-अनेक कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैलने से चाँदी का जूता मारने से ही काम बनता है। 

64. चिकना घड़ा होना-अत्यन्त बेशर्म। 
वाक्य-प्रयोग-नरेश को कितना ही समझाओ-धमकाओ, वह सुधरने वाला नहीं, वह तो चिकना घड़ा हो गया 

65. चुल्लू भर पानी में डूब मरना-लज्जा का अनुभव करना। 
वाक्य-प्रयोग-रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर पटवारी की दशा चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली हो गई। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

66. छठी का दूध याद आना-घोर संकट में पड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-बांग्लादेश की आजादी के युद्ध में जब शत्रु-सेना भारतीय सेनाओं से घिर गई, तो उन्हें छठी का दूध याद आ गया। 
 
67. छाती पर मूंग दलना-खूब परेशान करना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल के आवारा लड़के अपनी करतूतों से परिवार वालों की छाती पर मूंग दलते हैं। 

68. छाती पर साँप लोटना-ईर्ष्या होना। 
वाक्य-प्रयोग-साथी की उन्नति देखकर उसकी छाती पर साँप लोटने लगे। 

69. जान पर खेलना-साहसपूर्ण कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-जान पर खेलने वाले ही हिमालय की बर्फीली चोटियों पर आरोहण करने में सफल रहते हैं। 

70. जीती मक्खी निगलना-जानबूझकर बेईमानी करना। 
वाक्य-प्रयोग-कई भ्रष्ट व्यापारी जीती मक्खी निगलने में संकोच नहीं करते हैं। 

71. जमीन पर पैर न रखना-अत्यधिक घमण्ड करना। 
वाक्य-प्रयोग-जबसे उसका विवाह हुआ है, वह जमीन पर पैर नहीं रखता। 

72. जहर का चूँट पीना-असह्य बात सहन कर लेना। 
वाक्य-प्रयोग-मोहनलाल की लड़की का चाल-चलन ठीक नहीं है, लोग उसे जली-कटी सुनाते हैं, परन्तु बेचारा जहर का चूंट पीकर चुप रहता है। 

73. जूतियाँ चटकाना-मारे-मारे फिरना। 
वाक्य-प्रयोग-वर्तमान में कई शिक्षित युवक रोजगार की तलाश में जूतियाँ चटकाते फिरते हैं। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

74. झक मारना-व्यर्थ परिश्रम करना। 
वाक्य-प्रयोग-झक मारने से तो आराम करना ठीक रहता है। 

75. टक्कर लेना-मुकाबला करना। 
वाक्य-प्रयोग-आम चुनाव में प्रतिपक्षी उम्मीदवारों से कड़ी टक्कर लेने पर भी उसे पराजय ही मिली। 

76. टोपी उछालना-बेइज्जती करना। 
वाक्य-प्रयोग-दहेज लेने वालों की तो सरे आम टोपी उछालनी चाहिए। 

77. टाँग अड़ाना-अवांछित व्यवधान डालना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ लोग नेकी का काम तो करते नहीं और दूसरों के कामों में टाँग अड़ाते रहते हैं। 

78. डंके की चोट कहना-स्पष्ट कहना। 
वाक्य-प्रयोग-ईमानदार व्यक्ति अपनी बात डंके की चोट से कहता है। 

79. डकार जाना-किसी का धन या चीज लेकर हड़प जाना। 
वाक्य-प्रयोग-देश में कई ऐसे गिरोह हैं जो विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से बड़ी रकम डकार जाते हैं। 

80. ढोल में पोल होना-थोथा या सारहीन। 
वाक्य-प्रयोग-चुनाव के अवसर पर की गई नेताओं की बड़ी-बड़ी घोषणाएँ ढोल में पोल होती हैं। 

81. ढपोर शंख होना-झूठा या गप्पी आदमी।
वाक्य-प्रयोग-प्रमोद जो कुछ न कुछ कहता रहता है, वह तो ढपोर शंख है। 

82. ढिंढोरा पीटना-अति प्रचारित करना। 
वाक्य-प्रयोग-मन्दिर निर्माण के लिए जो चन्दा देना हो तो, चुपचाप दो, उसका ढिंढोरा मत पीटो। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

83. तलवे चाटना-खुशामद करना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए नेताओं के तलवे चाटते रहते हैं। 

84. तीन-तेरह करना-तितर-बितर करना। 
वाक्य-प्रयोग-नालायक लड़कों ने बाप की सारी सम्पत्ति तीन-तेरह कर दी। 

85. तूती बोलना-खूब प्रभाव होना। 
वाक्य-प्रयोग-एशिया महाद्वीप में अब भारत की तती बोल रही है। 

86. तिल का ताड़ करना-बढ़ा-चढ़ाकर बात करना। 
वाक्य-प्रयोग-समाज में अफवाह फैलाने वाले गप्पी लोग तिल का ताड़ कर देते हैं। 

87. तोते उड़ जाना-घबरा जाना। 
वाक्य-प्रयोग-जंगल में शेर की दहाड़ सुनते ही लकड़हारों के तोते उड़ गये। 

88. थूककर चाटना-बात कहकर बदल जाना। 
वाक्य-प्रयोग-मन्दिर निर्माण के लिए सुरेश ने चन्दा देने की घोषणा कर दी, परन्तु बाद में वह थूककर चाट गया। 

89. थाह लेना-भेद जानना या पता लगाना। 
वाक्य-प्रयोग-अब मतदाता किसको वोट देगा, इसकी थाह लेना आसान नहीं है।

90. दाल गल जाना-काम बन जाना।
वाक्य-प्रयोग-यद्यपि पाकिस्तानी एजेण्टों ने भारत में अराजकता फैलाने की कोशिशें कीं, परन्तु उनकी दाल नहीं गली। 

91. दाँतों तले उँगली दबाना-आश्चर्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-जादूगर द्वारा एक हाथ से हाथी को उठाने का करतब दिखाने पर सभी ने दाँतों तले उँगली दबा ली। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

92. दाँत खट्टे करना-पराजित करना। 
वाक्य-प्रयोग-भारतीय सैनिकों ने शत्रु-सेना के दाँत खट्टे कर दिये। 

93. दाल में काला होना-शक शुबहा होना। 
वाक्य-प्रयोग-भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले रशीद के चाल-चलन से लग रहा था कि दाल में कुछ काला है। 

94. दाँत पीसकर रह जाना-क्रोध पीकर चुप रहना। 
वाक्य-प्रयोग-पड़ोसी ने बहुत गालियाँ दीं, पर वह दाँत पीसकर रह गया। 

95. दाई से पेट छिपाना-परिचित से रहस्य छिपाये रखना। 
वाक्य-प्रयोग-एड्स रोग से ग्रस्त होने पर भी डॉक्टर से सामान्य बुखार का बहाना बनाना दाई से पेट छिपाना जैसा है। 

96. दिन-रात एक करना-खूब परिश्रम करना। 
वाक्य-प्रयोग-मेहनती छात्र परीक्षा के दिनों में दिन-रात एक कर देते हैं। 

97. दुम दबाकर भागना-डर के मारे भागना। 
वाक्य-प्रयोग-शेर की दहाड़ सुनकर हाथी दुम दबाकर भाग जाते हैं। 

98. दोनों हाथों में लड्डू होना-सब तरफ से लाभ या आनन्द होना। 
वाक्य-प्रयोग-उसी दिन रामदीन के नाम एक लाख की लॉटरी खुली और उसी दिन उसकी सरकारी नौकरी लगी। इस तरह उसके दोनों हाथों में लड्डू हो गये। 

99. धाक जमाना-रोब या प्रभाव जमाना। 
वाक्य-प्रयोग-नेतागीरी में यदि आपकी धाक जम गई, तो प्रशासन भी आपकी बात मान लेगा। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

100. धूल में मिल जाना-नष्ट हो जाना। 
वाक्य-प्रयोग-इस संसार में यह पंच-भौतिक शरीर अन्त में धूल में मिल जाता है। 

101. नमक-मिर्च लगाना-बात बढ़ा-चढ़ाकर कहना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ लोग सामान्य बात को नमक-मिर्च लगाकर कहते हैं। 

102. नाकों चने चबाना-बहुत परेशान करना या कष्ट झेलना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ लोग विवाह हो जाने के बाद लड़की वालों से तरह-तरह की फरमाइश कर उन्हें नाकों चने चबाने को मजबूर करते हैं। 

103. नानी याद आना-घबरा जाना। 
वाक्य-प्रयोग-जोश में पहले तो दर्शनशास्त्र जैसा कठिन विषय ले लिया, अब पढ़ने में इतना श्रम करना पड़ता है कि नानी याद आ रही है। 

104. नाक रगड़ना-खुशामद करना। 
वाक्य-प्रयोग-स्वार्थी लोग अपना काम निकालने के लिए - डने में संकोच नहीं करते हैं। 

105. नाक काटना-अपमानित करना। 
वाक्य-प्रयोग-पहलवान ने कायरता दिखाकर हमारे मुहल्ले की नाक कटवा दी। 

106. पानी का मोल होना-बहुत सस्ता। 
वाक्य-प्रयोग-अत्यधिक उपज हो जाने से अब मोटा अनाज पानी के मोल हो गया है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

107. पहाड़ टूट पड़ना-विपत्ति में पड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-राकेश के परिवार के चार लोगों की कार-दुर्घटना में मृत्यु हो गई, इससे उस पर पहाड़ टूट पड़ा। 

108. पापड़ बेलना-बेकार जीवन बिताना। 
वाक्य-प्रयोग-अब बेरोजगारी के कारण अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी पापड़ बेलने को मजबूर हैं। 

109. पेट में चूहे कूदना-तेज भूख लगना। 
वाक्य-प्रयोग-भोजन आज विलम्ब से मिलने के कारण मेरे पेट में चूहे कूद रहे हैं। 

110. पौ बारह होना-पूरा लाभ मिलना, प्रसन्नता प्राप्त करना। 
वाक्य-प्रयोग-व्यापार में सब ओर से सफल रहने वाले की पौ बारह होती है। 

111. पेट में दाढ़ी होना-दिखने में सीधा पर चालाक। 
वाक्य-प्रयोग-आप रामू को निरा गँवार मान रहे हैं, जबकि यह पेट में दाढ़ी लेकर पैदा हुआ है। 

112. पेट में बात न पचना-कोई बात गुप्त न रख पाना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम मनीष को यह रहस्य मत कह देना, क्योंकि वह पेट में बात नहीं पचा पाता है। 

113. पानी-पानी होना-शर्मिन्दा होना। . 
वाक्य-प्रयोग-दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर दूधिया पानी-पानी हो गया। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

114. फूला न समाना-अत्यधिक प्रसन्न होना। 
वाक्य-प्रयोग-आठवीं बोर्ड की परीक्षा में सर्वप्रथम स्थान पर उत्तीर्ण होने से रमा फूली नहीं समा रही है। 

115. फूटी आँख न सुहाना-अच्छा न लगना। 
वाक्य-प्रयोग-श्यामू की सौतेली माँ को वह फूटी आँख नहीं सुहाता है। 

116. बाल की खाल निकालना-नुक्ता-चीनी करना। 
वाक्य-प्रयोग-तुम्हें तो बात-बात पर बाल की खाल निकालने की आदत पड़ गई है। 

117. बाल बाँका न होना-कुछ भी नुकसान न होना। 
वाक्य-प्रयोग-आतंकवादियों ने गणतन्त्र दिवस समारोह में बम विस्फोट की धमकी दी थी, परन्तु पुलिस की सतर्कता से बाल भी बांका नहीं हुआ। 

118. बल्लियों उछलना-बहुत प्रसन्न होना। 
वाक्य-प्रयोग-एक लाख की लॉटरी मिलने से वह बल्लियों उछलने लगा। 

119. भंडा फोड़ना-भेद खोल देना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस द्वारा कठोरता से पेश आने पर चोर ने अपने साथियों का भंडा फोड़ दिया। 

120. भाड़ झोंकना-तुच्छ कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-वर्षों तक शिक्षण संस्था में रहे, परन्तु क्या वहाँ भाड़ झोंकते रहे या कुछ ज्ञान भी हासिल किया ? 

121. बरं के छत्ते में हाथ देना-किसी झगड़ालू व्यक्ति को छेड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-वह औरत तो बोलने में ही पत्थर मारती है, उसे समझाने-मनाने की बात तो बर्र के छत्ते में हाथ देना जैसा है। 

122. भीगी बिल्ली बनना-मजबूरी में शान्त-सहमा रहना, कायर बनना। 
वाक्य-प्रयोग-रणजीत वैसे तो तीसमारखाँ बनता था, परन्तु आज न जाने क्यों भीगी बिल्ली बना बैठा है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

123. मुट्ठी गरम करना-रिश्वत देना। 
वाक्य-प्रयोग-ईमानदार लोग मुट्ठी गरम करने में विश्वास नहीं करते हैं। 

124. मुँह में खून लगना-बुरी आदत पड़ जाना। 
वाक्य-प्रयोग-छात्र संघ के लोग व्यापारियों से सदा जबरन चन्दा वसूली करते हैं, इससे तो उनके मुँह में खून लग गया है। 

125. मुँह में पानी आना-जी ललचाना। 
वाक्य-प्रयोग-मधुर एवं स्वादिष्ट पकवानों को देखकर सभी के मुँह में पानी आ जाता है। 

126. मुंह की खाना-हार मानना। 
वाक्य-प्रयोग-कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। 

127. रंग में भंग पड़ना-आनन्दपूर्ण कार्य में बाधा पड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-रामदीन के विवाह के दिन अचानक उसके दादाजी का निधन हो गया, इससे वहाँ रंग में भंग पड़ गया। 

128. राई का पहाड़ बनाना-जरा सी बात का बतंगड़ बना देना। 
वाक्य-प्रयोग-खत्म करो इस झगड़े को, तुमने तो राई का पहाड़ बना दिया है। 

129. रफूचक्कर हो जाना-भाग जाना। 
वाक्य-प्रयोग-पुलिस को आते देखकर सभी उपद्रवी वहाँ से रफूचक्कर हो गये थे। 

130. लोहा मानना-बहादुरी स्वीकार करना। 
वाक्य-प्रयोग-भारतीय सेना का सभी लोग लोहा मानते हैं। 

131. लोहे के चने चबाना-कठिन काम करना। 
वाक्य-प्रयोग-जोजीला दर्रे को पार करना लोहे के चने चबाना जैसा है। 

132. लुटिया डुबोना-बरबाद करना। 
वाक्य-प्रयोग-आजादी के बाद देश के विकास की सारी सम्भावनाएँ थीं, परन्तु राजनेताओं ने इसकी लुटिया डुबो दी। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

133. लोहा लेना-टक्कर लेना। 
वाक्य-प्रयोग-प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की बाधाओं से लोहा लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

134. विष उगलना-जली-कटी बातें कहना। 
वाक्य-प्रयोग-कल तक जो भाई-भाई थे, वे आज एक-दूसरे के लिए विष उगल रहे हैं। 

135. शेर की सवारी करना-कठिन कार्य करना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल जनता का प्रतिनिधित्व करना शेर की सवारी करना जैसा है, पता नहीं कब जनता नाराज होकर विरोध कर दे। 

136. सब्जबाग दिखाना-लोभ देकर बहकाना। 
वाक्य-प्रयोग-चुनावी सभाओं में नेतागण जनता को विकास कार्यक्रमों के सब्जबाग दिखाते हैं। 

137. सिर आँखों पर रखना-आदर सहित आज्ञा मानना। 
वाक्य-प्रयोग-प्रत्येक माँग का उचित समाधान करने वाले नेता को जनता अपने सिर आँखों पर रखती है। 

138. सितारा चमकना-भाग्यशाली होना। 
वाक्य-प्रयोग-जिस व्यक्ति का सितास चमकता है, उसका हर काम लाभकारी रहता है। 

139. सिर पर कफन बाँधना-मरने को प्रस्तुत होना। 
वाक्य-प्रयोग-क्रान्तिकारी देशभक्त सिर पर कफन बाँधकर विदेशी सत्ता का विरोध करते थे। 

140. सिर पर हाथ होना-सहारा होना, वरदहस्त होना। 
वाक्य-प्रयोग-अगर किसी राजनेता का आपके सिर पर हाथ है, तो फिर राजकाज में आपको कोई दिक्कत नहीं रहेगी। 

141. हाय तोबा करना-व्यर्थ में चिल्लाना। 
वाक्य-प्रयोग-कुछ लोग स्वार्थ साधने के लिए हाय तोबा करते रहते हैं। 

142. हवा से बातें करना-बहुत तेज दौड़ना। 
वाक्य-प्रयोग-मैराथन दौड़ में हवा से बातें करने वाला ही विजयी रहता है। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

143. हवा लगना-संगति का असर होना। 
वाक्य-प्रयोग-अपनी सहेलियों की देखादेखी आजकल सीमा भी फैशनपरस्त हो गई है, आखिर उसे भी हवा लग गई। 

144. हाथ मलना-पछताना। 
वाक्य-प्रयोग-पढ़ाई तो की नहीं, फलस्वरूप परीक्षा में फेल हो जाने से हाथ मलना पड़ेगा ही। 

145. हक्का-बक्का रहना-आश्चर्यचकित होना। 
वाक्य-प्रयोग-दूरदर्शन पर सुनामी की भयंकर लहरों को देखकर हम सब हक्के-बक्के रह गये। 

146. हाथ-पाँव मारना-प्रयास करना। 
वाक्य-प्रयोग-बेरोजगारी के कारण हजारों युवक आजीविका के लिए हाथ-पाँव मार रहे हैं। 

147. हाथ को हाथ न सूझना-घना अन्धकार होना। 
वाक्य-प्रयोग-काले घने बादलों की छटा से घिरी अमावस्या की रात में हाथ को हाथ नहीं सूझता है। 

148. हाथ खींचना-सहायता बन्द कर देना। 
वाक्य-प्रयोग-यदि अमेरिका पाकिस्तान की मदद करने से हाथ खींच दे, तो वह मुसीबत में रहेगा। 

149. हाथ साफ करना-बेइमानी से लेना। 
वाक्य-प्रयोग-रेलगाड़ी में अपने सामान का पूरा ध्यान रखना, वरना कोई उस पर हाथ साफ कर देगा। 

150. हवा हो जाना-तेज चलना। 
वाक्य-प्रयोग-घोड़े की चाल देखो, हवा से बातें करता दौड़ रहा है। 

151. हाथ पीले करना-लड़की का विवाह करना। 
वाक्य-प्रयोग-लड़की जब पढ़-लिखकर योग्य हो जावे, तभी उसके हाथ पीले करने चाहिए। 

152. हथियार डाल देना-हार मान लेना। 
वाक्य-प्रयोग-बांगलादेश की आजादी के युद्ध में पाक-सैनिकों ने अन्ततः हथियार डाल दिये थे। 

RBSE Class 10 Hindi Vyakaran मुहावरे

153. हाथ धोकर पीछे पड़ना-बुरी तरह पीछा करना। 
वाक्य-प्रयोग-आजकल कुछ ठग विदेशी पर्यटकों के हाथ धोकर पीछे पड़ जाते हैं। 

Prasanna
Last Updated on April 23, 2022, 5:32 p.m.
Published April 23, 2022